logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सकारात्मक कार्यप्रणाली का परिणाम: वर्षों की प्रतीक्षा हुई समाप्त, पात्र परिवारों को मिले आवासीय पट्टे* * *जिला प्रशासन और नगर परिषद् की प्रभावी कार्ययोजना से फोलोअप शहरी सेवा शिविर बना जनविश्वास का केन्द्र* झालावाड़,। राज्य सरकार के सुशासन, पारदर्शिता एवं जनकल्याण के संकल्प को धरातल पर साकार करते हुए नगर परिषद् झालावाड़ द्वारा फोलोअप शहरी सेवा शिविर के माध्यम से पात्र नागरिकों को त्वरित राहत प्रदान की जा रही है। शुक्रवार को अम्बेडकर भवन में आयोजित फोलोअप शहरी सेवा शिविर में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बड़ी संख्या में पात्र लाभार्थियों को आवासीय पट्टों का वितरण कर उनके वर्षों पुराने इंतजार को समाप्त किया। शिविर में लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और संतोष स्पष्ट दिखाई दिया तथा नगर परिषद् की सकारात्मक एवं जनहितैषी कार्यप्रणाली की व्यापक सराहना हुई। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन एवं नगर परिषद् का उद्देश्य आमजन को कम से कम समय में अधिकतम राहत उपलब्ध कराना है। इसी सोच के साथ नगर परिषद् ने सुनियोजित कार्ययोजना बनाकर लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण किया है। उन्होंने बताया कि अनेक ऐसे परिवार थे जो लंबे समय से आवासीय पट्टों की प्रतीक्षा कर रहे थे। उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं समयबद्ध रूप से पूरी की गईं और आज उन्हें उनके पट्टे सौंपे गए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद् की कार्यप्रणाली का सबसे सकारात्मक उदाहरण यह है कि कुछ पात्र आवेदकों को आवेदन करने के मात्र दो दिन के भीतर ही आवासीय पट्टे उपलब्ध करा दिए गए। यह उपलब्धि नगर परिषद् की पूरी टीम की प्रतिबद्धता, कुशल कार्यप्रणाली, समन्वित प्रयासों तथा जनसेवा के प्रति दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रमाण है। जिला कलक्टर ने कहा कि प्रशासन का प्रयास केवल पट्टों का वितरण करना नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र परिवार को उसका वैधानिक अधिकार समय पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नगर परिषद् झालावाड़ क्षेत्र में कोई भी पात्र व्यक्ति पट्टे से वंचित नहीं रहेगा तथा शेष लंबित प्रकरणों का भी शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और प्रत्येक आवेदन का त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए। शिविर के दौरान लंबे समय से लंबित प्रकरणों का समाधान होने पर लाभार्थियों ने जिला प्रशासन एवं नगर परिषद् के प्रति आभार व्यक्त किया। वर्षों से अपने आवासीय अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे परिवारों को जब उनके हाथों में पट्टे मिले तो उनके चेहरों पर खुशी, संतोष और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। यह शिविर आमजन के लिए केवल दस्तावेज वितरण का कार्यक्रम नहीं बल्कि शासन की संवेदनशीलता, जवाबदेही और सुशासन का प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आया। नगर परिषद् के कार्यवाहक आयुक्त मनीष कुमार ने बताया कि शिविर में 69-ए के अंतर्गत 1, स्टेट ग्रांट एक्ट के 18, तथा कृषि भूमि नियमन के 84 पट्टों का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री आवास योजना के 11 कब्जा पत्र, 4 भवन निर्माण स्वीकृतियां तथा 8 नामांतरण प्रकरणों का भी मौके पर निस्तारण कर लाभार्थियों को राहत प्रदान की गई। ---00---

20 hrs ago
user_Jhalawar hulchal
Jhalawar hulchal
झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
20 hrs ago

सकारात्मक कार्यप्रणाली का परिणाम: वर्षों की प्रतीक्षा हुई समाप्त, पात्र परिवारों को मिले आवासीय पट्टे* * *जिला प्रशासन और नगर परिषद् की प्रभावी कार्ययोजना से फोलोअप शहरी सेवा शिविर बना जनविश्वास का केन्द्र* झालावाड़,। राज्य सरकार के सुशासन, पारदर्शिता एवं जनकल्याण के संकल्प को धरातल पर साकार करते हुए नगर परिषद् झालावाड़ द्वारा फोलोअप शहरी सेवा शिविर के माध्यम से पात्र नागरिकों को त्वरित राहत प्रदान की जा रही है। शुक्रवार को अम्बेडकर भवन में आयोजित फोलोअप शहरी सेवा शिविर में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बड़ी संख्या में पात्र लाभार्थियों को आवासीय पट्टों का वितरण कर उनके वर्षों पुराने इंतजार को समाप्त किया। शिविर में लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और संतोष स्पष्ट दिखाई दिया तथा नगर परिषद् की सकारात्मक एवं जनहितैषी कार्यप्रणाली की व्यापक सराहना हुई। