कथा आयोजन अटरू के कवि क्षेत्र में हुई शिव महापुराण कथा कथा में उम्र कई हजारों लोग लिया भक्ति रस का आनंद कवाई। कस्बे के श्री बालाजी रिसोर्ट में चल रही शिवमहापुराण कथा के दौरान शनिवार को हनुमान जी के रुद्र अवतार का प्राकट्य उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कथा के दौरान भगवान शिव की महिमा के साथ श्रीराम और हनुमान जी की अनन्य भक्ति का प्रसंग सुनाया गया। और हनुमान जी की झांकी सजाई गई। कथा वाचन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भक्तिमय वातावरण में जयकारों से कथा स्थल गूंज उठा। कथा वाचिका शुभी दुबे ने कहा कि भगवान की भक्ति में ही वास्तविक शक्ति है। मनुष्य को सच्चे मन से भगवान की भक्ति करनी चाहिए, क्योंकि भक्ति के बिना भगवान की प्राप्ति संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सांसारिक जीवन में मनुष्य अनेक प्रकार के मोह-माया और बंधनों में उलझा रहता है, लेकिन भगवान की भक्ति उसे इन बंधनों से ऊपर उठने का मार्ग दिखाती है। सच्ची श्रद्धा और समर्पण के साथ की गई भक्ति मनुष्य के जीवन को सार्थक बनाती है। कथा के दौरान श्रीराम और हनुमान जी के बीच अटूट भक्ति और समर्पण का प्रसंग सुनाया गया। कथा वाचिका ने हनुमान जी को भगवान शिव का रुद्र अवतार बताते हुए उनकी श्रीराम के प्रति अनन्य भक्ति का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की भक्ति, सेवा, समर्पण और विनम्रता प्रत्येक भक्त के लिए प्रेरणा का स्रोत है। भगवान के प्रति पूर्ण समर्पण रखने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक शांति प्राप्त होती है। कथा के दौरान कथा वाचिका शुभी दुबे द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते रहे इस दौरान कथा स्थल पर देर तक भक्तिमय माहौल बना रहा। कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे। आयोजनकर्ता सत्यनारायण तिवारी ने बताया कि श्री बालाजी रिसोर्ट में आयोजित शिवमहापुराण कथा में प्रतिदिन कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा के दौरान विभिन्न धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा और भक्ति का संदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को शिवमहापुराण कथा का समापन होगा, जिसके लिए आयोजन स्थल पर विशेष तैयारियां की गई हैं।
कथा आयोजन अटरू के कवि क्षेत्र में हुई शिव महापुराण कथा कथा में उम्र कई हजारों लोग लिया भक्ति रस का आनंद कवाई। कस्बे के श्री बालाजी रिसोर्ट में चल रही शिवमहापुराण कथा के दौरान शनिवार को हनुमान जी के रुद्र अवतार का प्राकट्य उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कथा के दौरान भगवान शिव की महिमा के साथ श्रीराम और हनुमान जी की अनन्य भक्ति का प्रसंग सुनाया गया। और हनुमान जी की झांकी सजाई गई। कथा वाचन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भक्तिमय वातावरण में जयकारों से कथा स्थल गूंज उठा। कथा वाचिका शुभी दुबे ने कहा कि भगवान की भक्ति में ही वास्तविक शक्ति है। मनुष्य को सच्चे मन से भगवान की भक्ति करनी चाहिए, क्योंकि भक्ति के बिना भगवान की प्राप्ति संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सांसारिक जीवन में मनुष्य अनेक प्रकार के मोह-माया और बंधनों में उलझा रहता है, लेकिन भगवान की भक्ति उसे इन बंधनों से ऊपर उठने का मार्ग दिखाती है। सच्ची श्रद्धा और समर्पण के साथ की गई भक्ति मनुष्य के जीवन को सार्थक बनाती है। कथा के दौरान श्रीराम और हनुमान जी के बीच अटूट भक्ति और समर्पण का प्रसंग सुनाया गया। कथा वाचिका ने हनुमान जी को भगवान शिव का रुद्र अवतार बताते हुए उनकी श्रीराम के प्रति अनन्य भक्ति का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की भक्ति, सेवा, समर्पण और विनम्रता प्रत्येक भक्त के लिए प्रेरणा का स्रोत है। भगवान के प्रति पूर्ण समर्पण रखने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक शांति प्राप्त होती है। कथा के दौरान कथा वाचिका शुभी दुबे द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते रहे इस दौरान कथा स्थल पर देर तक भक्तिमय माहौल बना रहा। कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे। आयोजनकर्ता सत्यनारायण तिवारी ने बताया कि श्री बालाजी रिसोर्ट में आयोजित शिवमहापुराण कथा में प्रतिदिन कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा के दौरान विभिन्न धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा और भक्ति का संदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को शिवमहापुराण कथा का समापन होगा, जिसके लिए आयोजन स्थल पर विशेष तैयारियां की गई हैं।
