अंता में भागवत कथा के दूसरे दिन उमड़ा महिलाओं का सैलाब बाराँ जिले के अंता में अजीतपुरा बालाजी बगीची में आयोजित भागवत कथा के दूसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने दौरान श्रद्धालु भावविभोर हो उठे । कथा के दौरान पंडित मुकुट बिहारी शास्त्री ने भगवान शिव को कल्याण का देवता बताते हुए कहा कि श्रावण मास में शिव विवाह की कथा का श्रवण करने से मनुष्य को परम शांति की अनुभूति होती है। मृत्यु शैया के दौरान भीष्म ने भगवान कृष्ण का ध्यान करते हुए यह संदेश दिया कि विपरीत परिस्थिति में भी मनुष्य को ईश्वर के प्रति अपनी आस्था नहीं छोड़नी चाहिय ।इस मौके पर कथा के दौरान शिव-पार्वती विवाह की मनोहारी झांकी सजाई गई। झांकी के दर्शन कर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए साथ ही भजनों की धुन पर जमकर नृत्य किया गया । कथा के दौरान मुख्य यजमान डॉक्टर भगवान प्रसाद दाधीच एडवोकेट द्वारा अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया । कथा के दौरान पूर्व चेयरमैन रामेश्वर खंडेलवाल, मोहित कालरा, रमेश चंद पंजाबी, हरीश चंद्र नागर, धनराज शर्मा, महावीर सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
अंता में भागवत कथा के दूसरे दिन उमड़ा महिलाओं का सैलाब बाराँ जिले के अंता में अजीतपुरा बालाजी बगीची में आयोजित भागवत कथा के दूसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने दौरान श्रद्धालु भावविभोर हो उठे । कथा के दौरान पंडित मुकुट बिहारी शास्त्री ने भगवान शिव को कल्याण का देवता बताते हुए कहा कि श्रावण मास में शिव विवाह की कथा का श्रवण करने से मनुष्य को परम शांति की अनुभूति होती है। मृत्यु शैया के दौरान भीष्म ने भगवान कृष्ण का ध्यान करते हुए यह संदेश दिया कि विपरीत
परिस्थिति में भी मनुष्य को ईश्वर के प्रति अपनी आस्था नहीं छोड़नी चाहिय ।इस मौके पर कथा के दौरान शिव-पार्वती विवाह की मनोहारी झांकी सजाई गई। झांकी के दर्शन कर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए साथ ही भजनों की धुन पर जमकर नृत्य किया गया । कथा के दौरान मुख्य यजमान डॉक्टर भगवान प्रसाद दाधीच एडवोकेट द्वारा अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया । कथा के दौरान पूर्व चेयरमैन रामेश्वर खंडेलवाल, मोहित कालरा, रमेश चंद पंजाबी, हरीश चंद्र नागर, धनराज शर्मा, महावीर सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
- अंता में भागवत कथा के दूसरे दिन उमड़ा महिलाओं का सैलाब बाराँ जिले के अंता में अजीतपुरा बालाजी बगीची में आयोजित भागवत कथा के दूसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने दौरान श्रद्धालु भावविभोर हो उठे । कथा के दौरान पंडित मुकुट बिहारी शास्त्री ने भगवान शिव को कल्याण का देवता बताते हुए कहा कि श्रावण मास में शिव विवाह की कथा का श्रवण करने से मनुष्य को परम शांति की अनुभूति होती है। मृत्यु शैया के दौरान भीष्म ने भगवान कृष्ण का ध्यान करते हुए यह संदेश दिया कि विपरीत परिस्थिति में भी मनुष्य को ईश्वर के प्रति अपनी आस्था नहीं छोड़नी चाहिय ।इस मौके पर कथा के दौरान शिव-पार्वती विवाह की मनोहारी झांकी सजाई गई। झांकी के दर्शन कर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए साथ ही भजनों की धुन पर जमकर नृत्य किया गया । कथा के दौरान मुख्य यजमान डॉक्टर भगवान प्रसाद दाधीच एडवोकेट द्वारा अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया । कथा के दौरान पूर्व चेयरमैन रामेश्वर खंडेलवाल, मोहित कालरा, रमेश चंद पंजाबी, हरीश चंद्र नागर, धनराज शर्मा, महावीर सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।2
- जल जंगल जमीन हमारा है यही आदिवासियों का नारा है " विश्व आदिवासी दिवस पर किया पौधा रोपण कस्बे मे दिनांक 9 अगस्त 2026 रविवार को विश्व आदिवासी दिवस पर श्री आदिवासी मीणा समाज विकास सेवा समिति अंता ने विश्व आदिवासी दिवस को बड़ी धूम धाम और हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया | कार्यक्रम मे सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा जी की छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया उसके पश्चात विचार संगोठी आयोजित की उसके पश्चात छात्रावास परिसर मे पौधा रोपण कार्यक्रम भी किया | इस दौरान रघुवीर मीणा ने कहा हमने