महुआखेड़ा में 3 से 9 अप्रैल तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का होगा आयोजन, 3 अप्रैल को निकलेगी भव्य कलश यात्रा राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता डॉ. दीपक कृष्ण शास्त्री सुनाएंगे भागवत कथा, अंतिम दिन पूर्णाहुति व महाप्रसादी का आयोजन 🙏 क्षेत्र के महुआखेड़ा गांव में स्थित वीर वाले हनुमान जी महाराज मंदिर परिसर में 3 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा का आयोजन समस्त ग्रामवासी महुआखेड़ा एवं धर्मप्रेमी भक्तजनों के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार कथा का शुभारंभ 3 अप्रैल 2026, शुक्रवार को सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इसके बाद प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। कथा का वाचन राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता डॉ. दीपक कृष्ण शास्त्री (उज्जैन वाले) द्वारा किया जाएगा, जो अपने मधुर एवं संगीतमय शैली में श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत की महिमा का रसपान कराएंगे। वहीं कार्यक्रम में पं. विनोद शर्मा (हरिहर संस्था उपाध्यक्ष) भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के अंतिम दिन 9 अप्रैल 2026, गुरुवार को श्रीमद् भागवत कथा की पूर्णाहुति के साथ महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
महुआखेड़ा में 3 से 9 अप्रैल तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का होगा आयोजन, 3 अप्रैल को निकलेगी भव्य कलश यात्रा राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता डॉ. दीपक कृष्ण शास्त्री सुनाएंगे भागवत कथा, अंतिम दिन पूर्णाहुति व महाप्रसादी का आयोजन 🙏 क्षेत्र के महुआखेड़ा गांव में स्थित वीर वाले हनुमान जी महाराज मंदिर परिसर में 3 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा का आयोजन समस्त ग्रामवासी महुआखेड़ा एवं धर्मप्रेमी भक्तजनों के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार कथा का शुभारंभ 3 अप्रैल 2026, शुक्रवार को सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इसके बाद प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। कथा का वाचन राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता डॉ. दीपक कृष्ण शास्त्री (उज्जैन वाले) द्वारा किया जाएगा, जो अपने मधुर एवं संगीतमय शैली में श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत की महिमा का रसपान कराएंगे। वहीं कार्यक्रम में पं. विनोद शर्मा (हरिहर संस्था उपाध्यक्ष) भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के अंतिम दिन 9 अप्रैल 2026, गुरुवार को श्रीमद् भागवत कथा की पूर्णाहुति के साथ महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
- जयपुर के विश्वकर्मा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार की जान चली गई। जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग की टीम सड़क पर बिना बैरिकेडिंग ट्रकों की जांच कर रही थी। इसी दौरान RTO इंस्पेक्टर शकीला बानो सिपाहियों के साथ एक ट्रक के पीछे भाग रही थीं, तभी एक बाइक सवार उनकी गाड़ी की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार गाड़ी से टकराकर सीधे परिवहन विभाग की गाड़ी के शीशे से जा टकराया, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया और गाड़ी भी आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी की स्पीड लगभग 150 किमी/घंटा बताई जा रही है। इस भीषण टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने आरोप लगाया कि परिवहन विभाग के एक दलाल को भी पकड़ लिया गया, जो ट्रक ड्राइवरों से ₹500-₹500 की अवैध वसूली कर रहा था। घटना के बाद जब लोगों ने परिवहन इंस्पेक्टर शकीला बानो से सवाल किए तो उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है और पुलिस इसकी जांच करेगी।1
- Dynamic meditation at chouthmataji temple chhipabarod1
- शादी में नृत्य हाडौती म्यूजिकल ग्रुप कोटा, लव - कुश गार्डन सब्जी मंडी छीपाबड़ौद बारां #rajasthan #wairalreel #chhipabarod1
- हरनावदाशाहजी.कस्बे में रविवार रात को क्रिकेट का रोमांच छाया रहा। टी 20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत की जीत कस्बे के प्रति आशान्वित क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर तैयारी करते हुए यहां एक मेरिज धर्मशाला परिसर में बडी स्क्रीन लगवाकर लोगों के लिए मैच का प्रदर्शन की व्यवस्था की। टी-20 वर्ल्डकप का फाइनल मुकाबला देखने के लिए मैच शुरू होने से पहले ही क्रिकेट प्रेमियों की भीड जुटने लगी।मैच शुरू होने के साथ ही भारतीय टीम के बल्लेबाजों के चौके-छक्के हवा में मारने पर युवाओं ने जोरशोर से हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आतिशबाजी की। देर रात तक काफी उत्साह देखने को मिला। अंत में भारत ने जैसे ही न्यूजीलैंड को हराया। वैसे ही कस्बे की हरनावदा सुपर किंग्स क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की मौजूदगी में जश्न मनाया। कस्बे में होली के बाद दीवाली जैसा माहौल हो गया। टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की। विश्व कप में भारत की जीत पर कस्बे भारतीय टीम की जीत की खुशी में युवाओं और खेलप्रेमियों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ आसमां में रंगबिरंगे आतिशबाजी कर जश्न मनाया।4