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन एवं नगर परिषद् का उद्देश्य आमजन को कम से कम समय में अधिकतम राहत उपलब्ध कराना है। इसी सोच के साथ नगर परिषद् ने सुनियोजित कार्ययोजना बनाकर लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण किया है। उन्होंने बताया कि अनेक ऐसे परिवार थे जो लंबे समय से आवासीय पट्टों की प्रतीक्षा कर रहे थे। उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं समयबद्ध रूप से पूरी की गईं और आज उन्हें उनके पट्टे सौंपे गए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद् की कार्यप्रणाली का सबसे सकारात्मक उदाहरण यह है कि कुछ पात्र आवेदकों को आवेदन करने के मात्र दो दिन के भीतर ही आवासीय पट्टे

उपलब्ध करा दिए गए। यह उपलब्धि नगर परिषद् की पूरी टीम की प्रतिबद्धता, कुशल कार्यप्रणाली, समन्वित प्रयासों तथा जनसेवा के प्रति दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रमाण है। जिला कलक्टर ने कहा कि प्रशासन का प्रयास केवल पट्टों का वितरण करना नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र परिवार को उसका वैधानिक अधिकार समय पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नगर परिषद् झालावाड़ क्षेत्र में कोई भी पात्र व्यक्ति पट्टे से वंचित नहीं रहेगा तथा शेष लंबित प्रकरणों का भी शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और प्रत्येक आवेदन का त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए। शिविर के दौरान लंबे समय से लंबित प्रकरणों का समाधान होने पर लाभार्थियों ने जिला प्रशासन एवं नगर परिषद् के प्रति आभार व्यक्त किया। वर्षों से अपने आवासीय अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे परिवारों को जब उनके हाथों में पट्टे मिले तो उनके चेहरों पर खुशी, संतोष और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। यह शिविर आमजन के लिए केवल दस्तावेज वितरण का कार्यक्रम नहीं बल्कि शासन की संवेदनशीलता, जवाबदेही और सुशासन का प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आया। नगर परिषद् के कार्यवाहक आयुक्त मनीष कुमार ने बताया कि शिविर में 69-ए के अंतर्गत 1, स्टेट ग्रांट एक्ट के 18, तथा कृषि भूमि नियमन के 84 पट्टों का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री आवास योजना के 11 कब्जा पत्र, 4 भवन निर्माण स्वीकृतियां तथा 8 नामांतरण प्रकरणों का भी मौके पर निस्तारण कर लाभार्थियों को राहत प्रदान की गई। ---00---

More news from राजस्थान and nearby areas
  • मंगलपुरा टेक इलाके में एक सूने मकान को अज्ञात बदमाशों ने बनाया निशाना झालावाड़। शहर के मंगलपुरा टेक इलाके में एक सूने मकान को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर लाखों रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया। वारदात के दौरान बदमाश मकान से मोबाइल, लैपटॉप, सोने की चेन, अंगूठियां, कानों के सेट, पायल, सिक्के सहित मकान के जरूरी दस्तावेज भी चुरा ले गए। मकान मालिक की ओर से शनिवार शाम को कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की गई है। मकान मालिक चिरायु श्रीवास्तव निवासी मंगलपुरा टेक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह वार्ड नंबर 8 स्थित चप्पल वालों की गली में रहता है। वह लंबे समय से जयपुर में एक निजी कम्पनी में कार्यरत होने से जयपुर ही रहता है, ऐसे में मकान पर ताला लगा हुआ था। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दी कि मकान के दरवाजे खुले हुए हैं और कुछ गड़बड़ लग रही है। पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद चिरायु श्रीवास्तव जयपुर से झालावाड़ के लिए रवाना हुए। झालावाड़ पहुंचने पर उन्होंने मकान में जाकर देखा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर कमरों की जांच की तो सामान बिखरा हुआ मिला। अलमारी और अन्य स्थानों पर रखे सामान की जांच करने पर चोरी की वारदात का पता चला। पीड़ित के अनुसार, चोर मकान से दो मोबाइल, एक लैपटॉप, एक सोने की चेन, दो अंगूठियां, तीन कानों के सेट, पायल और चांदी के सिक्के सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। इसके अलावा मकान से संबंधित जरूरी दस्तावेज भी गायब मिले। पीड़ित ने शनिवार शाम को कोतवाली पुलिस को लिखित रिपोर्ट देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
