logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पाटन उन्नाव। जुलूस-ए-ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) बुधवार को क्षेत्र में अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों में महफिल-ए-मिलाद का आयोजन हुआ। इसमें नबी-ए-पाक के पैगाम-ए-इंसानियत को याद करते हुए मोहब्बत, भाईचारे और अमन का संदेश दिया गया।इसके बाद पाटन, बिहार, मनिकापुर, सवाइन, लिलिया, बरवलिया, भगवंतनगर सहित विभिन्न स्थानों पर जुलूस निकाले गए। जुलूस में बच्चे, नौजवान और बुजुर्ग हाथों में हरे झंडे लेकर नात व सलाम पढ़ते हुए शामिल हुए। जगह-जगह पानी, शरबत और हलवे की सबील लगाई गई। वहीं, मोहल्लों की छतों से अकीदतमंदों ने फूल बरसाए। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर घरों, इमामबाड़ों, ईदगाहों और मस्जिदों को रोशनी से सजाया गया। इससे पूरा क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा। अकीदतमंदों ने देश में अमन-ओ-शांति, खुशहाली और भाईचारे की दुआ की।महफिल में शायरों और उलेमाओं ने कहा कि नबी-ए-करीम की जिंदगी पूरी इंसानियत के लिए राहे-रौशन है। उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में मोहब्बत, भाईचारे और सौहार्द को मजबूत किया जा सकता है।जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने जुलूस के मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।कस्बा बिहार तथा मनिकापुर में ग्राम प्रधान माजिद आलमगीरी हस्सानी ने अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट किए और सम्मानित किया।इस मौके पर कारी साहब रिजवान, सदर इबरार खान, निहाल, बबलू शाह, इसरार खान, शीबू खान,विजय वर्मा, रज्जन तिवारी, प्रेम वर्मा, अमन शुक्ला, राजेश राजपूत, प्रतीक शुक्ला, एजाज अहमद, ताहिर हुसैन, नफीस अहमद, सादिक हुसैन सहित बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के लोग मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_अमन कुमार शुक्ला
अमन कुमार शुक्ला
Social worker बीघापुर, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
0792a442-93a2-4227-a8e8-9f39bf598784

पाटन उन्नाव। जुलूस-ए-ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) बुधवार को क्षेत्र में अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों में महफिल-ए-मिलाद का आयोजन हुआ। इसमें नबी-ए-पाक के पैगाम-ए-इंसानियत को याद करते हुए मोहब्बत, भाईचारे और अमन का संदेश दिया गया।इसके बाद पाटन, बिहार, मनिकापुर, सवाइन, लिलिया, बरवलिया, भगवंतनगर सहित विभिन्न स्थानों पर जुलूस निकाले गए। जुलूस में बच्चे, नौजवान और बुजुर्ग हाथों में हरे

5910d959-9b3f-4dcf-ae73-ce2a298ce74d

झंडे लेकर नात व सलाम पढ़ते हुए शामिल हुए। जगह-जगह पानी, शरबत और हलवे की सबील लगाई गई। वहीं, मोहल्लों की छतों से अकीदतमंदों ने फूल बरसाए। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर घरों, इमामबाड़ों, ईदगाहों और मस्जिदों को रोशनी से सजाया गया। इससे पूरा क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा। अकीदतमंदों ने देश में अमन-ओ-शांति, खुशहाली और भाईचारे की दुआ की।महफिल में शायरों और उलेमाओं ने कहा

780a1aac-4fb3-49d3-a226-be9970ff2c7c

कि नबी-ए-करीम की जिंदगी पूरी इंसानियत के लिए राहे-रौशन है। उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में मोहब्बत, भाईचारे और सौहार्द को मजबूत किया जा सकता है।जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने जुलूस के मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।कस्बा बिहार

daeabc59-5a44-4f9b-a1e1-d94bd5277b36