- झालावाड़। आरोग्य भारती जिला झालावाड़ विभाग बारा प्रांत चित्तौड़ स्वस्थ बस्ती कार्यक्रम के तहत आज झालावाड़ हाउसिंग बोर्ड की कालबेलिया बस्ती में स्वास्थ्य प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित हुआ । विभाग संयोजक सुरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि हमें चैत्र माह में नीम की पत्ती का सेवन करना चाहिए जिससे हम पूरे वर्ष स्वस्थ रह सकते हैं । जैन द्वारा आरोग्य भारती का उद्वेश्य हम कैसे रोगी ना हो ओर रसोई में ही रखी हुई सामानों से स्वस्थ रहने के बारे मै बताया । आरोग्य भारती जिलाध्यक्ष डॉ रिंकेश कुमार यादवेन्द्र द्वारा जंक फूड द्वारा होने वाले नुकसान और छोटे बच्चों को चिप्स कुरकुरे टनटना से होने वाले नुकसान के बारे मै बताया कि इनसे बच्चों का पेट तो भर जाता है पर शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक ऊर्जा नहीं मिलती है महिलाओं को मोटे अनाज का महत्व बताया पहले संपन्न लोग ही गेहूं खाते ते इसलिए बीपी शुगर उन्हें ही होते थे अब सभी को हो रहे है अब संपन्न लोग मोटा अनाज खा रहे है । स्वस्थ बस्ती प्रमुख शशी अग्रवाल द्वारा दिनचर्या का महत्व बताया स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ जीवन शैली को अपनाया जाना जरूरी है इसके लिए पौष्टिक आहार शारीरिक व्यायाम पर्याप्त पानी पीना और पर्याप्त नींद सबसे महत्वपूर्ण है हम एक अनुशासित जीवन शैली अपनाते हैं तो निश्चित तौर पर स्वस्थ रहने में सफल हो पाते हैं । प्रेरणा ने बताया कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोज स्नान करना रोज दातुन करना खुद को अपने शरीर को अपने कपड़ों को साफ सुथरे रखना बहुत जरूरी है इससे हमारे स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है सुरेन्द्र जैन द्वारा आरोग्य मंत्र का उच्चारण करवाया गया ।1
- रामगंजमंडी क्षेत्र के चेचट माइंस इलाके में सरेण्डर हो चुकी खदानों को भरवाने की मांग को लेकर गौ सेवकों और ग्रामीणों ने खान एवं भू-विज्ञान विभाग के खनि अभियंता को ज्ञापन सौंपा। मंगलवार शाम करीब 4 बजे गौ सेवकों ने बताया कि क्षेत्र में करीब 815 बीघा चरागाह भूमि माइंस क्षेत्र में आती है, जिसमें से लगभग 450 बीघा जमीन में खनन हो चुका है और करीब 300 बीघा भूमि की माइंस सरेण्डर भी हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि नियम अनुसार खदान सरेण्डर होने के बाद उसे मिट्टी डालकर समतल किया जाना चाहिए, ताकि वहां घास उग सके और भूमि चरागाह के रूप में उपयोग हो सके। लेकिन खेडली रोड से कोटड़ी रोड तक कई खदानें अब भी खुली पड़ी हैं, जिनमें पानी भरा हुआ है। खदानों के किनारे ही सड़क और बस्ती होने से कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि कई जगह चरागाह भूमि पर भी मलबा डाल दिया गया है, जिससे गौवंश के चरने में परेशानी हो रही है। इस संबंध में वर्ष 2021 से अब तक कई बार जिला कलेक्टर और एसडीएम को ज्ञापन दिए जा चुके हैं। वर्ष 2022 में तत्कालीन एसडीएम राजेश डागा द्वारा भूमि का सीमांकन भी कराया गया था, जिसमें करीब 400 बीघा भूमि खनन से प्रभावित पाई गई थी। ग्रामीणों ने मांग की है कि जिन खदानों का खनन हो चुका है, उन्हें तुरंत भरवाकर मिट्टी डाली जाए और भूमि को चरने योग्य बनाकर ग्राम पंचायत को सौंपा जाए। साथ ही दोषी खनन पट्टाधारकों को ब्लैकलिस्ट करने और भविष्य में उन्हें माइंस लीज नहीं देने की मांग भी की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो गौ सेवक और ग्रामवासी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।1
- सीट के नीचे छिपे सांप ने काटा: बाइक सवार दो बच्चे अस्पताल पहुंचे, इलाज जारी कोटा। शहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बाइक की सीट के नीचे छिपे सांप ने अचानक एक बच्चे को काट लिया। घटना के बाद घबराए दोनों बच्चे बाइक छोड़कर तुरंत अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका इलाज जारी है। स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नया गांव निवासी दो बच्चे, जो लाइट का काम सीखते हैं, बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक की सीट के नीचे छिपा स्किल वाइपर सांप बाहर निकल आया और सामने बैठे एक बच्चे को दो जगह पर काट लिया ।अचानक हुए हमले से दोनों बच्चे घबरा गए और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंच गए। समय रहते अस्पताल पहुंचने से बड़ी अनहोनी टल गई। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में बच्चे का इलाज जारी है। स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने लोगों से अपील की है कि वाहनों को चलाने से पहले सीट और आसपास की जगह जरूर देख लें, क्योंकि कई बार सांप या अन्य जीव वहां छिपे हो सकते हैं।1
- सुकेत बिजली विभाग द्वारा क्षेत्र के सलावद, बडोदिया और पामाखेड़ी गांवों में बिजली चोरी के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कटे हुए कनेक्शनों के बावजूद डायरेक्ट आंकड़े डालकर बिजली उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम ने मौके पर अवैध आंकड़े हटाकर जब्त किए। कार्रवाई के दौरान सलावद में 22, बडोदिया में 12 और पामाखेड़ी में 9 लोगों के अवैध आंकड़े हटवाए गए। विभागीय कार्रवाई को देखते हुए कई लोगों ने स्वयं ही अपने अवैध कनेक्शन हटा लिए। इस दौरान जिन उपभोक्ताओं की वीसीआर भरी हुई है उन्हें राशि जमा कराने और जिनके कनेक्शन कटे हुए हैं उन्हें 14 मार्च 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत या सुकेत कार्यालय के माध्यम से प्रकरण का निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।1