    1
    मंगलपुरा टेक इलाके में एक सूने मकान को अज्ञात बदमाशों ने बनाया निशाना
झालावाड़। शहर के मंगलपुरा टेक इलाके में एक सूने मकान को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर लाखों रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया। वारदात के दौरान बदमाश मकान से मोबाइल, लैपटॉप, सोने की चेन, अंगूठियां, कानों के सेट, पायल, सिक्के सहित मकान के जरूरी दस्तावेज भी चुरा ले गए। मकान मालिक की ओर से शनिवार शाम को कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
मकान मालिक चिरायु श्रीवास्तव निवासी मंगलपुरा टेक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह वार्ड नंबर 8 स्थित चप्पल वालों की गली में रहता है। वह लंबे समय से जयपुर में एक निजी कम्पनी में कार्यरत होने से जयपुर ही रहता है, ऐसे में मकान पर ताला लगा हुआ था। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दी कि मकान के दरवाजे खुले हुए हैं और कुछ गड़बड़ लग रही है। पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद चिरायु श्रीवास्तव जयपुर से झालावाड़ के लिए रवाना हुए। झालावाड़ पहुंचने पर उन्होंने मकान में जाकर देखा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर कमरों की जांच की तो सामान बिखरा हुआ मिला। अलमारी और अन्य स्थानों पर रखे सामान की जांच करने पर चोरी की वारदात का पता चला। पीड़ित के अनुसार, चोर मकान से दो मोबाइल, एक लैपटॉप, एक सोने की चेन, दो अंगूठियां, तीन कानों के सेट, पायल और चांदी के सिक्के सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। इसके अलावा मकान से संबंधित जरूरी दस्तावेज भी गायब मिले। पीड़ित ने शनिवार शाम को कोतवाली पुलिस को लिखित रिपोर्ट देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
    user_Ravindra Singh
    Ravindra Singh
    पत्रकार झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • सकारात्मक कार्यप्रणाली का परिणाम: वर्षों की प्रतीक्षा हुई समाप्त, पात्र परिवारों को मिले आवासीय पट्टे* * *जिला प्रशासन और नगर परिषद् की प्रभावी कार्ययोजना से फोलोअप शहरी सेवा शिविर बना जनविश्वास का केन्द्र* झालावाड़,। राज्य सरकार के सुशासन, पारदर्शिता एवं जनकल्याण के संकल्प को धरातल पर साकार करते हुए नगर परिषद् झालावाड़ द्वारा फोलोअप शहरी सेवा शिविर के माध्यम से पात्र नागरिकों को त्वरित राहत प्रदान की जा रही है। शुक्रवार को अम्बेडकर भवन में आयोजित फोलोअप शहरी सेवा शिविर में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बड़ी संख्या में पात्र लाभार्थियों को आवासीय पट्टों का वितरण कर उनके वर्षों पुराने इंतजार को समाप्त किया। शिविर में लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और संतोष स्पष्ट दिखाई दिया तथा नगर परिषद् की सकारात्मक एवं जनहितैषी कार्यप्रणाली की व्यापक सराहना हुई। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन एवं नगर परिषद् का उद्देश्य आमजन को कम से कम समय में अधिकतम राहत उपलब्ध कराना है। इसी सोच के साथ नगर परिषद् ने सुनियोजित कार्ययोजना बनाकर लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण किया है। उन्होंने बताया कि अनेक ऐसे परिवार थे जो लंबे समय से आवासीय पट्टों की प्रतीक्षा कर रहे थे। उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं समयबद्ध रूप से पूरी की गईं और आज उन्हें उनके पट्टे सौंपे गए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद् की कार्यप्रणाली का सबसे सकारात्मक उदाहरण यह है कि कुछ पात्र आवेदकों को आवेदन करने के मात्र दो दिन के भीतर ही आवासीय पट्टे उपलब्ध करा दिए गए। यह उपलब्धि नगर परिषद् की पूरी टीम की प्रतिबद्धता, कुशल कार्यप्रणाली, समन्वित प्रयासों तथा जनसेवा के प्रति दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रमाण है। जिला कलक्टर ने कहा कि प्रशासन का प्रयास केवल पट्टों का वितरण करना नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र परिवार को उसका वैधानिक अधिकार समय पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नगर परिषद् झालावाड़ क्षेत्र में कोई भी पात्र व्यक्ति पट्टे से वंचित नहीं रहेगा तथा शेष लंबित प्रकरणों का भी शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और प्रत्येक आवेदन का त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए। शिविर के दौरान लंबे समय से लंबित प्रकरणों का समाधान होने पर