Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुरु गोविंद गौशाला नमाना बूंदी गौशाला तो बहुत देखी होगी, लेकिन यहां बनने जा रहा है सबसे बड़ा गौ अभ्यारण
Hadoti ki sherni
गुरु गोविंद गौशाला नमाना बूंदी गौशाला तो बहुत देखी होगी, लेकिन यहां बनने जा रहा है सबसे बड़ा गौ अभ्यारण
More news from राजस्थान and nearby areas
- गौशाला या नर्कशाला , आपकी क्या राय हैं... #kota #news1
- कोटा केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग 7 दमकलों ने आग पर पाया काबू झालावाड़ रोड रानपुर इंडस्ट्रियल एरिया ( RICCO) में एक केमिकल फैक्ट्री हिमालय एग्रो बायोटेक में भीषण आग लग लग गई, फायरकर्मी जुटे आग बुझाने में, बाद में 7 दमकलों ने आग पर पाया काबू ! प्रथम दृष्टिया आग लगने का कारण फैक्ट्री के पास लगा ट्रांसफार्मर बताया जा रहा है , जिसकी वजह से केमिकल ने आग पकड़ ली ! #kotanews #kotaviralnews #kotakhabar #ricco #Ranpur #kotarajasthan1
- एसपी सुजीत शंकर ने बताया- आदतन अपराधियों पर अंकुश की कार्रवाई भी की जा रही है। इसी के तहत सुपारी लेकर कैथून और बारां में फायरिंग मामले में फरार आरोपियों को भी पकड़ा गया। ये खुद को कोटा का डॉन बताते थे। एसपी ने बताया- 8 जनवरी को फरियादी अब्दुल कदिर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने ऑफिस में बैठा था। इस दौरान समीर गंजा और आफाक, तिवारी बच्चा बाइक पर आए। समीर और आफाक उसके पास पहुंचे। समीर ने पिस्टल निकालकर अब्दुल के बेटे पर फायर किया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। एसपी सुजीत शंकर ने बताया- वारदात के दो दिन बाद आरोपियों ने फरियादी के मकान पर फिर हमला किया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आफाक हुसैन एवं समीर गंजा समेत वारदात की प्लानिंग में शामिल आरोपी साहिल हुसैन, अजरूददीन चौहान को शेरगढ़ बारां से पकड़ा। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो पिस्टल, एक चाकू व कारतूस बरामद किए। पूछताछ में फायरिंग की घटना के पीछे शकील मेवाती का हाथ होना पाया गया है। उसने फरियादी को जान से मारने की सुपारी 3 लाख रुपए में दी थी। इसमें से 20 हजार रुपए एडवांस दिए गए थे। पुलिस अब शकील मेवाती की तलाश में जुटी है। इनके बीच जमीन की प्लानिंग को लेकर विवाद सामने आ रहा है।1
- कोटा अमृतम सेवा संस्थान द्वारा जन सेवा एवं सामाजिक दायित्व की भावना को साकार करते हुए कोटा के रोजड़ी बस्ती पिनोक पब्लिक स्कूल औ श्याम ऑप्टिकल्स के सोजन्य से निशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं चश्मा वितरण कैंप का कार्यक्रम आयोजन किया गया अध्यक्ष ज्योति यादव ने बताया की शिविर में प्रातः 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बड़ी संख्या में आमजन की सहभागिता रही इस दौरान लगभग 300 व्यक्तियों ने अपने आंखों की जांच एवं परामर्श किया जांच के बाद चश्मा वितरण का आयोजन का संस्था द्वारा किया जाएगा इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजिका भारती यादव रितु परिक सीमा जैन अंजू खंडेलवाल रुचि गुप्ता मोहिनी यादव वंदना नायक अर्चना चौबदार जया गुप्ता वीना दानवानी रही कार्यक्रम में मुख्य रूप राजेश यादव ऑपटिशन आशीष जैन महेंद्र सिंह कुणाल मेहरा मनीष खंडेलवाल एवं नेहा खंडेलवाल का योगदान रहा4
- Post by VKH NEWS1
- बकाया भुगतान की मांग को लेकर 356वें दिन भी जारी रहा जेके मजदूरों का धरना कोटा। उद्योग नगर स्थित जेके सिंथेटिक्स फैक्ट्री के सैकड़ों मजदूरों और उनके परिवारजनों का अनिश्चित कालीन धरना सोमवार को 356वें दिन भी जारी रहा। सीटू के बैनर तले चल रहे इस धरने में मजदूर सरकार से बकाया वेतन का भुगतान करवाने की मांग को लेकर डटे हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट के 2023 के फैसले और जून 2025 में फैक्ट्री की 227.17 एकड़ जमीन के अधिग्रहण के बावजूद राजस्थान सरकार ने अभी तक मजदूरों को उनका हक नहीं दिया है। 