26 बोरी सरकारी सीमेंट बना पत्थर सड़क निर्माण हेतु इशू हुआ था 26 बोरी सीमेंट मामला पंचायत डोल के गांव बकान का जवाली विधानसभा क्षेत्र के अधीन ग्राम पंचायत डोल भटेहड़ के गांव बकान में सरकारी सीमेंट की करीबन 26 बोरियां पत्थर होने का मामला उजागर हुआ है। प्राप्त जानकारी अनुसार गांव बकान में निर्माण के लिए 26 बोरी सरकारी सीमेंट पंचायत द्वारा मंगवाया गया था। लेकिन समय पर कार्य शुरू न होने की भेजी से सरकारी सीमेंट की बोरियां पत्थर में तबदील हो गई हैं। सरकारी सीमेंट खराब होने से राजस्व को भी चूना लगा है। आखिरकार इस सरकारी सीमेंट का प्रयोग क्यों नहीं हुआ, यह जांच का विषय बना हुआ है। बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बैरवा, एसडीएम जवाली नरेंद्र जरियल व बीडीओ नगरोटा सूरियां से मांग की है कि इसकी उच्च स्तरीय जांच की जाए तथा जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए।उधर, विकास खंड अधिकारी मनोज से बात हुई उन्होंने बताया कि मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है जल्द पंचायत इंस्पेक्टर को जांच के निर्देश दिए जाएंगे। जो भी रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।
26 बोरी सरकारी सीमेंट बना पत्थर सड़क निर्माण हेतु इशू हुआ था 26 बोरी सीमेंट मामला पंचायत डोल के गांव बकान का जवाली विधानसभा क्षेत्र के अधीन ग्राम पंचायत डोल भटेहड़ के गांव बकान में सरकारी सीमेंट की करीबन 26 बोरियां पत्थर होने का मामला उजागर हुआ है। प्राप्त जानकारी अनुसार गांव बकान में निर्माण के लिए 26 बोरी सरकारी सीमेंट पंचायत द्वारा मंगवाया गया था। लेकिन समय पर कार्य शुरू न होने की भेजी से सरकारी सीमेंट की बोरियां पत्थर में तबदील हो गई हैं। सरकारी सीमेंट खराब होने से राजस्व को भी चूना लगा है। आखिरकार इस सरकारी सीमेंट का प्रयोग क्यों नहीं हुआ, यह जांच का विषय बना हुआ है। बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बैरवा, एसडीएम जवाली नरेंद्र जरियल व बीडीओ नगरोटा सूरियां से मांग की है कि इसकी उच्च स्तरीय जांच की जाए तथा जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए।उधर, विकास खंड अधिकारी मनोज से बात हुई उन्होंने बताया कि मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है जल्द पंचायत इंस्पेक्टर को जांच के निर्देश दिए जाएंगे। जो भी रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।
- 26 बोरी सरकारी सीमेंट बना पत्थर सड़क निर्माण हेतु इशू हुआ था 26 बोरी सीमेंट मामला पंचायत डोल के गांव बकान का जवाली विधानसभा क्षेत्र के अधीन ग्राम पंचायत डोल भटेहड़ के गांव बकान में सरकारी सीमेंट की करीबन 26 बोरियां पत्थर होने का मामला उजागर हुआ है। प्राप्त जानकारी अनुसार गांव बकान में निर्माण के लिए 26 बोरी सरकारी सीमेंट पंचायत द्वारा मंगवाया गया था। लेकिन समय पर कार्य शुरू न होने की भेजी से सरकारी सीमेंट की बोरियां पत्थर में तबदील हो गई हैं। सरकारी सीमेंट खराब होने से राजस्व को भी चूना लगा है। आखिरकार इस सरकारी सीमेंट का प्रयोग क्यों नहीं हुआ, यह जांच का विषय बना हुआ है। बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बैरवा, एसडीएम जवाली नरेंद्र जरियल व बीडीओ नगरोटा सूरियां से मांग की है कि इसकी उच्च स्तरीय जांच की जाए तथा जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए।उधर, विकास खंड अधिकारी मनोज से बात हुई उन्होंने बताया कि मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है जल्द पंचायत इंस्पेक्टर को जांच के निर्देश दिए जाएंगे। जो भी रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।1