लाभार्थियों ने जिला प्रशासन एवं नगर परिषद् के प्रति आभार व्यक्त किया। वर्षों से अपने आवासीय अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे परिवारों को जब उनके हाथों में पट्टे मिले तो उनके चेहरों पर खुशी, संतोष और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। यह शिविर आमजन के लिए केवल दस्तावेज वितरण का कार्यक्रम नहीं बल्कि शासन की संवेदनशीलता, जवाबदेही और सुशासन का प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आया। नगर परिषद् के कार्यवाहक आयुक्त मनीष कुमार ने बताया कि शिविर में 69-ए के अंतर्गत 1, स्टेट ग्रांट एक्ट के 18, तथा कृषि भूमि नियमन के 84 पट्टों का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री आवास योजना के 11 कब्जा पत्र, 4 भवन निर्माण स्वीकृतियां तथा 8 नामांतरण प्रकरणों का भी मौके पर निस्तारण कर लाभार्थियों को राहत प्रदान की गई। ---00---
    2
    सकारात्मक कार्यप्रणाली का परिणाम: वर्षों की प्रतीक्षा हुई समाप्त, पात्र परिवारों को मिले आवासीय पट्टे*
*
*जिला प्रशासन और नगर परिषद् की प्रभावी कार्ययोजना से फोलोअप शहरी सेवा शिविर बना जनविश्वास का केन्द्र*
झालावाड़,। राज्य सरकार के सुशासन, पारदर्शिता एवं जनकल्याण के संकल्प को धरातल पर साकार करते हुए नगर परिषद् झालावाड़ द्वारा फोलोअप शहरी सेवा शिविर के माध्यम से पात्र नागरिकों को त्वरित राहत प्रदान की जा रही है। शुक्रवार को अम्बेडकर भवन में आयोजित फोलोअप शहरी सेवा शिविर में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बड़ी संख्या में पात्र लाभार्थियों को आवासीय पट्टों का वितरण कर उनके वर्षों पुराने इंतजार को समाप्त किया। शिविर में लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और संतोष स्पष्ट दिखाई दिया तथा नगर परिषद् की सकारात्मक एवं जनहितैषी कार्यप्रणाली की व्यापक सराहना हुई।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन एवं नगर परिषद् का उद्देश्य आमजन को कम से कम समय में अधिकतम राहत उपलब्ध कराना है। इसी सोच के साथ नगर परिषद् ने सुनियोजित कार्ययोजना बनाकर लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण किया है। उन्होंने बताया कि अनेक ऐसे परिवार थे जो लंबे समय से आवासीय पट्टों की प्रतीक्षा कर रहे थे। उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं समयबद्ध रूप से पूरी की गईं और आज उन्हें उनके पट्टे सौंपे गए।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद् की कार्यप्रणाली का सबसे सकारात्मक उदाहरण यह है कि कुछ पात्र आवेदकों को आवेदन करने के मात्र दो दिन के भीतर ही आवासीय पट्टे उपलब्ध करा दिए गए। यह उपलब्धि नगर परिषद् की पूरी टीम की प्रतिबद्धता, कुशल कार्यप्रणाली, समन्वित प्रयासों तथा जनसेवा के प्रति दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रमाण है।
जिला कलक्टर ने कहा कि प्रशासन का प्रयास केवल पट्टों का वितरण करना नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र परिवार को उसका वैधानिक अधिकार समय पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नगर परिषद् झालावाड़ क्षेत्र में कोई भी पात्र व्यक्ति पट्टे से वंचित नहीं रहेगा तथा शेष लंबित प्रकरणों का भी शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और प्रत्येक आवेदन का त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए।
शिविर के दौरान लंबे समय से लंबित प्रकरणों का समाधान होने पर लाभार्थियों ने जिला प्रशासन एवं नगर परिषद् के प्रति आभार व्यक्त किया। वर्षों से अपने आवासीय अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे परिवारों को जब उनके हाथों में पट्टे मिले तो उनके चेहरों पर खुशी, संतोष और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। यह शिविर आमजन के लिए केवल दस्तावेज वितरण का कार्यक्रम नहीं बल्कि शासन की संवेदनशीलता, जवाबदेही और सुशासन का प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आया।
नगर परिषद् के कार्यवाहक आयुक्त मनीष कुमार ने बताया कि शिविर में 69-ए के अंतर्गत 1, स्टेट ग्रांट एक्ट के 18, तथा कृषि भूमि नियमन के 84 पट्टों का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री आवास योजना के 11 कब्जा पत्र, 4 भवन निर्माण स्वीकृतियां तथा 8 नामांतरण प्रकरणों का भी मौके पर निस्तारण कर लाभार्थियों को राहत प्रदान की गई।
---00---
    user_Jhalawar hulchal
    Jhalawar hulchal