तथा मनिकापुर में ग्राम प्रधान माजिद आलमगीरी हस्सानी ने अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट किए और सम्मानित किया।इस मौके पर कारी साहब रिजवान, सदर इबरार खान, निहाल, बबलू शाह, इसरार खान, शीबू खान,विजय वर्मा, रज्जन तिवारी, प्रेम वर्मा, अमन शुक्ला, राजेश राजपूत, प्रतीक शुक्ला, एजाज अहमद, ताहिर हुसैन, नफीस अहमद, सादिक हुसैन सहित बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के लोग मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रायबरेली के भोजपुरी थाना क्षेत्र सरेनी के झूलन स्वीट हाउस पर खाद्य विभाग ने मारा छापा नकली मिठाई कराई नष्ट देखें पूरी खबर
    1
    रायबरेली के भोजपुरी थाना क्षेत्र सरेनी के झूलन स्वीट हाउस पर खाद्य विभाग ने मारा छापा नकली मिठाई कराई नष्ट
देखें पूरी खबर
    user_RN Vishwkarma
    RN Vishwkarma
    बीघापुर, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • यह वीडियो उन्नाव जिले के पूरवा तहसील असोहा ब्लॉक का है इस पर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाय नीलू प्रधान गढ़ी यह वीडियो उन्नाव जिले के पूरवा तहसील असोहा ब्लाक का है गोसाई खेड़ा ग्राम प्रधान नीलू जी के यहां के प्रधान हैं उनसे शिकायत कर दी है अगर आज कार्यवाही नहीं हुई तो कल हम गौ रक्षक धरने पर बैठेंगे सनातन हिंदू सेना दल गौ रक्षक टीम उन्नाव पूरी टीम के साथ धरने पर बैठेंगे अगर इसमें आज कार्यवाही ना हुई तो सनातन हिंदू सेना दल कार्यकर्ता प्रदेश प्रवक्ता पुष्पेंद्र भट्ट
    1
    यह वीडियो उन्नाव जिले के पूरवा तहसील असोहा ब्लॉक का है इस पर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाय नीलू प्रधान गढ़ी 

यह वीडियो उन्नाव जिले के पूरवा तहसील असोहा ब्लाक का है गोसाई खेड़ा ग्राम प्रधान नीलू जी के यहां के प्रधान हैं उनसे शिकायत कर दी है अगर आज कार्यवाही नहीं हुई तो कल हम गौ रक्षक धरने पर बैठेंगे सनातन हिंदू सेना दल गौ रक्षक टीम उन्नाव  पूरी टीम के साथ धरने पर बैठेंगे अगर इसमें आज कार्यवाही ना हुई तो सनातन हिंदू सेना दल कार्यकर्ता प्रदेश प्रवक्ता पुष्पेंद्र भट्ट
    user_पुष्पेंद्र ऋषि महाराज
    पुष्पेंद्र ऋषि महाराज
    पुरवा, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उन्नाव में कच्चा मकान गिरने से दादा-पोते की दर्दनाक मौत उन्नाव में कच्चा मकान गिरने से दादा-पोते की दर्दनाक मौत उन्नाव: जिले में कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबकर 65 वर्षीय बुजुर्ग और उनके 8 वर्षीय पोते की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वीडियो में हादसे के बाद परिजनों और आसपास के लोगों को मलबे से शव निकालते हुए देखा जा सकता है। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जर्जर और कच्चे मकानों की जांच कराकर जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। हादसे ने एक बार फिर जर्जर मकानों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। #Unnao #UnnaoNews #उन्नाव #BreakingNews #UPNews #मकानगिरा #हादसा #दादा_पोता #दर्दनाकहादसा #LocalNews
    1
    उन्नाव में कच्चा मकान गिरने से दादा-पोते की दर्दनाक मौत
उन्नाव में कच्चा मकान गिरने से दादा-पोते की दर्दनाक मौत
उन्नाव: जिले में कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबकर 65 वर्षीय बुजुर्ग और उनके 8 वर्षीय पोते की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
वीडियो में हादसे के बाद परिजनों और आसपास के लोगों को मलबे से शव निकालते हुए देखा जा सकता है। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जर्जर और कच्चे मकानों की जांच कराकर जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।
हादसे ने एक बार फिर जर्जर मकानों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#Unnao #UnnaoNews #उन्नाव #BreakingNews #UPNews #मकानगिरा #हादसा #दादा_पोता #दर्दनाकहादसा #LocalNews
