logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

icu me barti kar pesent ka per hi tuta tha hospital me 22 lak ka charg

1 hr ago
user_Ravishankar
Ravishankar
Electrician इंद्रगढ़, बूंदी, राजस्थान•
1 hr ago

icu me barti kar pesent ka per hi tuta tha hospital me 22 lak ka charg

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सवाई माधोपुर जाने वाले रास्ते पर आगमन चालू है ओर सभी वाहन निकल रहे हैं सवाई माधोपुर जाने वाले रास्ते पर आगमन चालू है
    1
    सवाई माधोपुर जाने वाले रास्ते पर आगमन चालू है ओर सभी वाहन निकल रहे हैं 
सवाई माधोपुर जाने वाले रास्ते पर आगमन चालू है
    user_Vikram Bhadana vlog
    Vikram Bhadana vlog
    चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सवाई माधोपुर अखिल भारतीय आदिवासी दिवस समारोह लोको में आयोजित सवाई माधोपुर अखिल भारतीय आदिवासी दिवस समारोह लोको में आयोजित
    1
    सवाई माधोपुर अखिल भारतीय आदिवासी दिवस समारोह लोको में आयोजित
सवाई माधोपुर अखिल भारतीय आदिवासी दिवस समारोह लोको में आयोजित
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • अंता में भागवत कथा के दूसरे दिन उमड़ा महिलाओं का सैलाब बाराँ जिले के अंता में अजीतपुरा बालाजी बगीची में आयोजित भागवत कथा के दूसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने दौरान श्रद्धालु भावविभोर हो उठे । कथा के दौरान पंडित मुकुट बिहारी शास्त्री ने भगवान शिव को कल्याण का देवता बताते हुए कहा कि श्रावण मास में शिव विवाह की कथा का श्रवण करने से मनुष्य को परम शांति की अनुभूति होती है। मृत्यु शैया के दौरान भीष्म ने भगवान कृष्ण का ध्यान करते हुए यह संदेश दिया कि विपरीत परिस्थिति में भी मनुष्य को ईश्वर के प्रति अपनी आस्था नहीं छोड़नी चाहिय ।इस मौके पर कथा के दौरान शिव-पार्वती विवाह की मनोहारी झांकी सजाई गई। झांकी के दर्शन कर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए साथ ही भजनों की धुन पर जमकर नृत्य किया गया । कथा के दौरान मुख्य यजमान डॉक्टर भगवान प्रसाद दाधीच एडवोकेट द्वारा अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया । कथा के दौरान पूर्व चेयरमैन रामेश्वर खंडेलवाल, मोहित कालरा, रमेश चंद पंजाबी, हरीश चंद्र नागर, धनराज शर्मा, महावीर सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    2
    अंता में भागवत कथा के दूसरे दिन उमड़ा महिलाओं का सैलाब
बाराँ जिले के अंता में अजीतपुरा बालाजी बगीची में आयोजित भागवत कथा के दूसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने दौरान श्रद्धालु भावविभोर हो उठे ।
कथा के दौरान  पंडित मुकुट बिहारी शास्त्री ने भगवान शिव को कल्याण का देवता बताते हुए कहा कि श्रावण मास में शिव विवाह की कथा का श्रवण करने से मनुष्य को परम शांति की अनुभूति होती है। मृत्यु शैया के दौरान भीष्म ने भगवान कृष्ण का ध्यान करते हुए यह संदेश दिया कि विपरीत परिस्थिति में भी मनुष्य को ईश्वर के प्रति अपनी आस्था नहीं छोड़नी चाहिय ।इस मौके पर कथा के दौरान शिव-पार्वती विवाह की मनोहारी झांकी सजाई गई। झांकी के दर्शन कर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए साथ ही भजनों की धुन पर जमकर नृत्य किया गया ।
कथा के दौरान मुख्य यजमान डॉक्टर भगवान प्रसाद दाधीच एडवोकेट द्वारा अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया । कथा के दौरान पूर्व चेयरमैन रामेश्वर खंडेलवाल, मोहित कालरा, रमेश चंद पंजाबी, हरीश चंद्र नागर, धनराज शर्मा, महावीर सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_चंद्र प्रकाश गोचर
    चंद्र प्रकाश गोचर
    Antah, Baran•
    1 hr ago
  • जल जंगल जमीन हमारा है यही आदिवासियों का नारा है " विश्व आदिवासी दिवस पर किया पौधा रोपण कस्बे मे दिनांक 9 अगस्त 2026 रविवार को विश्व आदिवासी दिवस पर श्री आदिवासी मीणा समाज विकास सेवा समिति अंता ने विश्व आदिवासी दिवस को बड़ी धूम धाम और हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया | कार्यक्रम मे सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा जी की छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया उसके पश्चात विचार संगोठी आयोजित की उसके पश्चात छात्रावास परिसर मे पौधा रोपण कार्यक्रम भी किया | इस दौरान रघुवीर मीणा ने कहा हमने प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु आम, नींबू, आंवला, सहित अन्य पचास प्रकार के पौधा लगाये | कार्यक्रम मे हरि प्रकाश मीणा ने कहा कि आदिवासी" इस धरती के 'मूल निवासी' है जब हम आदिवासी समाज की बात करते हैं, तो हमारे मन में सीधे प्रकृति का चित्र उभरता है। सदियों से हमारे आदिवासी भाई-बहन 'जल, जंगल और जमीन' के सच्चे रक्षक रहे हैं। आज पूरी दुनिया जिस ग्लोबल वॉर्मिंग और पर्यावरण संकट से जूझ रही है, उसका समाधान आदिवासी जीवन शैली में छिपा हुआ है। वे प्रकृति का दोहन नहीं, बल्कि उसकी पूजा करते हैं और उसके साथ तालमेल बिठाकर जीते हैं।