logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

"सिंगरौली के इस डीएवी विद्यालय की सच्चाई बच्चों की खाते में आए पैसा

2 hrs ago
user_Singrauli Madhya Pradesh
Singrauli Madhya Pradesh
सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

"सिंगरौली के इस डीएवी विद्यालय की सच्चाई बच्चों की खाते में आए पैसा

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • घोरावल तहसील के ग्राम पंचायत भैसवार में किसानों का धरना 315 दिन में पहुंच गया अभी तक प्रशासन के द्वारा कोई शक्ति नहीं दिखाया गया किसानों का धरना तेज हो रहा है भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा के नेतृत्व में धरना चल रहा है एवं संजय कुमार यादव जिला सचिव द्वारा कहां गया जी यह धरना हमारा अनिश्चितकाल तक चलता रहेगा जब तक हमारे पांच सूत्री मांग का जांच पूर्ण रूप से नहीं हो जाता है तब तक मेरा धरना चलता रहेगा चाहे मुझे कुछ भी करना पड़े
    3
    घोरावल तहसील के ग्राम पंचायत भैसवार में किसानों का धरना 315 दिन में पहुंच गया अभी तक प्रशासन के द्वारा कोई शक्ति नहीं दिखाया गया किसानों का धरना तेज हो रहा है भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा के नेतृत्व में धरना चल रहा है एवं संजय कुमार यादव जिला सचिव द्वारा कहां गया जी यह धरना   हमारा अनिश्चितकाल तक चलता रहेगा  जब तक हमारे पांच सूत्री मांग का जांच पूर्ण रूप से नहीं हो जाता है तब तक मेरा धरना चलता रहेगा चाहे मुझे कुछ भी करना पड़े
    user_Brijesh kumar singh
    Brijesh kumar singh
    घोरावल, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • ​सीधी। जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में गेहूं की कटाई का कार्य अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। अमूमन देखा जाता है कि गेहूं की फसल लेने के बाद किसान भाई मानसून और धान की बुवाई के इंतजार में अपने खेतों को खाली छोड़ देते हैं। लेकिन कृषि विशेषज्ञों और 'विंध्य बलराम' के इस विशेष विश्लेषण के अनुसार, गेहूं की कटाई और खरीफ की बुवाई के बीच के ये 60 से 70 दिन किसानों के लिए 'गोल्डन पीरियड' साबित हो सकते हैं। इस समय को 'जायद' का सीजन कहा जाता है, जिसमें कम पानी और कम समय में तैयार होने वाली फसलें लगाकर किसान अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं। ​कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि इस समय मूंग और उड़द जैसी दलहनी फसलों की बुवाई करना सबसे समझदारी भरा निर्णय है। मूंग की उन्नत किस्में मात्र दो महीने में तैयार हो जाती हैं। दलहनी फसलों की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इनकी जड़ें मिट्टी में नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ाती हैं, जिससे आने वाली धान की फसल में यूरिया और अन्य खादों की जरूरत काफी कम हो जाती है। इससे न केवल लागत घटती है, बल्कि खेत की उपजाऊ शक्ति में भी अभूतपूर्व सुधार होता है। ​दूसरी ओर, जो किसान भाई नकदी आय (Cash Crop) की तलाश में हैं, उनके लिए सब्जी की खेती एक बेहतरीन विकल्प है। गर्मी के मौसम में बाजार में हरी सब्जियों की मांग और दाम दोनों ही ऊंचे रहते हैं। विशेषज्ञों की सलाह है कि इस समय किसान भाई लौकी, तोरई, करेला, भिंडी, खीरा और ककड़ी जैसी फसलों पर ध्यान दें। ये फसलें 40 से 50 दिनों के भीतर फल देना शुरू कर देती हैं, जिससे किसानों के पास दैनिक आय का जरिया बन जाता है। खासकर भिंडी और ग्वार फली जैसी फसलें भीषण गर्मी को सहने की क्षमता रखती हैं और कम सिंचाई में भी अच्छा उत्पादन देती हैं। ​इसके साथ ही, पशुपालन से जुड़े किसानों के लिए यह समय हरे चारे के संकट को दूर करने का है। खाली पड़े खेतों में मक्का, ज्वार या लोबिया की बुवाई कर अगले 45 