logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आजमगढ़ : पार्टी के अपने ही बूथ अध्यक्ष की ‘पसंद’ लगी नागवार! सर्वे में वर्तमान विधायक की जगह दूसरे सपा नेता को टिकट मिलने की पहली पसंद बताने पर मारपीट का आरोप, हंगामा और गुत्थम गुत्था का वीडियो हुआ वायरल, बीजेपी नेता ने ली चुटकी, भुवर अखाड़ा ने किया विरोध

7 hrs ago
user_CHANDRESH PATRKAR
CHANDRESH PATRKAR
Local News Reporter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

आजमगढ़ : पार्टी के अपने ही बूथ अध्यक्ष की ‘पसंद’ लगी नागवार! सर्वे में वर्तमान विधायक की जगह दूसरे सपा नेता को टिकट मिलने की पहली पसंद बताने पर मारपीट का आरोप, हंगामा और गुत्थम गुत्था का वीडियो हुआ वायरल, बीजेपी नेता ने ली चुटकी, भुवर अखाड़ा ने किया विरोध

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • "जो राम है वही कृष्णा है, जो कृष्णा है वही राम है। जब प्रभु श्री राम जी के मंदिर में चोरी हुई तो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के बनाए कानून का सहारा लेना पड़ रहा है।" राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
    1
    "जो राम है वही कृष्णा है, जो कृष्णा है वही राम है। जब प्रभु श्री राम जी के मंदिर में चोरी हुई तो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के बनाए कानून का सहारा लेना पड़ रहा है।" राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
    user_Akash Modanwal
    Akash Modanwal
    Repoter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • आजमगढ़ : पुलिस की बड़ी सफलता: 354 गुमशुदा मोबाइल बरामद, स्वामियों के खिले चेहरे आजमगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: 354 गुमशुदा मोबाइल बरामद, स्वामियों के खिले चेहरे ​आजमगढ़: गुमशुदा मोबाइल फोन की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 354 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 81 लाख रुपये आंकी गई है। ​रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने इन सभी मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया, जिससे लंबे समय से अपना फोन खो चुके लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई। ​CEIR पोर्टल और CCTNS टीम की प्रभावी पहल ​पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, फरवरी 2024 से गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के लिए एक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। मोबाइल धारकों द्वारा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज कराई गई ऑनलाइन शिकायतों को आधार बनाते हुए, CCTNS (Crime and Criminal Tracking Network & Systems) प्रभारी और उनकी टीम को तकनीकी सर्विलांस के जरिए मोबाइलों को ट्रेस करने के कड़े निर्देश दिए गए थे। टीम ने तत्परता दिखाते हुए इन फोनों को अलग-अलग जगहों से बरामद करने में सफलता हासिल की। ​31 महीनों के आंकड़े: 13.76 करोड़ के 5770 फोन बरामद ​आजमगढ़ पुलिस द्वारा आम जनता को राहत पहुंचाने के इस अभियान के आंकड़े बेहद प्रभावशाली रहे हैं: ​वर्ष 2026 में अब तक: पुलिस ने कुल 2133 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 5 करोड़ 75 हजार रुपये है। इन सभी फोनों को उनके मालिकों तक पहुंचाया जा चुका है। ​कुल उपलब्धि (पिछले 31 माह में): इस निरंतर अभियान के तहत अब तक कुल 5770 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। बरामद किए गए इन सभी मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 13 करोड़ 76 लाख रुपये है। ​उम्मीद छोड़ चुके लोगों को मिली राहत ​महंगे स्मार्टफोन गुम हो जाने के बाद आमतौर पर लोग उनकी वापसी की उम्मीद छोड़ देते हैं। ऐसे में आजमगढ़ पुलिस की इस सराहनीय पहल और तकनीकी दक्षता ने आम नागरिकों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को और अधिक मजबूत किया है। मोबाइल वापस पाने वाले स्वामियों ने आजमगढ़ पुलिस और CCTNS टीम की इस कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।
    1
    आजमगढ़ : पुलिस की बड़ी सफलता: 354 गुमशुदा मोबाइल बरामद, स्वामियों के खिले चेहरे
आजमगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: 354 गुमशुदा मोबाइल बरामद, स्वामियों के खिले चेहरे
​आजमगढ़:
