logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इंटर डिस्कॉम संघर्ष समिति ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की मुलाकात।* *तबादला नीति जल्द लागू करवाने का मिला आश्वासन, मुख्यमंत्री से मध्यस्थता का भी भरोसा* कोटा, 9 अगस्त 2026। इंटर डिस्कॉम संघर्ष समिति राजस्थान के पदाधिकारियों ने रविवार को समिति के नेतृत्व में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके निजी आवास पर मुलाकात कर बिजली कार्मिकों की लंबे समय से लंबित तबादला नीति की मांग को लेकर विस्तार से चर्चा की। समिति पदाधिकारियों ने लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष बिजली कार्मिकों की समस्याओं को रखते हुए बताया कि कर्मचारी लंबे समय से तबादला नीति लागू करवाने के लिए संघर्षरत हैं। तबादला नहीं होने के कारण अनेक कार्मिकों को अपने परिवार से दूर रहना पड़ रहा है और वे अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन भी उचित रूप से नहीं कर पा रहे हैं। समिति के अनुसार लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि तबादला नीति को लेकर लगातार विचार-विमर्श चल रहा है और जल्द ही इसे लागू करवाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से मध्यस्थता करवाने का भी पूर्ण आश्वासन दिया। समिति ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ने बिजली कार्मिकों के पक्ष में व्यक्तिगत स्तर पर भी बातचीत की है। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली कर्मचारियों की इस मांग को लेकर वे लगातार जनप्रतिनिधियों, विधायकों, मंत्रियों और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर ज्ञापन देकर और प्रदर्शन कर तबादला नीति लागू करने की मांग लगातार उठाई जा रही है। समिति के अनुसार बिजली कार्मिकों की यह मांग विधानसभा में भी कई बार उठाई जा चुकी है तथा कई मंत्री, विधायक और मुख्यमंत्री स्तर पर भी समस्या के समाधान को लेकर चर्चा हो चुकी है। इसी क्रम में रविवार को समिति पदाधिकारियों ने श्याम आर्य के नेतृत्व में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर अपनी मांग एवं समस्याएं उनके समक्ष रखीं। समिति पदाधिकारियों ने लोकसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि बिजली कार्मिकों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का यथाशीघ्र स्थायी समाधान करवाया जाएगा। इस दौरान श्याम आर्य, नरेंद्र कुमावत, राजेश सैनी, दिनेश प्रजापत, रितिक गोचर, राकेश सुमन एवं अरविंद जांगिड सहित समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

1 hr ago
user_Pawan Mehar
Pawan Mehar
Local News Reporter रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
1 hr ago

इंटर डिस्कॉम संघर्ष समिति ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की मुलाकात।* *तबादला नीति जल्द लागू करवाने का मिला आश्वासन, मुख्यमंत्री से मध्यस्थता का भी भरोसा* कोटा, 9 अगस्त 2026। इंटर डिस्कॉम संघर्ष समिति राजस्थान के पदाधिकारियों ने रविवार को समिति के नेतृत्व में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके निजी आवास पर मुलाकात कर बिजली कार्मिकों की लंबे समय से लंबित तबादला नीति की मांग को लेकर विस्तार से चर्चा की। समिति पदाधिकारियों ने लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष बिजली कार्मिकों की समस्याओं को रखते हुए बताया कि कर्मचारी लंबे समय से तबादला नीति लागू करवाने के लिए संघर्षरत हैं। तबादला नहीं होने के कारण अनेक कार्मिकों को अपने परिवार से दूर रहना पड़ रहा है और वे अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन भी उचित रूप से नहीं कर पा रहे हैं। समिति के अनुसार लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि तबादला नीति को लेकर लगातार विचार-विमर्श चल रहा है और जल्द ही इसे लागू करवाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से मध्यस्थता करवाने का भी पूर्ण आश्वासन दिया। समिति ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ने बिजली कार्मिकों के पक्ष में व्यक्तिगत स्तर पर भी बातचीत की है। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली कर्मचारियों की इस मांग को लेकर वे लगातार जनप्रतिनिधियों, विधायकों, मंत्रियों और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर ज्ञापन देकर और प्रदर्शन कर तबादला नीति लागू करने की मांग लगातार उठाई जा रही है। समिति के अनुसार बिजली कार्मिकों की यह मांग विधानसभा में भी कई बार उठाई जा चुकी है तथा कई मंत्री, विधायक और मुख्यमंत्री स्तर पर भी समस्या के समाधान को लेकर चर्चा हो चुकी है। इसी क्रम में रविवार को समिति पदाधिकारियों ने श्याम आर्य के नेतृत्व में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर अपनी मांग एवं समस्याएं उनके समक्ष रखीं। समिति पदाधिकारियों ने लोकसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि बिजली कार्मिकों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का यथाशीघ्र स्थायी समाधान करवाया जाएगा। इस दौरान श्याम आर्य, नरेंद्र कुमावत, राजेश सैनी, दिनेश प्रजापत, रितिक गोचर, राकेश सुमन एवं अरविंद जांगिड सहित समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • इटावा ब्लॉक में 10 अगस्त के जेल भरो आंदोलन की तैयारियां जोरों पर सीटू, किसान सभा और खेत ग्रामीण मजदूर यूनियन के संयुक्त आह्वान पर 10 अगस्त से जेल भरो आंदोलन शुरू किया जा रहा है: उसी की तैयारियों के लिए इटावा ब्लॉक में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव पंपलेट बांटकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं...
