Shuru
Apke Nagar Ki App…
IndiaNews 9Live
More news from दिल्ली and nearby areas
- उज्जैन, मध्य प्रदेश: पूर्ण चंद्र ग्रहण के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर की सफाई की जा रही है।1
- सादड़ी-देसूरी मार्ग पर दो बाइक भिड़ीः चार लोग गंभीर घायल, प्राथमिक उपचार बाद रेफर किया सादड़ी-देसूरी सड़क मार्ग पर सोमवार को नाईयों की बगेची के पास दो बाइक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई।जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर कालूराम पुत्र मालाराम गाडोलिया और हितेश पुत्र कालूराम सवार थे। दूसरी बाइक पर अमृत पुत्र मालाराम और सुरेश गरासिया सवार थे। दोनों बाइक जैसे ही नाईयों की बगेची के पास पहुंची, अचानक आमने-सामने टकरा गईं। इस टक्कर में घायलों को गंभीर चोटें आईं, जिनमें तीन दांत टूटकर सड़क पर गिर गए।दोनों बाइक थाने में खड़ी करवाई घायलों का हॉस्पिटल में इलाज किया। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के पायलट जितेंद्र सिंह राठौड़ ने सभी घायलों को सादड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस एएसआई मूलाराम मीणा ने बताया कि दुर्घटना में शामिल दोनों बाइक को थाने में खड़ा किया है। रिपोर्टर भीकाराम कंडारा की रिपोर्ट1
- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में एक सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई है। आरोप है कि एक महिला केयर टेकर ने जिस परिवार की देखभाल की जिम्मेदारी संभाली हुई थी, उसी के साथ विश्वासघात करते हुए वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, महिला ने पहले परिवार के सदस्यों को भोजन में कथित रूप से नींद की गोलियां मिलाकर खिला दीं। सभी के गहरी नींद में चले जाने के बाद उसने घर में रखे करीब 30 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गई। सुबह जब परिवार के सदस्यों की नींद खुली तो उन्हें चक्कर और कमजोरी महसूस हुई। घर में रखी नकदी गायब मिलने पर मामले का खुलासा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।1
- दुनिया के एकमात्र कंपनी जो आम जनता का रास्ता रोक कर अपना काम करती है और लोगों का रोजगार छिनती है दिल्ली में अगर सबसे बुरा एचएएल किसी कंपनी ने किया है तो वह एलएनटी कंपनी है1
- Post by IndiaNews 9Live1
- #DelhiNews #CourtCases #SatyugBill #JudicialReforms #SupremeCourt #LokSabha #BNS #BNSS #LegalUpdate1
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अपील दिल्लीवासी महिला सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, प्रधानमंत्री मोदी और कनाडाई प्रधानमंत्री कार्नी के बीच द्विपक्षीय बातचीत, मोदी बोले हमने हमेशा शांति और स्थिरता बनाए रखने का आह्वान किया, तेलंगाना में राहुल की कांग्रेस जिलाध्यक्षों से मुलाकात, बंगाल के इस्लामपुर को ईश्वरपुर बनाने के लिए बीजेपी का संकल्प, योगीजी की होलिका पूजा.... देखिए छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर...1
- खबर दिल्ली के थाना कश्मीरी गेट क्षेत्र में अधिवक्ता को निशाना बनाकर की गई सनसनीखेज फायरिंग की वारदात का एनआर-II, क्राइम ब्रांच ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में कुख्यात गैंगस्टर Rohit Godara के सहयोगी और मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अत्याधुनिक विदेशी निर्मित ग्लॉक पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए स्कूटी उपलब्ध कराई थी और फर्जी सिम कार्ड की व्यवस्था भी की थी, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। क्राइम ब्रांच की पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना है। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। दिल्ली पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।1