गुमशुदा मोबाइल फोन की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 354 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 81 लाख रुपये आंकी गई है।
​रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने इन सभी मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया, जिससे लंबे समय से अपना फोन खो चुके लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई।
​CEIR पोर्टल और CCTNS टीम की प्रभावी पहल
​पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, फरवरी 2024 से गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के लिए एक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। मोबाइल धारकों द्वारा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज कराई गई ऑनलाइन शिकायतों को आधार बनाते हुए, CCTNS (Crime and Criminal Tracking Network & Systems) प्रभारी और उनकी टीम को तकनीकी सर्विलांस के जरिए मोबाइलों को ट्रेस करने के कड़े निर्देश दिए गए थे। टीम ने तत्परता दिखाते हुए इन फोनों को अलग-अलग जगहों से बरामद करने में सफलता हासिल की।
​31 महीनों के आंकड़े: 13.76 करोड़ के 5770 फोन बरामद
​आजमगढ़ पुलिस द्वारा आम जनता को राहत पहुंचाने के इस अभियान के आंकड़े बेहद प्रभावशाली रहे हैं:
​वर्ष 2026 में अब तक: पुलिस ने कुल 2133 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 5 करोड़ 75 हजार रुपये है। इन सभी फोनों को उनके मालिकों तक पहुंचाया जा चुका है।
​कुल उपलब्धि (पिछले 31 माह में): इस निरंतर अभियान के तहत अब तक कुल 5770 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। बरामद किए गए इन सभी मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 13 करोड़ 76 लाख रुपये है।
​उम्मीद छोड़ चुके लोगों को मिली राहत
​महंगे स्मार्टफोन गुम हो जाने के बाद आमतौर पर लोग उनकी वापसी की उम्मीद छोड़ देते हैं। ऐसे में आजमगढ़ पुलिस की इस सराहनीय पहल और तकनीकी दक्षता ने आम नागरिकों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को और अधिक मजबूत किया है। मोबाइल वापस पाने वाले स्वामियों ने आजमगढ़ पुलिस और CCTNS टीम की इस कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 🦚 अम्बेडकरनगर: राजेसुल्तानपुर स्थित ब्रह्मचारी जी महाराज स्थान पर धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव राजेसुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर क्षेत्र स्थित ब्रह्मचारी जी महाराज स्थान पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन किया और सुख-समृद्धि की कामना की। जन्मोत्सव के दौरान ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालु श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन नजर आए। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया। आयोजन के दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
    1
    🦚 अम्बेडकरनगर: राजेसुल्तानपुर स्थित ब्रह्मचारी जी महाराज स्थान पर धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

राजेसुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर क्षेत्र स्थित ब्रह्मचारी जी महाराज स्थान पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन किया और सुख-समृद्धि की कामना की।

जन्मोत्सव के दौरान ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालु श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन नजर आए।

कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया। आयोजन के दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
    user_BALRAM
    BALRAM
    Farmer Allapur, Ambedkar Nagar•
    20 hrs ago
  • स्वर्गीया शिक्षिका वंदना सिंह को दी गई श्रद्धांजलि शोक सभा का हुआ आयोजन बूढनपुर आजमगढ़। स्थानीय तहसील क्षेत्र बूढनपुर के कोयलसा शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय पिपरी मे एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमे स्वर्गीय वंदना सिंह जी की आत्मा की शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई । वंदना सिंह उक्त विद्यालय में अध्यापिका के रूप में पिछले कई सालों से कार्यरत थीं जिनका विगत 29 अगस्त को ब्रेन हेमरेज के कारण आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। श्रद्धांजलि सभा में शिक्षा क्षेत्र कोइलसा के विभिन्न विद्यालयों से पधारे अध्यापक अध्यापिकाओं ने स्वर्गीय वंदना सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कोयलसा ब्लाक के हूंसेपुर सनूप गांव निवासिनी स्वर्गीया शिक्षिका वंदना सिंह शिक्षक जगदम्बा सिंह की पत्नी हैं जिनके असामयिक निधन से पूरा परिवार सदमे में हैं। बयालिस वर्षीय स्वर्गीया वंदना सिंह के दो बेटी और एक बेटा है जो अब पूरी जिंदगी मां की ममता से मरहूम रहेंगे। एक होनहार शिशिका के चले जाने का दुख न केवल परिजन व रिस्तेदार झेल रहे हैं अपितु इनके चले जाने से स्कूल के बच्चे भी काफी दुखी दिखाई दे रहे हैं। