Shuru
Apke Nagar Ki App…
महिला ने ससुराली जनों पर लगाया दहेज प्रतिशेध का आरोप थाना सफदरगंज पुलिस ने मामला किया दर्ज
Journalist Manoj Shukla
महिला ने ससुराली जनों पर लगाया दहेज प्रतिशेध का आरोप थाना सफदरगंज पुलिस ने मामला किया दर्ज
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रमजान और होली को लेकर मसौली में शांति समिति की बैठक, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट पर सख्ती की चेतावनी मसौली (बाराबंकी)। आगामी रमजान और होली त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना मसौली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंथ ने की। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं और ग्राम प्रधानों से संवाद करते हुए क्षेत्राधिकारी ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि रमजान और होली एक साथ पड़ रहे हैं, ऐसे में सभी लोग जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें और मिलजुलकर अपने-अपने पर्व मनाएं। किसी भी व्यक्ति को कानून व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। साथ ही निर्देश दिए गए कि होलिका दहन पूर्व निर्धारित स्थलों पर ही किया जाएगा और कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने रमजान के दौरान नमाज के समय और होली जुलूसों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। डीजे की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने तथा जबरन रंग डालने और हुड़दंग जैसी घटनाओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने पर जोर दिया गया। गांवों में जिम्मेदार लोगों को वालंटियर के रूप में नामित कर निगरानी रखने की सलाह भी दी गई। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और धर्मगुरुओं ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए शांति और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।1
- *अगर सभी पुलिसकर्मी ऐसे हो जाएं तो ऐसे सड़कछाप जाहिल गायब हो जाएंगे समाज से* *माइक लेने की हिम्मत कैसे हुई, तुम्हारी ? आज तुझे मैं नेता बनाता हूं"* *करणी सेना का एक नेता अलीगढ़ CO संजीव तोमर से उलझ गया. पुलिस अधिकारी ने इस छुटभैया नेता की हेकड़ी निकाल दी....* *अलीगढ में करणी सेना के लोग मुस्लिम युवक की अंडर गारमेंट दुकान के विरोध में आये थे. जहां पुलिस और करणी सेना के लोगों के बीच बहस हुई और फिर पुलिस ने करणी सेना जिलाध्यक्ष सचिन राघव को अरेस्ट कर जेल भेज दिया।*1
- Mohit tent and flower decoration khempur nasirpur jila gonda booking ke liye sampark kare 95180 155521
- Post by शहनवाज असलम4
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार के बजट पर उठाए सवाल बाराबंकी में किसान-मजदूर स्वाभिमान महापंचायत को किया संबोधित* बाराबंकी के फतेहपुर मंगलवार को तहसील क्षेत्र के दादनपुर चौराहे के निकट भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) द्वारा किसान-मजदूर स्वाभिमान महापंचायत का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।मंच पर पहुँचते ही राकेश टिकैत ने संगठन के समर्पित कार्यकर्ता सरदार सरमैल सिंह गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। महापंचायत को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार के बजट पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि बजट में किसानों के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं है। यदि सरकार ने कुछ घोषणाएं की भी हैं, तो उनकी कड़ी निगरानी आवश्यक है ताकि लाभ वास्तविक किसानों तक पहुँच सके। गाजियाबाद में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के सवाल पर टिकैत ने कहा कि यह स्थिति प्रशासनिक वार्ता के दौरान बनी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों का उद्देश्य है कि प्रशासनिक दबाव हटे और वहाँ से प्लॉट हटाया जाए। ट्रेड डील के मुद्दे पर उन्होंने इसे एकतरफा घोषणा बताया, जिसका कोई जवाब नहीं दिया गया। टिकैत ने चेतावनी दी कि इससे भारत के किसानों को, विशेषकर दूध उत्पादकों और कृषि किसानों को नुकसान होगा।उन्होंने बताया कि संगठन गाँव-गाँव जाकर पंचायतों के माध्यम से चर्चा कर रहा है और एक बड़े आंदोलन की आवश्यकता महसूस की जा रही है। टिकैत ने अपने संबोधन में कहा कि वे किसानों से जुड़ी हर लड़ाई आखिरी दम तक लड़ते रहेंगे और बिना परामर्श लाए जा रहे कानूनों का विरोध जारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय मांगों से संबंधित 20 सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कार्तिकेय सिंह को सौंपा। महापंचायत में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह, राष्ट्रीय महासचिव राजबीर सिंह जादौन, प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा, मध्यांचल अध्यक्ष सालिक राम यादव, युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह, महिला प्रदेश अध्यक्ष बब्ली त्यागी, जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद वर्मा सहित नौलीलाल वर्मा, बाबादीम वर्मा, मुकेश वर्मा और राजू सरदार भी मौजूद रहे।2
- Post by Mohd Sultan Warsi1
- *जनपद बाराबंकी* *दिनांक- 17.02.2026* *अपर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा मंगलवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेने के पश्चात परेड का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए-* आज दिनांक- 17.02.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, बाराबंकी श्री रितेश कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउण्ड में मंगलवार की परेड की सलामी ली गई, तत्पश्चात परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ कराई गयी व पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चेक करते हुए अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने हेतु ड्रिल की कार्यवाही कराई गयी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों/ रिक्रूट आरक्षियों की परेड, अनुशासन एवं शारीरिक क्षमता की भी समीक्षा की गई तथा उन्हें बेहतर प्रशिक्षण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए एवं आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक श्री राजेश कुमार तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।1
- Post by Mohd Sultan Warsi1
- थाना जरवल रोड पुलिस ने एक अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 5 मोटरसाइकिलें, 4 इंजन और 3 चेसिस चेचिस बरामद हुई है क्षेत्रीय अधिकारी कैसरगंज धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जरवल रोड थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ शातिर चोर चोरी के वाहनों को बेचने की फिराक में हरचंदा रोड पर मौजूद हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर फैयाज, शफीक, आजाद और अलीमुद्दीन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे जनपद और आसपास के इलाकों से वाहन चोरी कर उन्हें काटते या बेचते थे। पुलिस ने इनके विरुद्ध जरवल रोड थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।1