logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा ने सुकृत लोहार ग्राम सभा बट में एक महापंचायत की और सदस्य ग्रहण भी कराया जिसमें सुकृत के किसानों के भूमि पर अडानी द्वारा भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है कुशवाहा ने बताया कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 14 ,15,21 ,300 क की शक्ति के प्रकाशन में संविधान प्रदत्त मूल अधिकारो एवं वैधानिक अधिकारों की हिफाजत हेतु धाराएं बनी हुई है

10 hrs ago
user_Brijesh kumar singh
Brijesh kumar singh
घोरावल, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago
c259ddf4-17e0-4a2f-91ec-56c05bb9c5fe
8e609809-9cb3-400f-ac24-613f25c5b435

भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा ने सुकृत लोहार ग्राम सभा बट में एक महापंचायत की और सदस्य ग्रहण भी कराया जिसमें सुकृत के किसानों के भूमि पर अडानी द्वारा भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है कुशवाहा ने बताया कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 14 ,15,21 ,300 क की शक्ति के प्रकाशन में संविधान प्रदत्त मूल अधिकारो एवं वैधानिक अधिकारों की हिफाजत हेतु धाराएं बनी हुई है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • घोरावल तहसील के ग्राम पंचायत भैसवार में किसानों का धरना 315 दिन में पहुंच गया अभी तक प्रशासन के द्वारा कोई शक्ति नहीं दिखाया गया किसानों का धरना तेज हो रहा है भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा के नेतृत्व में धरना चल रहा है एवं संजय कुमार यादव जिला सचिव द्वारा कहां गया जी यह धरना हमारा अनिश्चितकाल तक चलता रहेगा जब तक हमारे पांच सूत्री मांग का जांच पूर्ण रूप से नहीं हो जाता है तब तक मेरा धरना चलता रहेगा चाहे मुझे कुछ भी करना पड़े
    3
    घोरावल तहसील के ग्राम पंचायत भैसवार में किसानों का धरना 315 दिन में पहुंच गया अभी तक प्रशासन के द्वारा कोई शक्ति नहीं दिखाया गया किसानों का धरना तेज हो रहा है भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा के नेतृत्व में धरना चल रहा है एवं संजय कुमार यादव जिला सचिव द्वारा कहां गया जी यह धरना   हमारा अनिश्चितकाल तक चलता रहेगा  जब तक हमारे पांच सूत्री मांग का जांच पूर्ण रूप से नहीं हो जाता है तब तक मेरा धरना चलता रहेगा चाहे मुझे कुछ भी करना पड़े
    user_Brijesh kumar singh
    Brijesh kumar singh
    घोरावल, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र* *थाना – रॉबर्ट्सगंज* *दिनांक – 29.03.2026* *🚨 सोनभद्र पुलिस का कड़ा प्रहार: ओवरलोडिंग प्रकरण में दबंगई पड़ी भारी, सरकारी कार्य में बाधा, गाली-गलौज व धमकी पर 05 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 स्कॉर्पियो वाहन सीज🚨* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा जनपद में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर मिश्रा* के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। *प्रकरण–1:* दिनांक 28.03.2026 को रात्रि लगभग 10:00 बजे एक सफेद स्कॉर्पियो वाहन (UP64AQ4787) में सवार व्यक्तियों द्वारा चेकिंग में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई तथा ओवरलोड वाहनों को छोड़ने हेतु दबाव बनाते हुए धमकी दी गई। सूचना पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन को रोककर 04 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया। इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 238/2026 धारा 3(5), 121(1), 351(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को सीज किया गया है। **गिरफ्तार अभियुक्तगण:** 1. जयदेव पाण्डेय पुत्र अरविन्द पाण्डेय, निवासी प्रभापुरम, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र 2. हिमांशु पुत्र अशोक, निवासी पुसौली, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र 3. विकास सिंह पुत्र राजकुमार सिंह, निवासी पकरी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र 4. बबलू शुक्ला पुत्र सुदर्शन शुक्ला, निवासी नई बाजार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र *फरार अभियुक्त:* * राहुल तिवारी पुत्र प्रमोद तिवारी, निवासी (पता अज्ञात) *प्रकरण–2:* इसी क्रम में दिनांक 28.03.2026 को रात्रि लगभग 11:15 बजे लोढ़ी टोल प्लाजा के पास उपखनिज से लदे वाहन संख्या UP64BT2221 की चेकिंग के दौरान वाहन ओवरलोड पाया गया। वाहन स्वामी *विनोद कुमार सिंह* द्वारा स्कॉर्पियो वाहन (UP64AS2100) से मौके पर आकर खनन विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। उक्त