Shuru
Apke Nagar Ki App…
झालावाड़: पीएम श्री स्कूल दुर्गपुरा पहुंचे जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, विद्यार्थियों को पढ़ाया इतिहास का पाठ झालावाड़। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने हाल ही में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दुर्गपुरा, झालरापाटन ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा में पहुँचकर विद्यार्थियों को सीधे इतिहास विषय पढ़ाकर प्रेरित किया। कलेक्टर राठौड़ ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञान एक साधना है, जो निरंतर अध्ययन और जिज्ञासु प्रवृत्ति से प्राप्त होती है। उन्होंने बच्चों को 'क्यों' के तर्क पर जाने और इतिहास को गहराई से समझने के गुर सिखाए। कक्षा में गागरोन दुर्ग और आसपास के ऐतिहासिक संदर्भों पर चर्चा करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के प्रति उत्साह जगाया।
📡 Express News✍️
झालावाड़: पीएम श्री स्कूल दुर्गपुरा पहुंचे जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, विद्यार्थियों को पढ़ाया इतिहास का पाठ झालावाड़। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने हाल ही में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दुर्गपुरा, झालरापाटन ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा में पहुँचकर विद्यार्थियों को सीधे इतिहास विषय पढ़ाकर प्रेरित किया। कलेक्टर राठौड़ ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञान एक साधना है, जो निरंतर अध्ययन और जिज्ञासु प्रवृत्ति से प्राप्त होती है। उन्होंने बच्चों को 'क्यों' के तर्क पर जाने और इतिहास को गहराई से समझने के गुर सिखाए। कक्षा में गागरोन दुर्ग और आसपास के ऐतिहासिक संदर्भों पर चर्चा करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के प्रति उत्साह जगाया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- झालावाड़: पीएम श्री स्कूल दुर्गपुरा पहुंचे जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, विद्यार्थियों को पढ़ाया इतिहास का पाठ झालावाड़। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने हाल ही में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दुर्गपुरा, झालरापाटन ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा में पहुँचकर विद्यार्थियों को सीधे इतिहास विषय पढ़ाकर प्रेरित किया। कलेक्टर राठौड़ ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञान एक साधना है, जो निरंतर अध्ययन और जिज्ञासु प्रवृत्ति से प्राप्त होती है। उन्होंने बच्चों को 'क्यों' के तर्क पर जाने और इतिहास को गहराई से समझने के गुर सिखाए। कक्षा में गागरोन दुर्ग और आसपास के ऐतिहासिक संदर्भों पर चर्चा करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के प्रति उत्साह जगाया।1
- सरखंडिया गांव में घास भेरू की सवारी निकली, बादलों ने बरसाई मेहर सरखंडिया गांव में शनिवार को अच्छी बारिश की कामना को लेकर घास भेरू जी की सवारी निकाली गई। ढोल की थाप के साथ घास भेरू जी की पूजा-अर्चना कर उन्हें लकड़ी के सिंहासन पर विराजमान कराया गया। रस्सियों के सहारे महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और बुजुर्गों ने सवारी को पूरे गांव में भ्रमण कराया। इससे पहले गांव की गलियों में धार घुमाई गई तथा पशुओं को रोगमुक्त रखने की कामना को लेकर म्यान बांधकर उसके नीचे से पशुओं को निकाला गया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पर्याप्त बारिश नहीं होने से खेतों में पानी की कमी बनी हुई थी। अच्छी बारिश की कामना को लेकर यह आयोजन किया गया। सवारी निकलने के बाद ही सरखंडिया सहित आसपास के क्षेत्र में झमाझम तेज बारिश शुरू हो गई। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। सैकड़ों ग्रामीण आयोजन में शामिल रहे।1
- आपणो पत्रकार झालावाड़ छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर ABVP का उग्र प्रदर्शन, कॉलेज के बाहर जलाए टायर नारेबाजी कर जताया आक्रोश, उच्च शिक्षा मंत्री के नाम प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन झालावाड़। छात्रसंघ चुनावों की शीघ्र बहाली सहित उच्च शिक्षा से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, झालावाड़ के बाहर उग्र प्रदर्शन कर विरोध जताया। आक्रोशित विद्यार्थियों ने कॉलेज के बाहर टायर जलाकर जमकर नारेबाजी की और सरकार के समक्ष अपनी मांगों को मजबूती से उठाया। प्रदर्शन के दौरान छात्रसंघ चुनाव तत्काल बहाल करने, विश्वविद्यालयों में समयबद्ध अकादमिक कैलेंडर लागू करने, रिक्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्तियां करने, राजकीय महाविद्यालयों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति करने तथा प्रदेश के विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा के स्वतंत्र विभाग स्थापित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। विद्यार्थी