logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घोरावल तहसील के ग्राम पंचायत भैसवार में किसानों का धरना 315 दिन में पहुंच गया अभी तक प्रशासन के द्वारा कोई शक्ति नहीं दिखाया गया किसानों का धरना तेज हो रहा है भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा के नेतृत्व में धरना चल रहा है एवं संजय कुमार यादव जिला सचिव द्वारा कहां गया जी यह धरना हमारा अनिश्चितकाल तक चलता रहेगा जब तक हमारे पांच सूत्री मांग का जांच पूर्ण रूप से नहीं हो जाता है तब तक मेरा धरना चलता रहेगा चाहे मुझे कुछ भी करना पड़े

2 hrs ago
user_Brijesh kumar singh
Brijesh kumar singh
घोरावल, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
b55f1817-b8e8-4301-a0c6-a34bd317ab3d
1380973a-3cb1-475c-acf0-9ccaeee9693d

घोरावल तहसील के ग्राम पंचायत भैसवार में किसानों का धरना 315 दिन में पहुंच गया अभी तक प्रशासन के द्वारा कोई शक्ति नहीं दिखाया गया किसानों का धरना तेज हो रहा है भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा के नेतृत्व में धरना चल रहा है एवं संजय कुमार यादव जिला सचिव द्वारा कहां गया जी यह धरना हमारा अनिश्चितकाल तक चलता रहेगा जब तक हमारे पांच सूत्री मांग का जांच पूर्ण रूप से नहीं हो जाता है तब तक मेरा धरना चलता रहेगा चाहे मुझे कुछ भी करना पड़े

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • घोरावल तहसील के ग्राम पंचायत भैसवार में किसानों का धरना 315 दिन में पहुंच गया अभी तक प्रशासन के द्वारा कोई शक्ति नहीं दिखाया गया किसानों का धरना तेज हो रहा है भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा के नेतृत्व में धरना चल रहा है एवं संजय कुमार यादव जिला सचिव द्वारा कहां गया जी यह धरना हमारा अनिश्चितकाल तक चलता रहेगा जब तक हमारे पांच सूत्री मांग का जांच पूर्ण रूप से नहीं हो जाता है तब तक मेरा धरना चलता रहेगा चाहे मुझे कुछ भी करना पड़े
    3
    घोरावल तहसील के ग्राम पंचायत भैसवार में किसानों का धरना 315 दिन में पहुंच गया अभी तक प्रशासन के द्वारा कोई शक्ति नहीं दिखाया गया किसानों का धरना तेज हो रहा है भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा के नेतृत्व में धरना चल रहा है एवं संजय कुमार यादव जिला सचिव द्वारा कहां गया जी यह धरना   हमारा अनिश्चितकाल तक चलता रहेगा  जब तक हमारे पांच सूत्री मांग का जांच पूर्ण रूप से नहीं हो जाता है तब तक मेरा धरना चलता रहेगा चाहे मुझे कुछ भी करना पड़े
    user_Brijesh kumar singh
    Brijesh kumar singh
    घोरावल, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र* *थाना – रॉबर्ट्सगंज* *दिनांक – 29.03.2026* *🚨 सोनभद्र पुलिस का कड़ा प्रहार: ओवरलोडिंग प्रकरण में दबंगई पड़ी भारी, सरकारी कार्य में बाधा, गाली-गलौज व धमकी पर 05 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 स्कॉर्पियो वाहन सीज🚨* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा जनपद में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर मिश्रा* के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। *प्रकरण–1:* दिनांक 28.03.2026 को रात्रि लगभग 10:00 बजे एक सफेद स्कॉर्पियो वाहन (UP64AQ4787) में सवार व्यक्तियों द्वारा चेकिंग में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई तथा ओवरलोड वाहनों को छोड़ने हेतु दबाव बनाते हुए धमकी दी गई। सूचना पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन को रोककर 04 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया। इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 238/2026 धारा 3(5), 121(1), 351(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को सीज किया गया है। **गिरफ्तार अभियुक्तगण:** 1. जयदेव पाण्डेय पुत्र अरविन्द पाण्डेय, निवासी प्रभापुरम, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र 2. हिमांशु पुत्र अशोक, निवासी पुसौली, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र 3. विकास सिंह पुत्र राजकुमार सिंह, निवासी पकरी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र 4. बबलू शुक्ला पुत्र सुदर्शन शुक्ला, निवासी नई बाजार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र *फरार अभियुक्त:* * राहुल तिवारी पुत्र प्रमोद तिवारी, निवासी (पता अज्ञात) *प्रकरण–2:* इसी क्रम में दिनांक 28.03.2026 को रात्रि लगभग 11:15 बजे लोढ़ी टोल प्लाजा के पास उपखनिज से लदे वाहन संख्या UP64BT2221 की चेकिंग के दौरान वाहन ओवरलोड पाया गया। वाहन स्वामी *विनोद कुमार सिंह* द्वारा स्कॉर्पियो वाहन (UP64AS2100) से मौके पर आकर खनन विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। उक्त प्रकरण में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 239/2026 धारा 121(1), 352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर वाहन स्वामी विनोद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन (UP64AS2100) को भी सीज किया गया है। *गिरफ्तार अभियुक्त:* * विनोद कुमार सिंह (वाहन स्वामी) पुत्र कमला प्रसाद सिंह निवासी ग्राम बहुआर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 38 वर्ष। *गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:* 1. प्रभारी निरीक्षक रामस्वरुप वर्मा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र 2. उ0नि0 दिनानाथ, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र 3. हे0का0 नन्दलाल, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र 4. हे0का0 जयराम राय, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र 5. का0 रमेश कुमार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र 6. का0 रुपेश कुमार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र *जनपद पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने तथा अवैध खनन/ओवरलोडिंग में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।*
    3
    *प्रेस नोट*
*जनपद – सोनभद्र*
*थाना – रॉबर्ट्सगंज*
*दिनांक – 29.03.2026*
*🚨 सोनभद्र पुलिस का कड़ा प्रहार: ओवरलोडिंग प्रकरण में दबंगई पड़ी भारी, सरकारी कार्य में बाधा, गाली-गलौज व धमकी पर 05 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 स्कॉर्पियो वाहन सीज🚨*
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा जनपद में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर मिश्रा* के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
*प्रकरण–1:*
दिनांक 28.03.2026 को रात्रि लगभग 10:00 बजे एक सफेद स्कॉर्पियो वाहन (UP64AQ4787) में सवार व्यक्तियों द्वारा चेकिंग में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई तथा ओवरलोड वाहनों को छोड़ने हेतु दबाव बनाते हुए धमकी दी गई।
सूचना पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन को रोककर 04 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया।
इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 238/2026 धारा 3(5), 121(1), 351(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को सीज किया गया है।
**गिरफ्तार अभियुक्तगण:**
1. जयदेव पाण्डेय पुत्र अरविन्द पाण्डेय, निवासी प्रभापुरम, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
2. हिमांशु पुत्र अशोक, निवासी पुसौली, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
3. विकास सिंह पुत्र राजकुमार सिंह, निवासी पकरी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
4. बबलू शुक्ला पुत्र सुदर्शन शुक्ला, निवासी नई बाजार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
*फरार अभियुक्त:*
* राहुल तिवारी पुत्र प्रमोद तिवारी, निवासी (पता अज्ञात)
*प्रकरण–2:*
इसी क्रम में दिनांक 28.03.2026 को रात्रि लगभग 11:15 बजे लोढ़ी टोल प्लाजा के पास उपखनिज से लदे वाहन संख्या UP64BT2221 की चेकिंग के दौरान वाहन ओवरलोड पाया गया।
वाहन स्वामी *विनोद कुमार सिंह* द्वारा स्कॉर्पियो वाहन (UP64AS2100) से मौके पर आकर खनन विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई।
उक्त प्रकरण में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 239/2026 धारा 121(1), 352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर वाहन स्वामी विनोद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन (UP64AS2100) को भी सीज किया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्त:*
* विनोद कुमार सिंह (वाहन स्वामी) पुत्र कमला प्रसाद सिंह निवासी ग्राम बहुआर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 38 वर्ष।
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:*
1. प्रभारी निरीक्षक रामस्वरुप वर्मा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
2. उ0नि0 दिनानाथ, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
3. हे0का0 नन्दलाल, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
4. हे0का0 जयराम राय, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
5. का0 रमेश कुमार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
6. का0 रुपेश कुमार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
*जनपद पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने तथा अवैध खनन/ओवरलोडिंग में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।*
