Shuru
Apke Nagar Ki App…
DATIA:कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े द्वारा आज निवास स्थित परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने परिवार सहित पत्रकार साथियों शासकीय कर्मचारीयो के साथ मनाई होली
सतेन्द्र अहिरवार
DATIA:कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े द्वारा आज निवास स्थित परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने परिवार सहित पत्रकार साथियों शासकीय कर्मचारीयो के साथ मनाई होली
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने परिवार सहित पत्रकार साथियों शासकीय कर्मचारीयो के साथ मनाई होली1
- गाँव औरना सडक खारब होने के करण बहान नही निकल सकते1
- मोहन बड़ोदिया - मोहन बड़ोदिया तहसील अंतर्गत ग्राम मोहना में भेरू बल्डी स्थित जंगल में तीन बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई, किसान मनोज जामलिया ने बताया मेरी पांच गेहूं की फसल खड़ी थी जो की पूर्ण रूप से पक गई थी। मंगलवार करीब 11:30 अज्ञात करणो से आग लग गई, ग्रामीणों की सूझबूझ से 2 बिका फसल को बचा ली गई एवं तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई, आग लगने का कारण अज्ञात, जिसकी सूचना मुझे ग्रामीण द्वारा फोन पर दी गई। वही किसान ने मंगलवार शाम 7 बजे मोहन बड़ोदिया थाने में आगजनी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।1
- शाजापुर जिले की बेरछा थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे चार वारंटियों को पुलिस ने होली के मौके पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि भूमड़िया गांव के ये आरोपी त्योहार पर घर आए हैं। इसके बाद टीम बनाकर दबिश दी गई और चारों को हिरासत में लिया गया। यह कार्रवाई बुधवार को सुबह की गई। गिरफ्तार आरोपियों में मिथुन पिता जगदीशनाथ, जो धारा 363, 366, 376 के मामले में तीन साल से फरार था। कालू नाथ पिता रमेशनाथ मारपीट के प्रकरण में छ: साल से फरार चल रहा था। भेरू पिता मधुनाथ और संजय पिता भेरूनाथ भी मारपीट के मामलों में पांच-पांच साल से फरार थे। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस ने कार्रवाई का खुलासा किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।1
- श्री दादाजी धूनीवाले का आज का सिंगर1
- ट्रेचिंग ग्राउंड में लगी आग, धुएं के गुबार से क्षेत्र में दहशत शाजापुर। शहर के वार्ड 10 में स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में मंगलवार की रात को अचानक आग लग गई जो बुधवार की दुपहर तक लगती रही, जिससे आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया। आग की लपटें और उठता जहरीला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया। धुएं के कारण आसपास के क्षेत्रवासियों को सांस लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने आंखों में जलन और घुटन की शिकायत भी की। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि ट्रेचिंग ग्राउंड में आए दिन आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं, जिससे पर्यावरण प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि बरसों से ट्रेचिंग ग्राउंड को आबादी क्षेत्र से हटाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। क्षेत्र के नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।6
- आगर मालवा मध्यप्रदेश - आस्था जब अपने चरम पर होती है, तो इंसान हर कठिनाई को सहज मान लेता है। मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के लिंगोड़ा गांव में होली के अवसर पर कुछ ऐसा ही अद्भुत दृश्य देखने को मिलता है। यहां श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति और ईश्वर के प्रति समर्पण भाव प्रकट करने के लिए जलते अंगारों पर नंगे पांव चलते हैं। मान्यता है कि सच्चे विश्वास के साथ अग्नि-पथ पार करने से इच्छाएं पूर्ण होती हैं। आग से भरा एक लंबा गड्ढा… उसमें लाल तपते अंगारे… और उन पर बेखौफ चलते श्रद्धालु। यह कोई करतब नहीं, बल्कि वर्षों पुरानी परंपरा है। ग्रामीण बताते हैं कि यह आयोजन करीब 200 साल से भी अधिक समय से लगातार होता आ रहा है। होली के दिन विशेष पूजा-अर्चना के बाद यह अनुष्ठान शुरू किया जाता है। इसके लिए लगभग 9 फीट लंबा, 3 फीट चौड़ा और 2 फीट गहरा गड्ढा बनाया जाता है। उसमें चंदन, पलाश और कदम की लकड़ियां डाली जाती हैं। लकड़ियों के पूरी तरह जल जाने के बाद जब वे अंगारों में बदल जाती हैं, तो उन्हें बराबर फैला दिया जाता है। इसके बाद श्रद्धालु कतारबद्ध होकर इस अग्नि-पथ पर चलते हैं। इस अनुष्ठान में पुरुषों के साथ महिलाएं और बुजुर्ग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। कई माता-पिता अपने छोटे बच्चों को गोद में लेकर भी अंगारों पर से गुजरते हैं। उनका विश्वास है कि ईश्वर उनकी रक्षा करते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं। ग्रामीणों के बीच यह भी मान्यता है कि जब भक्त अग्नि-पथ पर चलते हैं, तो मंदिर में विराजित हनुमान जी की प्रतिमा पर पसीने की बूंदें दिखाई देती हैं, जिसे लोग दिव्य संकेत मानते हैं। श्रद्धा, परंपरा और विश्वास का यह अनोखा संगम हर साल सैकड़ों लोगों को लिंगोड़ा गांव की ओर आकर्षित करता है।3
- सनशाइन क्रिकेट क्लब मोहन बडोदिया ने धंधेड़ा में चल रहे टूर्नामेंट में दो शानदार जीत अर्जित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, पहले मैच में टीम सनशाइन ने पडाना की मजबूत टीम को भैयूं और हिमांशु की शानदार बैटिंग और मोहित पाटीदार, गिरी पाटीदार और लारा की बेटिंग से पराजित किया, जबकि दूसरे मैच में राजा तोहिद और गिरी पाटीदार की बल्लेबाजी से जमलाय को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। टीम को कप्तान नितिन शर्मा, पप्पू गुजराती ने जीत पर बधाई प्रेषित की1