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Camera repair shop उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • फैजाने मदीना मस्जिद सकतपुर से बड़े ही अदब के साथ निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदिया उन्नाव ब्लॉक हसनगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सकतपुर मस्जिद कमेटी के कार्यकर्ता पत्रकार मोहम्मद इदरीस (समाजसेवी) ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जुलूस ए मोहम्मदिया निकाल कर नबी करीम सल्लल्लाहो ताला अलेही वसल्लम के गुलाम होने का सबूत पेश किया है। ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत सकतपुर में फैजाने मदीना मस्जिद के इमाम हाफिज ने जुलूस मोहम्मदिया का आगाज शुरू किया सकतपुर के तमाम आशिकाने रसूल ने जुलूस ए मोहम्मदिया में चढ़ बढ़कर हिस्सा लिया। जुलूसे मोहम्मदिया बबूरी मार्ग होते हुए सकतपुर का मजरा मंगल पुरवा मस्जिद पहुंचा मंगल पुरवा में मुंशीगंज मस्जिद के जुलूस और मंगल पुरवा के जुलूसे मोहम्मदिया में शामिल हुआ। सरकार की आमद मरहबा आका की आमद मरहबा के नारे लगाते हुए तीनों जुलूस मंगल पुरवा से होते हुए जखैला मुंशीगंज मार्ग पर जखैला के जुलूस को भी शामिल किया गया।चारों जुलूस शामिल होकर नाते मुस्तफा पढ़ते हुए सरकार की आमद मरहबा आका की आमद मरहबा के नारे लगाते हुए मरहूम सरताज अली चौक मुंशीगंज पहुंचे वहां पर नाते मुस्तफा पढ़ते हुए सरकार की आमद के नारे लगाते हुए मुंशीगंज बस्ती होते हुए मुंशीगंज तिराहा पर पहुंचकर सरकार के आमद आका के आमद के नारे लगाते हुए नाते मुस्तफा पढ़ते हुए बड़ी मस्जिद मुंशीगंज पहुंचे। बड़ी मस्जिद मुंशीगंज में चारों जुलूस मिलकर फातिहा शरीफ पढ़ी फिर उसके बाद फतिया शरीफ पढ़कर नबी करीम सल्लल्लाहो ताला अलेही वसल्लम पर सलाम पढ़ा गया और जुलूस में आए हुए तमाम आशिकाने रसूल को शिरानी तकसीम की गई। जुलूस ए मोहम्मदिया में अब्दुल हसन,अली हसन,नूर हसन,शमशाद अली, अलीशेर,नूर आलम,पप्पू, डॉक्टर आफताब आलम, अब्बास अली,इश्तियाक अली, मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद इशाक, चांद आलम, मैफाफ आलम,मुबीन,कमाल अली,अबरार अली ,सगीर,अकबर अली,नबी हसन, मोहम्मद आमीर ,मोहम्मद अयान,नजीर,गुलफान,ईशान, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद फैजान सैयद, मोहम्मद समर, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद मुख्तार, मोहम्मद लतीफ, मोहम्मद सलमान, गद्दार अली, सरवर अली आदि लोग जुलूस से मोहम्मदिया में शामिल हुए।
    4
    फैजाने मदीना मस्जिद  सकतपुर से बड़े ही अदब के साथ निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदिया
उन्नाव ब्लॉक हसनगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सकतपुर मस्जिद कमेटी के कार्यकर्ता पत्रकार मोहम्मद इदरीस (समाजसेवी) ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जुलूस ए मोहम्मदिया निकाल कर नबी करीम सल्लल्लाहो ताला अलेही वसल्लम के गुलाम होने का सबूत पेश किया है। 
ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत सकतपुर में फैजाने मदीना मस्जिद के इमाम हाफिज ने जुलूस मोहम्मदिया का आगाज शुरू किया सकतपुर के तमाम आशिकाने रसूल ने जुलूस ए मोहम्मदिया में चढ़ बढ़कर हिस्सा लिया। जुलूसे मोहम्मदिया बबूरी मार्ग होते हुए सकतपुर का मजरा मंगल पुरवा मस्जिद पहुंचा मंगल पुरवा में मुंशीगंज मस्जिद के जुलूस और मंगल पुरवा के जुलूसे मोहम्मदिया में शामिल हुआ। सरकार की आमद मरहबा आका की आमद मरहबा के नारे लगाते हुए तीनों जुलूस मंगल पुरवा से होते हुए जखैला मुंशीगंज मार्ग पर जखैला के जुलूस को भी शामिल किया गया।