प्रकरण में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 239/2026 धारा 121(1), 352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर वाहन स्वामी विनोद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन (UP64AS2100) को भी सीज किया गया है। *गिरफ्तार अभियुक्त:* * विनोद कुमार सिंह (वाहन स्वामी) पुत्र कमला प्रसाद सिंह निवासी ग्राम बहुआर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 38 वर्ष। *गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:* 1. प्रभारी निरीक्षक रामस्वरुप वर्मा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र 2. उ0नि0 दिनानाथ, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र 3. हे0का0 नन्दलाल, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र 4. हे0का0 जयराम राय, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र 5. का0 रमेश कुमार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र 6. का0 रुपेश कुमार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र *जनपद पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने तथा अवैध खनन/ओवरलोडिंग में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।*
    3
    *प्रेस नोट*
*जनपद – सोनभद्र*
*थाना – रॉबर्ट्सगंज*
*दिनांक – 29.03.2026*
*🚨 सोनभद्र पुलिस का कड़ा प्रहार: ओवरलोडिंग प्रकरण में दबंगई पड़ी भारी, सरकारी कार्य में बाधा, गाली-गलौज व धमकी पर 05 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 स्कॉर्पियो वाहन सीज🚨*
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा जनपद में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर मिश्रा* के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
*प्रकरण–1:*
दिनांक 28.03.2026 को रात्रि लगभग 10:00 बजे एक सफेद स्कॉर्पियो वाहन (UP64AQ4787) में सवार व्यक्तियों द्वारा चेकिंग में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई तथा ओवरलोड वाहनों को छोड़ने हेतु दबाव बनाते हुए धमकी दी गई।
सूचना पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन को रोककर 04 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया।
इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 238/2026 धारा 3(5), 121(1), 351(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को सीज किया गया है।
**गिरफ्तार अभियुक्तगण:**
1. जयदेव पाण्डेय पुत्र अरविन्द पाण्डेय, निवासी प्रभापुरम, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
2. हिमांशु पुत्र अशोक, निवासी पुसौली, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
3. विकास सिंह पुत्र राजकुमार सिंह, निवासी पकरी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
4. बबलू शुक्ला पुत्र सुदर्शन शुक्ला, निवासी नई बाजार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
*फरार अभियुक्त:*
* राहुल तिवारी पुत्र प्रमोद तिवारी, निवासी (पता अज्ञात)
*प्रकरण–2:*
इसी क्रम में दिनांक 28.03.2026 को रात्रि लगभग 11:15 बजे लोढ़ी टोल प्लाजा के पास उपखनिज से लदे वाहन संख्या UP64BT2221 की चेकिंग के दौरान वाहन ओवरलोड पाया गया।
वाहन स्वामी *विनोद कुमार सिंह* द्वारा स्कॉर्पियो वाहन (UP64AS2100) से मौके पर आकर खनन विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई।
उक्त प्रकरण में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 239/2026 धारा 121(1), 352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर वाहन स्वामी विनोद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन (UP64AS2100) को भी सीज किया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्त:*
* विनोद कुमार सिंह (वाहन स्वामी) पुत्र कमला प्रसाद सिंह निवासी ग्राम बहुआर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 38 वर्ष।
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:*
1. प्रभारी निरीक्षक रामस्वरुप वर्मा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
2. उ0नि0 दिनानाथ, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
3. हे0का0 नन्दलाल, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
4. हे0का0 जयराम राय, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
5. का0 रमेश कुमार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
6. का0 रुपेश कुमार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
*जनपद पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने तथा अवैध खनन/ओवरलोडिंग में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।*