    1
    इटावा ब्लॉक में 10 अगस्त के जेल भरो आंदोलन की तैयारियां जोरों पर
सीटू, किसान सभा और खेत ग्रामीण मजदूर यूनियन के संयुक्त आह्वान पर 10 अगस्त से जेल भरो आंदोलन शुरू किया जा रहा है: उसी की तैयारियों के लिए इटावा ब्लॉक में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव पंपलेट बांटकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • अंतिम व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाना हमारा संकल्प - बिरला - लगभग 6 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कोटा, 9 अगस्त। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को श्री चांदमारी बालाजी मंदिर परिसर में पौधारोपण किया तथा विभिन्न वार्डों में लगभग 6 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री चांदमारी बालाजी और भगवान भोलेनाथ के श्रीचरणों में प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना करते हुए कहा कि विकास का लाभ हर घर तक पहुंचे और प्रत्येक परिवार को बेहतर जीवन सुविधाएं मिलें, यही उनका संकल्प है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सड़क, नालियां, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार निरंतर किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि लोगों की कठिनाइयों को दूर कर उनके जीवन को अधिक सहज और सम्मानजनक बनाना है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों तक भोजन, उपचार, शिक्षा, आवास, पेंशन, खाद्य सुरक्षा और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। बिरला ने कहा कि हम सभी को भगवान हनुमान के सेवा भाव और भगवान शिव के त्याग से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सच्ची जनसेवा वही है, जिससे किसी पीड़ित, गरीब या जरूरतमंद के जीवन में राहत और मुस्कान आए। समाज के अभावों और चुनौतियों को दूर करना ही सबसे बड़ा पुण्य है। लोकसभा अध्यक्ष ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ उसकी देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। सभी लोग पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाएं, प्लास्टिक का उपयोग कम करें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही कोटा को स्वच्छ, हराभरा और पर्यावरण के प्रति जागरूक शहर बनाया जा सकता है। धार्मिक स्थलों का विकास बढ़ाएगा पर्यटन - संदीप शर्मा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से क्षेत्र के विकास को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि जिले में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य हो रहा है। मथुराधीश जी कॉरिडोर सहित अन्य योजनाएं कोटा को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस दौरान शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, प्रदेश प्रवक्ता पंकज मेहता, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम लव शर्मा, स्टेशन मण्डल अध्यक्ष दिनेश सरसिया, मण्डल प्रतिनिधि सत्यनारायण शर्मा मंचासीन रहे। मण्डल प्रभारी जितेंद्र चौधरी, चाँदमारी बालाजी मंदिर समिति अध्यक्ष जगदीश गौतम पिंटू, दीपक खींची, महामंत्री निखिल शर्मा, नरेंद्र चौरसिया, जतीन तिवारी, निशा हाड़ा, प्रियंका गौतम, शुभम शर्मा, मुरलीधर लोधा, विकास चौधरी, दीपक मेहरा आदि उपस्थित रहे।
    4
    अंतिम व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाना हमारा संकल्प - बिरला
- लगभग 6 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
कोटा, 9 अगस्त। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को श्री चांदमारी बालाजी मंदिर परिसर में पौधारोपण किया तथा विभिन्न वार्डों में लगभग 6 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री चांदमारी बालाजी और भगवान भोलेनाथ के श्रीचरणों में प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना करते हुए कहा कि विकास का लाभ हर घर तक पहुंचे और प्रत्येक परिवार को बेहतर जीवन सुविधाएं मिलें, यही उनका संकल्प है।
