logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुएं में मिली लाश का राज खुला! पति-पत्नी निकले कातिल अदालत ने सुनाई 10-10 साल की सजा सोनभद्र करीब साढ़े तीन साल पहले हुए चर्चित रामसेवक उर्फ काशी हत्याकांड में आखिरकार न्याय का पहिया घूम गया। सनसनीखेज इस मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दोषी दंपती को कड़ी सजा दी है। मंगलवार को सत्र न्यायाधीश की अदालत ने दोनों अभियुक्तों को हत्या का दोषी मानते हुए 10-10 वर्ष के कठोर कारावास और 12-12 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अदालत का सख्त रुख कोर्ट ने साफ कहा कि यह गंभीर अपराध है, जिसमें किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जा सकती। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में दोनों दोषियों को 3-3 माह की अतिरिक्त कैद भी भुगतनी होगी। साथ ही, जेल में बिताई गई अवधि को सजा में समाहित करने का आदेश भी दिया गया है। ऐसे खुला था हत्याकांड का राज मामला अगस्त 2022 का है, जब अरुआंव निवासी विजय कुमार का बेटा रामसेवक उर्फ काशी अचानक लापता हो गया था। वह 9 अगस्त की शाम बाइक से घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। तीन दिन बाद गांव के लोगों ने एक मोबाइल फोटो के जरिए जानकारी दी कि पास के गांव महुआंव पांडेय के एक कुएं में युवक की लाश मिली है। जब परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, तो शव की पहचान रामसेवक के रूप में हुई। इस खबर से परिवार में कोहराम मच गया।शराब पार्टी बनी मौत की वजह जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पता चला कि रामसेवक घटना वाले दिन आरोपी रामलखन के घर गया था, जहां शराब पीने के दौरान कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट में उसकी हत्या कर दी गई। वारदात को छिपाने के लिए शव को कुएं में फेंक दिया गया था। पुलिस जांच और कोर्ट में सुनवाई पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर गहन जांच शुरू की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी दंपती के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने पहली बार अपराध होने का हवाला देकर नरमी की मांग की, जबकि अभियोजन पक्ष ने इसे जघन्य अपराध बताते हुए सख्त सजा की पैरवी की। न्याय का संदेश अंततः अदालत ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दोष सिद्ध मानते हुए रामलखन और उसकी पत्नी कृष्णावती को सजा सुनाई। इस फैसले के बाद साफ संदेश गया है कि हत्या जैसे गंभीर अपराध में कानून किसी को बख्शने वाला नहीं है।

6 hrs ago
user_Kiran Sahani
Kiran Sahani
Media company Obra, Sonbhadra•
6 hrs ago
887a738d-4fb0-4294-b139-0a87966c5f26

कुएं में मिली लाश का राज खुला! पति-पत्नी निकले कातिल अदालत ने सुनाई 10-10 साल की सजा सोनभद्र करीब साढ़े तीन साल पहले हुए चर्चित रामसेवक उर्फ काशी हत्याकांड में आखिरकार न्याय का पहिया घूम गया। सनसनीखेज इस मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दोषी दंपती को कड़ी सजा दी है। मंगलवार को सत्र न्यायाधीश की अदालत ने दोनों अभियुक्तों को हत्या का दोषी मानते हुए 10-10 वर्ष के कठोर कारावास और 12-12 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अदालत का सख्त रुख कोर्ट ने साफ कहा कि यह गंभीर अपराध है, जिसमें किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जा सकती। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में दोनों दोषियों को 3-3 माह की अतिरिक्त कैद भी भुगतनी होगी। साथ ही, जेल में बिताई गई अवधि को सजा में समाहित करने का आदेश भी दिया गया है। ऐसे खुला था हत्याकांड का राज मामला अगस्त 2022 का है, जब अरुआंव निवासी विजय कुमार का बेटा रामसेवक उर्फ काशी अचानक लापता हो गया था। वह 9 अगस्त की शाम बाइक से घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। तीन दिन बाद गांव के लोगों ने एक मोबाइल फोटो के जरिए जानकारी दी कि पास के गांव महुआंव पांडेय के एक कुएं में युवक की लाश मिली है। जब परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, तो शव की पहचान रामसेवक के रूप में हुई। इस खबर से परिवार में कोहराम मच गया।शराब पार्टी बनी मौत की वजह जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पता चला कि रामसेवक घटना वाले दिन आरोपी रामलखन के घर गया था, जहां शराब पीने के दौरान कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट में उसकी हत्या कर दी गई। वारदात को छिपाने के लिए शव को कुएं में फेंक दिया गया था। पुलिस जांच और कोर्ट में सुनवाई पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर गहन जांच शुरू की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी दंपती के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने पहली बार अपराध होने का हवाला देकर नरमी की मांग की, जबकि अभियोजन पक्ष ने इसे जघन्य अपराध बताते हुए सख्त सजा की पैरवी की। न्याय का संदेश अंततः अदालत ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दोष सिद्ध मानते हुए रामलखन और उसकी पत्नी कृष्णावती को सजा सुनाई। इस फैसले के बाद साफ संदेश गया है कि हत्या जैसे गंभीर अपराध में कानून किसी को बख्शने वाला नहीं है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    1
    Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र (थाना चोपन)* *दिनांक – 31.03.2026* 🚨 *महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार* 🚨 *चोपन पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, अभियुक्त को भेजा गया न्यायालय* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक *श्री अनिल कुमार* व क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर मिश्रा* के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में महिला उत्पीड़न सम्बन्धी अपराध/अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना चोपन पुलिस द्वारा *मु0अ0सं0 481/2025 धारा 333, 351(3), 64(1) बीएनएस* से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उक्त क्रम में दिनांक 31.03.2026 को समय करीब 03:50 बजे ग्राम गोटीबाँध, थाना रायपुर क्षेत्र से अभियुक्त *सोनू कुमार केशरी पुत्र चन्द्रेश निवासी सोनबरसा (सरईगढ़), थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष* को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। 💠 *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:* सोनू कुमार केशरी पुत्र चन्द्रेश निवासी सोनबरसा (सरईगढ़), थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 22 वर्ष 💠 *अभियोग का विवरण:* मु0अ0सं0 481/2025 धारा 333, 351(3), 64(1) बीएनएस 💠 *गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान:* दिनांक – 31.03.2026 समय – 03:50 बजे स्थान – ग्राम गोटीबाँध, थाना रायपुर क्षेत्र 💠 *गिरफ्तार करने वाली टीम:* 1. उ0नि0 अतुल कुमार पटेल, चौकी प्रभारी गुरमा, थाना चोपन 2. का0 गुलशन सरोजा, थाना चोपन *सोनभद्र पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प*
    2
    *प्रेस नोट*
*जनपद – सोनभद्र (थाना चोपन)*
*दिनांक – 31.03.2026*
🚨 *महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
🚨 *चोपन पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, अभियुक्त को भेजा गया न्यायालय*
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक *श्री अनिल कुमार* व क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर मिश्रा* के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में महिला उत्पीड़न सम्बन्धी अपराध/अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना चोपन पुलिस द्वारा *मु0अ0सं0 481/2025 धारा 333, 351(3), 64(1) बीएनएस* से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
उक्त क्रम में दिनांक 31.03.2026 को समय करीब 03:50 बजे ग्राम गोटीबाँध, थाना रायपुर क्षेत्र से अभियुक्त *सोनू कुमार केशरी पुत्र चन्द्रेश निवासी सोनबरसा (सरईगढ़), थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष* को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
💠 *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:*
सोनू कुमार केशरी पुत्र चन्द्रेश निवासी सोनबरसा (सरईगढ़), थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 22 वर्ष
💠 *अभियोग का विवरण:*
मु0अ0सं0 481/2025 धारा 333, 351(3), 64(1) बीएनएस
💠 *गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान:*
दिनांक – 31.03.2026
समय – 03:50 बजे
स्थान – ग्राम गोटीबाँध, थाना रायपुर क्षेत्र
💠 *गिरफ्तार करने वाली टीम:*
1. उ0नि0 अतुल कुमार पटेल, चौकी प्रभारी गुरमा, थाना चोपन
2. का0 गुलशन सरोजा, थाना चोपन
*सोनभद्र पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प*
    user_कालचिंतन समाचार
    कालचिंतन समाचार
    Obra, Sonbhadra•
    7 hrs ago
  • सोनभद्र के थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मृत्यु के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा की बाइट-
    1
    सोनभद्र के थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मृत्यु के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा की बाइट-
    user_GYAN PRAKASH
    GYAN PRAKASH
    Local News Reporter Robertsganj, Sonbhadra•
    7 hrs ago