    user_Bharat kumar bharat
    Bharat kumar bharat
    पत्रकार Robertsganj, Sonbhadra•
    21 hrs ago
  • Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    1
    Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    user_@PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    Farmer Robertsganj, Sonbhadra•
    23 hrs ago
  • सोनभद्र के ओबरा तहसील अंतर्गत डाला क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। चोपन थाना क्षेत्र के चोरपनिया गांव के पास रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चालक किशोर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
    1
    सोनभद्र के ओबरा तहसील अंतर्गत डाला क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। चोपन थाना क्षेत्र के चोरपनिया गांव के पास रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी।
इस हादसे में कार चालक किशोर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
    user_Mustaf Ahamad
    Mustaf Ahamad
    Credit reporting agency ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    1
    Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सोनभद्र। जिले के चोपन थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गुरमुरा के पास ट्रक और कार की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और तीन साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रयागराज से छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा एक परिवार इस हादसे का शिकार हो गया। जैसे ही उनकी कार गुरमुरा के पास पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में कार चालक किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी नीतू (लगभग 34 वर्ष) और तीन साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को एंबुलेंस की मदद से चोपन अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। कुछ ही पलों में खुशियों से भरा सफर मातम में बदल गया सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है, वहीं इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। एक परिवार उजड़ गया, मासूम जिंदगी से जूझ रहा है… सवाल ये है कि आखिर कब थमेंगे ऐसे सड़क हादसे?
    1
    सोनभद्र। जिले के चोपन थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गुरमुरा के पास ट्रक और कार की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और तीन साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रयागराज से छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा एक परिवार इस हादसे का शिकार हो गया। जैसे ही उनकी कार गुरमुरा के पास पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे में कार चालक किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी नीतू (लगभग 34 वर्ष) और तीन साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को एंबुलेंस की मदद से चोपन अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। कुछ ही पलों में खुशियों से भरा सफर मातम में बदल गया सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है, वहीं इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
एक परिवार उजड़ गया, मासूम जिंदगी से जूझ रहा है… सवाल ये है कि आखिर कब थमेंगे ऐसे सड़क हादसे?
    user_पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जनपद सोनभद्र से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने न केवल स्थानीय लोगों को बल्कि पूरे समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है। जिस पवित्र घाट पर रोज़ाना लोग आस्था के साथ सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर अपने परिवार की खुशहाली और संतानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं, उसी स्थान पर एक नवजात शिशु के लावारिस हालत में मिलने की खबर ने माहौल को शोक और आक्रोश में बदल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। हर चेहरे पर हैरानी, हर आंख में सवाल और हर दिल में दर्द साफ देखा जा सकता था। लोग एक-दूसरे से यही पूछते नजर आए कि आखिर ऐसा कौन सा कारण रहा होगा, जिसने किसी को इस मासूम को इस हालत में छोड़ने पर मजबूर कर दिया। यह घटना सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि समाज के उस कड़वे सच को उजागर करती है, जिसे हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। बताया जा रहा है कि आज भी समाज के कई हिस्सों में बेटियों को लेकर पुरानी सोच पूरी तरह खत्म नहीं हो पाई है। “वंश चलाने” की संकीर्ण मानसिकता, पितृसत्तात्मक सोच और सामाजिक दबाव जैसे कारण आज भी कई परिवारों को अमानवीय फैसले लेने पर मजबूर कर देते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि शिक्षा और आधुनिकता के तमाम दावों के बावजूद जमीनी स्तर पर बदलाव अभी अधूरा है।