*राजीविका की महिलाओं ने तिरंगा प्रभात फेरियों से जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख* *हर घर तिरंगा अभियान के तहत पंचायत समिति मलारना डूंगर की ग्राम पंचायतों में निकाली गई तिरंगा प्रभात फेरी, ग्रामीणों से घर-घर तिरंगा फहराने का किया आह्वान* *सवाई माधोपुर , 9 अगस्त।* राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित 'हर घर तिरंगा अभियान-2026' के अंतर्गत शनिवार को पंचायत समिति मलारना डूंगर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में तिरंगा प्रभात फेरियों एवं जनजागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विकास अधिकारी योगेश कुमार मीणा के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें राजीविका स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया। प्रभात फेरियों के दौरान महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर ग्राम पंचायत मुख्यालयों, राजकीय कार्यालयों, कॉलोनियों, गांवों एवं ढाणियों में जनजागरूकता रैलियां निकालीं। इस दौरान ग्रामीणों से अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा 9 से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। देशभक्ति के नारों एवं राष्ट्रगान की स्वर लहरियों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। विकास अधिकारी योगेश कुमार मीणा ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान एवं गौरव का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को बनाए रखते हुए इस जनभागीदारी अभियान से जुड़े और राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करे। उन्होंने अभियान को सफल बनाने में राजीविका स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की सहभागिता से जनजागरूकता अभियान गांव-गांव तक प्रभावी रूप से पहुंच रहे हैं। ब्लॉक परियोजना प्रबंधक (राजीविका) कमल कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा ग्राम स्तर पर जनसंपर्क, जागरूकता रैलियां तथा विभिन्न राष्ट्रभक्ति आधारित गतिविधियों के माध्यम से अधिकाधिक लोगों को अभियान से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि 9 से 17 अगस्त तक पंचायत समिति क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में विभागीय कार्यक्रमों के अनुरूप विविध गतिविधियों का आयोजन कर व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजीविका स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, ग्राम पंचायत कार्मिकों एवं स्थानीय ग्रामीणों का सक्रिय सहयोग रहा। ---000---

- सवाई माधोपुर जाने वाले वाहन चालु है सभी गाड़ियां निकल रही है सभी प्रकार कि गाड़ियां निकल रही है सवाई माधोपुर बनास नदी में1
- अज्ञात चोरों ने एक ही रात में कई मकानों और निजी कार्यालयों के ताले तोड़कर की लाखों रुपए की चोरी और ज्वेलरी पार। सवाई माधोपुर खंडार क्षेत्र के फलौदी टोडरा में बीती रात को 6 मकान, निजी कार्यालय, निजी विद्यालय एवं पोस्ट ऑफिस और एक बाइक को अज्ञात चोरों ने चोरी करके निशाना बनाया। वही फलोदी टोडरा स्थानीय निवासी महेश तिलकर ने बताया कि बीती रात को अज्ञात चोरों ने गांव में कई मकानों में चोरी की और कहीं निजी कार्यालय और निजी स्कूल में ताले तोड़कर लाखों रुपए, ज्वेलरी, और एक बाइक चोर चुरा कर ले गए। ग्रामीणों को दूसरे दिन जब सुबह घटना का पता लगा। वहीं स्थानीय लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। वही फलोदी टोडरा के थाना रवाजना डूंगर थाने में ग्रामीण लोगों ने चोरी की वारदात की सूचना दी। ग्रामीणों की मांग की चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर माल बरामद किया जावे।1
- खंडार में माली सैनी समाज की मीटिंग हुई संपन्न ब्लाक कार्यकारणी बनाईं1
- **बिजली विभाग की अनदेखी ने ली बेजुबान की जान: जमीन पर रखे खंभे-ट्रांसफॉर्मर से फैला करंट, मौके पर ही भैंस की दर्दनाक मौत!** **बिजली विभाग की अनदेखी ने ली बेजुबान की जान: जमीन पर रखे खंभे-ट्रांसफॉर्मर से फैला करंट, मौके पर ही भैंस की दर्दनाक मौत!** **रामगढ़ मुराडा (सवाई माधोपुर)।** तलावडा तहसील के रामगढ़ मुराडा गांव में बिजली विभाग की भीषण लापरवाही और घोर अनदेखी का एक बड़ा मामला सामने आया है। बारिश के इस संवेदनशील मौसम में, जहां 11 हजार केवी की हाई-टेंशन लाइन का ट्रांसफॉर्मर खंभे पर सुरक्षित ऊंचाई पर लगाया जाना चाहिए था, उसे विभाग द्वारा जमीन पर खुला छोड़ दिया गया था। जमीन पर रखा यही ट्रांसफॉर्मर अब बेजुबान पशुओं के लिए सीधा 'मौत का जाल' साबित हुआ है। पानी से भरे खेत में फैले करंट की चपेट में आने से एक असहाय भैंस की मौके पर ही तड़प-तड़पकर दर्दनाक मौत हो गई। **विभाग की संवेदनहीनता पर फूटा गुस्सा** हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आनन-फानन में लाइनमैन और विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी, लेकिन घंटों बीत जाने के बावजूद कोई भी कर्मचारी या जिम्मेदार अधिकारी स्थिति का जायजा लेने नहीं पहुंचा। इस घोर लापरवाही के चलते पीड़ित पशुपालक का रो-रोकर बुरा हाल है, जिनकी आजीविका का मुख्य साधन छीन गया है। **ग्रामीणों का भारी रोष और सीधी मांगें:** * **सख्त कार्रवाई:** इस जानलेवा लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए। * **उचित मुआवजा:** पीड़ित पशुपालक को हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए तुरंत सरकारी मुआवजा प्रदान किया जाए। * **सुरक्षा के कड़े कदम:** जमीन पर खुले पड़े ट्रांसफॉर्मर को तुरंत खंभे पर सुरक्षित ऊंचाई पर स्थापित किया जाए ताकि आगे किसी इंसान या पशु की जान न जाए।1
- श्योपुर:जनपद सीईओ और आदिवासी महिला सरपंच विवाद अब राजनीतिक मुद्दा बना.... जिला पंचायत अध्यक्ष ने सीईओ पर कमीशन मांगने और अभद्रता करने के आरोप लगाए....5 दिन में सीईओ नहीं हटाया गया तो जिला पंचायत अध्यक्ष करेंगी आंदोलन....अब सरकार के आगे सीईओ बने चुनौती...1
- sheopur jila ke makrod gav kichad se paresan log sarpanch siketari koi dayan nahi de rahe hai1
- सवाई माधोपुर जाने वाले रास्ते पर आगमन चालू है ओर सभी वाहन निकल रहे हैं सवाई माधोपुर जाने वाले रास्ते पर आगमन चालू है1
- icu me barti kar pesent ka per hi tuta tha hospital me 22 lak ka charg1