Shuru
Apke Nagar Ki App…
Azamgarh ke jile mein jo Rajghat padta hai vahan se main bol raha hun mere gaon mein bahut jyada kachra ho gaya hai kripya ise khatm karne ka kasht Karen aapka aage karya se aap dekhiae video bhej raha hun
SHUBHAm Sonkar
Azamgarh ke jile mein jo Rajghat padta hai vahan se main bol raha hun mere gaon mein bahut jyada kachra ho gaya hai kripya ise khatm karne ka kasht Karen aapka aage karya se aap dekhiae video bhej raha hun
- SHUBHAm Sonkarआजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेशAzamgarh me laatghat me vaha shi bol raha hu20 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- gram chakit berampur ek Badi light lagi Hai shrimati Sangeeta Azad ke dwara kariban 20-30 Dinon Se Aligarh gai hai aur hamen shikayat karne ke liye koi number bhi is per nahin diya hai isko banvane ka kasht Karen1
- आजमगढ़ के सगड़ी क्षेत्र में शादी समारोह में बवाल, दूल्हे के भाई पर लड़की पक्ष की ओर से हमला लखनऊ/आजमगढ़: आजमगढ़ जनपद की सगड़ी तहसील क्षेत्र के गडेरुआ गांव में एक शादी समारोह के दौरान अचानक हंगामा खड़ा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, शादी कार्यक्रम के बीच दूल्हे के भाई पर लड़की पक्ष की ओर से हमला कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, गडेरुआ निवासी राष्ट्रीय शिवनारायण चौरसिया पर लड़की की बहन ने दही और चीनी के घोल से हमला किया। घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दूल्हे के भाई ने बयान में कहा कि उन पर हुआ हमला बेहद दुखद है और इससे शादी की खुशियां फीकी पड़ गईं। वहीं दूल्हे के पिता भी घटना के बाद नाराज़ नजर आए। घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय स्तर पर मामले को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है। लखनऊ से जोती पांडेय कि विशेष रिपोर्ट1
- Azamgarh ke jile mein jo Rajghat padta hai vahan se main bol raha hun mere gaon mein bahut jyada kachra ho gaya hai kripya ise khatm karne ka kasht Karen aapka aage karya se aap dekhiae video bhej raha hun1
- मऊ। आगामी पर्व महाशिवरात्रि एवं पवित्र माह रमज़ान को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार की दोपहर पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी घोसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नगर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों के साथ-साथ संवेदनशील स्थानों एवं प्रस्तावित जुलूस मार्गों का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों का गहन निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक सबसे पहले घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर परिसर, दर्शन मार्ग, बैरिकेडिंग व्यवस्था, प्रकाश प्रबंध एवं श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इसके उपरांत उन्होंने मधुबन मोड़ एवं मझवारा मोड़ तिराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को स्वयं देखकर उनकी कार्यशीलता की जांच की और संबंधित अधिकारियों को सभी कैमरों को निरंतर सक्रिय रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने महाशिवरात्रि के अवसर पर निकाले जाने वाले शिव बारात एवं अन्य जुलूसों के मार्गों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जुलूस मार्गों पर पड़ने वाले तिराहे, संकरे रास्तों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने तथा आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग व पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अफवाह या असामाजिक गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मंदिरों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, पैदल व वाहन गश्त बढ़ाने तथा संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। रमज़ान माह को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक ने इफ्तार के समय, नमाज़ अदा किए जाने के दौरान तथा प्रमुख बाजार क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी समुदायों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का वातावरण बनाए रखा जाए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कोतवाली पहुंचे जहां उन्होंने त्योहार रजिस्टर का अवलोकन किया तथा सीसीटीएनएस प्रणाली का निरीक्षण कर अभिलेखों की स्थिति की समीक्षा की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि पर खानपुर खुर्द, रसड़ी, सेमरी जमालपुरा, तिलई बुजुर्ग, भोपौरा व पदमी में मेले आयोजित होंगे जबकि कस्बा स्थित शिव मंदिर, रामजानकी मंदिर बड़ागांव व पिढवल से शिव बारात और ऐतिहासिक जुलूस निकाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान 32 स्थानों पर पूजन-अर्चन व 205 स्थानों पर होलिका दहन होगा। वहीं रमज़ान व ईद को लेकर 10 ईदगाहों और 31 मस्जिदों में धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तावित हैं जिनकी सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।3