इसके अलावा, आर्थिक तंगी, सामाजिक बदनामी का डर और पारिवारिक दबाव भी ऐसी घटनाओं की बड़ी वजह बनते हैं। कई बार लोग समाज के डर से ऐसे कठोर कदम उठा लेते हैं, जिनकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया है। संबंधित विभागों और पुलिस टीम द्वारा जांच शुरू कर दी गई है और आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।यह घटना एक बार फिर हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या हम सच में आधुनिक समाज की ओर बढ़ रहे हैं, या अब भी पुरानी कुरीतियों के बोझ तले दबे हुए हैं। जरूरत है न सिर्फ कानून के सख्त पालन की, बल्कि समाज की सोच में बदलाव लाने की—ताकि कोई भी मासूम इस तरह बेबस और लावारिस न छोड़ा जाए।
    2
    जनपद सोनभद्र से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने न केवल स्थानीय लोगों को बल्कि पूरे समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है। जिस पवित्र घाट पर रोज़ाना लोग आस्था के साथ सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर अपने परिवार की खुशहाली और संतानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं, उसी स्थान पर एक नवजात शिशु के लावारिस हालत में मिलने की खबर ने माहौल को शोक और आक्रोश में बदल दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। हर चेहरे पर हैरानी, हर आंख में सवाल और हर दिल में दर्द साफ देखा जा सकता था। लोग एक-दूसरे से यही पूछते नजर आए कि आखिर ऐसा कौन सा कारण रहा होगा, जिसने किसी को इस मासूम को इस हालत में छोड़ने पर मजबूर कर दिया। यह घटना सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि समाज के उस कड़वे सच को उजागर करती है, जिसे हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं।
बताया जा रहा है कि आज भी समाज के कई हिस्सों में बेटियों को लेकर पुरानी सोच पूरी तरह खत्म नहीं हो पाई है। “वंश चलाने” की संकीर्ण मानसिकता, पितृसत्तात्मक सोच और सामाजिक दबाव जैसे कारण आज भी कई परिवारों को अमानवीय फैसले लेने पर मजबूर कर देते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि शिक्षा और आधुनिकता के तमाम दावों के बावजूद जमीनी स्तर पर बदलाव अभी अधूरा है।इसके अलावा, आर्थिक तंगी, सामाजिक बदनामी का डर और पारिवारिक दबाव भी ऐसी घटनाओं की बड़ी वजह बनते हैं। कई बार लोग समाज के डर से ऐसे कठोर कदम उठा लेते हैं, जिनकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया है। संबंधित विभागों और पुलिस टीम द्वारा जांच शुरू कर दी गई है और आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।यह घटना एक बार फिर हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या हम सच में आधुनिक समाज की ओर बढ़ रहे हैं, या अब भी पुरानी कुरीतियों के बोझ तले दबे हुए हैं। जरूरत है न सिर्फ कानून के सख्त पालन की, बल्कि समाज की सोच में बदलाव लाने की—ताकि कोई भी मासूम इस तरह बेबस और लावारिस न छोड़ा जाए।
    user_Kiran Sahani
    Kiran Sahani
    Media company Obra, Sonbhadra•
    20 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा ने सुकृत लोहार ग्राम सभा बट में एक महापंचायत की और सदस्य ग्रहण भी कराया जिसमें सुकृत के किसानों के भूमि पर अडानी द्वारा भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है कुशवाहा ने बताया कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 14 ,15,21 ,300 क की शक्ति के प्रकाशन में संविधान प्रदत्त मूल अधिकारो एवं वैधानिक अधिकारों की हिफाजत हेतु धाराएं बनी हुई है
    3
    भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा ने सुकृत लोहार ग्राम सभा बट में एक महापंचायत की और सदस्य ग्रहण भी कराया जिसमें सुकृत के किसानों के भूमि पर अडानी द्वारा भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है  कुशवाहा ने बताया कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 14 ,15,21 ,300 क  की शक्ति के प्रकाशन में संविधान प्रदत्त  मूल अधिकारो एवं वैधानिक अधिकारों की हिफाजत हेतु  धाराएं बनी हुई है
    user_Brijesh kumar singh
    Brijesh kumar singh
    घोरावल, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.