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सड़क, नालियां, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार निरंतर किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि लोगों की कठिनाइयों को दूर कर उनके जीवन को अधिक सहज और सम्मानजनक बनाना है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों तक भोजन, उपचार, शिक्षा, आवास, पेंशन, खाद्य सुरक्षा और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
बिरला ने कहा कि हम सभी को भगवान हनुमान के सेवा भाव और भगवान शिव के त्याग से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सच्ची जनसेवा वही है, जिससे किसी पीड़ित, गरीब या जरूरतमंद के जीवन में राहत और मुस्कान आए। समाज के अभावों और चुनौतियों को दूर करना ही सबसे बड़ा पुण्य है।
लोकसभा अध्यक्ष ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ उसकी देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। सभी लोग पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाएं, प्लास्टिक का उपयोग कम करें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही कोटा को स्वच्छ, हराभरा और पर्यावरण के प्रति जागरूक शहर बनाया जा सकता है।
धार्मिक स्थलों का विकास बढ़ाएगा पर्यटन - संदीप शर्मा 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से क्षेत्र के विकास को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि जिले में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य हो रहा है। मथुराधीश जी कॉरिडोर सहित अन्य योजनाएं कोटा को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
इस दौरान शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, प्रदेश प्रवक्ता पंकज मेहता, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम लव शर्मा, स्टेशन मण्डल अध्यक्ष दिनेश सरसिया, मण्डल प्रतिनिधि सत्यनारायण शर्मा मंचासीन रहे। मण्डल प्रभारी जितेंद्र चौधरी, चाँदमारी बालाजी मंदिर समिति अध्यक्ष जगदीश गौतम पिंटू, दीपक खींची, महामंत्री निखिल शर्मा, नरेंद्र चौरसिया, जतीन तिवारी, निशा हाड़ा, प्रियंका गौतम, शुभम शर्मा, मुरलीधर लोधा, विकास चौधरी, दीपक मेहरा आदि उपस्थित रहे।
    user_Dushyant singh gehlot journal
    Dushyant singh gehlot journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • विधायक महारानी कल्पना देवी के जन्मदिन पर सेवा कार्य,वृद्धाश्रम में भोजन और गोशाला में गायों को खिलाया चारा कोटा लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक महारानी कल्पना देवी के जन्मदिन के अवसर पर समाजसेवी एवं युवा नेता पिंटू गुर्जर के नेतृत्व में विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए गए। इस दौरान वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों को भोजन कराया गया और गोशाला में गायों को चारा खिलाया गया।इसके साथ ही जेके लोन अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल एवं बिस्कुट वितरित किए गए। सेवा कार्यों के दौरान वरिष्ठजनों और मरीजों ने विधायक कल्पना देवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में युवा नेता महेंद्र सिंह, दिलकुश मीणा, पुरुषोत्तम नागर, देवेंद्र मोड़सर, अनिल नायक, धनराज भालोट, सौरभ जादौन, बंटी सिंगर, नंदराज गुर्जर, महावीर गुर्जर, हरिओम, जोनी नागर, जयप्रकाश सैनी, मनीष मीणा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    विधायक महारानी कल्पना देवी के जन्मदिन पर सेवा कार्य,वृद्धाश्रम में भोजन और गोशाला में गायों को खिलाया चारा
कोटा  लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक महारानी कल्पना देवी के जन्मदिन के अवसर पर समाजसेवी एवं युवा नेता पिंटू गुर्जर के नेतृत्व में विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए गए। इस दौरान वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों को भोजन कराया गया और गोशाला में गायों को चारा खिलाया गया।इसके साथ ही जेके लोन अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल एवं बिस्कुट वितरित किए गए। सेवा कार्यों के दौरान वरिष्ठजनों और मरीजों ने विधायक कल्पना देवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में युवा नेता महेंद्र सिंह, दिलकुश मीणा, पुरुषोत्तम नागर, देवेंद्र मोड़सर, अनिल नायक, धनराज भालोट, सौरभ जादौन, बंटी सिंगर, नंदराज गुर्जर, महावीर गुर्जर, हरिओम, जोनी नागर, जयप्रकाश सैनी, मनीष मीणा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Ravindra