- 32 मील-राजोल तक फोरलेन निर्माण लगभग पूरा, यात्रियों को मिलेगा सुगम सफर बत्तीस मील तक फोरलेन निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। फोरलेन के तैयार होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ यात्रियों को भी सुगम और आरामदायक सफर का अनुभव मिल रहा है। शाहपुर मंडल के क्षेत्र में फोरलेन की तस्वीरें सामने आई हैं, जहां हाईवे का स्वरूप अब काफी बेहतर नजर आ रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र में फोरलेन निर्माण पूरा होने के साथ ही यातायात की गति और सड़क सुरक्षा में भी सुधार आने की संभावना है। हाईवे की सामने आई तस्वीरें क्षेत्र में हो रहे सड़क विकास की तस्वीर को स्पष्ट रूप से दर्शाती हैं।1
- #अब्दुल्लापुर:- दो दिवसीय कबड्डी लीग का हुआ समापन, पूर्व जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी रहे मुख्य अतिथि । अब्दुल्लापुर में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी लीग का आज शानदार समापन हुआ। समापन समारोह में पूर्व जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान खिलाड़ियों और आयोजकों की ओर से उनका स्वागत किया गया। अब्दुल्लापुर में आयोजित इस दो दिवसीय कबड्डी लीग में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने मैदान में दमखम दिखाते हुए शानदार खेल भावना का परिचय दिया। मुकाबलों को देखने के लिए स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों की भी अच्छी खासी भीड़ जुटी। लीग के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान आयोजकों ने बताया कि इस तरह के खेल आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है। कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना को मजबूत करने में मदद मिलती है। समापन समारोह के दौरान खिलाड़ियों और आयोजन से जुड़े लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों और स्थानीय लोगों ने सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। आप भी सुनिए क्या कह रहे पुर्ब जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी। कांगड़ान्यूज़24 के लिए कांगड़ा से तेजस्वी चौधरी की रिपोर्ट।1
- श्री लक्षमी नारायण मन्दिर नूरपुर से प्रातःकाल दर्शन कीजिए1
- साच पास में ही सीजन की पहली बर्फबारी फंसे वाहन। स्थानीय लोगों में खुशी की लहर।1
- हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का 43वां स्थापना दिवस एक गौरवशाली इतिहास : सुमीत शर्मा एचपीसीए के उत्थान मे अनुराग ठाकुर की अहम भूमिका एचसीए ने क्यूरेटर संजय टिंका और ग्राउंड स्टाफ को किया सम्मानित। नादौन हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) का 43वां स्थापना दिवस आज हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से स्थानीय अटल बिहारी वाजपेई स्टेडियम अमतर मे मनाया गया। कार्यक्रम मे मुख्यातिथि के रूप मे एचपीसीए के पूर्व सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य सुमीत शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों मे जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर, जिला सचिव अनिल भाटिया, रिपन सिंह, दिनेश ठाकुर, अनुज गुप्ता, गौरव सोनी, पंकज कपूर, कोच अंकित अग्रवाल, क्यूरेटर संजय ठाकुर टिंका , पूर्व एवं वर्तमान खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अधिकारियों तथा क्रिकेट से जुड़े अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। मुख्यातिथि सुमीत शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश में क्रिकेट के विकास और एचपीसीए की अब तक की गौरवपूर्ण यात्रा को याद किया गया। सुमीत ने एसोसिएशन की स्थापना से लेकर आज तक प्रदेश में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में किए गए पूर्व एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के प्रयासों पर प्रकाश डाला। सुमीत ने बताया कि वर्ष 1984 में स्थापित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ को उत्थान के पंख वर्ष 2000 में तब लगे जब अनुराग सिंह ठाकुर ने संघ की कमान को संभाला।