बूंदी को मिली 98.11 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात टाउन हॉल में लोकसभा अध्यक्ष बिरला और ऊर्जा मंत्री नागर ने किया लोकार्पण व शिलान्यास बूंदी। शहर के टाउन हॉल में शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बूंदी शहर के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान करीब 98.11 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात बूंदीवासियों को दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि बूंदी के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए शहर के समग्र विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ शहर की विरासत और पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जाएगा। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि विकास कार्यों से बूंदी के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सरकार का प्रयास है कि सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो तथा आमजन को इसका सीधा लाभ मिले। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से बूंदी के विकास को नई गति मिलेगी और नागरिक सुविधाओं में विस्तार होगा।

- जनवादी लेखक संघ के प्रदेश महासचिव ब्रिजेन्द्र कौशिक ने किया नेह का सम्मान जिनसे मिल कर जिंदगी से प्यार हो जाए वो लोग आपने शायद ना देखे हों, मगर होते तो हैं -हिमायत अली शायर कल कोटा के जाने-माने कवि और 27 किताबों के लेखक, 92 साल की उम्र में भी पूरी तरह सक्रिय और जनवादी लेखक संघ के प्रदेश महासचिव, सर्जना और बज्मे-अदब जैसी साहित्यिक संस्थाओं के संस्थापक और संचालक, मुझ अहकर पर खास शफक्कत रखने वाले भाई ब्रिजेन्द्र कौशिक साहब ने विकल्प जन सांस्कृतिक मंच के संस्थापक और संचालक, कवि लेखक और संपादक और उम्र में मुझ से बड़े होने के बावजूद मुखलिस दोस्त की तरह पेश आने वाले भाई महेंद्र नेह साहब का सम्मान किया: इस मौके पर हमने उनसे बात की जो किसी दस्तावेज से कम नहीं:एक बार इस वीडियो को पूरा सुन लीजिए, आप को तमाम अंधकार के बावजूद रोशनी की वो किरणें फूटती नजर आएंगी जो दोपहर के वक्त नजर आती हैं: वीडियो में कौशिक साहब के साथ आए योगेन्द्र मणि, राजेन्द्र पवार, आनंद हजारी, डॉ. ...?, अंत में महेंद्र नेह और ब्रिजेन्द्र कौशिक साहब...1
- खेडली फाटक में निकली कांवड़ यात्रा, शिव भक्ति में झूमे श्रद्धालु कोटा सावन के पवित्र महीने में कोटा के विभिन्न क्षेत्रों में कांवड़ यात्राओं का दौर जारी है। इसी क्रम में खेडली फाटक क्षेत्र में शिव भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ कांवड़ यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। श्रद्धालु डमरू बजाते हुए भगवान शिव के भजनों पर नाचते-गाते चल रहे थे। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया। कांवड़ यात्रा में भगवान शिव की आकर्षक झांकी भी शामिल रही, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी। भक्त कांवड़ लेकर खेडली फाटक स्थित ठाकुर जी के मंदिर पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। यात्रा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।2
- 9 August ko aaj Vishva aadivasi Divas manaya Gaya ravlbhata mein 9 August ko aaj Vishva aadivasi Divas manaya Gaya ravlbhata mein1
- ये हे हमारे गाव की फशलो खेती मका-मुगफली खेती। Chittorgarh ये हे हमारे गाव की फशलो खेती मका-मुगफली खेती। Chittorgarh Rawatbhata Tahsil Gaon Jaynagar1
- झातला पंचायत में 31 साल के पट्टों का रिकॉर्ड गायब! 1995 से 2026 तक आवासीय भूखंडों के पट्टे किसे मिले? पंचायत ने कहा—“रिकॉर्ड ही उपलब्ध नहीं” झातला। ग्राम पंचायत झातला में आवासीय भूखंडों के पट्टों को लेकर अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। वर्ष 1995 से 2026 तक पंचायत द्वारा आवासीय भूखंडों के संबंध में जारी किए गए पट्टों की जानकारी मांगे जाने पर पंचायत सचिव ने पंचायत के लेटरपैड पर लिखित जवाब देते हुए कहा कि पंचायत में संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। करीब 31 वर्षों के रिकॉर्ड का इस तरह उपलब्ध नहीं होना अपने आप में गंभीर प्रशासनिक सवाल खड़े करता है। आखिर इतने वर्षों में पंचायत द्वारा किन-किन लोगों को आवासीय भूखंडों के पट्टे दिए गए? कितने पट्टे जारी हुए? किसके नाम पर हुए और किस प्रक्रिया के तहत हुए—इन सवालों का जवाब अब रिकॉर्ड के अभाव में कौन देगा? मामले को लेकर प्रेस प्रतिनिधि द्वारा मंत्री से चर्चा कर उच्च अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी देने तथा रिकॉर्ड गायब होने की स्थिति में पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि पंचायत का महत्वपूर्ण रिकॉर्ड आखिर कहां गया। वहीं पंचायत सचिव का कहना है कि उन्हें पद संभाले लगभग एक माह ही हुआ है और पुराने रिकॉर्ड के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि 1995 से 2026 तक के महत्वपूर्ण पंचायत रिकॉर्ड का जिम्मेदार कौन है? यदि रिकॉर्ड वास्तव में उपलब्ध नहीं है तो वह कहां गया और उसकी जिम्मेदारी किसकी है? क्या पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच होगी? और क्या पुराने रिकॉर्ड की तलाश कराकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी? झातला पंचायत में 31 वर्षों के पट्टा रिकॉर्ड के गायब होने का मामला अब जांच की मांग कर रहा है। प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है, यह देखने वाली बात होगी। सिंगोली से ख्वाजा हुसैन मेवाती की रिपोर्ट3
- कोटा मे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का दो दिवसीय कोटा दौरा एशियन गेम्स की वुशु टीम में चुनी गईं कोटा की बेटी दिव्यांशी स्पीकर बिरला से मुलाकात, एशियन गेम्स के लिए मिली शुभकामनाएं सितंबर में जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी दिव्यांशी दिव्यांशी की उपलब्धि पर बिरला ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं आज कोटा में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे स्पीकर बिरला चांदमारी बालाजी परिसर में विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे शुभारंभ विश्व आदिवासी दिवस पर कोट्या भील पार्क में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल1
- प्रेमचंद जयंती पर मुख्य अतिथि रमेशचंद मीणा ने रखा अपना अभिमत July 31, 2026: प्रेमचन्द जयंती: विकल्प जन सांस्कृतिक मंच की तरफ से प्रेस क्लब कोटा में प्रेमचन्द जयंती मनाई गई, जिसमें कोटा के दो साहित्यकारों जगदीश भारती और मेघना तरुण को विकल्प कथा-सम्मान से नवाजा गया: उन कहानियों पर अभिमत भी कमाल के रहे: इसके अलावा प्रज्ञा पचौरी ने प्रेमचन्द की कहानी होली का उपहार पढ़ी, जिसका किसी वजह से हम वीडियो नहीं बना पाए, जिसका बेहद अफसोस रहा: समारोह में दोनों सम्मानित कथाकारों और प्रेमचंद की कहानी होली का उपहार पर अपनी बात रखते बूंदी से आए चीफ गेस्ट प्रोफेसर रमेशचंद मीणा साहब...1
- 9 August ko aadivasi Divas manaya Gaya ravlbhata mein det 9 August ko aadivasi Divas manaya Gaya ravlbhata mein1
- icu me barti kar pesent ka per hi tuta tha hospital me 22 lak ka charg1