1997 में जेके सिंथेटिक्स फैक्ट्री को बिना किसी वास्तविक नुकसान के अचानक बंद कर दिया गया। उस समय फैक्ट्री में कार्यरत लगभग 4200 मजदूरों-कर्मचारियों का बकाया वेतन 260 करोड़ रुपए से अधिक था, जिसे न तो मालिक ने चुकाया और न ही सरकार ने कोई ठोस कदम उठाया। फैक्ट्री बंद होने से मजदूरों के सामने परिवार पालन का गंभीर संकट खड़ा हो गया। मजदूरों ने फैक्ट्री चालू करवाने, बकाया वेतन और रोजगार की मांग को लेकर प्लांट के सामने धरना शुरू किया। सरकार ने हस्तक्षेप कर त्रिकोणीय समझौता कराया और फैक्ट्री को अराफात ग्रुप को लीज पर दिया। शर्त थी कि एक साल में फैक्ट्री चालू कर मजदूरों को रोजगार और बकाया वेतन-लाभ दिए जाएंगे, अन्यथा लीज रद्द हो जाएगी। अराफात ग्रुप ने शर्तें तोड़ीं, सुप्रीम कोर्ट में केस अराफात ग्रुप ने न तो फैक्ट्री चालू की और न ही बकाया वेतन चुकाया। मजदूर नेताओं कामरेड हबीब खान, उमाशंकर और नरेंद्र सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। वर्ष 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने मजदूरों के पक्ष में फैसला सुनाया और राजस्थान सरकार को आदेश दिया कि फैक्ट्री की जमीन अधिग्रहण कर बकाया वेतन (260 करोड़ से अधिक) पर 18% ब्याज सहित भुगतान करे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को दो साल सुप्रीम कोर्ट के फैसले के दो साल बीत जाने पर भी भुगतान न होने से आक्रोशित मजदूरों ने 18 फरवरी 2025 को कोटा जिला कलेक्ट्रेट गेट पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया। सैकड़ों महिलाएं, मजदूरों के परिजन और सीटू कार्यकर्ता इसमें शामिल हैं। धरने के दबाव में सरकार ने 24 जून 2025 को फैक्ट्री की 227.17 एकड़ जमीन अधिग्रहण कर ली, लेकिन सात महीने बीत जाने के बाद भी बकाया वेतन का भुगतान नहीं हुआ। कामरेड अली मोहम्मद ने बताया कि धरने पर बैठे मजदूर और महिलाएं रोजाना कलेक्ट्रेट गेट पर मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी कर रही हैं। न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष कामरेड हबीब खान (सीपीआईएम जिला सचिव) ने कहा कि मजदूर-विरोधी बीजेपी सरकार की नीतियों, चारों श्रम संहिताओं, मनरेगा विधेयक, बिजली बिल और बीज विधेयक के खिलाफ 12 फरवरी को देशव्यापी एक दिवसीय हड़ताल होगी। अगर मांगें नहीं मानी गईं तो अनिश्चित कालीन हड़ताल होगी। कोटा जिले में सीटू के आह्वान पर मजदूर हड़ताल में भाग लेंगे। उन्होंने मजदूरों, किसानों, महिलाओं और आमजन से हड़ताल सफल बनाने की अपील की। इस दौरान धरने में सैकड़ों मजदूर, महिलाएं और सीटू कार्यकर्ता मौजूद रहे। किसान सभा ने बालूपा में सरकार की किसान-मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम किया। मजदूरों का कहना है कि न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।4
- कोटा रावतभाटा रोड नयागांव एवं रोझड़ी में विराट हिन्दू सम्मेलन व कलश यात्रा का सफल आयोजन पर आप सभी माताओं बहनों व सभी सनातनी हिन्दू भाई-बहनो का बहुत बहुत आभार 🙏 कार्यक्रम में सभी हिन्दू भाई-बहनो ने 8 फरवरी 2026 रविवार दोपहर 12 बजे स्थान बावड़ी हनुमानजी के मन्दिर से ऊर्जा विहार रोझड़ी एवं नयागांव रावतभाटा रोड से विशाल कलश एवं शोभायात्रा तथा विराट हिन्दू सम्मेलन में पधारकर आयोजन को सफल बनाया साथ ही कलश यात्रा एवं शोभायात्रा तथा हिंदू सम्मेलन में पधारने वाली माता बहनों ने पारंपरिक वेशभूषा चुनरी ओढ़ कर सभी राम भक्त पुरुषों ने कुर्ता पजामा धोती कुर्ता और सर पर पगड़ी बांधकर आए जय श्री राम 🚩🚩🚩🚩🙏3
- कोटा में कमल नमकीन के पैकेट में हड्डी मिलने का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। मंगलवार को नमकीन व्यापारियों ने कोटा नमकीन विकास समिति के बैनर तले नयापुरा स्थित सीएमएचओ कार्यालय, जिला कलेक्टर और कोटा रेंज आईजी को ज्ञापन सौंपकर खुद को बेगुनाह बताया। व्यापारियों का आरोप है कि शहर में एक संगठित गिरोह सक्रिय है, जो जानबूझकर नमकीन कंपनियों के पैकेट में गलत सामग्री मिलाकर वीडियो बनाता है, सोशल मीडिया पर वायरल करता है और बाद में कंपनियों से पैसे की मांग करता है। वहीं, शिकायतकर्ता महिला वकील सीमा वैष्णव ने पैकेट में हड्डी मिलने को गंभीर बताते हुए सफाई और गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। महिला वकील सीमा वैष्णव ने बताया कि उन्होंने शनिवार को कमल नमकीन का