  • रात के सन्नाटे में दो मौतों का रहस्य, रंजिश या साजिश सोनभद्र में डबल डेथ से सनसनी, परिवार आमने-सामने। ANCHOR :- सोनभद्र में दो युवकों की रहस्यमयी मौत ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है।एक ही गांव, एक ही रात और संदिग्ध हालात में हुई दो मौतों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।मामला अब महज मौत का नहीं, बल्कि साजिश, रंजिश और शक की गहराई में उतरता जा रहा है।दोनों मृतकों के परिजन आमने-सामने हैं और एक-दूसरे पर सीधा हत्या का आरोप लगा रहे हैं।पहले से चल रहे विवाद, पुलिस तक पहुंचा मामला और फिर अचानक हुई मौतों ने पूरे घटनाक्रम को और भी रहस्यमयी बना दिया है।आखिर ये महज इत्तेफाक है या किसी सुनियोजित साजिश का हिस्सा इसका जवाब तलाशने में जुटी है पुलिस। VO :- राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गोरडीहा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवकों की मौत की खबर सामने आई।बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था, जो धीरे-धीरे बढ़ता गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया।परिजनों के अनुसार राबर्ट्सगंज कोतवाली में तहरीर दी गई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों को बुलाकर समझौते की कोशिश की गई, लेकिन जब बात नहीं बनी तो विवाद के निस्तारण के लिए उन्हें पुलिस लाइन भी बुलाया गया था। इसी बीच रात होते ही घटनाक्रम ने ऐसा मोड़ लिया जिसने सभी को चौंका दिया।दोनों युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में दहशत और सन्नाटा पसर गया।घटना के बाद दोनों पक्षों के परिजन आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगाने लगे।एक पक्ष का दावा है कि मृतकों में से एक युवक के शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान भी मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और पूरे मामले को हर एंगल से खंगालने में जुटी हुई है।परिजनों के आरोप, मौके से मिले साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, लेकिन मौत के असली कारण अभी भी रहस्य बने हुए हैं। गांव में दहशत का माहौल है, लोग सकते में हैं और हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर इन दो मौतों के पीछे सच्चाई क्या है, क्या यह महज एक संयोग है या फिर किसी गहरी साजिश की परतें धीरे-धीरे खुलने वाली हैं।पुलिस की जांच ही अब इस पूरे रहस्य से पर्दा उठाएगी। Byte: मृतक की बहन। Byte: मृतक के परिजन Wkt: Arvind dubey - sonbhadra
    4
    रात के सन्नाटे में दो मौतों का रहस्य, रंजिश या साजिश सोनभद्र में डबल डेथ से सनसनी, परिवार आमने-सामने।
ANCHOR :- सोनभद्र में दो युवकों की रहस्यमयी मौत ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है।एक ही गांव, एक ही रात और संदिग्ध हालात में हुई दो मौतों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।मामला अब महज मौत का नहीं, बल्कि साजिश, रंजिश और शक की गहराई में उतरता जा रहा है।दोनों मृतकों के परिजन आमने-सामने हैं और एक-दूसरे पर सीधा हत्या का आरोप लगा रहे हैं।पहले से चल रहे विवाद, पुलिस तक पहुंचा मामला और फिर अचानक हुई मौतों ने पूरे घटनाक्रम को और भी रहस्यमयी बना दिया है।आखिर ये महज इत्तेफाक है या किसी सुनियोजित साजिश का हिस्सा इसका जवाब तलाशने में जुटी है पुलिस।
VO :- राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गोरडीहा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवकों की मौत की खबर सामने आई।बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था, जो धीरे-धीरे बढ़ता गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया।परिजनों के अनुसार राबर्ट्सगंज कोतवाली में तहरीर दी गई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों को बुलाकर समझौते की कोशिश की गई, लेकिन जब बात नहीं बनी तो विवाद के निस्तारण के लिए उन्हें पुलिस लाइन भी बुलाया गया था।
इसी बीच रात होते ही घटनाक्रम ने ऐसा मोड़ लिया जिसने सभी को चौंका दिया।दोनों युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में दहशत और सन्नाटा पसर गया।घटना के बाद दोनों पक्षों के परिजन आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगाने लगे।एक पक्ष का दावा है कि मृतकों में से एक युवक के शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान भी मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और पूरे मामले को हर एंगल से खंगालने में जुटी हुई है।परिजनों के आरोप, मौके से मिले साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, लेकिन मौत के असली कारण अभी भी रहस्य बने हुए हैं। गांव में दहशत का माहौल है, लोग सकते में हैं और हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर इन दो मौतों के पीछे सच्चाई क्या है, क्या यह महज एक संयोग है या फिर किसी गहरी साजिश की परतें धीरे-धीरे खुलने वाली हैं।पुलिस की जांच ही अब इस पूरे रहस्य से पर्दा उठाएगी।
Byte: मृतक की बहन।
Byte: मृतक के परिजन
Wkt: Arvind dubey - sonbhadra
    user_Bharat kumar bharat
    Bharat kumar bharat
    पत्रकार Robertsganj, Sonbhadra•
    10 hrs ago
  • Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    1
    Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    user_@PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    Farmer Robertsganj, Sonbhadra•
    14 hrs ago
  • Post by Singrauli Madhya Pradesh
    1
    Post by Singrauli Madhya Pradesh
    user_Singrauli Madhya Pradesh
    Singrauli Madhya Pradesh
    सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गढ़वा DC दिनेश कुमार यादव ने सदर अस्पताल में HPV वैक्सीनेशन............