दिनों में पौष्टिक चारा प्राप्त किया जा सकता है, जो गर्मियों में दुधारू पशुओं के स्वास्थ्य और दूध उत्पादन के लिए अत्यंत आवश्यक है। ​अंत में, 'विंध्य बलराम' के माध्यम से मैं, रुद्र प्रताप सिंह, सभी किसान भाइयों से यह विशेष अपील करता हूँ कि गेहूं की कटाई के बाद बचे हुए अवशेषों (नरवाई) को कतई न जलाएं। नरवाई जलाने से मिट्टी के मित्र कीट मर जाते हैं और जमीन की उर्वरा शक्ति क्षीण होती है। इसके बजाय अवशेषों को खेत में ही जोतकर मिला दें, जिससे मिट्टी को प्राकृतिक खाद मिले। उचित बीज उपचार और समय पर हल्की सिंचाई के साथ जायद की फसलें अपनाकर किसान भाई आत्मनिर्भरता की ओर एक बड़ा कदम बढ़ा सकते हैं।
    4
    ​सीधी।
जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में गेहूं की कटाई का कार्य अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। अमूमन देखा जाता है कि गेहूं की फसल लेने के बाद किसान भाई मानसून और धान की बुवाई के इंतजार में अपने खेतों को खाली छोड़ देते हैं। लेकिन कृषि विशेषज्ञों और 'विंध्य बलराम' के इस विशेष विश्लेषण के अनुसार, गेहूं की कटाई और खरीफ की बुवाई के बीच के ये 60 से 70 दिन किसानों के लिए 'गोल्डन पीरियड' साबित हो सकते हैं। इस समय को 'जायद' का सीजन कहा जाता है, जिसमें कम पानी और कम समय में तैयार होने वाली फसलें लगाकर किसान अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं।
​कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि इस समय मूंग और उड़द जैसी दलहनी फसलों की बुवाई करना सबसे समझदारी भरा निर्णय है। मूंग की उन्नत किस्में मात्र दो महीने में तैयार हो जाती हैं। दलहनी फसलों की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इनकी जड़ें मिट्टी में नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ाती हैं, जिससे आने वाली धान की फसल में यूरिया और अन्य खादों की जरूरत काफी कम हो जाती है। इससे न केवल लागत घटती है, बल्कि खेत की उपजाऊ शक्ति में भी अभूतपूर्व सुधार होता है।
​दूसरी ओर, जो किसान भाई नकदी आय (Cash Crop) की तलाश में हैं, उनके लिए सब्जी की खेती एक बेहतरीन विकल्प है। गर्मी के मौसम में बाजार में हरी सब्जियों की मांग और दाम दोनों ही ऊंचे रहते हैं। विशेषज्ञों की सलाह है कि इस समय किसान भाई लौकी, तोरई, करेला, भिंडी, खीरा और ककड़ी जैसी फसलों पर ध्यान दें। ये फसलें 40 से 50 दिनों के भीतर फल देना शुरू कर देती हैं, जिससे किसानों के पास दैनिक आय का जरिया बन जाता है। खासकर भिंडी और ग्वार फली जैसी फसलें भीषण गर्मी को सहने की क्षमता रखती हैं और कम सिंचाई में भी अच्छा उत्पादन देती हैं।
​इसके साथ ही, पशुपालन से जुड़े किसानों के लिए यह समय हरे चारे के संकट को दूर करने का है। खाली पड़े खेतों में मक्का, ज्वार या लोबिया की बुवाई कर अगले 45 दिनों में पौष्टिक चारा प्राप्त किया जा सकता है, जो गर्मियों में दुधारू पशुओं के स्वास्थ्य और दूध उत्पादन के लिए अत्यंत आवश्यक है।
​अंत में, 'विंध्य बलराम' के माध्यम से मैं, रुद्र प्रताप सिंह, सभी किसान भाइयों से यह विशेष अपील करता हूँ कि गेहूं की कटाई के बाद बचे हुए अवशेषों (नरवाई) को कतई न जलाएं। नरवाई जलाने से मिट्टी के मित्र कीट मर जाते हैं और जमीन की उर्वरा शक्ति क्षीण होती है। इसके बजाय अवशेषों को खेत में ही जोतकर मिला दें, जिससे मिट्टी को प्राकृतिक खाद मिले। उचित बीज उपचार और समय पर हल्की सिंचाई के साथ जायद की फसलें अपनाकर किसान भाई आत्मनिर्भरता की ओर एक बड़ा कदम बढ़ा सकते हैं।
    user_पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    Photographer गोपदबनास, सीधी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गढ़वा DC दिनेश कुमार यादव ने सदर अस्पताल में HPV वैक्सीनेशन............