एक पैकेट खरीदा था, जिसमें से हड्डी निकली। उन्होंने इसकी जानकारी दुकानदार को दी। जिसके बाद दुकानदार ने कंपनी के मालिक से संपर्क करने की बात कही। जब मालिक को फोन पर इसकी जानकारी गई तो उन्होंने माफी भी मांगी। लेकिन वकील ने इसके बावजूद उद्योग नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई और कंपनी को नोटिस भी जारी करवाया। सीमा वैष्णव ने कहा कि यदि पैकेट में मौजूद सामग्री किसी छोटे बच्चे के हाथ लग जाती तो धार्मिक भावनाए आहत हो सकती थी, इसलिए बड़े कारखानों को सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी, लेकिन अगर कोई वीडियो बनाकर पैसों की मांग करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जानी चाहिए। कोटा नमकीन विकास समिति के अध्यक्ष ने बताया कि इस तरह की घटनाओं से स्थानीय नमकीन उद्योग की साख को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि कई कंपनियों को बदनाम करने के उद्देश्य से झूठे और भ्रामक वीडियो फैलाए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले जय जिनेंद्र मिष्ठान की दुकान से गाजर का हलवा खरीदने के बाद बदबू आने की शिकायत भी सामने आई थी। शुरुआत में दुकानदार ने इसे मानने से इनकार किया, लेकिन अन्य ग्राहकों के कहने पर आखिरकार उसने अपनी गलती स्वीकार की।1
- झूठी शिकायतों के जरिए ईमानदार नमकीन कारोबारियों को बदनाम करने की साजिश, सीएमएचओ व आईजी से हस्तक्षेप की मांग कोटा। कोटा शहर में वर्षों से स्थापित और गुणवत्ता के लिए पहचाने जाने वाले नमकीन उद्योग को बदनाम करने की सुनियोजित साजिश का मामला सामने आया है। असामाजिक तत्वों व तथाकथित पेशेवर शिकायतकर्ताओं द्वारा झूठी शिकायतें, फर्जी फोटो-वीडियो और सोशल मीडिया के दुरुपयोग के जरिए ईमानदार कारोबारियों को मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इस गंभीर मामले को लेकर कोटा नमकीन व्यापार समिति एवं प्रभावित व्यवसायियों ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कोटा रेंज एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को संयुक्त ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच व कठोर कार्रवाई की मांग की है। अध्यक्ष जगदीश गांधी एवं महामंत्री प्रमोद पुरस्वामी ने बताया की कोटा के नमकीन उद्योग से जुड़े व्यापारी वर्षों से स्वच्छता, गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए व्यवसाय कर रहे हैं। आधुनिक एवं स्वचालित मशीनों से निर्मित उत्पाद न केवल स्थानीय बल्कि प्रदेशभर में अपनी पहचान रखते हैं। इसके बावजूद हाल के दिनों में कुछ तत्वों द्वारा पैकिंग मटेरियल से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक सामग्री मिलाने, उसके फोटो-वीडियो बनाकर प्रसारित करने तथा झूठी शिकायतें दर्ज कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे व्यापारियों की साख को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि प्रभावित व्यापारियों को अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल व संदेश भेजकर भयभीत किया जा रहा है और जानबूझकर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है। इस तरह की गतिविधियां न केवल व्यक्तिगत प्रतिष्ठा पर आघात हैं, बल्कि शहर के पारंपरिक उद्योग और रोजगार व्यवस्था को भी प्रभावित करने वाली हैं। कोटा नमकीन व्यापार समिति ने प्रशासन से मांग की है कि किसी भी शिकायत पर कार्रवाई से पूर्व शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि और तथ्यों की प्राथमिक जांच की जाए, झूठी व दुर्भावनापूर्ण शिकायतें पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो तथा ईमानदार कारोबारियों को अनावश्यक उत्पीड़न से संरक्षण प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा की समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाने से न केवल व्यापारियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि कोटा के उद्योग की प्रतिष्ठा भी सुरक्षित रहेगी। इस व्हाट्सएप पर कोषाध्यक्ष सुनील मित्तल शरद गुप्ता, महेश अरोड़ा, महेंद्र गोयल, सुनील मेथानी, महेंद्र जैन, मुकेश सुखेजा,गजेंद्र सहित कई लोग उपस्थित रहे.5