चंबल किनारे कागज पर उतरा कोटा का स्थापत्य वैभव, नेक्ससंगम में विशेषज्ञों ने देखा ‘विजन कोटा’ कोटा। ‘नेक्ससंगम-2026’ के दूसरे दिन देशभर से आए आर्किटेक्ट्स, इंजीनियर्स, इंटीरियर डिजाइनर्स, लैंडस्केप विशेषज्ञों और नगर नियोजकों ने कोटा की स्थापत्य विरासत और चंबल रिवर फ्रंट का अनुभव किया। दिन की शुरुआत योग एवं जुम्बा से हुई। इसके बाद विशेषज्ञों ने चंबल माता मंदिर, राजस्थानी घाट, मुकुट महल, हेरिटेज चबूतरा, कनक महल, नंदी प्रतिमा सहित विभिन्न स्थलों का अवलोकन किया। विशेषज्ञों ने रिवर फ्रंट की खूबसूरती को अपनी कला में उतारा। किसी ने घाटों को कागज पर उकेरा तो किसी ने मंदिर, मूर्तिकला और लैंडस्केप को चित्रों का विषय बनाया। इस दौरान इंजीनियर मनीष जैन, सचिन शर्मा, संदीप दंडवते, कपिल तिवारी, विकास जैन, पीयूष परेता, शहनवाज खान, राजेश गुप्ता, ब्रजेश मुक्तावत और निरुत्तम सिंह राठौड़ सहित विशेषज्ञों ने कोटा की स्थापत्य संभावनाओं पर विचार साझा किए। इंजीनियर मनीष जैन ने कहा कि नेक्ससंगम का उद्देश्य विभिन्न विधाओं के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर ज्ञान, अनुभव और नई तकनीकों का आदान-प्रदान करना है। समापन पर प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए।
चंबल किनारे कागज पर उतरा कोटा का स्थापत्य वैभव, नेक्ससंगम में विशेषज्ञों ने देखा ‘विजन कोटा’ कोटा। ‘नेक्ससंगम-2026’ के दूसरे दिन देशभर से आए आर्किटेक्ट्स, इंजीनियर्स, इंटीरियर डिजाइनर्स, लैंडस्केप विशेषज्ञों और नगर नियोजकों ने कोटा की स्थापत्य विरासत और चंबल रिवर फ्रंट का अनुभव किया। दिन की शुरुआत योग एवं जुम्बा से हुई। इसके बाद विशेषज्ञों ने चंबल माता मंदिर,
राजस्थानी घाट, मुकुट महल, हेरिटेज चबूतरा, कनक महल, नंदी प्रतिमा सहित विभिन्न स्थलों का अवलोकन किया। विशेषज्ञों ने रिवर फ्रंट की खूबसूरती को अपनी कला में उतारा। किसी ने घाटों को कागज पर उकेरा तो किसी ने मंदिर, मूर्तिकला और लैंडस्केप को चित्रों का विषय बनाया। इस दौरान इंजीनियर मनीष जैन, सचिन शर्मा, संदीप दंडवते, कपिल तिवारी, विकास जैन, पीयूष
परेता, शहनवाज खान, राजेश गुप्ता, ब्रजेश मुक्तावत और निरुत्तम सिंह राठौड़ सहित विशेषज्ञों ने कोटा की स्थापत्य संभावनाओं पर विचार साझा किए। इंजीनियर मनीष जैन ने कहा कि नेक्ससंगम का उद्देश्य विभिन्न विधाओं के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर ज्ञान, अनुभव और नई तकनीकों का आदान-प्रदान करना है। समापन पर प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए।
- इटावा ब्लॉक में 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन की तैयारियां जोरों पर1
- Post by Ramesh Gandhi1
- सिंधी समाज के रथ सुप्रसिद्ध एडवोकेट भगवान दास प्रणामी की पगड़ी रस्म में स्पीकर ओमबिरला विधायक संदीप शर्मा प्रवक्ता पंकज मेहता कांग्रेस के प्रदेश सचिव शिवकांत नंदवाना भामाशाह एवं भाटिया शहर अध्यक्ष कांग्रेस राखी गौतम भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष राकेश जैन सहित सिंधी समाज के अन्य समाज के लोगों ने शिरकत की1
- अंतिम व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाना हमारा संकल्प - बिरला - लगभग 6 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कोटा, 9 अगस्त। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को श्री चांदमारी बालाजी मंदिर परिसर में पौधारोपण किया तथा विभिन्न वार्डों में लगभग 6 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री चांदमारी बालाजी और भगवान भोलेनाथ के श्रीचरणों में प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना करते हुए कहा कि विकास का लाभ हर घर तक पहुंचे और प्रत्येक परिवार को बेहतर जीवन सुविधाएं मिलें, यही उनका संकल्प है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सड़क, नालियां, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार निरंतर किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि लोगों की कठिनाइयों को दूर कर उनके जीवन को अधिक सहज और सम्मानजनक बनाना है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों तक भोजन, उपचार, शिक्षा, आवास, पेंशन, खाद्य सुरक्षा और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। बिरला ने कहा कि हम सभी को भगवान हनुमान के सेवा भाव और भगवान शिव के त्याग से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सच्ची जनसेवा वही है, जिससे किसी पीड़ित, गरीब या जरूरतमंद के जीवन में राहत और मुस्कान आए। समाज के अभावों और चुनौतियों को दूर करना ही सबसे बड़ा पुण्य है। लोकसभा अध्यक्ष ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ उसकी देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। सभी लोग पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाएं, प्लास्टिक का उपयोग कम करें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही कोटा को स्वच्छ, हराभरा और पर्यावरण के प्रति जागरूक शहर बनाया जा सकता है। धार्मिक स्थलों का विकास बढ़ाएगा पर्यटन - संदीप शर्मा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से क्षेत्र