भारत का इतिहास गवाह है कि भगवान बिरसा मुंडा, टंट्या भील, सिधु-कान्हू और रानी दुर्गावती जैसे महान आदिवासी नायकों ने देश की आजादी और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। आज भी देश के विकास और देश के शीर्ष संवैधानिक पदों पर आदिवासी समाज के लोग बैठकर राष्ट्र का गौरव बढ़ा रहे हैं।लेकिन इस उत्सव के बीच हमें आदिवासी समाज के सामने खड़ी चुनौतियों को भी नहीं भूलना चाहिए। विचार संगोठी के दौरान वक्तवो ने कहा कि यह दिवस आदिवासी समुदायो कि संस्कृति पहचान अधिकार एवं परम्परावो के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है हमें आदिवासी संस्कृति एवं अधिकारों के संरक्षण के लिए संकल्प लेना होगा | कार्यक्रम मे रामदेव मीणा , बालमुकुंद मीणा, , रामफुल मीणा, जगदीश मीणा, सोभाग मीणा, गोरधन मीणा, बाबू लाल मीणा, भवानी शंकर मीणा, दिलकुश मीणा, बब्लू मीणा, दुर्गा शंकर मीणा, गंगा सहाय मीणा, रघुवीर मीणा, रामहेत मीणा, हरि प्रकाश मीणा,रेखराज मीणा, राकेश मीणा, हंसराज मीणा, उत्तम चंद मीणा, ओम मीणा, हरेंद्र मीणा, जीतेन्द्र मीणा, रामचरण, देवी शंकर, एडवोकेट प्रेम शंकर, सहित अन्य मौजूद रहे
    1
    जल जंगल जमीन हमारा है यही आदिवासियों का नारा है " विश्व आदिवासी दिवस पर किया पौधा रोपण                                              
कस्बे मे दिनांक 9 अगस्त 2026  रविवार को विश्व आदिवासी दिवस पर श्री आदिवासी मीणा समाज विकास सेवा समिति अंता ने विश्व आदिवासी दिवस को बड़ी धूम धाम और हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया | कार्यक्रम मे सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा जी की छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया उसके पश्चात विचार संगोठी आयोजित की उसके पश्चात छात्रावास परिसर मे पौधा रोपण कार्यक्रम भी किया |  इस दौरान रघुवीर मीणा ने कहा हमने प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु आम, नींबू, आंवला, सहित अन्य पचास प्रकार के पौधा लगाये | कार्यक्रम मे हरि प्रकाश मीणा ने कहा कि आदिवासी" इस धरती के 'मूल निवासी' है जब हम आदिवासी समाज की बात करते हैं, तो हमारे मन में सीधे प्रकृति का चित्र उभरता है। सदियों से हमारे आदिवासी भाई-बहन 'जल, जंगल और जमीन' के सच्चे रक्षक रहे हैं। आज पूरी दुनिया जिस ग्लोबल वॉर्मिंग और पर्यावरण संकट से जूझ रही है, उसका समाधान आदिवासी जीवन शैली में छिपा हुआ है। वे प्रकृति का दोहन नहीं, बल्कि उसकी पूजा करते हैं और उसके साथ तालमेल बिठाकर जीते हैं।भारत का इतिहास गवाह है कि भगवान बिरसा मुंडा, टंट्या भील, सिधु-कान्हू और रानी दुर्गावती जैसे महान आदिवासी नायकों ने देश की आजादी और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। आज भी देश के विकास और देश के शीर्ष संवैधानिक पदों पर आदिवासी समाज के लोग बैठकर राष्ट्र का गौरव बढ़ा रहे हैं।लेकिन इस उत्सव के बीच हमें आदिवासी समाज के सामने खड़ी चुनौतियों को भी नहीं भूलना चाहिए।  विचार संगोठी के दौरान वक्तवो ने कहा कि यह दिवस आदिवासी समुदायो कि संस्कृति पहचान अधिकार एवं परम्परावो के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है हमें आदिवासी संस्कृति एवं अधिकारों के संरक्षण के लिए संकल्प लेना होगा | कार्यक्रम मे रामदेव मीणा , बालमुकुंद मीणा, , रामफुल मीणा, जगदीश मीणा, सोभाग मीणा, गोरधन मीणा, बाबू लाल मीणा, भवानी शंकर मीणा, दिलकुश मीणा, बब्लू मीणा, दुर्गा शंकर मीणा, गंगा सहाय मीणा, रघुवीर मीणा, रामहेत मीणा, हरि प्रकाश मीणा,रेखराज मीणा, राकेश मीणा, हंसराज मीणा, उत्तम चंद मीणा, ओम मीणा, हरेंद्र मीणा, जीतेन्द्र मीणा, रामचरण, देवी शंकर, एडवोकेट प्रेम शंकर, सहित अन्य मौजूद रहे
    user_मातृभूमि न्यूज़ अंता
    मातृभूमि न्यूज़ अंता
    Local News Reporter अंता, बारां, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • बूंदी को मिली 98.11 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात टाउन हॉल में लोकसभा अध्यक्ष बिरला और ऊर्जा मंत्री नागर ने किया लोकार्पण व शिलान्यास बूंदी। शहर के टाउन हॉल में शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बूंदी शहर के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान करीब 98.11 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात बूंदीवासियों को दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि बूंदी के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए शहर के समग्र विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ शहर की विरासत और पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जाएगा। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि विकास कार्यों से बूंदी के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सरकार का प्रयास है कि सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो तथा आमजन को इसका सीधा लाभ मिले। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से बूंदी के विकास को नई गति मिलेगी और नागरिक सुविधाओं में विस्तार होगा।