    1
    गढ़वा DC दिनेश कुमार यादव ने सदर अस्पताल में HPV वैक्सीनेशन............
    user_Men of jharkhand
    Men of jharkhand
    Court reporter धुरकी, गढ़वा, झारखंड•
    9 hrs ago
  • #अखिल भारतीय आदिम जनजाति विकास परिषद् प्रखंड इकाई भवनाथपुर प्रखंड अंचल के प्रांगण में एक दिवसीय विरोध धरना प्रदर्शन किया गया।
    1
    #अखिल भारतीय आदिम जनजाति विकास परिषद् प्रखंड इकाई भवनाथपुर प्रखंड अंचल के प्रांगण में एक दिवसीय विरोध धरना प्रदर्शन किया गया।
    user_Varta_by_anup
    Varta_by_anup
    Youth organisation चिनिया, गढ़वा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • चिनीयां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट गढ़वा जिले के चिनीयां प्रखंड अंतर्गत रानीचेरी गांव स्थित चैतूवा दामर मैदान रविवार की रात एक ऐतिहासिक और यादगार पल का गवाह बना, जब हिंदू मुस्लिम एकता संघ के तत्वाधान में आयोजित भव्य चैता दुगोला कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को भाईचारे और सांस्कृतिक समरसता के रंग में रंग दिया। रात 10:00 बजे से शुरू हुआ यह कार्यक्रम सुबह की पहली किरण तक लोगों के दिलों पर छाया रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी अनुमंडल इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम, थाना प्रभारी अमित कुमार, प्रखंड प्रमुख सुनैना देवी, जिला परिषद सदस्य बनारसी सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव, समाजसेवी मोहम्मद फरीद, विधायक प्रतिनिधि जगदीश सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश प्रसाद समेत कई जनप्रतिनिधियों ने एक साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। दीप की लौ के साथ ही पूरे माहौल में एकता, प्रेम और सौहार्द का संदेश गूंज उठा। जहां बिहार से आईं मशहूर गायिका निर्मला यादव और लोकप्रिय कलाकार पिंटू यादव ने अपने सुरों का ऐसा जादू बिखेरा कि हजारों की भीड़ पूरी रात झूमती रही। एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति ने माहौल को और भी रोमांचक बना दिया। कलाकारों को आधे-आधे घंटे का समय दिया गया, जिसमें दोनों ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंततः सुबह 6:00 बजे तक चली इस संगीत प्रतियोगिता में निर्मला यादव को दर्शकों ने नंबर वन घोषित किया। वही अपने संबोधन में विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि चिनीयां प्रखंड में आयोजित यह चैता दुगोला कार्यक्रम सिर्फ एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए एक मिसाल है। यहां जिस तरह हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ मिलकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, वह पूरे समाज को एकजुट रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों को दिल से धन्यवाद देते हुए इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक मोहम्मद यासीन मलिक ने अपनी दमदार आवाज और बेहतरीन अंदाज में किया, जिससे पूरी रात दर्शक कार्यक्रम से जुड़े रहे। मंच पूरी तरह सुसज्जित था और आयोजन की तैयारियां भी बेहद आकर्षक रहीं, जिसने लोगों को बांधे रखा।मौके पर मुखिया जाहेरा बीवी, रामेश्वर सिंह, चरकू परहिया, संघ के अध्यक्ष चंदन सिंह, नंदू सिंह, अमरदीप प्रसाद, गुड्डू यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जहां हजारों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने पूरी रात इस भव्य आयोजन का भरपूर आनंद लिया। यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हिंदू-मुस्लिम एकता, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सौहार्द का जीवंत उदाहरण बन गया, जिसकी गूंज लंबे समय तक क्षेत्र में सुनाई देती रहेगी।