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • राशन वितरण के दौरान विवाद, महिला ने डीलर पर धक्का-मुक्की का लगाया आरोप; जांच में जुटा खाद्य सुरक्षा विभाग। क्षेत्र के सातलखेड़ी कस्बे में राशन वितरण के दौरान एक महिला और राशन डीलर के बीच विवाद हो गया। महिला ने आरोप लगाया कि राशन मांगने पर डीलर ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए धक्का-मुक्की की, जिससे वह नीचे गिर गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की अधिकारी अदिति शर्मा ने बताया कि महिला की ओर से राशन डीलर के खिलाफ धक्का-मुक्की की शिकायत दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार संबंधित परिवार में आठ सदस्य हैं, जिनमें से कुछ सदस्यों के हिस्से का खाद्यान्न पहले ही दूसरे राशन डीलर से उठाया जा चुका था। इसी बात को लेकर महिला और डीलर के बीच विवाद हुआ। वहीं राशन डीलर ने महिला के आरोपों से इनकार किया है। उसका कहना है कि उसने किसी तरह की धक्का-मुक्की नहीं की। महिला को केवल राशन वितरण की स्थिति समझाई गई थी और कहासुनी के दौरान उसे वहां से जाने के लिए कहा गया। डीलर का दावा है कि महिला पैर फिसलने से गिरी थी, उसे जानबूझकर धक्का नहीं दिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    2
    राशन वितरण के दौरान विवाद, महिला ने डीलर पर धक्का-मुक्की का लगाया आरोप; जांच में जुटा खाद्य सुरक्षा विभाग।
क्षेत्र के सातलखेड़ी कस्बे में राशन वितरण के दौरान एक महिला और राशन डीलर के बीच विवाद हो गया। महिला ने आरोप लगाया कि राशन मांगने पर डीलर ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए धक्का-मुक्की की, जिससे वह नीचे गिर गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की अधिकारी अदिति शर्मा ने बताया कि महिला की ओर से राशन डीलर के खिलाफ धक्का-मुक्की की शिकायत दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार संबंधित परिवार में आठ सदस्य हैं, जिनमें से कुछ सदस्यों के हिस्से का खाद्यान्न पहले ही दूसरे राशन डीलर से
उठाया जा चुका था। इसी बात को लेकर महिला और डीलर के बीच विवाद हुआ। वहीं राशन डीलर ने महिला के आरोपों से इनकार किया है। उसका कहना है कि उसने किसी तरह की धक्का-मुक्की नहीं की। महिला को केवल राशन वितरण की स्थिति समझाई गई थी और कहासुनी के दौरान उसे वहां से जाने के लिए कहा
गया। डीलर का दावा है कि महिला पैर फिसलने से गिरी थी, उसे जानबूझकर धक्का नहीं दिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • झालावाड़: पीएम श्री स्कूल दुर्गपुरा पहुंचे जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, विद्यार्थियों को पढ़ाया इतिहास का पाठ ​झालावाड़। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने हाल ही में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दुर्गपुरा, झालरापाटन ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा में पहुँचकर विद्यार्थियों को सीधे इतिहास विषय पढ़ाकर प्रेरित किया। ​कलेक्टर राठौड़ ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञान एक साधना है, जो निरंतर अध्ययन और जिज्ञासु प्रवृत्ति से प्राप्त होती है। उन्होंने बच्चों को 'क्यों' के तर्क पर जाने और इतिहास को गहराई से समझने के गुर सिखाए। कक्षा में गागरोन दुर्ग और आसपास के ऐतिहासिक संदर्भों पर चर्चा करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के प्रति उत्साह जगाया।
    1
    झालावाड़: पीएम श्री स्कूल दुर्गपुरा पहुंचे जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, विद्यार्थियों को पढ़ाया इतिहास का पाठ
​झालावाड़। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने हाल ही में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दुर्गपुरा, झालरापाटन ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा में पहुँचकर विद्यार्थियों को सीधे इतिहास विषय पढ़ाकर प्रेरित किया।
​कलेक्टर राठौड़ ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञान एक साधना है, जो निरंतर अध्ययन और जिज्ञासु प्रवृत्ति से प्राप्त होती है। उन्होंने बच्चों को 'क्यों' के तर्क पर जाने और इतिहास को गहराई से समझने के गुर सिखाए। कक्षा में गागरोन दुर्ग और आसपास के ऐतिहासिक संदर्भों पर चर्चा करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के प्रति उत्साह जगाया।
    user_📡 Express News✍️
    📡 Express News✍️