    1
    बूंदी को मिली 98.11 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

टाउन हॉल में लोकसभा अध्यक्ष बिरला और ऊर्जा मंत्री नागर ने किया लोकार्पण व शिलान्यास
बूंदी। शहर के टाउन हॉल में शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बूंदी शहर के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान करीब 98.11 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात बूंदीवासियों को दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि बूंदी के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए शहर के समग्र विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ शहर की विरासत और पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि विकास कार्यों से बूंदी के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सरकार का प्रयास है कि सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो तथा आमजन को इसका सीधा लाभ मिले।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से बूंदी के विकास को नई गति मिलेगी और नागरिक सुविधाओं में विस्तार होगा।
    user_समाज की हलचल लोकेश कुमार सेन
    समाज की हलचल लोकेश कुमार सेन
    बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • विधायक महारानी कल्पना देवी के जन्मदिन पर सेवा कार्य,वृद्धाश्रम में भोजन और गोशाला में गायों को खिलाया चारा कोटा लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक महारानी कल्पना देवी के जन्मदिन के अवसर पर समाजसेवी एवं युवा नेता पिंटू गुर्जर के नेतृत्व में विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए गए। इस दौरान वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों को भोजन कराया गया और गोशाला में गायों को चारा खिलाया गया।इसके साथ ही जेके लोन अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल एवं बिस्कुट वितरित किए गए। सेवा कार्यों के दौरान वरिष्ठजनों और मरीजों ने विधायक कल्पना देवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में युवा नेता महेंद्र सिंह, दिलकुश मीणा, पुरुषोत्तम नागर, देवेंद्र मोड़सर, अनिल नायक, धनराज भालोट, सौरभ जादौन, बंटी सिंगर, नंदराज गुर्जर, महावीर गुर्जर, हरिओम, जोनी नागर, जयप्रकाश सैनी, मनीष मीणा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    विधायक महारानी कल्पना देवी के जन्मदिन पर सेवा कार्य,वृद्धाश्रम में भोजन और गोशाला में गायों को खिलाया चारा
कोटा  लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक महारानी कल्पना देवी के जन्मदिन के अवसर पर समाजसेवी एवं युवा नेता पिंटू गुर्जर के नेतृत्व में विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए गए। इस दौरान वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों को भोजन कराया गया और गोशाला में गायों को चारा खिलाया गया।इसके साथ ही जेके लोन अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल एवं बिस्कुट वितरित किए गए। सेवा कार्यों के दौरान वरिष्ठजनों और मरीजों ने विधायक कल्पना देवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में युवा नेता महेंद्र सिंह, दिलकुश मीणा, पुरुषोत्तम नागर, देवेंद्र मोड़सर, अनिल नायक, धनराज भालोट, सौरभ जादौन, बंटी सिंगर, नंदराज गुर्जर, महावीर गुर्जर, हरिओम, जोनी नागर, जयप्रकाश सैनी, मनीष मीणा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Ravindra
    Ravindra
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • *राजीविका की महिलाओं ने तिरंगा प्रभात फेरियों से जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख* *हर घर तिरंगा अभियान के तहत पंचायत समिति मलारना डूंगर की ग्राम पंचायतों में निकाली गई तिरंगा प्रभात फेरी, ग्रामीणों से घर-घर तिरंगा फहराने का किया आह्वान* *सवाई माधोपुर , 9 अगस्त।* राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित 'हर घर तिरंगा अभियान-2026' के अंतर्गत शनिवार को पंचायत समिति मलारना डूंगर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में तिरंगा प्रभात फेरियों एवं जनजागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विकास अधिकारी योगेश कुमार मीणा के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें राजीविका स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया। प्रभात फेरियों के दौरान महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर ग्राम पंचायत मुख्यालयों, राजकीय कार्यालयों, कॉलोनियों, गांवों एवं ढाणियों में जनजागरूकता रैलियां निकालीं। इस दौरान ग्रामीणों से अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा 9 से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। देशभक्ति के नारों एवं राष्ट्रगान की स्वर लहरियों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। विकास अधिकारी योगेश कुमार मीणा ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान एवं गौरव का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को बनाए रखते हुए इस जनभागीदारी अभियान से जुड़े और राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करे। उन्होंने अभियान को सफल बनाने में राजीविका स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की सहभागिता से जनजागरूकता अभियान गांव-गांव तक प्रभावी रूप से पहुंच रहे हैं। ब्लॉक परियोजना प्रबंधक (राजीविका) कमल कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा ग्राम स्तर पर जनसंपर्क, जागरूकता रैलियां तथा विभिन्न राष्ट्रभक्ति आधारित गतिविधियों के माध्यम से अधिकाधिक लोगों को अभियान से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि 9 से 17 अगस्त तक पंचायत समिति क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में विभागीय कार्यक्रमों के अनुरूप विविध गतिविधियों का आयोजन कर व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजीविका स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, ग्राम पंचायत कार्मिकों एवं स्थानीय ग्रामीणों का सक्रिय सहयोग रहा। ---000---
    1
    *राजीविका की महिलाओं ने तिरंगा प्रभात फेरियों से जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख*
*हर घर तिरंगा अभियान के तहत पंचायत समिति मलारना डूंगर की ग्राम पंचायतों में निकाली गई तिरंगा प्रभात फेरी, ग्रामीणों से घर-घर तिरंगा फहराने का किया आह्वान*
*सवाई माधोपुर , 9 अगस्त।* राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित 'हर घर तिरंगा अभियान-2026' के अंतर्गत शनिवार को पंचायत समिति मलारना डूंगर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में तिरंगा प्रभात फेरियों एवं जनजागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विकास अधिकारी योगेश कुमार मीणा के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें राजीविका स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया।
प्रभात फेरियों के दौरान महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर ग्राम पंचायत मुख्यालयों, राजकीय कार्यालयों, कॉलोनियों, गांवों एवं ढाणियों में जनजागरूकता रैलियां निकालीं। इस दौरान ग्रामीणों से अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा 9 से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। देशभक्ति के नारों एवं राष्ट्रगान की स्वर लहरियों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
विकास अधिकारी योगेश कुमार मीणा ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान एवं गौरव का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को बनाए रखते हुए इस जनभागीदारी अभियान से जुड़े और राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करे। उन्होंने अभियान को सफल बनाने में राजीविका स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की सहभागिता से जनजागरूकता अभियान गांव-गांव तक प्रभावी रूप से पहुंच रहे हैं।
ब्लॉक परियोजना प्रबंधक (राजीविका) कमल कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा ग्राम स्तर पर जनसंपर्क, जागरूकता रैलियां तथा विभिन्न राष्ट्रभक्ति आधारित गतिविधियों के माध्यम से अधिकाधिक लोगों को अभियान से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि 9 से 17 अगस्त तक पंचायत समिति क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में विभागीय कार्यक्रमों के अनुरूप विविध गतिविधियों का आयोजन कर व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजीविका स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, ग्राम पंचायत कार्मिकों एवं स्थानीय ग्रामीणों का सक्रिय सहयोग रहा।
---000---
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • paplic hospital m parchi katwNe gaye tho parchi katne wala apni gf bat karne m vest
    1
    paplic hospital m parchi katwNe gaye tho parchi katne wala apni gf bat karne m vest
    user_Ravishankar
    Ravishankar
    Electrician इंद्रगढ़, बूंदी, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.