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से स्वामीनाथ सिंह, राजेश सिंह प्रबन्धक इंटर कॉलेज कौड़िया, डॉ राजेश सिंह , अजय कुमार सिंह अध्यक्ष प्राइमरी शिक्षा संघ कोयलसा ,राजेश कुमार मंत्री शिक्षक संघ कोयलसा ,राघव शरण सिंह , अकरम आजम, दिलीप कुमार अनुदेशक ,प्रवीण मिश्र, वरिष्ठ शिक्षक दिलीप कुमार पांडेय, निखिल सिंह ,पवन कुमार चौबे, नवमी प्रसाद यादव, लालसा राम यादव, मनोज सिंह, सर्वेश सिंह, श्याम विहारी वर्मा, श्रीपति वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, जसवंत सिंह ,अंजनी सिंह, वेदप्रकाश ,नीरज सिंह ,सरिता सिंह ,वंदना वर्मा ,ललित वर्मा, राजेश विश्वकर्मा ,रमाकांत शर्मा प्रधानाचार्य कंपोजिट विद्यालय पिपरी सहित सैकड़ों शिक्षक और अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह ने किया।
    1
    स्वर्गीया  शिक्षिका वंदना सिंह  को दी गई श्रद्धांजलि शोक सभा का हुआ आयोजन 
बूढनपुर आजमगढ़।   स्थानीय तहसील क्षेत्र बूढनपुर के कोयलसा शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय पिपरी  मे एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमे स्वर्गीय वंदना सिंह जी की आत्मा की शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई ।  वंदना सिंह उक्त विद्यालय में अध्यापिका के रूप में पिछले कई सालों से कार्यरत थीं जिनका विगत 29  अगस्त को ब्रेन हेमरेज के कारण  आकस्मिक मृत्यु हो गई थी।  श्रद्धांजलि सभा में शिक्षा क्षेत्र कोइलसा के विभिन्न विद्यालयों से पधारे  अध्यापक अध्यापिकाओं ने स्वर्गीय वंदना सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि  दी।  कोयलसा ब्लाक के हूंसेपुर सनूप गांव निवासिनी स्वर्गीया  शिक्षिका वंदना सिंह   शिक्षक जगदम्बा सिंह की पत्नी हैं जिनके असामयिक निधन से पूरा परिवार सदमे में हैं।  बयालिस वर्षीय स्वर्गीया वंदना सिंह के  दो बेटी और एक बेटा है जो अब पूरी जिंदगी मां की ममता से मरहूम रहेंगे।  एक होनहार शिशिका  के चले जाने का  दुख न केवल परिजन व रिस्तेदार झेल रहे हैं अपितु इनके चले जाने से स्कूल के बच्चे भी काफी दुखी दिखाई दे रहे हैं।   श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से  स्वामीनाथ सिंह,  राजेश सिंह प्रबन्धक इंटर कॉलेज कौड़िया,  डॉ राजेश सिंह , अजय कुमार सिंह अध्यक्ष प्राइमरी शिक्षा संघ कोयलसा ,राजेश कुमार  मंत्री  शिक्षक संघ कोयलसा ,राघव शरण सिंह , अकरम आजम, दिलीप कुमार अनुदेशक ,प्रवीण मिश्र,    वरिष्ठ शिक्षक दिलीप कुमार पांडेय, निखिल सिंह ,पवन कुमार चौबे, नवमी प्रसाद यादव, लालसा राम यादव,  मनोज सिंह, सर्वेश सिंह, श्याम विहारी वर्मा,  श्रीपति वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, जसवंत सिंह ,अंजनी सिंह, वेदप्रकाश ,नीरज सिंह ,सरिता सिंह ,वंदना वर्मा ,ललित वर्मा, राजेश विश्वकर्मा ,रमाकांत शर्मा प्रधानाचार्य कंपोजिट विद्यालय  पिपरी सहित सैकड़ों शिक्षक और अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का कुशल संचालन   शिक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह ने किया।
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन धनघटा मे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुबोध यादव सिद्धिविनायक मैरिज हॉल धनघटा में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें बूथ अध्यक्ष सेक्टर प्रभारी है जोनल प्रभारी और सभी कार्यकर्ताओं को पूर्व ब्लॉक प्रमुख इंजीनियर राम आशीष गौतम जी द्वारा सबको सम्मानित किया गया कार्यक्रम की भव्यता उनके विजय श्री को इंगित कर रही थी। कार्यक्रम में कट यादव राम आशीष यादव बनारसी लाल गुप्ता मिठाई लाल यादव बलराम यादव मनोज पहलवान अनिल यादव चंदू यादव विधानसभा अध्यक्ष और बहुत सारे कार्यकर्ता और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद है
