जबलपुर कैंट विधानसभा में विकास की बहार! 80 लाख रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों का भूमिपूजन, लाला लाजपत राय वार्ड में विकास कार्यों की शुरुआत। ब्रेकिंग न्यूज | जबलपुर कैंट विधानसभा में विकास की बहार! 80 लाख रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों का भूमिपूजन, लाला लाजपत राय वार्ड में विकास कार्यों की शुरुआत। दिसंबर 2026 तक सड़कों का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रांझी अस्पताल को 100 बिस्तरों के आधुनिक अस्पताल में विकसित करने की तैयारी ट्रामा यूनिट एवं आकस्मिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण मोहनिया में 25 एकड़ भूमि पर औद्योगिक केंद्र का काम शुरू अमृत योजना 2.0 के तहत हर घर नर्मदा जल पहुंचाने का संकल्प वर्ष 2027 तक पेयजल योजना पूरी करने का लक्ष्य कैंट विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। #जबलपुर #BreakingNews #JabalpurNews #कैंटविधानसभा #अशोकरोहाणी #विकासकार्य #सड़कनिर्माण #नर्मदाजल #अमृतयोजना #MPNews #MadhyaPradesh #NewsUpdate #टेक
जबलपुर कैंट विधानसभा में विकास की बहार! 80 लाख रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों का भूमिपूजन, लाला लाजपत राय वार्ड में विकास कार्यों की शुरुआत। ब्रेकिंग न्यूज | जबलपुर कैंट विधानसभा में विकास की बहार! 80 लाख रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों का भूमिपूजन, लाला लाजपत राय वार्ड में विकास कार्यों की शुरुआत। दिसंबर 2026 तक सड़कों का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रांझी अस्पताल को 100 बिस्तरों के आधुनिक अस्पताल में विकसित करने की तैयारी ट्रामा यूनिट एवं आकस्मिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण मोहनिया में 25 एकड़ भूमि पर औद्योगिक केंद्र का काम शुरू अमृत योजना 2.0 के तहत हर घर नर्मदा जल पहुंचाने का संकल्प वर्ष 2027 तक पेयजल योजना पूरी करने का लक्ष्य कैंट विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। #जबलपुर #BreakingNews #JabalpurNews #कैंटविधानसभा #अशोकरोहाणी #विकासकार्य #सड़कनिर्माण #नर्मदाजल #अमृतयोजना #MPNews #MadhyaPradesh #NewsUpdate #टेक
- सागर बंडा शराब मामले पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का बयान1
- स्कूल है या खंडहर? 😱 छत से टपकता पानी, चारों तरफ दलदल | बेला गांव, दमोह” 📍 ग्राम बेला, ग्राम पंचायत हरपालपुरा, हटा विधानसभा, जिला दमोह (म.प्र.) यह है गांव के सरकारी स्कूल की Ground Reality—जर्जर भवन, छत से टपकता पानी, स्कूल के चारों तरफ जलभराव और दीवारों पर उगे पेड़-पौधे। 😔 सवाल है—ऐसे माहौल में हमारे गांव के बच्चे कैसे पढ़ेंगे और अपना भविष्य बनाएंगे? #BelaVillage #Damoh #Hata #GovernmentSchool #GroundReport1
- दतिया विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक कु घनश्याम सिंह ने ली विधायक की शपथ मध्यप्रदेश विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने दतिया विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा सदस्य घनश्याम सिंह जी को विधायक पद की दिलाई शपथ , साथ में रहे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कई विधायक1
- 🙏 “कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणतः क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः॥” 🙏 🌺 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌺 भगवान श्रीकृष्ण की कृपा एवं श्री हनुमान जी का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे। 🚩 श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में 352वीं संगीतमय महाआरती संपन्न 🚩 गोटेगांव के श्रीधाम संकट मोचन हनुमान मंदिर में बजरंग सेना नर्मदाखंड आरती महाआरती समिति द्वारा 352वीं संगीतमय महाआरती श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुई। सात वर्षों से चली आ रही यह अविराम भक्ति-परंपरा श्रद्धालुओं को निरंतर प्रभु चरणों से जोड़ रही है। पं. धर्मेंद्र चौबे के आचार्यत्व में पूजन-अर्चन, भोग एवं प्रसाद वितरण हुआ। श्रद्धालुओं ने श्रीराम स्तुति, हनुमान चालीसा एवं महाआरती का सामूहिक गायन किया। 🌺 जन्मोत्सव के अवसर पर कैलाश गुप्ता एवं अनीता अवस्थी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर एक संकल्प भी— भक्ति रहे अविराम, यहाँ गूँजे राम का नाम। आओ मिलकर सजा दें अपना, श्री संकट मोचन धाम॥ 🚩 जय श्री राम 🚩 | जय बजरंगबली 🙏1
