Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रेमचंद जयंती पर मुख्य अतिथि रमेशचंद मीणा ने रखा अपना अभिमत July 31, 2026: प्रेमचन्द जयंती: विकल्प जन सांस्कृतिक मंच की तरफ से प्रेस क्लब कोटा में प्रेमचन्द जयंती मनाई गई, जिसमें कोटा के दो साहित्यकारों जगदीश भारती और मेघना तरुण को विकल्प कथा-सम्मान से नवाजा गया: उन कहानियों पर अभिमत भी कमाल के रहे: इसके अलावा प्रज्ञा पचौरी ने प्रेमचन्द की कहानी होली का उपहार पढ़ी, जिसका किसी वजह से हम वीडियो नहीं बना पाए, जिसका बेहद अफसोस रहा: समारोह में दोनों सम्मानित कथाकारों और प्रेमचंद की कहानी होली का उपहार पर अपनी बात रखते बूंदी से आए चीफ गेस्ट प्रोफेसर रमेशचंद मीणा साहब...
Ahmed Siraj Farooqi
प्रेमचंद जयंती पर मुख्य अतिथि रमेशचंद मीणा ने रखा अपना अभिमत July 31, 2026: प्रेमचन्द जयंती: विकल्प जन सांस्कृतिक मंच की तरफ से प्रेस क्लब कोटा में प्रेमचन्द जयंती मनाई गई, जिसमें कोटा के दो साहित्यकारों जगदीश भारती और मेघना तरुण को विकल्प कथा-सम्मान से नवाजा गया: उन कहानियों पर अभिमत भी कमाल के रहे: इसके अलावा प्रज्ञा पचौरी ने प्रेमचन्द की कहानी होली का उपहार पढ़ी, जिसका किसी वजह से हम वीडियो नहीं बना पाए, जिसका बेहद अफसोस रहा: समारोह में दोनों सम्मानित कथाकारों और प्रेमचंद की कहानी होली का उपहार पर अपनी बात रखते बूंदी से आए चीफ गेस्ट प्रोफेसर रमेशचंद मीणा साहब...
More news from राजस्थान and nearby areas
- विधायक महारानी कल्पना देवी के जन्मदिन पर सेवा कार्य,वृद्धाश्रम में भोजन और गोशाला में गायों को खिलाया चारा कोटा लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक महारानी कल्पना देवी के जन्मदिन के अवसर पर समाजसेवी एवं युवा नेता पिंटू गुर्जर के नेतृत्व में विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए गए। इस दौरान वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों को भोजन कराया गया और गोशाला में गायों को चारा खिलाया गया।इसके साथ ही जेके लोन अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल एवं बिस्कुट वितरित किए गए। सेवा कार्यों के दौरान वरिष्ठजनों और मरीजों ने विधायक कल्पना देवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में युवा नेता महेंद्र सिंह, दिलकुश मीणा, पुरुषोत्तम नागर, देवेंद्र मोड़सर, अनिल नायक, धनराज भालोट, सौरभ जादौन, बंटी सिंगर, नंदराज गुर्जर, महावीर गुर्जर, हरिओम, जोनी नागर, जयप्रकाश सैनी, मनीष मीणा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- कोट्या भील पार्क में विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा | लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कोटा दौरा कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपने दो दिवसीय कोटा दौरे के दौरान कोट्या भील पार्क में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों एवं समाज के प्रतिनिधियों की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक योगदान को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए आदिवासी समाज को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने भी लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया।4
- छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले प्रयागराज में राहुल गांधी ने निकाली बाइक रैली डर है कहीं प्राइम मिनिस्टर मोदी बाइक पर स्टंट नहीं करने लग जाएं: कल प्रयागराज की सड़कों पर बाइक रैली निकालते हुए राहुल गांधी1
- वेतन विसंगति की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पर आशा सहयोगिनियों का धरना, छलका दर्द कोटा, 8 अगस्त। वेतन विसंगति सहित विभिन्न मांगों को लेकर आशा सहयोगिनी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर कार्यालय, कोटा पर धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंची आशा सहयोगिनियों ने सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए मांगों के समाधान की आवाज बुलंद की। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे लंबे समय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जिम्मेदारियां पूरी ईमानदारी से निभा रही हैं, लेकिन उनकी मेहनत के अनुरूप मानदेय और आर्थिक सम्मान नहीं मिल पा रहा है। कम मानदेय में परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है और लगातार बढ़ती महंगाई ने उनकी परेशानियां और बढ़ा दी हैं। प्रदर्शन के दौरान कई आशा सहयोगिनियों का दर्द भी सामने आया। उन्होंने कहा कि सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में वे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के स्वास्थ्य, टीकाकरण और विभिन्न स्वास्थ्य अभियानों में जिम्मेदारी निभाने के बावजूद उनकी आर्थिक स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। आशा सहयोगिनियों ने सरकार से वेतन विसंगति दूर करने, मानदेय में उचित वृद्धि करने तथा उनकी अन्य लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के दौरान आशा सहयोगिनियों ने कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग की जमीनी कड़ी हैं, इसलिए सरकार को उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सम्मानजनक मानदेय और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। Media House Rajasthan1
- ये हे हमारे गाव की फशलो खेती मका-मुगफली खेती। Chittorgarh ये हे हमारे गाव की फशलो खेती मका-मुगफली खेती। Chittorgarh Rawatbhata Tahsil Gaon Jaynagar1
- MBBS छात्र की संदिग्ध मौत! डकनिया स्टेशन यार्ड में मिला शव, अंता निवासी हरीश नायक की हुई पहचान कोटा के डकनिया रेलवे स्टेशन यार्ड में रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अंता निवासी हरीश नायक के रूप में हुई है, जो कोटा में रहकर MBBS की पढ़ाई कर रहा था।जानकारी के अनुसार, डकनिया रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर जीआरपी को युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान हरीश नायक के रूप में हुई।परिजनों को सूचना मिलने के बाद वे मोर्चरी पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान की। बताया जा रहा है कि हरीश कोटा में किराए के मकान में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। फिलहाल जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।1
- भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में हत्या के लिए दी 50 हजार की सुपारी कोटा के भीमगंजमंडी थाना पुलिस ने एक पति पत्नि को गिरफ्तार किया है जिन पर आरोप है कि किसी की हत्या करने के लिए 50 हजार रुपए की सुपारी दी है।1