पचौर: रोज़ा इफ्तारी के दौरान उपजा विवाद, भारी पुलिस बल तैनात; शांति की अपील पचौर: रोज़ा इफ्तारी के दौरान उपजा विवाद, भारी पुलिस बल तैनात; शांति की अपील पचौर (राजगढ़): बीती रात पचौर के जाटव मोहल्ला (वार्ड नंबर 7) में रोज़ा इफ्तारी के दौरान दो पक्षों के बीच उपजे विवाद ने क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रण में लिया। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद एक वीडियो बनाने को लेकर शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि पार्षद दीपक जाटव के भाई रवि जाटव गली में वीडियो बना रहे थे, जिसे वहां इफ्तारी के लिए मौजूद कुछ लोगों ने गलत समझा। इस छोटी सी कहासुनी ने देखते ही देखते बड़े विवाद का रूप ले लिया और सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने से मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। प्रशासनिक मुस्तैदी घटना की सूचना मिलते ही राजगढ़ जिले के लगभग 10 थानों की पुलिस और 200 से अधिक जवानों को पचौर में तैनात कर दिया गया। एसडीओपी अरविंद सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया।

- पचौर में तनाव: उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने किया बल प्रयोग पचौर (राजगढ़): बीती रात पचौर में एक विवाद के बाद स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। भीड़ को उग्र होता देख और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को अंततः कड़ा रुख अपनाते हुए बल प्रयोग करना पड़ा।1
- Post by Banwari katariya1
- ठिकाना सरस खेड़ी में बड़े ही हर्ष ओर उल्लास के साथ होली पर्व मनाते हुए1
- मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में एक पटवारी ने किराए पर रहने वाली नाबालिग छात्रा का नहाते समय वीडियो बना लिया। छात्रा ने अपनी सहेलियों के जरिए परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद मोबाइल की जांच में वीडियो रीसायकल बिन में मिला। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी पटवारी महेश साहू की पिटाई कर दी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने परिवार सहित पत्रकार साथियों शासकीय कर्मचारीयो के साथ मनाई होली1
- गाँव औरना सडक खारब होने के करण बहान नही निकल सकते1
- मोहन बड़ोदिया - मोहन बड़ोदिया तहसील अंतर्गत ग्राम मोहना में भेरू बल्डी स्थित जंगल में तीन बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई, किसान मनोज जामलिया ने बताया मेरी पांच गेहूं की फसल खड़ी थी जो की पूर्ण रूप से पक गई थी। मंगलवार करीब 11:30 अज्ञात करणो से आग लग गई, ग्रामीणों की सूझबूझ से 2 बिका फसल को बचा ली गई एवं तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई, आग लगने का कारण अज्ञात, जिसकी सूचना मुझे ग्रामीण द्वारा फोन पर दी गई। वही किसान ने मंगलवार शाम 7 बजे मोहन बड़ोदिया थाने में आगजनी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।1
- शाजापुर जिले की बेरछा थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे चार वारंटियों को पुलिस ने होली के मौके पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि भूमड़िया गांव के ये आरोपी त्योहार पर घर आए हैं। इसके बाद टीम बनाकर दबिश दी गई और चारों को हिरासत में लिया गया। यह कार्रवाई बुधवार को सुबह की गई। गिरफ्तार आरोपियों में मिथुन पिता जगदीशनाथ, जो धारा 363, 366, 376 के मामले में तीन साल से फरार था। कालू नाथ पिता रमेशनाथ मारपीट के प्रकरण में छ: साल से फरार चल रहा था। भेरू पिता मधुनाथ और संजय पिता भेरूनाथ भी मारपीट के मामलों में पांच-पांच साल से फरार थे। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस ने कार्रवाई का खुलासा किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।1