    user_Bharat kumar bharat
    Bharat kumar bharat
    पत्रकार Robertsganj, Sonbhadra•
    22 hrs ago
  • अनपरा (सोनभद्र)। खेल प्रेमियों के लंबे इंतजार का आखिरकार शानदार अंत हो गया। अनपरा कॉलोनी स्थित CISF मैदान पर आयोजित अनपरा प्रीमियर लीग (APL-12) 2026 का भव्य समापन रोमांच और उत्साह के बीच संपन्न हुआ। लगभग दो महीने तक चले इस टूर्नामेंट ने स्थानीय विद्युत कर्मियों और युवाओं को खेल प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच दिया फाइनल में रोमांच चरम पर फाइनल मुकाबला फाइटर और स्मेसर टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मेसर ने 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 98 रन बनाए और फाइटर को 99 रनों का लक्ष्य दिया स्मेसर की ओर से अंकित ओझा ने 21 गेंदों में 30 रन और अजीत बिंद ने 15 गेंदों में 22 रन की अहम पारी खेली। फाइटर की शानदार जीत लक्ष्य का पीछा करते हुए फाइटर टीम ने दमदार प्रदर्शन किया। अजय शर्मा ने 11 गेंदों में 19 रन और विजेंद्र राजभर ने 9 गेंदों में 20 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई इस शानदार प्रदर्शन के लिए अजय शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया ये रहे स्टार खिलाड़ी मैन ऑफ द मैच: अजय शर्मा बेस्ट बल्लेबाज एवं सीरीज: श्रीकांत वर्मा बेस्ट गेंदबाज: प्रवीण राय इतिहास रच गई फाइटर टीम फाइटर टीम के कप्तान इं. असुर जीत शर्मा ने टीम का शानदार नेतृत्व करते हुए फाइनल जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की और एक नया इतिहास रच दिया। मुख्य अतिथि का संदेश समापन समारोह में मुख्य अतिथि अनपरा तापीय परियोजना के महाप्रबंधक ई. दूधनाथ यादव ने कहा— "खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है, जो हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है आयोजन की शानदार सफलता मुख्य आयोजक इं. कुमार गौरव ने सभी अतिथियों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों और टीम कप्तानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया खेल भावना का शानदार उदाहरण वर्षों से आयोजित हो रहा APL टूर्नामेंट न सिर्फ क्रिकेट के प्रति जुनून बढ़ा रहा है, बल्कि स्थानीय युवाओं और विद्युत कर्मियों के लिए मनोरंजन और प्रतिभा का प्रमुख मंच बन चुका है।
    1
    अनपरा (सोनभद्र)। खेल प्रेमियों के लंबे इंतजार का आखिरकार शानदार अंत हो गया। अनपरा कॉलोनी स्थित CISF मैदान पर आयोजित अनपरा प्रीमियर लीग (APL-12) 2026 का भव्य समापन रोमांच और उत्साह के बीच संपन्न हुआ। लगभग दो महीने तक चले इस टूर्नामेंट ने स्थानीय विद्युत कर्मियों और युवाओं को खेल प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच दिया फाइनल में रोमांच चरम पर
फाइनल मुकाबला फाइटर और स्मेसर टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मेसर ने 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 98 रन बनाए और फाइटर को 99 रनों का लक्ष्य दिया
स्मेसर की ओर से अंकित ओझा ने 21 गेंदों में 30 रन और अजीत बिंद ने 15 गेंदों में 22 रन की अहम पारी खेली।
फाइटर की शानदार जीत
लक्ष्य का पीछा करते हुए फाइटर टीम ने दमदार प्रदर्शन किया। अजय शर्मा ने 11 गेंदों में 19 रन और विजेंद्र राजभर ने 9 गेंदों में 20 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई इस शानदार प्रदर्शन के लिए अजय शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया ये रहे स्टार खिलाड़ी
मैन ऑफ द मैच: अजय शर्मा
बेस्ट बल्लेबाज एवं सीरीज: श्रीकांत वर्मा बेस्ट गेंदबाज: प्रवीण राय
इतिहास रच गई फाइटर टीम
फाइटर टीम के कप्तान इं. असुर जीत शर्मा ने टीम का शानदार नेतृत्व करते हुए फाइनल जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की और एक नया इतिहास रच दिया।
मुख्य अतिथि का संदेश
समापन समारोह में मुख्य अतिथि अनपरा तापीय परियोजना के महाप्रबंधक ई. दूधनाथ यादव ने कहा—
"खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है, जो हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है आयोजन की शानदार सफलता
मुख्य आयोजक इं. कुमार गौरव ने सभी अतिथियों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों और टीम कप्तानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया खेल भावना का शानदार उदाहरण
वर्षों से आयोजित हो रहा APL टूर्नामेंट न सिर्फ क्रिकेट के प्रति जुनून बढ़ा रहा है, बल्कि स्थानीय युवाओं और विद्युत कर्मियों के लिए मनोरंजन और प्रतिभा का प्रमुख मंच बन चुका है।