    Ravindra
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • झातला पंचायत में 31 साल के पट्टों का रिकॉर्ड गायब! 1995 से 2026 तक आवासीय भूखंडों के पट्टे किसे मिले? पंचायत ने कहा—“रिकॉर्ड ही उपलब्ध नहीं” झातला। ग्राम पंचायत झातला में आवासीय भूखंडों के पट्टों को लेकर अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। वर्ष 1995 से 2026 तक पंचायत द्वारा आवासीय भूखंडों के संबंध में जारी किए गए पट्टों की जानकारी मांगे जाने पर पंचायत सचिव ने पंचायत के लेटरपैड पर लिखित जवाब देते हुए कहा कि पंचायत में संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। करीब 31 वर्षों के रिकॉर्ड का इस तरह उपलब्ध नहीं होना अपने आप में गंभीर प्रशासनिक सवाल खड़े करता है। आखिर इतने वर्षों में पंचायत द्वारा किन-किन लोगों को आवासीय भूखंडों के पट्टे दिए गए? कितने पट्टे जारी हुए? किसके नाम पर हुए और किस प्रक्रिया के तहत हुए—इन सवालों का जवाब अब रिकॉर्ड के अभाव में कौन देगा? मामले को लेकर प्रेस प्रतिनिधि द्वारा मंत्री से चर्चा कर उच्च अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी देने तथा रिकॉर्ड गायब होने की स्थिति में पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि पंचायत का महत्वपूर्ण रिकॉर्ड आखिर कहां गया। वहीं पंचायत सचिव का कहना है कि उन्हें पद संभाले लगभग एक माह ही हुआ है और पुराने रिकॉर्ड के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि 1995 से 2026 तक के महत्वपूर्ण पंचायत रिकॉर्ड का जिम्मेदार कौन है? यदि रिकॉर्ड वास्तव में उपलब्ध नहीं है तो वह कहां गया और उसकी जिम्मेदारी किसकी है? क्या पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच होगी? और क्या पुराने रिकॉर्ड की तलाश कराकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी? झातला पंचायत में 31 वर्षों के पट्टा रिकॉर्ड के गायब होने का मामला अब जांच की मांग कर रहा है। प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है, यह देखने वाली बात होगी। सिंगोली से ख्वाजा हुसैन मेवाती की रिपोर्ट
    3
    झातला पंचायत में 31 साल के पट्टों का रिकॉर्ड गायब!
1995 से 2026 तक आवासीय भूखंडों के पट्टे किसे मिले? पंचायत ने कहा—“रिकॉर्ड ही उपलब्ध नहीं”
झातला। ग्राम पंचायत झातला में आवासीय भूखंडों के पट्टों को लेकर अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। वर्ष 1995 से 2026 तक पंचायत द्वारा आवासीय भूखंडों के संबंध में जारी किए गए पट्टों की जानकारी मांगे जाने पर पंचायत सचिव ने पंचायत के लेटरपैड पर लिखित जवाब देते हुए कहा कि पंचायत में संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है।
करीब 31 वर्षों के रिकॉर्ड का इस तरह उपलब्ध नहीं होना अपने आप में गंभीर प्रशासनिक सवाल खड़े करता है। आखिर इतने वर्षों में पंचायत द्वारा किन-किन लोगों को आवासीय भूखंडों के पट्टे दिए गए? कितने पट्टे जारी हुए? किसके नाम पर हुए और किस प्रक्रिया के तहत हुए—इन सवालों का जवाब अब रिकॉर्ड के अभाव में कौन देगा?
मामले को लेकर प्रेस प्रतिनिधि द्वारा मंत्री से चर्चा कर उच्च अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी देने तथा रिकॉर्ड गायब होने की स्थिति में पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि पंचायत का महत्वपूर्ण रिकॉर्ड आखिर कहां गया।
वहीं पंचायत सचिव का कहना है कि उन्हें पद संभाले लगभग एक माह ही हुआ है और पुराने रिकॉर्ड के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि 1995 से 2026 तक के महत्वपूर्ण पंचायत रिकॉर्ड का जिम्मेदार कौन है? यदि रिकॉर्ड वास्तव में उपलब्ध नहीं है तो वह कहां गया और उसकी जिम्मेदारी किसकी है? क्या पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच होगी? और क्या पुराने रिकॉर्ड की तलाश कराकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी?