- 9 अगस्त आज अटरू में मनाया जा रहा है आदिवासी दिवस नाना प्रकार की झांकियां आदिवासी रूप में कर रहे हैं नृत्य अटरू में मनाया जा रहा है आदिवासी दिवस विचित्र प्रकार की वेशभूषा वह तीर कमान लेकर कर रहे हैं नृत्य1
- शिव महापुराण कथा में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, हनुमानजी के रुद्र अवतार का मनाया प्राकट्य उत्सव कवाई। कस्बे के निजी रिसोर्ट में चल रही शिव महापुराण कथा के दौरान शनिवार को भगवान हनुमानजी के रुद्र अवतार का प्राकट्य उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हनुमानजी की आकर्षक झांकी सजाई गई। झांकी के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और परिसर जय श्रीराम एवं हनुमानजी के जयकारों से गूंज उठा। कथा वाचिका शुभी दुबे ने शिव महापुराण के प्रसंगों का वर्णन करते हुए भगवान शिव की महिमा बताई। उन्होंने भगवान श्रीराम और हनुमानजी के बीच अटूट भक्ति, सेवा और समर्पण का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि हनुमानजी भगवान शिव के रुद्र अवतार हैं। उनकी श्रीराम के प्रति अनन्य भक्ति और पूर्ण समर्पण प्रत्येक भक्त के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि भक्ति में ही वास्तविक शक्ति है। मनुष्य सांसारिक जीवन में मोह-माया और विभिन्न बंधनों में उलझा रहता है, लेकिन सच्ची भक्ति उसे इन बंधनों से ऊपर उठने का मार्ग दिखाती है। श्रद्धा और समर्पण से की गई भक्ति जीवन को सार्थक बनाने के साथ आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। कथा के दौरान शुभी दुबे द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। हनुमानजी की झांकी के दौरान कथा स्थल का माहौल भक्तिमय हो गया। आयोजनकर्ता सत्यनारायण तिवारी ने बताया कि शिव महापुराण कथा के श्रवण के लिए कवाई कस्बे के साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन कथा में श्रद्धालुओं की सहभागिता बढ़ रही है।1
- आप सभी श्री भक्तों को नमन।संदेश को अग्रेषित कर पूण्य कमाओ।जय बाबा श्याम। *बाबा खाटूश्याम के दरबार में कामिका एकादशी पर निशान यात्रा - भक्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।* अमीरपुरखेड़ी,भुवाखेड़ी / खाटूधाम। छबड़ा:भुवाखेड़ी सावन की पावन कामिका एकादशी के शुभ अवसर पर बाबा खाटूश्याम जी के दरबार में आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।इस पावन तिथि पर कई निशान यात्राऐं बड़े ही श्रद्धाभाव से बाबा के दरबार में पहुंची,पहुचेगी,पहुंच रहें, बाबा श्याम के भक्त अपने जीवन के कष्ट निवारण के लिए जिनमें मानसिक,शारीरिक,सामाजिक, राजनीतिक ओर दैहिक,दैविक,भौतिक तापों की समस्या होती है उन्हें बाबा को अर्पित कर जीवन में उल्हास,उमंग ओर खुशियाली के लिए रोजगार की मांगे सामिल होती है,मनोती पूर्ण होने पर सवामणी रसोई के साथ लाभ की राशि भी बाबा को भेंट करते है।कामिका एकादशी की निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने "हारे के सहारे की जय,बाबा खाटूश्याम की जय" के जयकारों से पूरे खाटू धाम को गुंजायमान कर दिया। हाथों में बाबा का पवित्र निशान लिए भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। *कामिका एकादशी का विशेष महत्व।* श्रावण कृष्ण पक्ष की कामिका एकादशी को सभी एकादशियों में अत्यंत फलदायी माना गया है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण के श्याम स्वरूप की पूजा करने से समस्त पापों का नाश होता है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस दिन व्रत कथा सुनने और तुलसी पत्र से भगवान का पूजन करने से अश्वमेध यज्ञ के समान फल की प्राप्ति होती है।बाबा खाटूश्याम स्वयं श्रीकृष्ण के कलियुगी अवतार हैं, इसलिए इस दिन उनके दरबार में निशान चढ़ाने का अनंत पुण्य बताया गया है। *पहाड़ी को हरा-भरा करने का लिया संकल्प।* इस भक्ति यात्रा को केवल धार्मिक यात्रा तक सीमित न रखते हुए पर्यावरण संरक्षण का अनुपम संदेश भी दिया गया।यात्रा के दौरान आह्वान किया गया कि जिस प्रकार हम बाबा के दरबार को फूलों से सजाते हैं,उसी प्रकार हमें हमारी पहाड़ियों,वनों और धरा को भी हरा-भरा रखना है। *"खाटूश्याम गोशाला पहाड़ी हरी-भरी तो जीवन हरा-भरा*" के संदेश के साथ सभी भक्तों से एक-एक पौधा लगाने और उसकी रक्षा करने का संकल्प दिलाया जा रहा है।