उन्होंने बताया कि अनुराग ने अपने कार्यकाल मे धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के साथ बिलासपुर के लुहनू मे और नादौन के अमतर मे राष्ट्रीय स्तरीय स्टेडियम बनाकर क्रिकेट को नई और अलग पहचान दी। इसके साथ ही जिला उना और शिमला में भी अलग-अलग मैदान बनाए जोकि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए उपयोगी बने हुए हैं।सुमीत ने बताया कि अनुराग ने इन मैदानो को बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि अनुराग ठाकुर के कार्यकाल में ही जहां मूल आधारभूत ढांचा संघ का बढ़ा वहीं पर खिलाड़ियों का पूल भी बड़ा, सपोर्ट स्टाफ का आंकड़ा भी इनके लगातार प्रयास के कारण उत्कृष्ट श्रेणी का बना है। परिणामस्वरूप आज धर्मशाला में दो दर्जन से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचेज का आयोजन हो चुका है और हर बार क्रिकेट कैलेंडर मे इस अमतर मैदान पर भी 5-7 नेशनल मैचेस का भव्य आयोजन किया जा रहा है। वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग के अध्यक्ष अरुण धूमल के हिमाचल क्रिकेट में किए गए प्रयासों को भी सराहा किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ियों की उपलब्धियों, प्रदेश में विकसित की गई क्रिकेट सुविधाओं तथा युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में क्रिकेट से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ ने अपना पहला रणजी मैच 1985 मे खेला जिसमे जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रेम ठाकुर ने भी खिलाड़ी के रूप मे अपनी सहभागिता को याद किया। हमीरपुर क्रिकेट संघ ने कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों एवं क्रिकेट प्रेमियों ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के उज्ज्वल भविष्य तथा प्रदेश के खिलाड़ियों के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की एवं क्यूरेटर एवं ग्राउंड स्टाफ को सम्मानित किया गया और उपस्थितजनों को मिष्ठान बांटी गई। जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया एवं सम्बोधन मे 43 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा जिसमे हिमाचल प्रदेश में क्रिकेट के विकास, प्रतिभाओं को अवसर देने और खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है का उल्लेख किया गया।1
- मंडी में लिव-इन रिलेशन के बाद शादी से इंकार! युवती ने लगाए गंभीर आरोप | SP Mandi ने दिया बड़ा बयान मंडी में लिव-इन रिलेशन के बाद शादी से इंकार! युवती ने लगाए गंभीर आरोप | SP Mandi ने दिया बड़ा बयान1
- घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान दो आरोपियों को भेजा रिमांड पर, एक को मिला 14 दिन का न्यायिक रिमांड, दूसरे को 3 दिन का पुलिस रिमांड पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत घाड़ हरसर क्षेत्र में 13 सितंबर को हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी पुलिस ने आरोपियों से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है। "दो पायल के जोड़े और दो लाख बरामद हुए "। एसपी नूरपुर के दिशा-निर्देशों तथा एसएचओ ज्वाली मनजीत मनकोटिया के नेतृत्व में गठित एसआईटी (SIT) ने दिन-रात एक करके इस ब्लाइंड चोरी की वारदात का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने अपनी पुख्ता गुप्त सूचना और तकनीकी पहलुओं की मदद से आरोपियों तक पहुंच कर उन्हें धर दबोचा। न्यायालय में पेशी और रिमांड: पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को 28 सितंबर को दोबारा माननीय न्यायालय में पेश किया। अदालत में सुनवाई के बाद एक आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत (Judicial Remand) जबकि दूसरे आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस संबंध में एसपी नूरपुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है । फोटो कैप्शन: पुलिस टीम व पकड़े हुए चोर1