Shuru
Apke Nagar Ki App…
दहीखेड़ा में कावड़ यात्रियों का किया पुष्पवर्षा से स्वागत खानपुर के काली तलाई रामेश्वर महादेव मंदिर से शिवाड़ स्थित घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग के लिए रवाना हुए कावड़ यात्रियों का रविवार को दहीखेड़ा पहुंचने पर भाजपा मंडल पनवाड़ की ओर से स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष रमाकांत गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कावड़ यात्रियों का अभिनंदन किया। इस दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यकर्ताओं ने कावड़ यात्रियों की मंगलमय यात्रा की कामना की। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व धर्मप्रेमी मौजूद रहे।
Pradeep Nagar
दहीखेड़ा में कावड़ यात्रियों का किया पुष्पवर्षा से स्वागत खानपुर के काली तलाई रामेश्वर महादेव मंदिर से शिवाड़ स्थित घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग के लिए रवाना हुए कावड़ यात्रियों का रविवार को दहीखेड़ा पहुंचने पर भाजपा मंडल पनवाड़ की ओर से स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष रमाकांत गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कावड़ यात्रियों का अभिनंदन किया। इस दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यकर्ताओं ने कावड़ यात्रियों की मंगलमय यात्रा की कामना की। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व धर्मप्रेमी मौजूद रहे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- नगर पालिका अटरू में वार्ड नंबर 2 में हो रही है गंदगी लोगों ने दी वोट बहिष्कार की चेतावनी नगर पालिका अटरू के वार्ड नंबर 2 में हो रही है अपार गंदगी गंदगी के बीच लोगों का रहना हो रहा है दुश्वार मजबूरी के चलते सुबह उठते ही गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है प्रशासन का नहीं है ध्यान1
- शिव महापुराण कथा में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, हनुमानजी के रुद्र अवतार का मनाया प्राकट्य उत्सव कवाई। कस्बे के निजी रिसोर्ट में चल रही शिव महापुराण कथा के दौरान शनिवार को भगवान हनुमानजी के रुद्र अवतार का प्राकट्य उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हनुमानजी की आकर्षक झांकी सजाई गई। झांकी के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और परिसर जय श्रीराम एवं हनुमानजी के जयकारों से गूंज उठा। कथा वाचिका शुभी दुबे ने शिव महापुराण के प्रसंगों का वर्णन करते हुए भगवान शिव की महिमा बताई। उन्होंने भगवान श्रीराम और हनुमानजी के बीच अटूट भक्ति, सेवा और समर्पण का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि हनुमानजी भगवान शिव के रुद्र अवतार हैं। उनकी श्रीराम के प्रति अनन्य भक्ति और पूर्ण समर्पण प्रत्येक भक्त के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि भक्ति में ही वास्तविक शक्ति है। मनुष्य सांसारिक जीवन में मोह-माया और विभिन्न बंधनों में उलझा रहता है, लेकिन सच्ची भक्ति उसे इन बंधनों से ऊपर उठने का मार्ग दिखाती है। श्रद्धा और समर्पण से की गई भक्ति जीवन को सार्थक बनाने के साथ आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। कथा के दौरान शुभी दुबे द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। हनुमानजी की झांकी के दौरान कथा स्थल का माहौल भक्तिमय हो गया। आयोजनकर्ता सत्यनारायण तिवारी ने बताया कि शिव महापुराण कथा के श्रवण के लिए कवाई कस्बे के साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन कथा में श्रद्धालुओं की सहभागिता बढ़ रही है।1