परिषद् कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने और नेतृत्व विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। लंबे समय से चुनाव नहीं होने के कारण विद्यार्थियों में असंतोष बढ़ रहा है। परिषद् ने सरकार से छात्रसंघ चुनावों की तत्काल घोषणा करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार से विद्यार्थी हित में शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। इसके बाद उच्च शिक्षा मंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा के नाम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ABVP ने चेतावनी दी कि यदि विद्यार्थी हित से जुड़ी इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को आगे और व्यापक रूप दिया जाएगा। “छात्रों की आवाज दबने नहीं देंगे” प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थी परिषद् कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रहित से जुड़े मुद्दों को लेकर परिषद् लगातार संघर्ष करती रहेगी। छात्रसंघ चुनावों की बहाली को विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकार से जोड़ते हुए सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की गई। आपणो पत्रकार झालावाड़ छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर ABVP का उग्र प्रदर्शन, कॉलेज के बाहर जलाए टायर नारेबाजी कर जताया आक्रोश, उच्च शिक्षा मंत्री के नाम प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन झालावाड़। छात्रसंघ चुनावों की शीघ्र बहाली सहित उच्च शिक्षा से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, झालावाड़ के बाहर उग्र प्रदर्शन कर विरोध जताया। आक्रोशित विद्यार्थियों ने कॉलेज के बाहर टायर जलाकर जमकर नारेबाजी की और सरकार के समक्ष अपनी मांगों को मजबूती से उठाया। प्रदर्शन के दौरान छात्रसंघ चुनाव तत्काल बहाल करने, विश्वविद्यालयों में समयबद्ध अकादमिक कैलेंडर लागू करने, रिक्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्तियां करने, राजकीय महाविद्यालयों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति करने तथा प्रदेश के विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा के स्वतंत्र विभाग स्थापित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। विद्यार्थी परिषद् कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने और नेतृत्व विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। लंबे समय से चुनाव नहीं होने के कारण विद्यार्थियों में असंतोष बढ़ रहा है। परिषद् ने सरकार से छात्रसंघ चुनावों की तत्काल घोषणा करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार से विद्यार्थी हित में शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। इसके बाद उच्च शिक्षा मंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा के नाम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ABVP ने चेतावनी दी कि यदि विद्यार्थी हित से जुड़ी इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को आगे और व्यापक रूप दिया जाएगा। “छात्रों की आवाज दबने नहीं देंगे” प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थी परिषद् कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रहित से जुड़े मुद्दों को लेकर परिषद् लगातार संघर्ष करती रहेगी। छात्रसंघ चुनावों की बहाली को विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकार से जोड़ते हुए सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की गई।4
- मंगलपुरा टेक इलाके में एक सूने मकान को अज्ञात बदमाशों ने बनाया निशाना झालावाड़। शहर के मंगलपुरा टेक इलाके में एक सूने मकान को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर लाखों रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया। वारदात के दौरान बदमाश मकान से मोबाइल, लैपटॉप, सोने की चेन, अंगूठियां, कानों के सेट, पायल, सिक्के सहित मकान के जरूरी दस्तावेज भी चुरा ले गए। मकान मालिक की ओर से शनिवार शाम को कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की गई है। मकान मालिक चिरायु श्रीवास्तव निवासी मंगलपुरा टेक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह वार्ड नंबर 8 स्थित चप्पल वालों की गली में रहता है। वह लंबे समय से जयपुर में एक निजी कम्पनी में कार्यरत होने से जयपुर ही रहता है, ऐसे में मकान पर ताला लगा हुआ था। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दी कि मकान के दरवाजे खुले हुए हैं और कुछ गड़बड़ लग रही है। पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद चिरायु श्रीवास्तव जयपुर से झालावाड़ के लिए रवाना हुए। झालावाड़ पहुंचने पर उन्होंने मकान में जाकर देखा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर कमरों की जांच की तो सामान बिखरा हुआ मिला। अलमारी और अन्य स्थानों पर रखे सामान की जांच करने पर चोरी की वारदात का पता चला। पीड़ित के अनुसार, चोर मकान से दो मोबाइल, एक लैपटॉप, एक सोने की चेन, दो अंगूठियां, तीन कानों के सेट, पायल और चांदी के सिक्के सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। इसके अलावा मकान से संबंधित जरूरी दस्तावेज भी गायब मिले। पीड़ित ने शनिवार शाम को कोतवाली पुलिस को लिखित रिपोर्ट देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।1