के विकास को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि जिले में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य हो रहा है। मथुराधीश जी कॉरिडोर सहित अन्य योजनाएं कोटा को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस दौरान शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, प्रदेश प्रवक्ता पंकज मेहता, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम लव शर्मा, स्टेशन मण्डल अध्यक्ष दिनेश सरसिया, मण्डल प्रतिनिधि सत्यनारायण शर्मा मंचासीन रहे। मण्डल प्रभारी जितेंद्र चौधरी, चाँदमारी बालाजी मंदिर समिति अध्यक्ष जगदीश गौतम पिंटू, दीपक खींची, महामंत्री निखिल शर्मा, नरेंद्र चौरसिया, जतीन तिवारी, निशा हाड़ा, प्रियंका गौतम, शुभम शर्मा, मुरलीधर लोधा, विकास चौधरी, दीपक मेहरा आदि उपस्थित रहे।4
- विधायक महारानी कल्पना देवी के जन्मदिन पर सेवा कार्य,वृद्धाश्रम में भोजन और गोशाला में गायों को खिलाया चारा कोटा लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक महारानी कल्पना देवी के जन्मदिन के अवसर पर समाजसेवी एवं युवा नेता पिंटू गुर्जर के नेतृत्व में विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए गए। इस दौरान वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों को भोजन कराया गया और गोशाला में गायों को चारा खिलाया गया।इसके साथ ही जेके लोन अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल एवं बिस्कुट वितरित किए गए। सेवा कार्यों के दौरान वरिष्ठजनों और मरीजों ने विधायक कल्पना देवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में युवा नेता महेंद्र सिंह, दिलकुश मीणा, पुरुषोत्तम नागर, देवेंद्र मोड़सर, अनिल नायक, धनराज भालोट, सौरभ जादौन, बंटी सिंगर, नंदराज गुर्जर, महावीर गुर्जर, हरिओम, जोनी नागर, जयप्रकाश सैनी, मनीष मीणा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- इंटर डिस्कॉम संघर्ष समिति ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की मुलाकात।* *तबादला नीति जल्द लागू करवाने का मिला आश्वासन, मुख्यमंत्री से मध्यस्थता का भी भरोसा* कोटा, 9 अगस्त 2026। इंटर डिस्कॉम संघर्ष समिति राजस्थान के पदाधिकारियों ने रविवार को समिति के नेतृत्व में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके निजी आवास पर मुलाकात कर बिजली कार्मिकों की लंबे समय से लंबित तबादला नीति की मांग को लेकर विस्तार से चर्चा की। समिति पदाधिकारियों ने लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष बिजली कार्मिकों की समस्याओं को रखते हुए बताया कि कर्मचारी लंबे समय से तबादला नीति लागू करवाने के लिए संघर्षरत हैं। तबादला नहीं होने के कारण अनेक कार्मिकों को अपने परिवार से दूर रहना पड़ रहा है और वे अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन भी उचित रूप से नहीं कर पा रहे हैं। समिति के अनुसार लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि तबादला नीति को लेकर लगातार विचार-विमर्श चल रहा है और जल्द ही इसे लागू करवाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से मध्यस्थता करवाने का भी पूर्ण आश्वासन दिया। समिति ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ने बिजली कार्मिकों के पक्ष में व्यक्तिगत स्तर पर भी बातचीत की है। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली कर्मचारियों की इस मांग को लेकर वे लगातार जनप्रतिनिधियों, विधायकों, मंत्रियों और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर ज्ञापन देकर और प्रदर्शन कर तबादला नीति लागू करने की मांग लगातार उठाई जा रही है। समिति के अनुसार बिजली कार्मिकों की यह मांग विधानसभा में भी कई बार उठाई जा चुकी है तथा कई मंत्री, विधायक और मुख्यमंत्री स्तर पर भी समस्या के समाधान को लेकर चर्चा हो चुकी है। इसी क्रम में रविवार को समिति पदाधिकारियों ने श्याम आर्य के नेतृत्व में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर अपनी मांग एवं समस्याएं उनके समक्ष रखीं। समिति पदाधिकारियों ने लोकसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि बिजली कार्मिकों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का यथाशीघ्र स्थायी समाधान करवाया जाएगा। इस दौरान श्याम आर्य, नरेंद्र कुमावत, राजेश सैनी, दिनेश प्रजापत, रितिक गोचर, राकेश सुमन एवं अरविंद जांगिड सहित समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- इटावा ब्लॉक में 10 अगस्त के जेल भरो आंदोलन की तैयारियां जोरों पर सीटू, किसान सभा और खेत ग्रामीण मजदूर यूनियन के संयुक्त आह्वान पर 10 अगस्त से जेल भरो आंदोलन शुरू किया जा रहा है: उसी की तैयारियों के लिए इटावा ब्लॉक में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव पंपलेट बांटकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं...1
- भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में हत्या के लिए दी 50 हजार की सुपारी कोटा के भीमगंजमंडी थाना पुलिस ने एक पति पत्नि को गिरफ्तार किया है जिन पर आरोप है कि किसी की हत्या करने के लिए 50 हजार रुपए की सुपारी दी है।1