    user_पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • डाला (सोनभद्र) | विशेष रिपोर्ट सोनभद्र जनपद के चोपन थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। परासपानी से जवाडी डांड मार्ग पर स्थित चोरपनिया गांव के पास वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मिली जानकारी के अनुसार, प्रयागराज से अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) की ओर जा रही एक कार को रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान किशोर कुमार (38 वर्ष), पुत्र संत नारायण चौधरी, निवासी सीमोड, रांची (झारखंड) के रूप में हुई है। हादसे के वक्त उनकी पत्नी नितू देवी और लगभग 3 वर्षीय पुत्र वैदिक भी कार में सवार थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कैसे हुआ? रविवार शाम करीब 3:30 बजे यह हादसा हुआ, जब सामने से रॉन्ग साइड पर आ रहे ट्रक ने कार को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। रेस्क्यू ऑपरेशन: घटना की सूचना राहगीरों द्वारा तुरंत डायल 112 और चोपन पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और डायल 112 टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को तत्काल एंबुलेंस से चोपन अस्पताल भेजा गया। पुलिस जांच में जुटी: हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। चोपन पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश जारी है। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़: बताया जा रहा है कि पूरा परिवार अंबिकापुर की ओर जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही यह हादसा उनकी जिंदगी में दर्द बनकर उतर आया। एक ओर जहां परिवार के मुखिया की मौत हो गई, वहीं पत्नी और मासूम बेटा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। बड़ा सवाल: आखिर कब तक रॉन्ग साइड ड्राइविंग और लापरवाही से लोगों की जान जाती रहेगी? यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
    2
    डाला (सोनभद्र) | विशेष रिपोर्ट
सोनभद्र जनपद के चोपन थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। परासपानी से जवाडी डांड मार्ग पर स्थित चोरपनिया गांव के पास वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रयागराज से अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) की ओर जा रही एक कार को रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक की पहचान किशोर कुमार (38 वर्ष), पुत्र संत नारायण चौधरी, निवासी सीमोड, रांची (झारखंड) के रूप में हुई है। हादसे के वक्त उनकी पत्नी नितू देवी और लगभग 3 वर्षीय पुत्र वैदिक भी कार में सवार थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा कैसे हुआ?
रविवार शाम करीब 3:30 बजे यह हादसा हुआ, जब सामने से रॉन्ग साइड पर आ रहे ट्रक ने कार को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।
रेस्क्यू ऑपरेशन:
घटना की सूचना राहगीरों द्वारा तुरंत डायल 112 और चोपन पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और डायल 112 टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को तत्काल एंबुलेंस से चोपन अस्पताल भेजा गया।
पुलिस जांच में जुटी:
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। चोपन पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश जारी है। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़:
बताया जा रहा है कि पूरा परिवार अंबिकापुर की ओर जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही यह हादसा उनकी जिंदगी में दर्द बनकर उतर आया। एक ओर जहां परिवार के मुखिया की मौत हो गई, वहीं पत्नी और मासूम बेटा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
बड़ा सवाल:
आखिर कब तक रॉन्ग साइड ड्राइविंग और लापरवाही से लोगों की जान जाती रहेगी? यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
    user_Kiran Sahani
    Kiran Sahani
    Media company Obra, Sonbhadra•
    30 min ago
  • अनपरा प्रीमियर लीग APL-12 2026 का हुआ भव्य समापन! करीब दो महीने तक चले इस रोमांचक टूर्नामेंट के फाइनल में फाइटर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्मेसर को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। स्मेसर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 98 रन बनाए, लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए फाइटर टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया। मैन ऑफ द मैच रहे अजय शर्मा, बेस्ट बल्लेबाज और सीरीज श्रीकांत वर्मा, बेस्ट गेंदबाज प्रवीण राय बने। मुख्य अतिथि महाप्रबंधक ई. दूधनाथ यादव ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेल के महत्व पर जोर दिया। अनपरा कॉलोनी का CISF मैदान तालियों और जोश से गूंज उठा—और APL-12 ने एक बार फिर खेल भावना को नई ऊंचाई दी!