आज के युग में पेड़ रूपी प्रसाद लाना ओर से धरती माता को अर्पित करना यह बाबा श्याम की सच्ची सेवा होगी। यह प्रेरणादायी पहल "अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग,ओशो आशीष ध्यान केंद्र,भुवाखेड़ी एवं श्री हनुमान सिद्ध साधना आश्रम, अमीरपुरखेड़ी (भुवाखेड़ी) की ओर से की गई। निवेदक :धार्मिक केंद्रों के संस्थापक ओर जंगल बचाओ,पेड़ लगाओ के प्रेरक स्वामी ध्यान गगन उर्फ एस. एल. नागर का आप सभी श्री भक्तों को नमन।संदेश को अग्रेषित कर पूण्य कमाओ।जय बाबा श्याम।। संस्थापक - अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग,ओशो आशीष ध्यान केंद्र,श्री हनुमान सिद्ध साधना आश्रम,अमीरपुरखेड़ी,बाबा श्याम प्राकट्य स्थल,प्राकृतिक ध्यान योग स्थल,खाटूश्याम दरबार,भुवाखेड़ी।4
- संस्था प्रधान ने जन्मदिन पर बच्चों को वितरित की यूनिफॉर्म मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चंद्रकेश सिंघल रहे मौजूद शाहाबाद ब्लॉक के पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना के संस्थाप्रधान विपिन कुमार जैन द्वारा अपने जन्मदिन पर विद्यालय में अध्यनरत कक्षा 1 से 5 के उपस्थित बच्चों को तैयार ड्रेस वितरण की गईं। इस अवसर पर शाहाबाद के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चंद्रकेश सिंघल आरपी कैलाश जरारिया सहित शिक्षक मौजूद रहे। विद्यालय अवलोकन में पधारे मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सिंघल ने मध्यान्ह भोजन, नो बैग डे सहित अन्य गतिविधियां देखीं। संस्थाप्रधान ने बताया कि बरसात के कारण उपस्थित नहीं हो सके विद्यार्थियों को सोमवार को यूनिफॉर्म वितरण किया जाएगा।4
- झालावाड़: पीएम श्री स्कूल दुर्गपुरा पहुंचे जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, विद्यार्थियों को पढ़ाया इतिहास का पाठ झालावाड़। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने हाल ही में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दुर्गपुरा, झालरापाटन ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा में पहुँचकर विद्यार्थियों को सीधे इतिहास विषय पढ़ाकर प्रेरित किया। कलेक्टर राठौड़ ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञान एक साधना है, जो निरंतर अध्ययन और जिज्ञासु प्रवृत्ति से प्राप्त होती है। उन्होंने बच्चों को 'क्यों' के तर्क पर जाने और इतिहास को गहराई से समझने के गुर सिखाए। कक्षा में गागरोन दुर्ग और आसपास के ऐतिहासिक संदर्भों पर चर्चा करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के प्रति उत्साह जगाया।1
- सरखंडिया गांव में घास भेरू की सवारी निकली, बादलों ने बरसाई मेहर सरखंडिया गांव में शनिवार को अच्छी बारिश की कामना को लेकर घास भेरू जी की सवारी निकाली गई। ढोल की थाप के साथ घास भेरू जी की पूजा-अर्चना कर उन्हें लकड़ी के सिंहासन पर विराजमान कराया गया। रस्सियों के सहारे महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और बुजुर्गों ने सवारी को पूरे गांव में भ्रमण कराया। इससे पहले गांव की गलियों में धार घुमाई गई तथा पशुओं को रोगमुक्त रखने की कामना को लेकर म्यान बांधकर उसके नीचे से पशुओं को निकाला गया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पर्याप्त बारिश नहीं होने से खेतों में पानी की कमी बनी हुई थी। अच्छी बारिश की कामना को लेकर यह आयोजन किया गया। सवारी निकलने के बाद ही सरखंडिया सहित आसपास के क्षेत्र में झमाझम तेज बारिश शुरू हो गई। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। सैकड़ों ग्रामीण आयोजन में शामिल रहे।1