- मऊ : महाशिवरात्रि पर्व को मद्दे नजर रखते हुए मऊ पुलिस अधीक्षक श्री इलामरन जी द्वारा जनपद के विभिन्न धार्मिक स्थलों की जांच की गई। #jeettaklivenews #दलजीतसिंह #maunathbhanjan #maunews #HumaraUP #reelschallenge #facebookreels #reelsviralシ #fbreels1
- डबल इंजन सरकार में भी ग्राम पंचायत पर सवाल: पीएम मोदी–सीएम योगी की सख्ती के बावजूद शंकरपुर विशुनपुर में लाखों का खेल? जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग: भुगतान और कार्य की गुणवत्ता की हो तकनीकी पड़ताल अम्बेडकर नगर। विकास खंड बसखारी की ग्राम सभा शंकरपुर विशुनपुर में कराए गए विकास कार्यों को लेकर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। कागजों में लाखों रुपये खर्च दिखाए गए हैं, लेकिन जमीनी हकीकत बदहाल नजर आ रही है। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और वे पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्र पर रंगाई-पुताई, मरम्मत और पुट्टी के नाम पर 14 जनवरी 2026 को ग्राम पंचायत खाते से 14,532 रुपये तथा 1,07,043 रुपये का भुगतान दर्शाया गया है। कुल मिलाकर लगभग 1.21 लाख रुपये खर्च दिखाए गए हैं। जबकि मौके पर भवन की दीवारें जर्जर, फर्श टूटा और प्लास्टर उखड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इतनी बड़ी धनराशि खर्च हुई है तो कार्य की गुणवत्ता क्यों नजर नहीं आ रही। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय रायपुर में दिव्यांग शौचालय निर्माण के लिए 14 अक्टूबर 2023 को 80,723 रुपये तथा 20 सितंबर 2024 को 1,01,000 रुपये का भुगतान किया गया। दो किस्तों में लगभग 1.81 लाख रुपये खर्च दर्शाए जाने के बावजूद शौचालय निर्माण अधूरा बताया जा रहा है। ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि दो बार भुगतान के बाद भी कार्य पूर्ण क्यों नहीं हुआ। विद्यालय परिसर में मिट्टी पटाई के नाम पर 24 मई 2025 को 26,208 रुपये और 46,055 रुपये, कुल 72,263 रुपये का भुगतान किया गया। ग्रामीणों का दावा है कि मौके पर सीमित मात्रा में ही मिट्टी डाली गई है, जो भुगतान की गई राशि से मेल नहीं खाती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था की बात करते हैं, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में ग्राम स्तर पर इस प्रकार की अनियमितताओं के आरोप प्रशासनिक व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा करते हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि कार्यों की तकनीकी जांच कराई जाए, माप पुस्तिका (एमबी) और भुगतान अभिलेखों का मिलान कराया जाए तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले को किस गंभीरता से लेता है।4
- कस्बा चौकी के नाक के नीचे अवैध टेंपो स्टैंड! आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल? अंबेडकर नगर अकबरपुर पुरानी तहसील परिसर के पास, कस्बा चौकी के बिल्कुल बगल स्थित उप श्रमायुक्त कार्यालय का मुख्य मार्ग इन दिनों अवैध रूप से टेंपो स्टैंड में तब्दील हो चुका है। हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर दर्जनों की संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं, वहीं खुलेआम टैक्सी और टेंपो का संचालन किया जा रहा है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा पसरा हुआ है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बेतरतीब खड़े टेंपो और टैक्सियों की वजह से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। कार्यालय आने-जाने वाले कर्मचारियों और आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बावजूद इसके, जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं।सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि कस्बा चौकी इंचार्ज की नजर आखिर इस अवैध संचालन पर क्यों नहीं पड़ रही? जब चौकी चंद कदमों की दूरी पर है, तो क्या यह सब उनकी जानकारी में नहीं है? या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है?क्षेत्र में यह चर्चा भी जोरों पर है कि बिना संरक्षण के इस तरह का अवैध स्टैंड चल पाना संभव नहीं। हालांकि इन चर्चाओं की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन लगातार जारी यह गतिविधि प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल जरूर खड़े कर रही है।1
- मऊ । आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि के दृष्टिगत घोसी कोतवाली पुलिस ने नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर कस्बा खास , शिव मंदिर नरोखर पोखरा माझावर मोड तथा श्री राम जानकी मंदिर बड़ा गांव बाजार में त्यौहार के दृष्टिगत भ्रमण किया।4