Shuru
Apke Nagar Ki App…
ये उन्नाव नगर की बाजार का हाल जो रोड पर लगती है कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती हे लेकिन नगर पालिका मोन सरकार और विधायक भी चुप
पंकज वर्मा
ये उन्नाव नगर की बाजार का हाल जो रोड पर लगती है कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती हे लेकिन नगर पालिका मोन सरकार और विधायक भी चुप
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ये उन्नाव नगर की बाजार का हाल जो रोड पर लगती है कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती हे लेकिन नगर पालिका मोन सरकार और विधायक भी चुप1
- पटना में 6 साल के आदित्य ने छात्रों के मुद्दे पर SP से की बहस, सम्राट चौधरी को लेकर कही बड़ी बात पटना में 6 साल के आदित्य ने छात्रों के मुद्दे पर SP से की बहस, सम्राट चौधरी को लेकर कही बड़ी बात पटना: छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर पटना में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में करीब 6 साल के आदित्य (Zen Alpha) को एक पुलिस अधिकारी (SP) से छात्रों के मुद्दे पर बहस करते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में आदित्य बेबाक अंदाज में अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भी जिक्र किया। छोटे बच्चे के आत्मविश्वास और छात्रों से जुड़े सवाल उठाने के अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा है। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो के दावों और बातचीत के पूरे संदर्भ की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है। #ZenAlpha #SamratChaudhary #BiharPolice #BiharNews #LocalNews #FBViral #ViralVideo #PatnaNews #Protest #BPSC #BiharEducation #JantarMantar #Bihar1
- रक्षाबंधन पर उन्नाव में खाद्य विभाग की बड़ी छापेमारी, 1.14 लाख का मिलावटी माल जब्त! उन्नाव में रक्षाबंधन पर्व से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई! टीम ने छापेमारी कर करीब 307 किलो खोया, 360 लीटर दूध और अन्य सामग्री जब्त की। सलेमपुर की सागर डेयरी में सोडियम सल्फाइट नामक अपमिश्रक मिलने पर लाइसेंस निलंबित कर फैक्ट्री बंद कराई गई। वहीं बिना लाइसेंस खोया बेचने पर एक परिसर भी बंद किया गया। कुल जब्त सामग्री की कीमत करीब 1 लाख 14 हजार 200 रुपये बताई गई। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।1
- यूपी, कानपुर "अस्सलाम-उ-अलैकुम, आप देख रहे हैं makkitv news न्यूज़ और मैं हूँ आपका न्यूज़ एंकर। इस वक्त की सबसे बड़ी ख़बर आ रही है इस्लामी जगत से, जहाँ आज पूरे अकीदत और एहतराम के साथ जश्ने ईद मिलाद-उन-नबी यानी पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब का यौम-ए-पैदाइश मनाया जा रहा है।"1
- 114 वर्ष पुरानी परंपरा: परेड ग्राउंड से उठा जुलूस-ए-मोहम्मदी, पुलिस कमिश्नर ने दिखाई हरी झंडी 114 वर्ष पुरानी परंपरा: परेड ग्राउंड से उठा जुलूस-ए-मोहम्मदी, पुलिस कमिश्नर ने दिखाई हरी झंडी कानपुर। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी में कानपुर में 114 वर्षों से निकाला जा रहा ऐतिहासिक जुलूस-ए-मोहम्मदी बुधवार को परेड ग्राउंड से रवाना हुआ। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने जुलूस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जमीयत उलमा कानपुर की ओर से निकाला जाने वाला यह जुलूस आजादी के बाद से लगातार आयोजित किया जा रहा है। जुलूस परेड ग्राउंड से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए रात करीब 10 बजे फूलबाग पहुंचकर समाप्त होगा। जुलूस में हर वर्ष बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होते हैं। आयोजकों के अनुसार करीब दो लाख लोग जुलूस में हिस्सा लेते हैं। शहर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग और विभिन्न अंजुमनें जुलूस में शामिल हुईं। जुलूस-ए-मोहम्मदी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी में निकाला जाता है। इसके माध्यम से उनके बताए अमन, भाईचारे, प्रेम और इंसानियत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। कानपुर का यह ऐतिहासिक जुलूस एशिया के बड़े जुलूस-ए-मोहम्मदी में गिना जाता है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जुलूस की मॉनिटरिंग डीसीपी स्तर के अधिकारियों द्वारा की जा रही है। जुलूस के मार्ग पर भारी पुलिस बल के साथ पीएसी की भी तैनाती की गई है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो सके।4
- कानपुर व्यूरो रिपोर्ट 125 करोड रुपए के टेंडर निरस्त दो ठेकेदारो को किया गिरफ्तार1
- कूड़ा डालने को लेकर दो पक्ष भिड़े, चौबेपुर में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा कानपुर। चौबेपुर थाना क्षेत्र में खाली जमीन पर कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बताया गया कि मोबाइल बनवाने के पैसों को लेकर भी दोनों पक्षों में पहले से विवाद चल रहा था। मामला बढ़ने पर हाथापाई हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह जानकारी सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर श्री अंकित कुमार ने दी।1
- अटल घाट पर XUV-700 का कहर! डिवाइडर से टकराई कार, 5 घायल कानपुर अटल घाट पर तेज रफ्तार XUV-700 का कहर कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र स्थित अटल घाट एंट्री डिवाइडर पर तेज रफ्तार XUV-700 अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का पिछला पहिया हवा में उठ गया, जबकि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए हैलेट अस्पताल भेजा गया। फिलहाल हादसे में किसी की मौत की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1