- आपणो पत्रकार झालावाड़ छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर ABVP का उग्र प्रदर्शन, कॉलेज के बाहर जलाए टायर नारेबाजी कर जताया आक्रोश, उच्च शिक्षा मंत्री के नाम प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन झालावाड़। छात्रसंघ चुनावों की शीघ्र बहाली सहित उच्च शिक्षा से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, झालावाड़ के बाहर उग्र प्रदर्शन कर विरोध जताया। आक्रोशित विद्यार्थियों ने कॉलेज के बाहर टायर जलाकर जमकर नारेबाजी की और सरकार के समक्ष अपनी मांगों को मजबूती से उठाया। प्रदर्शन के दौरान छात्रसंघ चुनाव तत्काल बहाल करने, विश्वविद्यालयों में समयबद्ध अकादमिक कैलेंडर लागू करने, रिक्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्तियां करने, राजकीय महाविद्यालयों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति करने तथा प्रदेश के विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा के स्वतंत्र विभाग स्थापित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। विद्यार्थी परिषद् कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने और नेतृत्व विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। लंबे समय से चुनाव नहीं होने के कारण विद्यार्थियों में असंतोष बढ़ रहा है। परिषद् ने सरकार से छात्रसंघ चुनावों की तत्काल घोषणा करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार से विद्यार्थी हित में शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। इसके बाद उच्च शिक्षा मंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा के नाम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ABVP ने चेतावनी दी कि यदि विद्यार्थी हित से जुड़ी इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को आगे और व्यापक रूप दिया जाएगा। “छात्रों की आवाज दबने नहीं देंगे” प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थी परिषद् कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रहित से जुड़े मुद्दों को लेकर परिषद् लगातार संघर्ष करती रहेगी। छात्रसंघ चुनावों की बहाली को विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकार से जोड़ते हुए सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की गई। आपणो पत्रकार झालावाड़ छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर ABVP का उग्र प्रदर्शन, कॉलेज के बाहर जलाए टायर नारेबाजी कर जताया आक्रोश, उच्च शिक्षा मंत्री के नाम प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन झालावाड़। छात्रसंघ चुनावों की शीघ्र बहाली सहित उच्च शिक्षा से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, झालावाड़ के बाहर उग्र प्रदर्शन कर विरोध जताया। आक्रोशित विद्यार्थियों ने कॉलेज के बाहर टायर जलाकर जमकर नारेबाजी की और सरकार के समक्ष अपनी मांगों को मजबूती से उठाया। प्रदर्शन के दौरान छात्रसंघ चुनाव तत्काल बहाल करने, विश्वविद्यालयों में समयबद्ध अकादमिक कैलेंडर लागू करने, रिक्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्तियां करने, राजकीय महाविद्यालयों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति करने तथा प्रदेश के विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा के स्वतंत्र विभाग स्थापित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। विद्यार्थी परिषद् कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने और नेतृत्व विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। लंबे समय से चुनाव नहीं होने के कारण विद्यार्थियों में असंतोष बढ़ रहा है। परिषद् ने सरकार से छात्रसंघ चुनावों की तत्काल घोषणा करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार से विद्यार्थी हित में शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। इसके बाद उच्च शिक्षा मंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा के नाम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ABVP ने चेतावनी दी कि यदि विद्यार्थी हित से जुड़ी इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को आगे और व्यापक रूप दिया जाएगा। “छात्रों की आवाज दबने नहीं देंगे” प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थी परिषद् कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रहित से जुड़े मुद्दों को लेकर परिषद् लगातार संघर्ष करती रहेगी। छात्रसंघ चुनावों की बहाली को विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकार से जोड़ते हुए सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की गई।4
- नगर पालिका अटरू में वार्ड नंबर 2 में हो रही है गंदगी लोगों ने दी वोट बहिष्कार की चेतावनी नगर पालिका अटरू के वार्ड नंबर 2 में हो रही है अपार गंदगी गंदगी के बीच लोगों का रहना हो रहा है दुश्वार मजबूरी के चलते सुबह उठते ही गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है प्रशासन का नहीं है ध्यान1