    1
    बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन धनघटा मे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुबोध यादव
सिद्धिविनायक मैरिज हॉल धनघटा में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें बूथ अध्यक्ष सेक्टर प्रभारी है जोनल प्रभारी और सभी कार्यकर्ताओं को पूर्व ब्लॉक प्रमुख इंजीनियर राम आशीष गौतम जी द्वारा सबको सम्मानित किया गया कार्यक्रम की भव्यता उनके विजय श्री को इंगित कर रही थी। कार्यक्रम में कट यादव राम आशीष यादव बनारसी लाल गुप्ता मिठाई लाल यादव बलराम यादव मनोज पहलवान अनिल यादव चंदू यादव विधानसभा अध्यक्ष और बहुत सारे कार्यकर्ता और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद है
    user_S R Pandey
    S R Pandey
    उत्तर प्रदेश न्यूज़ ब्यूरो चीफ संत कबीर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    8 hrs ago
  • अम्बेडकरनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, एसपी और डीएम ने अकबरपुर में किया पैदल गश्त अम्बेडकरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी ने अकबरपुर क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आमजन से बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। पैदल गश्त के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा का संदेश गया। ब्रेकिंग न्यूज़ | अम्बेडकरनगर 🚨 एसपी-डीएम सड़क पर उतरे, अकबरपुर में किया पैदल गश्त 👮 कानून-व्यवस्था पर प्रशासन की पैनी नजर 🛡️ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश 📢 आमजन को सुरक्षा का भरोसा
    1
    अम्बेडकरनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, एसपी और डीएम ने अकबरपुर में किया पैदल गश्त
अम्बेडकरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी ने अकबरपुर क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आमजन से बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। पैदल गश्त के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा का संदेश गया।
ब्रेकिंग न्यूज़ | अम्बेडकरनगर
🚨 एसपी-डीएम सड़क पर उतरे, अकबरपुर में किया पैदल गश्त
👮 कानून-व्यवस्था पर प्रशासन की पैनी नजर
🛡️ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश
📢 आमजन को सुरक्षा का भरोसा
    user_BALRAM
    BALRAM
    Farmer Allapur, Ambedkar Nagar•
    21 hrs ago
  • झाड़ू से पिटे पूर्व विधायक गुड्डू पंडित .....* ......... *झाड़ू से पिटे पूर्व विधायक गुड्डू पंडित .....* बाहुबली विधायक का तमगा हासिल करने वाले *पूर्व विधायक गुड्डू पंडित* एक बार फिर सुर्खियों में है, इस बार उनकी तीसरी पत्नी ने उन्हें झाड़ू से पीटा तो उन्होंने भी उसे बालों से पकड़कर खींचा और घर के बाहर फेंक दिया l पूरा घटनाक्रम या कहे ड्रामा कैमरे में शूट हुआ और अब वायरल है l
    1
    झाड़ू से पिटे पूर्व विधायक गुड्डू पंडित .....*
.........
*झाड़ू से पिटे पूर्व विधायक गुड्डू पंडित .....*
बाहुबली विधायक का तमगा हासिल करने वाले *पूर्व विधायक गुड्डू पंडित* एक बार फिर सुर्खियों में है, इस बार उनकी तीसरी पत्नी ने उन्हें झाड़ू से पीटा तो उन्होंने भी उसे बालों से पकड़कर खींचा और घर के बाहर फेंक दिया l पूरा घटनाक्रम या कहे ड्रामा कैमरे में शूट हुआ और अब वायरल है l
    user_AZAMGARH UP 50 Live
    AZAMGARH UP 50 Live
    Voice of people आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में इमारत गिरने की खबर बेहद चिंताजनक है। मलबे में DU के छात्रों के दबे होने की जानकारी सामने आ रही है।
    1
    दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में इमारत गिरने की खबर बेहद चिंताजनक है। मलबे में DU के छात्रों के दबे होने की जानकारी सामने आ रही है।
    user_News Update
    News Update
    Local News Reporter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में इमारत गिरने की खबर बेहद चिंताजनक है। मलबे में DU के छात्रों के दबे होने की जानकारी सामने आ रही है।
    1
    दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में इमारत गिरने की खबर बेहद चिंताजनक है। मलबे में DU के छात्रों के दबे होने की जानकारी सामने आ रही है।
    user_Akash Modanwal
    Akash Modanwal
    Repoter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.