ट्रेचिंग ग्राउंड में लगी आग, धुएं के गुबार से क्षेत्र में दहशत ट्रेचिंग ग्राउंड में लगी आग, धुएं के गुबार से क्षेत्र में दहशत शाजापुर। शहर के वार्ड 10 में स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में मंगलवार की रात को अचानक आग लग गई जो बुधवार की दुपहर तक लगती रही, जिससे आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया। आग की लपटें और उठता जहरीला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया। धुएं के कारण आसपास के क्षेत्रवासियों को सांस लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने आंखों में जलन और घुटन की शिकायत भी की। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि ट्रेचिंग ग्राउंड में आए दिन आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं, जिससे पर्यावरण प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि बरसों से ट्रेचिंग ग्राउंड को आबादी क्षेत्र से हटाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। क्षेत्र के नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
ट्रेचिंग ग्राउंड में लगी आग, धुएं के गुबार से क्षेत्र में दहशत ट्रेचिंग ग्राउंड में लगी आग, धुएं के गुबार से क्षेत्र में दहशत शाजापुर। शहर के वार्ड 10 में स्थित
ट्रेचिंग ग्राउंड में मंगलवार की रात को अचानक आग लग गई जो बुधवार की दुपहर तक लगती रही, जिससे आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया।
आग की लपटें और उठता जहरीला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया। धुएं के कारण आसपास के क्षेत्रवासियों को सांस लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों
ने आंखों में जलन और घुटन की शिकायत भी की। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि ट्रेचिंग ग्राउंड में आए दिन आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं, जिससे पर्यावरण
प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि बरसों से ट्रेचिंग ग्राउंड को आबादी क्षेत्र से हटाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा
में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। क्षेत्र के नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
- Post by Xsuixdi Dxjsjdi1
- आगर मालवा मध्यप्रदेश - आगर-कोटा मार्ग पर कटन के समीप देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधान चौहान और दशरथ चौहान निवासी श्यामपुरा, सुसनेर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।4
- पचौर में तनाव: उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने किया बल प्रयोग पचौर (राजगढ़): बीती रात पचौर में एक विवाद के बाद स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। भीड़ को उग्र होता देख और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को अंततः कड़ा रुख अपनाते हुए बल प्रयोग करना पड़ा।1
- Post by राजेश माल्या1
- Post by पडित गोकुल शर्मा1
- Post by Dilip pilet Pilet1
- पचौर: रोज़ा इफ्तारी के दौरान उपजा विवाद, भारी पुलिस बल तैनात; शांति की अपील पचौर (राजगढ़): बीती रात पचौर के जाटव मोहल्ला (वार्ड नंबर 7) में रोज़ा इफ्तारी के दौरान दो पक्षों के बीच उपजे विवाद ने क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रण में लिया। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद एक वीडियो बनाने को लेकर शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि पार्षद दीपक जाटव के भाई रवि जाटव गली में वीडियो बना रहे थे, जिसे वहां इफ्तारी के लिए मौजूद कुछ लोगों ने गलत समझा। इस छोटी सी कहासुनी ने देखते ही देखते बड़े विवाद का रूप ले लिया और सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने से मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। प्रशासनिक मुस्तैदी घटना की सूचना मिलते ही राजगढ़ जिले के लगभग 10 थानों की पुलिस और 200 से अधिक जवानों को पचौर में तैनात कर दिया गया। एसडीओपी अरविंद सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया।1
- Post by Banwari katariya1
- झरादेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, जलते अंगारों पर चलकर श्रद्धालुओं ने उतारी मन्नत महिदपुर रोड | क्षेत्र के समीपवर्ती ग्राम झरावदा स्थित सुप्रसिद्ध झरादेश्वर महादेव मंदिर पर धुलेंडी (होली के अगले दिन) के पावन अवसर पर चूल और मेले का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। वर्षों पुरानी परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपनी अटूट आस्था लेकर महादेव के दरबार में पहुँचे। मान्यता है कि झरादेश्वर महादेव मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। अपनी मन्नत पूरी होने की खुशी और महादेव के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए श्रद्धालु दहकते हुए अंगारों (चूल) के बीच से नंगे पैर निकले। आश्चर्य की बात यह रही कि इतनी भीषण गर्मी और आग के बीच से निकलने के बावजूद श्रद्धालुओं के चेहरों पर भय के बजाय भक्ति का तेज नजर आया। #mahidpurroadwale👬🌴🌥❤️🔥 #JharadeshwarMahade#jharavda #mahidpur1