- ABVP का उग्र प्रदर्शन: छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर झालावाड़ में जलाए टायर, मंत्री को सौंपा ज्ञापन झालावाड़ | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ABVP ने छात्रसंघ चुनावों की बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर शनिवार दोपहर झालावाड़ में जोरदार प्रदर्शन किया। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर जमा हुए सैकड़ों ABVP कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर नारेबाजी की और सरकार विरोधी नारे लगाए। *क्या हैं ABVP की 5 प्रमुख मांगें 1. छात्रसंघ चुनाव तत्काल बहाल किए जाएं 2. विश्वविद्यालयों में समयबद्ध अकादमिक कैलेंडर लागू हो 3. रिक्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्तियां हों 4. राजकीय महाविद्यालयों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति हो 5. प्रदेश के विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा का स्वतंत्र विभाग स्थापित हो *ABVP ने क्या कहा* प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे ABVP कार्यकर्ताओं ने कहा कि "छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सबसे बड़ा मंच है। लंबे समय से चुनाव न होने से छात्रों में भारी असंतोष है।"उन्होंने सरकार से छात्रहित से जुड़ी मांगों पर तत्काल फैसला लेने की मांग की। मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन प्रदर्शन के बाद ABVP कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री *श्री प्रेमचंद बैरवा* के नाम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि विद्यार्थी हित से जुड़ी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को प्रदेशभर में और व्यापक रूप दिया जाएगा। परिषद् ने दोहराया कि वह छात्रहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। `#Jhalawar #ABVP #StudentUnionElection #RajasthanNews #HigherEducation #Protest`1
- अंता में भागवत कथा के दूसरे दिन उमड़ा महिलाओं का सैलाब बाराँ जिले के अंता में अजीतपुरा बालाजी बगीची में आयोजित भागवत कथा के दूसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने दौरान श्रद्धालु भावविभोर हो उठे । कथा के दौरान पंडित मुकुट बिहारी शास्त्री ने भगवान शिव को कल्याण का देवता बताते हुए कहा कि श्रावण मास में शिव विवाह की कथा का श्रवण करने से मनुष्य को परम शांति की अनुभूति होती है। मृत्यु शैया के दौरान भीष्म ने भगवान कृष्ण का ध्यान करते हुए यह संदेश दिया कि विपरीत परिस्थिति में भी मनुष्य को ईश्वर के प्रति अपनी आस्था नहीं छोड़नी चाहिय ।इस मौके पर कथा के दौरान शिव-पार्वती विवाह की मनोहारी झांकी सजाई गई। झांकी के दर्शन कर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए साथ ही भजनों की धुन पर जमकर नृत्य किया गया । कथा के दौरान मुख्य यजमान डॉक्टर भगवान प्रसाद दाधीच एडवोकेट द्वारा अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया । कथा के दौरान पूर्व चेयरमैन रामेश्वर खंडेलवाल, मोहित कालरा, रमेश चंद पंजाबी, हरीश चंद्र नागर, धनराज शर्मा, महावीर सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।2