    1
    चिनीयां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट
गढ़वा जिले के चिनीयां प्रखंड अंतर्गत रानीचेरी गांव स्थित चैतूवा दामर मैदान रविवार की रात एक ऐतिहासिक और यादगार पल का गवाह बना, जब हिंदू मुस्लिम एकता संघ के तत्वाधान में आयोजित भव्य चैता दुगोला कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को भाईचारे और सांस्कृतिक समरसता के रंग में रंग दिया। रात 10:00 बजे से शुरू हुआ यह कार्यक्रम सुबह की पहली किरण तक लोगों के दिलों पर छाया रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी  अनुमंडल इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम, थाना प्रभारी अमित कुमार, प्रखंड प्रमुख सुनैना देवी, जिला परिषद सदस्य बनारसी सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव, समाजसेवी मोहम्मद फरीद, विधायक प्रतिनिधि जगदीश सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश प्रसाद समेत कई जनप्रतिनिधियों ने एक साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। दीप की लौ के साथ ही पूरे माहौल में एकता, प्रेम और सौहार्द का संदेश गूंज उठा। जहां बिहार से आईं मशहूर गायिका निर्मला यादव और लोकप्रिय कलाकार पिंटू यादव ने अपने सुरों का ऐसा जादू बिखेरा कि हजारों की भीड़ पूरी रात झूमती रही। एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति ने माहौल को और भी रोमांचक बना दिया। कलाकारों को आधे-आधे घंटे का समय दिया गया, जिसमें दोनों ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंततः सुबह 6:00 बजे तक चली इस संगीत प्रतियोगिता में निर्मला यादव को दर्शकों ने नंबर वन घोषित किया। वही
अपने संबोधन में विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि
चिनीयां प्रखंड में आयोजित यह चैता दुगोला कार्यक्रम सिर्फ एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए एक मिसाल है। यहां जिस तरह हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ मिलकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, वह पूरे समाज को एकजुट रहने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों को दिल से धन्यवाद देते हुए इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक मोहम्मद यासीन मलिक ने अपनी दमदार आवाज और बेहतरीन अंदाज में किया, जिससे पूरी रात दर्शक कार्यक्रम से जुड़े रहे। मंच पूरी तरह सुसज्जित था और आयोजन की तैयारियां भी बेहद आकर्षक रहीं, जिसने लोगों को बांधे रखा।मौके पर मुखिया जाहेरा बीवी, रामेश्वर सिंह, चरकू परहिया, संघ के अध्यक्ष चंदन सिंह, नंदू सिंह, अमरदीप प्रसाद, गुड्डू यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जहां हजारों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने पूरी रात इस भव्य आयोजन का भरपूर आनंद लिया। यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हिंदू-मुस्लिम एकता, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सौहार्द का जीवंत उदाहरण बन गया, जिसकी गूंज लंबे समय तक क्षेत्र में सुनाई देती रहेगी।
    user_Hemant Kumar
    Hemant Kumar
    चिनिया, गढ़वा, झारखंड•
    19 hrs ago
  • मधुमक्खियों का हमला! मऊगंज में किसान बाल्मीकि गोस्वामी पर छत्ते से टूट पड़ा झुंड, जान बचाने के लिए नदी में कूदे — अस्पताल में गंभीर हालत, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी! दीपक सिंह गहरवार विस्तार न्यूज़ मऊगंज ✍️ मो.8965074130
    1
    मधुमक्खियों का हमला! मऊगंज में किसान बाल्मीकि गोस्वामी पर छत्ते से टूट पड़ा झुंड, जान बचाने के लिए नदी में कूदे — अस्पताल में गंभीर हालत, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी!