- 352वीं महाआरती में गूंजा राम नाम, जीर्णोद्धार का भी लिया संकल्प गोटेगांव। श्रीधाम स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में बजरंग सेना नर्मदाखंड आरती महाआरती समिति द्वारा शनिवार को 352वीं संगीतमय महाआरती श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई। सात वर्षों से लगातार चल रही इस भक्ति परंपरा में श्रद्धालुओं ने श्रीराम स्तुति, हनुमान चालीसा एवं महाआरती का सामूहिक गायन किया। पं. धर्मेंद्र चौबे के आचार्यत्व में कैलाश गुप्ता एवं राकेश अवस्थी ने विधि-विधान से पूजन किया। हनुमानजी को मगज के लड्डू, इमरती, गुड़-चना व फलों का भोग लगाया गया। समिति की भजन मंडली ने भजनों की प्रस्तुति दी। महाआरती के बाद कैलाश गुप्ता एवं अनीता अवस्थी को जन्मोत्सव पर पुष्पमाला व तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अथर्व शर्मा, ओजस चौरसिया, रुद्रांश राय, रुद्र गुप्ता, अव्यान शर्मा, अक्षत सराठे, अनुज ठाकुर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- गोटेगांव के ग्राम सरेलू मार्ग पर अत्यधिक मात्रा में कीचड़ होने से ग्रामीणों का आवागमन हो रहा प्रभावित ग्रामीणो ने की सुधार कार्य कि मांग ग्रामीणो का कहना है कि बच्चों का भी इस मार्ग से स्कूल जाने आने में परेशानी हो रही है ।1
- जबलपुर शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर महिला से 5.71 लाख की ऑनलाइन ठगी जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने शेयर मार्केट और आईपीओ में भारी मुनाफे का लालच देकर महिला से 5 लाख 71 हजार रुपये ठग लिए। पीड़िता को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर 320 प्रतिशत तक मुनाफे का झांसा दिया गया था। वीओ: जानकारी के मुताबिक, पीड़िता हेमलता यादव को ‘फोर्ब्स ईएमएफ सेबी रजिस्टर्ड एफपीआई’ संस्था के नाम से बनाए गए एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था। ग्रुप में शेयर मार्केट की टिप्स और मोटे मुनाफे के दावे किए जाते थे। जालसाजों ने महिला से फर्जी सब-अकाउंट खुलवाकर अलग-अलग यूपीआई आईडी और बैंक खातों में कुल 5 लाख 71 हजार रुपये जमा करवाए। इसके बाद जब महिला ने अपनी रकम निकालने की कोशिश की, तो आरोपियों ने लगातार ट्रेडिंग का बहाना बनाकर पैसे अटका दिए। आरोपियों ने महिला के अकाउंट में भारी-भरकम प्रॉफिट दिखाकर आईपीओ में निवेश के नाम पर और पैसे मांगने की कोशिश की। 200 प्रतिशत तक लाभ होने का झूठा आश्वासन भी दिया गया। जब पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ, तो उसने रांझी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। साइबर सेल की मदद से जालसाजों की तलाश की जा रही है।1
- इस मनुवादी को मंदिर की मलाई चाहिए जाति के आधार पर सभी जाति वर्ग के लोग मंदिर बनवाए पैसा चढ़ाई पर मंदिर का पैसा मलाई पूजा करें ब्राह्मण खाए पूजा करें ब्राह्मण1
- जहरीली शराब से मौतों के बाद बंडा क्षेत्र में दहशत का माहौल घटना के बाद ग्रामीणों में भय, प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग बंडा। क्षेत्र में कथित जहरीली शराब के सेवन से लोगों की मौत की घटना के बाद से लोगों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीणों में शराब की अवैध बिक्री और इसके सेवन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि जहरीली शराब का सेवन करने के बाद कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ी और मौतें हुईं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है तथा लोग अपने परिजनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच, शराब के स्रोत का पता लगाने और यदि अवैध शराब की बिक्री की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।1