- जल जंगल जमीन हमारा है यही आदिवासियों का नारा है " विश्व आदिवासी दिवस पर किया पौधा रोपण कस्बे मे दिनांक 9 अगस्त 2026 रविवार को विश्व आदिवासी दिवस पर श्री आदिवासी मीणा समाज विकास सेवा समिति अंता ने विश्व आदिवासी दिवस को बड़ी धूम धाम और हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया | कार्यक्रम मे सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा जी की छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया उसके पश्चात विचार संगोठी आयोजित की उसके पश्चात छात्रावास परिसर मे पौधा रोपण कार्यक्रम भी किया | इस दौरान रघुवीर मीणा ने कहा हमने प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु आम, नींबू, आंवला, सहित अन्य पचास प्रकार के पौधा लगाये | कार्यक्रम मे हरि प्रकाश मीणा ने कहा कि आदिवासी" इस धरती के 'मूल निवासी' है जब हम आदिवासी समाज की बात करते हैं, तो हमारे मन में सीधे प्रकृति का चित्र उभरता है। सदियों से हमारे आदिवासी भाई-बहन 'जल, जंगल और जमीन' के सच्चे रक्षक रहे हैं। आज पूरी दुनिया जिस ग्लोबल वॉर्मिंग और पर्यावरण संकट से जूझ रही है, उसका समाधान आदिवासी जीवन शैली में छिपा हुआ है। वे प्रकृति का दोहन नहीं, बल्कि उसकी पूजा करते हैं और उसके साथ तालमेल बिठाकर जीते हैं।भारत का इतिहास गवाह है कि भगवान बिरसा मुंडा, टंट्या भील, सिधु-कान्हू और रानी दुर्गावती जैसे महान आदिवासी नायकों ने देश की आजादी और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। आज भी देश के विकास और देश के शीर्ष संवैधानिक पदों पर आदिवासी समाज के लोग बैठकर राष्ट्र का गौरव बढ़ा रहे हैं।लेकिन इस उत्सव के बीच हमें आदिवासी समाज के सामने खड़ी चुनौतियों को भी नहीं भूलना चाहिए। विचार संगोठी के दौरान वक्तवो ने कहा कि यह दिवस आदिवासी समुदायो कि संस्कृति पहचान अधिकार एवं परम्परावो के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है हमें आदिवासी संस्कृति एवं अधिकारों के संरक्षण के लिए संकल्प लेना होगा | कार्यक्रम मे रामदेव मीणा , बालमुकुंद मीणा, , रामफुल मीणा, जगदीश मीणा, सोभाग मीणा, गोरधन मीणा, बाबू लाल मीणा, भवानी शंकर मीणा, दिलकुश मीणा, बब्लू मीणा, दुर्गा शंकर मीणा, गंगा सहाय मीणा, रघुवीर मीणा, रामहेत मीणा, हरि प्रकाश मीणा,रेखराज मीणा, राकेश मीणा, हंसराज मीणा, उत्तम चंद मीणा, ओम मीणा, हरेंद्र मीणा, जीतेन्द्र मीणा, रामचरण, देवी शंकर, एडवोकेट प्रेम शंकर, सहित अन्य मौजूद रहे1
- कथा आयोजन अटरू के कवि क्षेत्र में हुई शिव महापुराण कथा कथा में उम्र कई हजारों लोग लिया भक्ति रस का आनंद कवाई। कस्बे के श्री बालाजी रिसोर्ट में चल रही शिवमहापुराण कथा के दौरान शनिवार को हनुमान जी के रुद्र अवतार का प्राकट्य उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कथा के दौरान भगवान शिव की महिमा के साथ श्रीराम और हनुमान जी की अनन्य भक्ति का प्रसंग सुनाया गया। और हनुमान जी की झांकी सजाई गई। कथा वाचन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भक्तिमय वातावरण में जयकारों से कथा स्थल गूंज उठा। कथा वाचिका शुभी दुबे ने कहा कि भगवान की भक्ति में ही वास्तविक शक्ति है। मनुष्य को सच्चे मन से भगवान की भक्ति करनी चाहिए, क्योंकि भक्ति के बिना भगवान की प्राप्ति संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सांसारिक जीवन में मनुष्य अनेक प्रकार के मोह-माया और बंधनों में उलझा रहता है, लेकिन भगवान की भक्ति उसे इन बंधनों से ऊपर उठने का मार्ग दिखाती है। सच्ची श्रद्धा और समर्पण के साथ की गई भक्ति मनुष्य के जीवन को सार्थक बनाती है। कथा के दौरान श्रीराम और हनुमान जी के बीच अटूट भक्ति और समर्पण का प्रसंग सुनाया गया। कथा वाचिका ने हनुमान जी को भगवान शिव का रुद्र अवतार बताते हुए उनकी श्रीराम के प्रति अनन्य भक्ति का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की भक्ति, सेवा, समर्पण और विनम्रता प्रत्येक भक्त के लिए प्रेरणा का स्रोत है। भगवान के प्रति पूर्ण समर्पण रखने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक शांति प्राप्त होती है। कथा के दौरान कथा वाचिका शुभी दुबे द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते