दिधौनी के प्राचीन शिव मंदिर पर तीन दिवसीय शिव तेरस मेला शुरू, थाना अध्यक्ष ने कि बदायूं जनपद की बिल्सी तहसील के ग्राम दिधौनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव तेरस के पावन अवसर पर तीन दिवसीय मेले का भव्य शुभारंभ हो गया। वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा में दूर-दराज से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान शिव पर फल, फूल और जल अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं। मेले में भक्तों के लिए विशेष आकर्षण के रूप में तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नौटंकी का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसका ग्रामीण और आसपास के क्षेत्र के लोग भरपूर आनंद ले रहे हैं। आज मेले का निरीक्षण करने पहुंचे थाना बिल्सी के थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने फीता काटकर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर बिल्सी सहित आसपास के क्षेत्रों से आए समाजसेवियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।

- ‘नागिन’ नहीं, प्रेमी संग गई थी युवती; इंस्टा वीडियो से खुलासा Auraiya की 21 वर्षीय लापता युवती ने इंस्टाग्राम वीडियो जारी कर बताया कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ घर से गई और शादी कर ली है। बिस्तर पर मिली सांप की केंचुली के बाद उसके ‘नागिन’ बनने की अफवाह फैल गई थी। युवती ने प्रेमी व उसके परिवार को परेशान न करने की अपील की। उधर, पिता ने बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तीन टीमें बनाकर इंस्टाग्राम आईडी से लोकेशन ट्रेस करना शुरू किया है।1
- आप देख रहे हैं जनपद न्यूज 24 यूपी बिजनौर से बड़ी खबर बिजनौर। धार्मिक आस्था और सामाजिक सद्भाव की मिसाल उस समय देखने को मिली, जब संभल जिले के बदनपुर बसी गांव की तमन्ना मलिक बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा पर निकलीं। तमन्ना हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गांव की ओर पैदल यात्रा कर रही हैं और भगवान शिव को जल अर्पित करने का संकल्प लिया है। तमन्ना मलिक के काफिले के बिजनौर पहुंचने पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। उन्हें फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया, वहीं कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। इस दौरान माहौल “बोल बम” के जयकारों से गूंज उठा। बताया जा रहा है कि तमन्ना के साथ करीब 100 शिवभक्त पैदल कांवड़ यात्रा में शामिल हैं। तमन्ना ने यह यात्रा पूर्ण आस्था और परिवार की सहमति से शुरू की है। बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने को लेकर लोगों में खासा उत्सुकता बनी हुई है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी उनके साथ तैनात है, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके। उत्तर प्रदेश की छोटी बड़ी खबर देखने को चैनल को लाइक शेयर व सब्सक्राइब करें जनपद न्यूज 24 यूपी1
- यहां सड़क बीच में चल रही है 2साल से1
- Post by Prabhu Rajput Prabhu Rajput1
- बदायूं। जिले के उपनगर उकानी के मुख्य बाजार में एक सर्राफ की दुकान पर पहुंची दो नकाबपोश महिलाओं ने सोने की बाली देखते वक्त एक जोड़ी बाली नकली बाली से बदल ली। दुकानदार ने जब यह देखा तो उसने महिलाओं को रोकने का प्रयास किया लेकिन दोनों दुकान से भाग निकली जिस पर पीछा कर दुकानदार और उसके कर्मी ने एक महिला को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया जबकि दूसरी महिला सोने की असली बाली लेकर फरार हो गई। दोनों महिलाएं ककराला निवासी बताई जा रही है। पुलिस पकड़ी महिला से पूछताछ कर रही है।1
- से कर चुके हैं झगड़ा1
- बिजनौर मे महिला को नशीला पदार्थ सूंघाकर सोने के कुंडल चोरी कर फरार हुए अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। अभियुक्त दिलशाद व दिल नवाज महिलाओं के कुंडल चोरी कर हो जाते थे फरार। पुलिस को मिली बड़ी सफलता अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। अभियुक्तों के कब्जे से पांच जोड़ी कुंडल टॉप्स किए बरामद। बिजनौर के थाना नगीना क्षेत्र की घटना।1
- बदायूं जनपद की बिल्सी तहसील के ग्राम दिधौनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव तेरस के पावन अवसर पर तीन दिवसीय मेले का भव्य शुभारंभ हो गया। वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा में दूर-दराज से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान शिव पर फल, फूल और जल अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं। मेले में भक्तों के लिए विशेष आकर्षण के रूप में तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नौटंकी का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसका ग्रामीण और आसपास के क्षेत्र के लोग भरपूर आनंद ले रहे हैं। आज मेले का निरीक्षण करने पहुंचे थाना बिल्सी के थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने फीता काटकर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर बिल्सी सहित आसपास के क्षेत्रों से आए समाजसेवियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।1