- अटरू में स्वीप कार्यक्रम, मेहंदी से दिया मतदान जागरूकता का संदेश अटरू में स्वीप कार्यक्रम, मेहंदी से दिया मतदान जागरूकता का संदेश1
- श्रावण मास मास मे वर्षा का आनन्द लेते मोर दाना चूगते हुए1
- सकारात्मक कार्यप्रणाली का परिणाम: वर्षों की प्रतीक्षा हुई समाप्त, पात्र परिवारों को मिले आवासीय पट्टे* * *जिला प्रशासन और नगर परिषद् की प्रभावी कार्ययोजना से फोलोअप शहरी सेवा शिविर बना जनविश्वास का केन्द्र* झालावाड़,। राज्य सरकार के सुशासन, पारदर्शिता एवं जनकल्याण के संकल्प को धरातल पर साकार करते हुए नगर परिषद् झालावाड़ द्वारा फोलोअप शहरी सेवा शिविर के माध्यम से पात्र नागरिकों को त्वरित राहत प्रदान की जा रही है। शुक्रवार को अम्बेडकर भवन में आयोजित फोलोअप शहरी सेवा शिविर में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बड़ी संख्या में पात्र लाभार्थियों को आवासीय पट्टों का वितरण कर उनके वर्षों पुराने इंतजार को समाप्त किया। शिविर में लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और संतोष स्पष्ट दिखाई दिया तथा नगर परिषद् की सकारात्मक एवं जनहितैषी कार्यप्रणाली की व्यापक सराहना हुई। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन एवं नगर परिषद् का उद्देश्य आमजन को कम से कम समय में अधिकतम राहत उपलब्ध कराना है। इसी सोच के साथ नगर परिषद् ने सुनियोजित कार्ययोजना बनाकर लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण किया है। उन्होंने बताया कि अनेक ऐसे परिवार थे जो लंबे समय से आवासीय पट्टों की प्रतीक्षा कर रहे थे। उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं समयबद्ध रूप से पूरी की गईं और आज उन्हें उनके पट्टे सौंपे गए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद् की कार्यप्रणाली का सबसे सकारात्मक उदाहरण यह है कि कुछ पात्र आवेदकों को आवेदन करने के मात्र दो दिन के भीतर ही आवासीय पट्टे उपलब्ध करा दिए गए। यह उपलब्धि नगर परिषद् की पूरी टीम की प्रतिबद्धता, कुशल कार्यप्रणाली, समन्वित प्रयासों तथा जनसेवा के प्रति दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रमाण है। जिला कलक्टर ने कहा कि प्रशासन का प्रयास केवल पट्टों का वितरण करना नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र परिवार को उसका वैधानिक अधिकार समय पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नगर परिषद् झालावाड़ क्षेत्र में कोई भी पात्र व्यक्ति पट्टे से वंचित नहीं रहेगा तथा शेष लंबित प्रकरणों का भी शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और प्रत्येक आवेदन का त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए। शिविर के दौरान लंबे समय से लंबित प्रकरणों का समाधान होने पर लाभार्थियों ने जिला प्रशासन एवं नगर परिषद् के प्रति आभार व्यक्त किया। वर्षों से अपने आवासीय अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे परिवारों को जब उनके हाथों में पट्टे मिले तो उनके चेहरों पर खुशी, संतोष और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। यह शिविर आमजन के लिए केवल दस्तावेज वितरण का कार्यक्रम नहीं बल्कि शासन की संवेदनशीलता, जवाबदेही और सुशासन का प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आया। नगर परिषद् के कार्यवाहक आयुक्त मनीष कुमार ने बताया कि शिविर में 69-ए के अंतर्गत 1, स्टेट ग्रांट एक्ट के 18, तथा कृषि भूमि नियमन के 84 पट्टों का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री आवास योजना के 11 कब्जा पत्र, 4 भवन निर्माण स्वीकृतियां तथा 8 नामांतरण प्रकरणों का भी मौके पर निस्तारण कर लाभार्थियों को राहत प्रदान की गई। ---00---2
- संस्था प्रधान ने जन्मदिन पर बच्चों को वितरित की यूनिफॉर्म मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चंद्रकेश सिंघल रहे मौजूद शाहाबाद ब्लॉक के पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना के संस्थाप्रधान विपिन कुमार जैन द्वारा अपने जन्मदिन पर विद्यालय में अध्यनरत कक्षा 1 से 5 के उपस्थित बच्चों को तैयार ड्रेस वितरण की गईं। इस अवसर पर शाहाबाद के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चंद्रकेश सिंघल आरपी कैलाश जरारिया सहित शिक्षक मौजूद रहे। विद्यालय अवलोकन में पधारे मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सिंघल ने मध्यान्ह भोजन, नो बैग डे सहित अन्य गतिविधियां देखीं। संस्थाप्रधान ने बताया कि बरसात के कारण उपस्थित नहीं हो सके विद्यार्थियों को सोमवार को यूनिफॉर्म वितरण किया जाएगा।4