दीपक सिंह गहरवार 
विस्तार न्यूज़ मऊगंज ✍️ 
मो.8965074130
    user_Lavkesh singh
    Lavkesh singh
    Voice of people मऊगंज, रीवा, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    1
    Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    user_@PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    Farmer Robertsganj, Sonbhadra•
    5 hrs ago
  • सीधी जिले के सिहावल ब्लॉक में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिले के मुखिया कलेक्टर विकास मिश्रा अचानक समीक्षा बैठक करने पहुँच गए। बैठक में बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली देख कलेक्टर का पारा चढ़ गया। उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया है कि जनता की समस्याओं में ढिलाई अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ​(वॉइस ओवर): सिहावल की सरज़मीं पर कलेक्टर विकास मिश्रा के कड़े तेवर देखने को मिले। विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान जब बुनियादी सुविधाओं की पोल खुली, तो कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने हिदायत दी कि अवाम को राहत पहुँचाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए और व्यवस्थाएं सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर दुरुस्त दिखनी चाहिए। ​प्राईड इंडिया न्यूज़ के तीखे सवालों का जवाब देते हुए कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि अब सभी विभागों में तालमेल बिठाकर समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जाएगा। इसी बीच, सिहावल में दमकल गाड़ी की पुरानी मांग को भी प्रमुखता से उठाया गया, जिस पर कलेक्टर ने तुरंत ठोस पहल करने का आश्वासन दिया है। ​(क्लोजिंग): कलेक्टर की इस सख्ती के बाद अब सिहावल की सोई हुई व्यवस्थाओं में हलचल शुरू हो गई है। इलाके की जनता को उम्मीद है कि अब नलों में पानी, अस्पतालों में बेहतर इलाज और बिजली की सुचारू सप्लाई का सपना सच होगा। विंध्य बलराम न्यूज़ के लिए सीधी से रुद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट।
    1
    सीधी जिले के सिहावल ब्लॉक में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिले के मुखिया कलेक्टर विकास मिश्रा अचानक समीक्षा बैठक करने पहुँच गए। बैठक में बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली देख कलेक्टर का पारा चढ़ गया। उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया है कि जनता की समस्याओं में ढिलाई अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
​(वॉइस ओवर):
सिहावल की सरज़मीं पर कलेक्टर विकास मिश्रा के कड़े तेवर देखने को मिले। विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान जब बुनियादी सुविधाओं की पोल खुली, तो कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने हिदायत दी कि अवाम को राहत पहुँचाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए और व्यवस्थाएं सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर दुरुस्त दिखनी चाहिए।
​प्राईड इंडिया न्यूज़ के तीखे सवालों का जवाब देते हुए कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि अब सभी विभागों में तालमेल बिठाकर समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जाएगा। इसी बीच, सिहावल में दमकल गाड़ी की पुरानी मांग को भी प्रमुखता से उठाया गया, जिस पर कलेक्टर ने तुरंत ठोस पहल करने का आश्वासन दिया है।
​(क्लोजिंग):
कलेक्टर की इस सख्ती के बाद अब सिहावल की सोई हुई व्यवस्थाओं में हलचल शुरू हो गई है। इलाके की जनता को उम्मीद है कि अब नलों में पानी, अस्पतालों में बेहतर इलाज और बिजली की सुचारू सप्लाई का सपना सच होगा। विंध्य बलराम न्यूज़ के लिए सीधी से रुद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट।
    user_पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    Photographer गोपदबनास, सीधी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मिर्जापुर जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनपुर में मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें 5 वर्षीय मासूम बच्चा, उसकी माँ और चाचा शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार परिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि तीनों ट्रक के नीचे फंस गए और शव कुछ दूर तक घिसटते चले गए। घटनास्थल पर खून और शवों का मंजर देख लोगों की रूह कांप उठी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। सूचना मिलते ही अहरौरा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हृदयविदारक घटना से मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश तेज कर दी गई है।
    4
    मिर्जापुर जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनपुर में मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें 5 वर्षीय मासूम बच्चा, उसकी माँ और चाचा शामिल हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार परिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि तीनों ट्रक के नीचे फंस गए और शव कुछ दूर तक घिसटते चले गए। घटनास्थल पर खून और शवों का मंजर देख लोगों की रूह कांप उठी।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। सूचना मिलते ही अहरौरा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस हृदयविदारक घटना से मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश तेज कर दी गई है।
    user_Shriyam News Network
    Shriyam News Network
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.