रहे इस दौरान कथा स्थल पर देर तक भक्तिमय माहौल बना रहा। कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे। आयोजनकर्ता सत्यनारायण तिवारी ने बताया कि श्री बालाजी रिसोर्ट में आयोजित शिवमहापुराण कथा में प्रतिदिन कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा के दौरान विभिन्न धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा और भक्ति का संदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को शिवमहापुराण कथा का समापन होगा, जिसके लिए आयोजन स्थल पर विशेष तैयारियां की गई हैं।1
- संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज कि कलश यात्रा का ढाबादेह पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत मोड़क क्षेत्र के कमलपुरा फोर-लेन बस स्टैंड से रविवार सुबह 11:45 कों प्रारंभ हुईं संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज कि भव्य कलश यात्रा ढाबादेह पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व वह व्यापारीयों व दुकानदारों द्वारा कलश यात्रा का ज़ोरदार पुष्प वर्षा के साथ आरती कर स्वागत किया, कार्यकताओं ने कलश यात्रा में पधारे सभी लोगो का भी पुष्प वर्षा कि और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजू सुमन ने कलश का तिलक लगाकर आरती की उसके बाद कलश कों पूरे ढाबादेह बाजार में भ्रमण करवातें हुएं कलश यात्रा श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंची वहां यादव समाज द्वारा कलश का पूजन किया , इसके बाद कलश यात्रा सुकेत सातलखेडी के लिए रवाना हों गईं ,इस कार्यक्रम में मौजूद रहें यात्रा में शामिल रहें,उप जिला प्रमुख कृष्ण गोपाल अहीर मंडल प्रतिनिधि गौरीशंकर महात्मा जिला परिषद सदस्य रामविलास मीणा मंडल मंडल उपाध्यक्ष रामस्वरूप रायका बंटी प्रजापत,एसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहन मेघवाल कालू मेघवाल पूर्व पंच गोपाल धाकड़ जितेंद्र जांगिड़ रोहित शर्मा पूर्व उप सरपंच राजू बना मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण बैरवा पूर्व जिला मंत्री मनोज बंजारा पूर्व सरपंच राजेश यादव लालचंद सेन पुरुषोत्तम गुप्ता चंचल धाकड़ आदि मौजूद रहें।4
- आप सभी श्री भक्तों को नमन।संदेश को अग्रेषित कर पूण्य कमाओ।जय बाबा श्याम। *बाबा खाटूश्याम के दरबार में कामिका एकादशी पर निशान यात्रा - भक्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।* अमीरपुरखेड़ी,भुवाखेड़ी / खाटूधाम। छबड़ा:भुवाखेड़ी सावन की पावन कामिका एकादशी के शुभ अवसर पर बाबा खाटूश्याम जी के दरबार में आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।इस पावन तिथि पर कई निशान यात्राऐं बड़े ही श्रद्धाभाव से बाबा के दरबार में पहुंची,पहुचेगी,पहुंच रहें, बाबा श्याम के भक्त अपने जीवन के कष्ट निवारण के लिए जिनमें मानसिक,शारीरिक,सामाजिक, राजनीतिक ओर दैहिक,दैविक,भौतिक तापों की समस्या होती है उन्हें बाबा को अर्पित कर जीवन में उल्हास,उमंग ओर खुशियाली के लिए रोजगार की मांगे सामिल होती है,मनोती पूर्ण होने पर सवामणी रसोई के साथ लाभ की राशि भी बाबा को भेंट करते है।कामिका एकादशी की निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने "हारे के सहारे की जय,बाबा खाटूश्याम की जय" के जयकारों से पूरे खाटू धाम को गुंजायमान कर दिया। हाथों में बाबा का पवित्र निशान लिए भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। *कामिका एकादशी का विशेष महत्व।