चारों जुलूस शामिल होकर नाते मुस्तफा पढ़ते हुए सरकार की आमद मरहबा आका की आमद मरहबा के नारे लगाते हुए मरहूम सरताज अली चौक मुंशीगंज पहुंचे वहां पर नाते मुस्तफा पढ़ते हुए सरकार की आमद के नारे लगाते हुए मुंशीगंज बस्ती होते हुए मुंशीगंज तिराहा पर पहुंचकर सरकार के आमद आका के आमद के नारे लगाते हुए नाते मुस्तफा पढ़ते हुए बड़ी मस्जिद मुंशीगंज पहुंचे। बड़ी मस्जिद मुंशीगंज में चारों जुलूस मिलकर फातिहा शरीफ पढ़ी फिर उसके बाद फतिया शरीफ पढ़कर नबी करीम सल्लल्लाहो ताला अलेही वसल्लम पर सलाम पढ़ा गया और जुलूस में आए हुए तमाम आशिकाने रसूल को शिरानी तकसीम की गई।
जुलूस ए मोहम्मदिया में अब्दुल हसन,अली हसन,नूर हसन,शमशाद अली, अलीशेर,नूर आलम,पप्पू, डॉक्टर आफताब आलम, अब्बास अली,इश्तियाक अली, मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद इशाक, चांद आलम, मैफाफ आलम,मुबीन,कमाल अली,अबरार  अली ,सगीर,अकबर अली,नबी हसन, मोहम्मद आमीर ,मोहम्मद अयान,नजीर,गुलफान,ईशान, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद फैजान सैयद, मोहम्मद समर, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद मुख्तार, मोहम्मद लतीफ, मोहम्मद सलमान, गद्दार अली, सरवर अली आदि लोग जुलूस से मोहम्मदिया में शामिल हुए।
    user_Idrish 7tv समाचार (सच के साथ)
    Idrish 7tv समाचार (सच के साथ)
    Local News Reporter उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 🌹 हार्दिक आभार एवं धन्यवाद 🌹 आज ईदगाह, हैदरगंज चौराहा एवं उसके पश्चात मौलवीगंज में जिस प्रकार मुझे मान-सम्मान एवं स्नेह प्राप्त हुआ, वह मेरे लिए अत्यंत गौरव और प्रसन्नता का विषय है। लाखों की संख्या में उपस्थित जनसमूह के बीच संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल चर्चा, सम्मान एवं पहचान का विषय बना रहा—यह हम सभी के लिए अत्यंत गर्व की बात है। 🙏 इस शानदार सफलता का श्रेय हमारी पूरी समर्पित टीम को जाता है— नगर अध्यक्ष रिजवान खान जी, नगर वरिष्ठ महासचिव कलीम कुरैशी भाई, निजी सचिव इमरान जी, प्रदेश प्रभारी कासिम कुरैशी जी, नगर महासचिव गुलाम मोहम्मद जी एवं नगर उपाध्यक्ष संजीव कुमार राठौर जी। 💐👏 आप सभी ने पूर्ण एकजुटता, अनुशासन, निष्ठा, मेहनत एवं समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आपका उद्देश्य केवल कार्यक्रम की सफलता तक सीमित नहीं था, बल्कि संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के सम्मान, प्रतिष्ठा और संगठनात्मक पहचान को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाना था। मैं आप सभी के प्रति हृदय की गहराइयों से आभार, कृतज्ञता एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे गर्व है कि संगठन को आप जैसे कर्मठ, समर्पित और जिम्मेदार पदाधिकारियों का सहयोग प्राप्त है। ❤️ मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम सभी इसी एकता, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे भी संगठन को निरंतर मजबूत करेंगे तथा अधिक से अधिक व्यापारियों एवं समाज के लोगों को संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल से जोड़कर संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे। आप सभी का सहयोग ही हमारी शक्ति है और हमारी एकजुटता ही संगठन की पहचान है। एक बार पुनः आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद। 🙏💐 सादर, गीता गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल 🇮🇳
    1
    🌹 हार्दिक आभार एवं धन्यवाद 🌹
आज ईदगाह, हैदरगंज चौराहा एवं उसके पश्चात मौलवीगंज में जिस प्रकार मुझे मान-सम्मान एवं स्नेह प्राप्त हुआ, वह मेरे लिए अत्यंत गौरव और प्रसन्नता का विषय है। लाखों की संख्या में उपस्थित जनसमूह के बीच संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल चर्चा, सम्मान एवं पहचान का विषय बना रहा—यह हम सभी के लिए अत्यंत गर्व की बात है। 🙏