झातला पंचायत में 31 वर्षों के पट्टा रिकॉर्ड के गायब होने का मामला अब जांच की मांग कर रहा है। प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है, यह देखने वाली बात होगी। सिंगोली से ख्वाजा हुसैन मेवाती की रिपोर्ट
    user_Khwaja Hussain mewati singoli
    Khwaja Hussain mewati singoli
    Salesperson सिंगोली, नीमच, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज कि कलश यात्रा का ढाबादेह पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत मोड़क क्षेत्र के कमलपुरा फोर-लेन बस स्टैंड से रविवार सुबह 11:45 कों प्रारंभ हुईं संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज कि भव्य कलश यात्रा ढाबादेह पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व वह व्यापारीयों व दुकानदारों द्वारा कलश यात्रा का ज़ोरदार पुष्प वर्षा के साथ आरती कर स्वागत किया, कार्यकताओं ने कलश यात्रा में पधारे सभी लोगो का भी पुष्प वर्षा कि और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजू सुमन ने कलश का तिलक लगाकर आरती की उसके बाद कलश कों पूरे ढाबादेह बाजार में भ्रमण करवातें हुएं कलश यात्रा श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंची वहां यादव समाज द्वारा कलश का पूजन किया , इसके बाद कलश यात्रा सुकेत सातलखेडी के लिए रवाना हों गईं ,इस कार्यक्रम में मौजूद रहें यात्रा में शामिल रहें,उप जिला प्रमुख कृष्ण गोपाल अहीर मंडल प्रतिनिधि गौरीशंकर महात्मा जिला परिषद सदस्य रामविलास मीणा मंडल मंडल उपाध्यक्ष रामस्वरूप रायका बंटी प्रजापत,एसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहन मेघवाल कालू मेघवाल पूर्व पंच गोपाल धाकड़ जितेंद्र जांगिड़ रोहित शर्मा पूर्व उप सरपंच राजू बना मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण बैरवा पूर्व जिला मंत्री मनोज बंजारा पूर्व सरपंच राजेश यादव लालचंद सेन पुरुषोत्तम गुप्ता चंचल धाकड़ आदि मौजूद रहें।
    4
    संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज कि कलश यात्रा का ढाबादेह पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 
मोड़क क्षेत्र के कमलपुरा फोर-लेन बस स्टैंड से रविवार  सुबह 11:45 कों प्रारंभ हुईं संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज कि भव्य कलश यात्रा  ढाबादेह पहुंचने पर  भाजपा कार्यकर्ताओं व वह व्यापारीयों व दुकानदारों द्वारा कलश यात्रा का ज़ोरदार  पुष्प वर्षा के साथ आरती कर स्वागत किया, कार्यकताओं ने कलश यात्रा में पधारे सभी लोगो का भी पुष्प वर्षा कि और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजू सुमन ने कलश का तिलक लगाकर  आरती की उसके बाद कलश कों पूरे ढाबादेह बाजार में भ्रमण करवातें हुएं कलश यात्रा श्री राधा कृष्ण  मंदिर पहुंची वहां  यादव समाज द्वारा कलश का  पूजन किया ,  इसके बाद  कलश यात्रा सुकेत सातलखेडी के लिए रवाना हों गईं ,इस कार्यक्रम में मौजूद रहें यात्रा में शामिल रहें,उप जिला प्रमुख कृष्ण गोपाल अहीर मंडल प्रतिनिधि गौरीशंकर महात्मा जिला परिषद सदस्य रामविलास मीणा मंडल मंडल उपाध्यक्ष रामस्वरूप रायका बंटी प्रजापत,एसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहन मेघवाल कालू मेघवाल पूर्व पंच गोपाल धाकड़  जितेंद्र जांगिड़ रोहित शर्मा पूर्व उप सरपंच राजू बना मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण बैरवा पूर्व जिला मंत्री मनोज बंजारा पूर्व सरपंच राजेश यादव लालचंद सेन पुरुषोत्तम गुप्ता चंचल धाकड़ आदि मौजूद रहें।
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • 9 August ko aadivasi Divas manaya Gaya ravlbhata mein det 9 August ko aadivasi Divas manaya Gaya ravlbhata mein
    1
    9 August ko aadivasi Divas manaya Gaya ravlbhata mein det
9 August ko aadivasi Divas manaya Gaya ravlbhata mein
    user_Prahlad bheel
    Prahlad bheel
    रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • चंबल किनारे कागज पर उतरा कोटा का स्थापत्य वैभव, नेक्ससंगम में विशेषज्ञों ने देखा ‘विजन कोटा’ कोटा। ‘नेक्ससंगम-2026’ के दूसरे दिन देशभर से आए आर्किटेक्ट्स, इंजीनियर्स, इंटीरियर डिजाइनर्स, लैंडस्केप विशेषज्ञों और नगर नियोजकों ने कोटा की स्थापत्य विरासत और चंबल रिवर फ्रंट का अनुभव किया। दिन की शुरुआत योग एवं जुम्बा से हुई। इसके बाद विशेषज्ञों ने चंबल माता मंदिर, राजस्थानी घाट, मुकुट महल, हेरिटेज चबूतरा, कनक महल, नंदी प्रतिमा सहित विभिन्न स्थलों का अवलोकन किया। विशेषज्ञों ने रिवर फ्रंट की खूबसूरती को अपनी कला में उतारा। किसी ने घाटों को कागज पर उकेरा तो किसी ने मंदिर, मूर्तिकला और लैंडस्केप को चित्रों का विषय बनाया। इस दौरान इंजीनियर मनीष जैन, सचिन शर्मा, संदीप दंडवते, कपिल तिवारी, विकास जैन, पीयूष परेता, शहनवाज खान, राजेश गुप्ता, ब्रजेश मुक्तावत और निरुत्तम सिंह राठौड़ सहित विशेषज्ञों ने कोटा की स्थापत्य संभावनाओं पर विचार साझा किए। इंजीनियर मनीष जैन ने कहा कि नेक्ससंगम का उद्देश्य विभिन्न विधाओं के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर ज्ञान, अनुभव और नई तकनीकों का आदान-प्रदान करना है। समापन पर प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए।
    3
    चंबल किनारे कागज पर उतरा कोटा का स्थापत्य वैभव, नेक्ससंगम में विशेषज्ञों ने देखा ‘विजन कोटा’
कोटा। ‘नेक्ससंगम-2026’ के दूसरे दिन देशभर से आए आर्किटेक्ट्स, इंजीनियर्स, इंटीरियर डिजाइनर्स, लैंडस्केप विशेषज्ञों और नगर नियोजकों ने कोटा की स्थापत्य विरासत और चंबल रिवर फ्रंट का अनुभव किया। दिन की शुरुआत योग एवं जुम्बा से हुई। इसके बाद विशेषज्ञों ने चंबल माता मंदिर, राजस्थानी घाट, मुकुट महल, हेरिटेज चबूतरा, कनक महल, नंदी प्रतिमा सहित विभिन्न स्थलों का अवलोकन किया।
विशेषज्ञों ने रिवर फ्रंट की खूबसूरती को अपनी कला में उतारा। किसी ने घाटों को कागज पर उकेरा तो किसी ने मंदिर, मूर्तिकला और लैंडस्केप को चित्रों का विषय बनाया। इस दौरान इंजीनियर मनीष जैन, सचिन शर्मा, संदीप दंडवते, कपिल तिवारी, विकास जैन, पीयूष परेता, शहनवाज खान, राजेश गुप्ता, ब्रजेश मुक्तावत और निरुत्तम सिंह राठौड़ सहित विशेषज्ञों ने कोटा की स्थापत्य संभावनाओं पर विचार साझा किए।
इंजीनियर मनीष जैन ने कहा कि नेक्ससंगम का उद्देश्य विभिन्न विधाओं के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर ज्ञान, अनुभव और नई तकनीकों का आदान-प्रदान करना है। समापन पर प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए।
    user_Dushyant singh gehlot journal
    Dushyant singh gehlot journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले प्रयागराज में राहुल गांधी ने निकाली बाइक रैली डर है कहीं प्राइम मिनिस्टर मोदी बाइक पर स्टंट नहीं करने लग जाएं: कल प्रयागराज की सड़कों पर बाइक रैली निकालते हुए राहुल गांधी
    1
    छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले प्रयागराज में राहुल गांधी ने निकाली बाइक रैली
डर है कहीं प्राइम मिनिस्टर मोदी बाइक पर स्टंट नहीं करने लग जाएं: कल प्रयागराज की सड़कों पर बाइक रैली निकालते हुए राहुल गांधी
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में हत्या के लिए दी 50 हजार की सुपारी कोटा के भीमगंजमंडी थाना पुलिस ने एक पति पत्नि को गिरफ्तार किया है जिन पर आरोप है कि किसी की हत्या करने के लिए 50 हजार रुपए की सुपारी दी है।
    1
    भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में हत्या के लिए दी 50 हजार की सुपारी 
कोटा के भीमगंजमंडी थाना पुलिस ने एक पति पत्नि को गिरफ्तार किया है जिन पर आरोप है कि किसी की हत्या करने के लिए 50 हजार रुपए की सुपारी दी है।
    user_Journalist Harish Yadav
    Journalist Harish Yadav
    Social Media Manager Ladpura, Kota•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.