* श्रावण कृष्ण पक्ष की कामिका एकादशी को सभी एकादशियों में अत्यंत फलदायी माना गया है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण के श्याम स्वरूप की पूजा करने से समस्त पापों का नाश होता है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस दिन व्रत कथा सुनने और तुलसी पत्र से भगवान का पूजन करने से अश्वमेध यज्ञ के समान फल की प्राप्ति होती है।बाबा खाटूश्याम स्वयं श्रीकृष्ण के कलियुगी अवतार हैं, इसलिए इस दिन उनके दरबार में निशान चढ़ाने का अनंत पुण्य बताया गया है। *पहाड़ी को हरा-भरा करने का लिया संकल्प।* इस भक्ति यात्रा को केवल धार्मिक यात्रा तक सीमित न रखते हुए पर्यावरण संरक्षण का अनुपम संदेश भी दिया गया।यात्रा के दौरान आह्वान किया गया कि जिस प्रकार हम बाबा के दरबार को फूलों से सजाते हैं,उसी प्रकार हमें हमारी पहाड़ियों,वनों और धरा को भी हरा-भरा रखना है। *"खाटूश्याम गोशाला पहाड़ी हरी-भरी तो जीवन हरा-भरा*" के संदेश के साथ सभी भक्तों से एक-एक पौधा लगाने और उसकी रक्षा करने का संकल्प दिलाया जा रहा है।आज के युग में पेड़ रूपी प्रसाद लाना ओर से धरती माता को अर्पित करना यह बाबा श्याम की सच्ची सेवा होगी। यह प्रेरणादायी पहल "अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग,ओशो आशीष ध्यान केंद्र,भुवाखेड़ी एवं श्री हनुमान सिद्ध साधना आश्रम, अमीरपुरखेड़ी (भुवाखेड़ी) की ओर से की गई। निवेदक :धार्मिक केंद्रों के संस्थापक ओर जंगल बचाओ,पेड़ लगाओ के प्रेरक स्वामी ध्यान गगन उर्फ एस. एल. नागर का आप सभी श्री भक्तों को नमन।संदेश को अग्रेषित कर पूण्य कमाओ।जय बाबा श्याम।। संस्थापक - अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग,ओशो आशीष ध्यान केंद्र,श्री हनुमान सिद्ध साधना आश्रम,अमीरपुरखेड़ी,बाबा श्याम प्राकट्य स्थल,प्राकृतिक ध्यान योग स्थल,खाटूश्याम दरबार,भुवाखेड़ी।4
- कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आदतन अपराधी गिरफ्तार, देसी 12 बोर बंदूक और 19 जिंदा कारतूस बरामद झालावाड़। कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नाली 12 बोर देसी बंदूक और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ पूर्व में हत्या के प्रयास, मारपीट, लूट, अपहरण, आर्म्स एक्ट और एक्साइज एक्ट सहित 12 प्रकरण दर्ज बताए गए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आईपीएस ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस की टीम 8 अगस्त को गश्त कर रही थी। इस दौरान रेन बसेरा आम रोड के पास आदतन अपराधी सौदान कंजर संदिग्ध अवस्था में मिला। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक नाली 12 बोर देसी बंदूक और 19 जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने आरोपी सौदान पुत्र अन्तरिया, जाति कंजर, उम्र 50 वर्ष, निवासी डेरा नारायणपुरा थाना सदर झालावाड़, हाल निवासी रेन बसेरा झालावाड़ को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर हथियारों के संबंध में पूछताछ एवं अनुसंधान किया जा रहा है। 12 आपराधिक मामले पहले से दर्ज पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में हत्या के प्रयास, मारपीट, लूट, अपहरण, आर्म्स एक्ट और एक्साइज एक्ट से जुड़े कुल 12 प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास अवैध हथियार और कारतूस कहां से आए तथा इस मामले में अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता है या नहीं। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा और वृत्ताधिकारी झालावाड़ हर्षराज सिंह के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली मुकेश मीणा के नेतृत्व में की गई। टीम में सहायक उपनिरीक्षक राम सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश स्वामी सहित कांस्टेबल संदीप, मदन मोहन, सुरेन्द्र, धर्मेन्द्र, गोविन्द और बृजलाल शामिल रहे।1