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सरखंडिया गांव में घास भेरू की सवारी निकली, बादलों ने बरसाई मेहर सरखंडिया गांव में शनिवार को अच्छी बारिश की कामना को लेकर घास भेरू जी की सवारी निकाली गई। ढोल की थाप के साथ घास भेरू जी की पूजा-अर्चना कर उन्हें लकड़ी के सिंहासन पर विराजमान कराया गया। रस्सियों के सहारे महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और बुजुर्गों ने सवारी को पूरे गांव में भ्रमण कराया। इससे पहले गांव की गलियों में धार घुमाई गई तथा पशुओं को रोगमुक्त रखने की कामना को लेकर म्यान बांधकर उसके नीचे से पशुओं को निकाला गया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पर्याप्त बारिश नहीं होने से खेतों में पानी की कमी बनी हुई थी। अच्छी बारिश की कामना को लेकर यह आयोजन किया गया। सवारी निकलने के बाद ही सरखंडिया सहित आसपास के क्षेत्र में झमाझम तेज बारिश शुरू हो गई। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। सैकड़ों ग्रामीण आयोजन में शामिल रहे।
    1
    सरखंडिया गांव में घास भेरू की सवारी निकली, बादलों ने बरसाई मेहर
सरखंडिया गांव में शनिवार को अच्छी बारिश की कामना को लेकर घास भेरू जी की सवारी निकाली गई। ढोल की थाप के साथ घास भेरू जी की पूजा-अर्चना कर उन्हें लकड़ी के सिंहासन पर विराजमान कराया गया। रस्सियों के सहारे महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और बुजुर्गों ने सवारी को पूरे गांव में भ्रमण कराया। इससे पहले गांव की गलियों में धार घुमाई गई तथा पशुओं को रोगमुक्त रखने की कामना को लेकर म्यान बांधकर उसके नीचे से पशुओं को निकाला गया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पर्याप्त बारिश नहीं होने से खेतों में पानी की कमी बनी हुई थी। अच्छी बारिश की कामना को लेकर यह आयोजन किया गया। सवारी निकलने के बाद ही सरखंडिया सहित आसपास के क्षेत्र में झमाझम तेज बारिश शुरू हो गई। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। सैकड़ों ग्रामीण आयोजन में शामिल रहे।
    user_Pradeep Nagar
    Pradeep Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • आपणो पत्रकार झालावाड़ छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर ABVP का उग्र प्रदर्शन, कॉलेज के बाहर जलाए टायर नारेबाजी कर जताया आक्रोश, उच्च शिक्षा मंत्री के नाम प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन झालावाड़। छात्रसंघ चुनावों की शीघ्र बहाली सहित उच्च शिक्षा से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, झालावाड़ के बाहर उग्र प्रदर्शन कर विरोध जताया। आक्रोशित विद्यार्थियों ने कॉलेज के बाहर टायर जलाकर जमकर नारेबाजी की और सरकार के समक्ष अपनी मांगों को मजबूती से उठाया। प्रदर्शन के दौरान छात्रसंघ चुनाव तत्काल बहाल करने, विश्वविद्यालयों में समयबद्ध अकादमिक कैलेंडर लागू करने, रिक्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्तियां करने, राजकीय महाविद्यालयों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति करने तथा प्रदेश के विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा के स्वतंत्र विभाग स्थापित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। विद्यार्थी परिषद् कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने और नेतृत्व विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। लंबे समय से चुनाव नहीं होने के कारण विद्यार्थियों में असंतोष बढ़ रहा है। परिषद् ने सरकार से छात्रसंघ चुनावों की तत्काल घोषणा करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार से विद्यार्थी हित में शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। इसके बाद उच्च शिक्षा मंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा के नाम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ABVP ने चेतावनी दी कि यदि विद्यार्थी हित से जुड़ी इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को आगे और व्यापक रूप दिया जाएगा। “छात्रों की आवाज दबने नहीं देंगे” प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थी परिषद् कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रहित से जुड़े मुद्दों को लेकर परिषद् लगातार संघर्ष करती रहेगी। छात्रसंघ चुनावों की बहाली को विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकार से जोड़ते हुए सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की गई। आपणो पत्रकार झालावाड़ छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर ABVP का उग्र प्रदर्शन, कॉलेज के बाहर जलाए टायर नारेबाजी कर जताया आक्रोश, उच्च शिक्षा मंत्री के नाम प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन झालावाड़। छात्रसंघ चुनावों की शीघ्र बहाली सहित उच्च शिक्षा से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, झालावाड़ के बाहर उग्र प्रदर्शन कर विरोध जताया। आक्रोशित विद्यार्थियों ने कॉलेज के बाहर टायर जलाकर जमकर नारेबाजी की और सरकार के समक्ष अपनी मांगों को मजबूती से उठाया। प्रदर्शन के दौरान छात्रसंघ चुनाव तत्काल बहाल करने, विश्वविद्यालयों में समयबद्ध अकादमिक कैलेंडर लागू करने, रिक्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्तियां करने, राजकीय महाविद्यालयों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति करने तथा प्रदेश के विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा के स्वतंत्र विभाग स्थापित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। विद्यार्थी परिषद् कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने और नेतृत्व विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। लंबे समय से चुनाव नहीं होने के कारण विद्यार्थियों में असंतोष बढ़ रहा है। परिषद् ने सरकार से छात्रसंघ चुनावों की तत्काल घोषणा करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार से विद्यार्थी हित में शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। इसके बाद उच्च शिक्षा मंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा के नाम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ABVP ने चेतावनी दी कि यदि विद्यार्थी हित से जुड़ी इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को आगे और व्यापक रूप दिया जाएगा। “छात्रों की आवाज दबने नहीं देंगे” प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थी परिषद् कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रहित से जुड़े मुद्दों को लेकर परिषद् लगातार संघर्ष करती रहेगी। छात्रसंघ चुनावों की बहाली को विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकार से जोड़ते हुए सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की गई।
    4
    आपणो पत्रकार 
झालावाड़ 
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर ABVP का उग्र प्रदर्शन, कॉलेज के बाहर जलाए टायर

नारेबाजी कर जताया आक्रोश, उच्च शिक्षा मंत्री के नाम प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

झालावाड़। छात्रसंघ चुनावों की शीघ्र बहाली सहित उच्च शिक्षा से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, झालावाड़ के बाहर उग्र प्रदर्शन कर विरोध जताया। आक्रोशित विद्यार्थियों ने कॉलेज के बाहर टायर जलाकर जमकर नारेबाजी की और सरकार के समक्ष अपनी मांगों को मजबूती से उठाया।

प्रदर्शन के दौरान छात्रसंघ चुनाव तत्काल बहाल करने, विश्वविद्यालयों में समयबद्ध अकादमिक कैलेंडर लागू करने, रिक्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्तियां करने, राजकीय महाविद्यालयों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति करने तथा प्रदेश के विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा के स्वतंत्र विभाग स्थापित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

विद्यार्थी परिषद् कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने और नेतृत्व विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। लंबे समय से चुनाव नहीं होने के कारण विद्यार्थियों में असंतोष बढ़ रहा है। परिषद् ने सरकार से छात्रसंघ चुनावों की तत्काल घोषणा करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार से विद्यार्थी हित में शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। इसके बाद उच्च शिक्षा मंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा के नाम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।

ABVP ने चेतावनी दी कि यदि विद्यार्थी हित से जुड़ी इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को आगे और व्यापक रूप दिया जाएगा।

“छात्रों की आवाज दबने नहीं देंगे”

प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थी परिषद् कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रहित से जुड़े मुद्दों को लेकर परिषद् लगातार संघर्ष करती रहेगी। छात्रसंघ चुनावों की बहाली को विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकार से जोड़ते हुए सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की गई।