इस शानदार सफलता का श्रेय हमारी पूरी समर्पित टीम को जाता है—
नगर अध्यक्ष रिजवान खान जी, नगर वरिष्ठ महासचिव कलीम कुरैशी भाई, निजी सचिव इमरान जी, प्रदेश प्रभारी कासिम कुरैशी जी, नगर महासचिव गुलाम मोहम्मद जी एवं नगर उपाध्यक्ष संजीव कुमार राठौर जी। 💐👏
आप सभी ने पूर्ण एकजुटता, अनुशासन, निष्ठा, मेहनत एवं समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आपका उद्देश्य केवल कार्यक्रम की सफलता तक सीमित नहीं था, बल्कि संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के सम्मान, प्रतिष्ठा और संगठनात्मक पहचान को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाना था।
मैं आप सभी के प्रति हृदय की गहराइयों से आभार, कृतज्ञता एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे गर्व है कि संगठन को आप जैसे कर्मठ, समर्पित और जिम्मेदार पदाधिकारियों का सहयोग प्राप्त है। ❤️
मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम सभी इसी एकता, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे भी संगठन को निरंतर मजबूत करेंगे तथा अधिक से अधिक व्यापारियों एवं समाज के लोगों को संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल से जोड़कर संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।
आप सभी का सहयोग ही हमारी शक्ति है और हमारी एकजुटता ही संगठन की पहचान है।
एक बार पुनः आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद। 🙏💐
सादर,
गीता गुप्ता
राष्ट्रीय अध्यक्ष
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल 🇮🇳
    user_Thakur Amit Partap Singh
    Thakur Amit Partap Singh
    Local News Reporter Unnao, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • ये उन्नाव नगर की बाजार का हाल जो रोड पर लगती है कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती हे लेकिन नगर पालिका मोन सरकार और विधायक भी चुप
    1
    ये उन्नाव नगर की बाजार का हाल जो रोड पर लगती है कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती हे लेकिन नगर पालिका मोन सरकार और विधायक भी चुप
    user_पंकज वर्मा
    पंकज वर्मा
    Voice of people उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कठुंगा नया पुरवा कानपुर नगर नरवाल तहसील हमारे यहां गली में पानी भर जाता है बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है कुछ बच्चे गिर जाते हैं बड़ी समस्या हो रही है डीएम साहब से निवेदन है कि हमारे गांव की समस्या को देखें और बच्चे का भविष्य के बारे में सोचें इसका समाधान करवा पानी भरने कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे
    1
    कठुंगा नया पुरवा कानपुर नगर नरवाल तहसील हमारे यहां गली में पानी भर जाता है बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है कुछ बच्चे गिर जाते हैं बड़ी समस्या हो रही है डीएम साहब से निवेदन है कि हमारे गांव की समस्या को देखें और बच्चे का भविष्य के बारे में सोचें इसका समाधान करवा पानी भरने कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे
    user_A k Rajpoot
    A k Rajpoot
    नरवल, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के जै, एन, जी,को माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी की गारंटी देखें पूरी खबर।
    1
    उत्तर प्रदेश के जै, एन, जी,को माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी की गारंटी
देखें पूरी खबर।
    user_RN Vishwkarma
    RN Vishwkarma
    बीघापुर, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.