    1
    अनपरा प्रीमियर लीग APL-12 2026 का हुआ भव्य समापन!
करीब दो महीने तक चले इस रोमांचक टूर्नामेंट के फाइनल में फाइटर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्मेसर को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
स्मेसर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 98 रन बनाए, लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए फाइटर टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया।
मैन ऑफ द मैच रहे अजय शर्मा,
बेस्ट बल्लेबाज और सीरीज श्रीकांत वर्मा,
बेस्ट गेंदबाज प्रवीण राय बने।
मुख्य अतिथि महाप्रबंधक ई. दूधनाथ यादव ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेल के महत्व पर जोर दिया।
अनपरा कॉलोनी का CISF मैदान तालियों और जोश से गूंज उठा—और APL-12 ने एक बार फिर खेल भावना को नई ऊंचाई दी!
    user_Mustaf Ahamad
    Mustaf Ahamad
    Credit reporting agency ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    1
    Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सोनभद्र: रॉन्ग साइड ट्रक की टक्कर से 34 वर्षीय युवक की मौत, पत्नी-बेटा घायल सोनभद्र जनपद के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरमुरा और परासपानी के बीच रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने सामने से आ रही चारपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि 34 वर्षीय किशोर कुमार निवासी झुसी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी नीतू और मासूम पुत्र वैदिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे आर्यन दुबे और उनकी टीम ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए राहत एवं बचाव कार्य में अहम भूमिका निभाई और घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल उपचार हेतु भेजवाया। सूचना मिलते ही 112 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी और रॉन्ग साइड ड्राइविंग जैसी घातक लापरवाही को उजागर करता है। ऐसी असावधानी न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि निर्दोष लोगों की जान के लिए भी सीधा खतरा बनती जा रही है। स्थानीय प्रशासन और यातायात विभाग को चाहिए कि ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई करते हुए नियमित जांच और जागरूकता अभियान चलाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल चोपन थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    4
    सोनभद्र: रॉन्ग साइड ट्रक की टक्कर से 34 वर्षीय युवक की मौत, पत्नी-बेटा घायल
सोनभद्र जनपद के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरमुरा और परासपानी के बीच रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने सामने से आ रही चारपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि 34 वर्षीय किशोर कुमार निवासी झुसी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे में उनकी पत्नी नीतू और मासूम पुत्र वैदिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे आर्यन दुबे और उनकी टीम ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए राहत एवं बचाव कार्य में अहम भूमिका निभाई और घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल उपचार हेतु भेजवाया।
सूचना मिलते ही 112 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी और रॉन्ग साइड ड्राइविंग जैसी घातक लापरवाही को उजागर करता है। ऐसी असावधानी न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि निर्दोष लोगों की जान के लिए भी सीधा खतरा बनती जा रही है।
स्थानीय प्रशासन और यातायात विभाग को चाहिए कि ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई करते हुए नियमित जांच और जागरूकता अभियान चलाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।
फिलहाल चोपन थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_कालचिंतन समाचार
    कालचिंतन समाचार
    Obra, Sonbhadra•
    22 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा ने सुकृत लोहार ग्राम सभा बट में एक महापंचायत की और सदस्य ग्रहण भी कराया जिसमें सुकृत के किसानों के भूमि पर अडानी द्वारा भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है कुशवाहा ने बताया कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 14 ,15,21 ,300 क की शक्ति के प्रकाशन में संविधान प्रदत्त मूल अधिकारो एवं वैधानिक अधिकारों की हिफाजत हेतु धाराएं बनी हुई है
    3
    भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा ने सुकृत लोहार ग्राम सभा बट में एक महापंचायत की और सदस्य ग्रहण भी कराया जिसमें सुकृत के किसानों के भूमि पर अडानी द्वारा भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है  कुशवाहा ने बताया कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 14 ,15,21 ,300 क  की शक्ति के प्रकाशन में संविधान प्रदत्त  मूल अधिकारो एवं वैधानिक अधिकारों की हिफाजत हेतु  धाराएं बनी हुई है
    user_Brijesh kumar singh
    Brijesh kumar singh
    घोरावल, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.