आपणो पत्रकार 
झालावाड़ 
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर ABVP का उग्र प्रदर्शन, कॉलेज के बाहर जलाए टायर
नारेबाजी कर जताया आक्रोश, उच्च शिक्षा मंत्री के नाम प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
झालावाड़। छात्रसंघ चुनावों की शीघ्र बहाली सहित उच्च शिक्षा से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, झालावाड़ के बाहर उग्र प्रदर्शन कर विरोध जताया। आक्रोशित विद्यार्थियों ने कॉलेज के बाहर टायर जलाकर जमकर नारेबाजी की और सरकार के समक्ष अपनी मांगों को मजबूती से उठाया।
प्रदर्शन के दौरान छात्रसंघ चुनाव तत्काल बहाल करने, विश्वविद्यालयों में समयबद्ध अकादमिक कैलेंडर लागू करने, रिक्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्तियां करने, राजकीय महाविद्यालयों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति करने तथा प्रदेश के विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा के स्वतंत्र विभाग स्थापित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
विद्यार्थी परिषद् कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने और नेतृत्व विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। लंबे समय से चुनाव नहीं होने के कारण विद्यार्थियों में असंतोष बढ़ रहा है। परिषद् ने सरकार से छात्रसंघ चुनावों की तत्काल घोषणा करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार से विद्यार्थी हित में शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। इसके बाद उच्च शिक्षा मंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा के नाम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।
ABVP ने चेतावनी दी कि यदि विद्यार्थी हित से जुड़ी इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को आगे और व्यापक रूप दिया जाएगा।
“छात्रों की आवाज दबने नहीं देंगे”
प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थी परिषद् कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रहित से जुड़े मुद्दों को लेकर परिषद् लगातार संघर्ष करती रहेगी। छात्रसंघ चुनावों की बहाली को विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकार से जोड़ते हुए सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की गई।
    user_Deepak Sharma
    Deepak Sharma
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • श्रावण मास मास मे वर्षा का आनन्द लेते मोर दाना चूगते हुए
    1
    श्रावण मास मास मे वर्षा का आनन्द लेते मोर दाना चूगते हुए
    user_Deepak sharma
    Deepak sharma
    अकलेरा, झालावाड़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • आज 'राष्ट्रीय हथकरघा दिवस' पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर जयपुर के राजस्थान हैंडलूम हाउस से खादी उत्पादों की खरीदारी कर अपनी समृद्ध विरासत को सहेजने का एक छोटा-सा प्रयास किया। आज 'राष्ट्रीय हथकरघा दिवस' पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर जयपुर के राजस्थान हैंडलूम हाउस से खादी उत्पादों की खरीदारी कर अपनी समृद्ध विरासत को सहेजने का एक छोटा-सा प्रयास किया। हमारे बुनकरों और कारीगरों का हुनर ही राजस्थान की लोक संस्कृति की असली पहचान है। आइए, स्थानीय शिल्प को बढ़ावा दें और अपनी इस गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का संकल्प लें। #NationalHandloomDay
    1
    आज 'राष्ट्रीय हथकरघा दिवस' पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर जयपुर के राजस्थान हैंडलूम हाउस से खादी उत्पादों की खरीदारी कर अपनी समृद्ध विरासत को सहेजने का एक छोटा-सा प्रयास किया।

आज 'राष्ट्रीय हथकरघा दिवस' पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर जयपुर के राजस्थान हैंडलूम हाउस से खादी उत्पादों की खरीदारी कर अपनी समृद्ध विरासत को सहेजने का एक छोटा-सा प्रयास किया।
हमारे बुनकरों और कारीगरों का हुनर ही राजस्थान की लोक संस्कृति की असली पहचान है। आइए, स्थानीय शिल्प को बढ़ावा दें और अपनी इस गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का संकल्प लें।
#NationalHandloomDay
    user_भवानीमंडी न्यूज
    भवानीमंडी न्यूज
    पचपहाड़, झालावाड़, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.