    1
    गढ़वा DC दिनेश कुमार यादव ने सदर अस्पताल में HPV वैक्सीनेशन............
    user_Men of jharkhand
    Men of jharkhand
    Court reporter धुरकी, गढ़वा, झारखंड•
    18 hrs ago
  • *प्रेस नोट* *थाना – रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र* *दिनांक – 31.03.2026* 🚨 *सोनभद्र पुलिस की प्रभावी कार्यवाही से साइबर ठगी की ₹3,46,920/- धनराशि पीड़ित को वापस* 🚨 *सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से बड़ी साइबर ठगी का सफल निराकरण* अवगत कराना है कि आवेदक अजीत सिंह पुत्र रामप्रसाद सिंह द्वारा बताया गया कि दिनांक 14.10.2025 को सोलर कंपनी की फ्रेंचाइजी एवं सोलर किट उपलब्ध कराने के नाम पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके एक्सिस बैंक एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खातों से कुल ₹3,46,920/- की धनराशि ठगी कर ली गई थी। इस संबंध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 एवं साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.go पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर मिश्रा* के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज *श्री राम स्वरुप वर्मा* के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन कर त्वरित कार्रवाई की गई। साइबर टीम द्वारा संबंधित खातों को होल्ड कराते हुए आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर संबंधित बैंक शाखाओं से पत्राचार किया गया, जिसके फलस्वरूप आवेदक की *सम्पूर्ण धनराशि ₹3,46,920/-* उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई। इस पर आवेदक द्वारा रॉबर्ट्सगंज पुलिस की सराहना की गई। 💠 *धनराशि वापस कराने वाली टीम:* 01. श्री राम स्वरुप वर्मा, प्रभारी निरीक्षक, थाना रॉबर्ट्सगंज 02. का0 अमित कुमार, साइबर हेल्प डेस्क, थाना रॉबर्ट्सगंज 03. का0 अभिषेक शुक्ला, साइबर हेल्प डेस्क, थाना रॉबर्ट्सगंज 🚨 *साइबर जागरूकता हेतु अपील:* • अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, मोबाइल नंबर, बैंक खाता संख्या, नेट बैंकिंग विवरण, पासवर्ड एवं OTP किसी के साथ साझा न करें। • अनजान QR कोड स्कैन न करें तथा किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। *नोट:* साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करें, नजदीकी थाने पर रिपोर्ट करें या cybercrim पर शिकायत दर्ज कराएं। *सतर्क रहें, सुरक्षित रहें — सोनभद्र पुलिस*
    1
    *प्रेस नोट*
*थाना – रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र*
*दिनांक – 31.03.2026*
🚨 *सोनभद्र पुलिस की प्रभावी कार्यवाही से साइबर ठगी की ₹3,46,920/- धनराशि पीड़ित को वापस*
🚨 *सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से बड़ी साइबर ठगी का सफल निराकरण*
अवगत कराना है कि आवेदक अजीत सिंह पुत्र रामप्रसाद सिंह द्वारा बताया गया कि दिनांक 14.10.2025 को सोलर कंपनी की फ्रेंचाइजी एवं सोलर किट उपलब्ध कराने के नाम पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके एक्सिस बैंक एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खातों से कुल ₹3,46,920/- की धनराशि ठगी कर ली गई थी। इस संबंध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 एवं साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.go पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर मिश्रा* के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज *श्री राम स्वरुप वर्मा* के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन कर त्वरित कार्रवाई की गई।
साइबर टीम द्वारा संबंधित खातों को होल्ड कराते हुए आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर संबंधित बैंक शाखाओं से पत्राचार किया गया, जिसके फलस्वरूप आवेदक की *सम्पूर्ण धनराशि ₹3,46,920/-* उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई। इस पर आवेदक द्वारा रॉबर्ट्सगंज पुलिस की सराहना की गई।
💠 *धनराशि वापस कराने वाली टीम:*
01. श्री राम स्वरुप वर्मा, प्रभारी निरीक्षक, थाना रॉबर्ट्सगंज
02. का0 अमित कुमार, साइबर हेल्प डेस्क, थाना रॉबर्ट्सगंज
03. का0 अभिषेक शुक्ला, साइबर हेल्प डेस्क, थाना रॉबर्ट्सगंज
🚨 *साइबर जागरूकता हेतु अपील:*
• अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, मोबाइल नंबर, बैंक खाता संख्या, नेट बैंकिंग विवरण, पासवर्ड एवं OTP किसी के साथ साझा न करें।
• अनजान QR कोड स्कैन न करें तथा किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
*नोट:* साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करें, नजदीकी थाने पर रिपोर्ट करें या cybercrim पर शिकायत दर्ज कराएं।
*सतर्क रहें, सुरक्षित रहें — सोनभद्र पुलिस*
    user_कालचिंतन समाचार
    कालचिंतन समाचार
    Obra, Sonbhadra•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.