Shuru
Apke Nagar Ki App…
9 August ko aadivasi Divas manaya Gaya ravlbhata mein det 9 August ko aadivasi Divas manaya Gaya ravlbhata mein
Prahlad bheel
9 August ko aadivasi Divas manaya Gaya ravlbhata mein det 9 August ko aadivasi Divas manaya Gaya ravlbhata mein
More news from राजस्थान and nearby areas
- ये हे हमारे गाव की फशलो खेती मका-मुगफली खेती। Chittorgarh ये हे हमारे गाव की फशलो खेती मका-मुगफली खेती। Chittorgarh Rawatbhata Tahsil Gaon Jaynagar1
- भैंसरोड़गढ़ गांव के लिए ऐतिहासिक पल: सत्येंद्र सिसोदिया बने गांव के पहले विकास अधिकारी 1960 से 2026 तक का इंतजार हुआ खत्म, पंचायत समिति भैंसरोड़गढ़ में पहली बार गांव के अधिकारी को मिली विकास अधिकारी पद पर नियमित पदोन्नति पंचायत समिति भैंसरोड़गढ़ के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। भैंसरोड़गढ़ गांव के सत्येंद्र सिसोदिया को राजस्थान सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा विकास अधिकारी के पद पर नियमित रूप से पदोन्नत किए जाने के बाद गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसे भैंसरोड़गढ़ गांव के लिए गौरव और ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। पंचायत समिति भैंसरोड़गढ़ का गठन राजस्थान पंचायती राज व्यवस्था के प्रारंभिक दौर 1959-60 में हुआ था। इसके बाद वर्ष 1960 से 2026 तक के लंबे सफर में भैंसरोड़गढ़ गांव से कोई भी अधिकारी या कर्मचारी इस पद पर नियमित रूप से विकास अधिकारी के पद पर पदोन्नत नहीं हुआ था। हालांकि, इस दौरान भैंसरोड़गढ़ गांव के कुछ अधिकारियों को समय-समय पर कार्य व्यवस्थार्थ विकास अधिकारी का दायित्व सौंपा गया। स्वयं सत्येंद्र सिसोदिया भी पूर्व में कई बार कार्य व्यवस्थार्थ विकास अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, लेकिन अब उन्हें पहली बार विकास अधिकारी के पद पर नियमित पदोन्नति मिली है। सरकारी नियमों के तहत मिली पदोन्नति राजस्थान सरकार के पंचायत राज विभाग, जयपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राजस्थान ग्रामीण विकास राज्य सेवा नियम, 2007 के नियम 26 के अंतर्गत गठित विभागीय समिति की अभिशंषा के आधार पर राजस्थान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्य एवं अधीनस्थ सेवा नियम, 1998 के तहत अतिरिक्त विकास अधिकारियों को राजस्थान ग्रामीण विकास राज्य सेवा की कनिष्ठ वेतन श्रृंखला (विकास अधिकारी), पे मैट्रिक्स लेवल 14 में पदोन्नत किया गया है। यह पदोन्नति आदेश राजस्थान सरकार पंचायत राज विभाग के शासन सचिव एवं आयुक्त डॉक्टर जोगाराम द्वारा जारी किए गए। गांव में खुशी की लहर सत्येंद्र सिसोदिया की विकास अधिकारी के पद पर पदोन्नति की खबर मिलते ही भैंसरोड़गढ़ गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने सिसोदिया को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। ग्रामीणों का कहना है कि भैंसरोड़गढ़ गांव के लिए यह केवल एक अधिकारी की पदोन्नति नहीं, बल्कि गांव के लिए गौरव का ऐतिहासिक क्षण है। गांव के किसी अधिकारी को विकास अधिकारी के पद पर नियमित पदोन्नति मिलना अपने आप में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सत्येंद्र सिसोदिया की इस उपलब्धि से भैंसरोड़गढ़ गांव का नाम पंचायत समिति स्तर पर एक बार फिर गौरवान्वित हुआ है।1
- कोट्या भील पार्क में विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा | लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कोटा दौरा कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपने दो दिवसीय कोटा दौरे के दौरान कोट्या भील पार्क में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों एवं समाज के प्रतिनिधियों की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक योगदान को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए आदिवासी समाज को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने भी लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया।4
- झातला पंचायत में 31 साल के पट्टों का रिकॉर्ड गायब! 1995 से 2026 तक आवासीय भूखंडों के पट्टे किसे मिले? पंचायत ने कहा—“रिकॉर्ड ही उपलब्ध नहीं” झातला। ग्राम पंचायत झातला में आवासीय भूखंडों के पट्टों को लेकर अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। वर्ष 1995 से 2026 तक पंचायत द्वारा आवासीय भूखंडों के संबंध में जारी किए गए पट्टों की जानकारी मांगे जाने पर पंचायत सचिव ने पंचायत के लेटरपैड पर लिखित जवाब देते हुए कहा कि पंचायत में संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। करीब 31 वर्षों के रिकॉर्ड का इस तरह उपलब्ध नहीं होना अपने आप में गंभीर प्रशासनिक सवाल खड़े करता है। आखिर इतने वर्षों में पंचायत द्वारा किन-किन लोगों को आवासीय भूखंडों के पट्टे दिए गए? कितने पट्टे जारी हुए? किसके नाम पर हुए और किस प्रक्रिया के तहत हुए—इन सवालों का जवाब अब रिकॉर्ड के अभाव में कौन देगा? मामले को लेकर प्रेस प्रतिनिधि द्वारा मंत्री से चर्चा कर उच्च अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी देने तथा रिकॉर्ड गायब होने की स्थिति में पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि पंचायत का महत्वपूर्ण रिकॉर्ड आखिर कहां गया। वहीं पंचायत सचिव का कहना है कि उन्हें पद संभाले लगभग एक माह ही हुआ है और पुराने रिकॉर्ड के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि 1995 से 2026 तक के महत्वपूर्ण पंचायत रिकॉर्ड का जिम्मेदार कौन है? यदि रिकॉर्ड वास्तव में उपलब्ध नहीं है तो वह कहां गया और उसकी जिम्मेदारी किसकी है? क्या पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच होगी? और क्या पुराने रिकॉर्ड की तलाश कराकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी? झातला पंचायत में 31 वर्षों के पट्टा रिकॉर्ड के गायब होने का मामला अब जांच की मांग कर रहा है। प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है, यह देखने वाली बात होगी। सिंगोली से ख्वाजा हुसैन मेवाती की रिपोर्ट3
- छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले प्रयागराज में राहुल गांधी ने निकाली बाइक रैली डर है कहीं प्राइम मिनिस्टर मोदी बाइक पर स्टंट नहीं करने लग जाएं: कल प्रयागराज की सड़कों पर बाइक रैली निकालते हुए राहुल गांधी1
- 9 August ko aaj Vishva aadivasi Divas manaya Gaya ravlbhata mein 9 August ko aaj Vishva aadivasi Divas manaya Gaya ravlbhata mein1
- Vishva aadivasi Divas manaya Gaya 9 August rawatbhata mein Rana poonja stadium Vishva aadivasi Divas manaya Gaya 9 August ko rawlbhata mein1