प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु आम, नींबू, आंवला, सहित अन्य पचास प्रकार के पौधा लगाये | कार्यक्रम मे हरि प्रकाश मीणा ने कहा कि आदिवासी" इस धरती के 'मूल निवासी' है जब हम आदिवासी समाज की बात करते हैं, तो हमारे मन में सीधे प्रकृति का चित्र उभरता है। सदियों से हमारे आदिवासी भाई-बहन 'जल, जंगल और जमीन' के सच्चे रक्षक रहे हैं। आज पूरी दुनिया जिस ग्लोबल वॉर्मिंग और पर्यावरण संकट से जूझ रही है, उसका समाधान आदिवासी जीवन शैली में छिपा हुआ है। वे प्रकृति का दोहन नहीं, बल्कि उसकी पूजा करते हैं और उसके साथ तालमेल बिठाकर जीते हैं।भारत का इतिहास गवाह है कि भगवान बिरसा मुंडा, टंट्या भील, सिधु-कान्हू और रानी दुर्गावती जैसे महान आदिवासी नायकों ने देश की आजादी और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। आज भी देश के विकास और देश के शीर्ष संवैधानिक पदों पर आदिवासी समाज के लोग बैठकर राष्ट्र का गौरव बढ़ा रहे हैं।लेकिन इस उत्सव के बीच हमें आदिवासी समाज के सामने खड़ी चुनौतियों को भी नहीं भूलना चाहिए। विचार संगोठी के दौरान वक्तवो ने कहा कि यह दिवस आदिवासी समुदायो कि संस्कृति पहचान अधिकार एवं परम्परावो के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है हमें आदिवासी संस्कृति एवं अधिकारों के संरक्षण के लिए संकल्प लेना होगा | कार्यक्रम मे रामदेव मीणा , बालमुकुंद मीणा, , रामफुल मीणा, जगदीश मीणा, सोभाग मीणा, गोरधन मीणा, बाबू लाल मीणा, भवानी शंकर मीणा, दिलकुश मीणा, बब्लू मीणा, दुर्गा शंकर मीणा, गंगा सहाय मीणा, रघुवीर मीणा, रामहेत मीणा, हरि प्रकाश मीणा,रेखराज मीणा, राकेश मीणा, हंसराज मीणा, उत्तम चंद मीणा, ओम मीणा, हरेंद्र मीणा, जीतेन्द्र मीणा, रामचरण, देवी शंकर, एडवोकेट प्रेम शंकर, सहित अन्य मौजूद रहे1
- इटावा ब्लॉक में 10 अगस्त के जेल भरो आंदोलन की तैयारियां जोरों पर सीटू, किसान सभा और खेत ग्रामीण मजदूर यूनियन के संयुक्त आह्वान पर 10 अगस्त से जेल भरो आंदोलन शुरू किया जा रहा है: उसी की तैयारियों के लिए इटावा ब्लॉक में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव पंपलेट बांटकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं...1
- सिंधी समाज के रथ सुप्रसिद्ध एडवोकेट भगवान दास प्रणामी की पगड़ी रस्म में स्पीकर ओमबिरला विधायक संदीप शर्मा प्रवक्ता पंकज मेहता कांग्रेस के प्रदेश सचिव शिवकांत नंदवाना भामाशाह एवं भाटिया शहर अध्यक्ष कांग्रेस राखी गौतम भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष राकेश जैन सहित सिंधी समाज के अन्य समाज के लोगों ने शिरकत की1
- अंतिम व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाना हमारा संकल्प - बिरला - लगभग 6 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कोटा, 9 अगस्त। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को श्री चांदमारी बालाजी मंदिर परिसर में पौधारोपण किया तथा विभिन्न वार्डों में लगभग 6 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री चांदमारी बालाजी और भगवान भोलेनाथ के श्रीचरणों में प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना करते हुए कहा कि विकास का लाभ हर घर तक पहुंचे और प्रत्येक परिवार को बेहतर जीवन सुविधाएं मिलें, यही उनका संकल्प है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सड़क, नालियां, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार निरंतर किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि लोगों की कठिनाइयों को दूर कर उनके जीवन को अधिक सहज और सम्मानजनक बनाना है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों तक भोजन, उपचार, शिक्षा, आवास, पेंशन, खाद्य सुरक्षा और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। बिरला ने कहा कि हम सभी को भगवान हनुमान के सेवा भाव और भगवान शिव के त्याग से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सच्ची जनसेवा वही है, जिससे किसी पीड़ित, गरीब या जरूरतमंद के जीवन में राहत और मुस्कान आए। समाज के अभावों और चुनौतियों को दूर करना ही सबसे बड़ा पुण्य है। लोकसभा अध्यक्ष ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ उसकी देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। सभी लोग पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाएं, प्लास्टिक का उपयोग कम करें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही कोटा को स्वच्छ, हराभरा और पर्यावरण के प्रति जागरूक शहर बनाया जा सकता है। धार्मिक स्थलों का विकास बढ़ाएगा पर्यटन - संदीप शर्मा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से क्षेत्र के विकास को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि जिले में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य हो रहा है। मथुराधीश जी कॉरिडोर सहित अन्य योजनाएं कोटा को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस दौरान शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, प्रदेश प्रवक्ता पंकज मेहता, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम लव शर्मा, स्टेशन मण्डल अध्यक्ष दिनेश सरसिया, मण्डल प्रतिनिधि सत्यनारायण शर्मा मंचासीन रहे। मण्डल प्रभारी जितेंद्र चौधरी, चाँदमारी बालाजी मंदिर समिति अध्यक्ष जगदीश गौतम पिंटू, दीपक खींची, महामंत्री निखिल शर्मा, नरेंद्र चौरसिया, जतीन तिवारी, निशा हाड़ा, प्रियंका गौतम, शुभम शर्मा, मुरलीधर लोधा, विकास चौधरी, दीपक मेहरा आदि उपस्थित रहे।4
- दहीखेड़ा में कावड़ यात्रियों का किया पुष्पवर्षा से स्वागत खानपुर के काली तलाई रामेश्वर महादेव मंदिर से शिवाड़ स्थित घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग के लिए रवाना हुए कावड़ यात्रियों का रविवार को दहीखेड़ा पहुंचने पर भाजपा मंडल पनवाड़ की ओर से स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष रमाकांत गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कावड़ यात्रियों का अभिनंदन किया। इस दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यकर्ताओं ने कावड़ यात्रियों की मंगलमय यात्रा की कामना की। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व धर्मप्रेमी मौजूद रहे।1
- विधायक महारानी कल्पना देवी के जन्मदिन पर सेवा कार्य,वृद्धाश्रम में भोजन और गोशाला में गायों को खिलाया चारा कोटा लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक महारानी कल्पना देवी के जन्मदिन के अवसर पर समाजसेवी एवं युवा नेता पिंटू गुर्जर के नेतृत्व में विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए गए। इस दौरान वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों को भोजन कराया गया और गोशाला में गायों को चारा खिलाया गया।इसके साथ ही जेके लोन अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल एवं बिस्कुट वितरित किए गए। सेवा कार्यों के दौरान वरिष्ठजनों और मरीजों ने विधायक कल्पना देवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में युवा नेता महेंद्र सिंह, दिलकुश मीणा, पुरुषोत्तम नागर, देवेंद्र मोड़सर, अनिल नायक, धनराज भालोट, सौरभ जादौन, बंटी सिंगर, नंदराज गुर्जर, महावीर गुर्जर, हरिओम, जोनी नागर, जयप्रकाश सैनी, मनीष मीणा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- चंबल किनारे कागज पर उतरा कोटा का स्थापत्य वैभव, नेक्ससंगम में विशेषज्ञों ने देखा ‘विजन कोटा’ कोटा। ‘नेक्ससंगम-2026’ के दूसरे दिन देशभर से आए आर्किटेक्ट्स, इंजीनियर्स, इंटीरियर डिजाइनर्स, लैंडस्केप विशेषज्ञों और नगर नियोजकों ने कोटा की स्थापत्य विरासत और चंबल रिवर फ्रंट का अनुभव किया। दिन की शुरुआत योग एवं जुम्बा से हुई। इसके बाद विशेषज्ञों ने चंबल माता मंदिर, राजस्थानी घाट, मुकुट महल, हेरिटेज चबूतरा, कनक महल, नंदी प्रतिमा सहित विभिन्न स्थलों का अवलोकन किया। विशेषज्ञों ने रिवर फ्रंट की खूबसूरती को अपनी कला में उतारा। किसी ने घाटों को कागज पर उकेरा तो किसी ने मंदिर, मूर्तिकला और लैंडस्केप को चित्रों का विषय बनाया। इस दौरान इंजीनियर मनीष जैन, सचिन शर्मा, संदीप दंडवते, कपिल तिवारी, विकास जैन, पीयूष परेता, शहनवाज खान, राजेश गुप्ता, ब्रजेश मुक्तावत और निरुत्तम सिंह राठौड़ सहित विशेषज्ञों ने कोटा की स्थापत्य संभावनाओं पर विचार साझा किए। इंजीनियर मनीष जैन ने कहा कि नेक्ससंगम का उद्देश्य विभिन्न विधाओं के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर ज्ञान, अनुभव और नई तकनीकों का आदान-प्रदान करना है। समापन पर प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए।3