हूटर और ब्लैक फिल्म से रौब गांठने वालों पर चला ट्रैफिक पुलिस का हंटर रिपोर्ट - श्रवण कुमार यादव बाराबंकी। सड़क पर वीआईपी जैसा रौब दिखाकर यातायात नियमों की अनदेखी करना वाहन चालकों को भारी पड़ गया। गुरुवार को शहर के पटेल तिराहे पर यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर हूटर, प्रेशर हॉर्न और ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल करने वाले चार पहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान कई वाहन चालकों को रोककर उनके वाहनों की जांच की गई। यातायात प्रभारी रामयतन यादव के नेतृत्व में चले अभियान में पुलिस ने ऐसे वाहनों को विशेष रूप से चिह्नित किया, जिनमें नियमों के विपरीत हूटर और प्रेशर हॉर्न लगे थे या शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी थी। पुलिस ने मौके पर ही वाहनों से हूटर खुलवाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए। अचानक पटेल तिराहे पर हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। यातायात पुलिस की सख्ती के चलते कई वाहन चालक अपने वाहनों में लगे हूटर और अन्य प्रतिबंधित उपकरण हटवाते नजर आए। यातायात पुलिस का कहना है कि सड़क पर किसी भी वाहन को उसकी पहचान या रुतबे के आधार पर नियमों से अलग चलने की छूट नहीं दी जा सकती। हूटर और प्रेशर हॉर्न का अनधिकृत इस्तेमाल न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित करता है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। वहीं, वाहनों के शीशों पर नियमों के विपरीत ब्लैक फिल्म लगाने से वाहन के अंदर की गतिविधियां दिखाई नहीं देतीं, जिससे सुरक्षा और यातायात निगरानी से जुड़ी दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। पटेल तिराहे पर यातायात पुलिस की कार्रवाई ने साफ संदेश दिया कि बाराबंकी की सड़कों पर अब वीआईपी रौब नहीं, यातायात नियमों का पालन चलेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में नियमों के विपरीत हूटर, प्रेशर हॉर्न या ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल न करें और सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। यातायात पुलिस की इस कार्रवाई को शहर में सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
हूटर और ब्लैक फिल्म से रौब गांठने वालों पर चला ट्रैफिक पुलिस का हंटर रिपोर्ट - श्रवण कुमार यादव बाराबंकी। सड़क पर वीआईपी जैसा रौब दिखाकर यातायात नियमों की अनदेखी करना वाहन चालकों को भारी पड़ गया। गुरुवार को शहर के पटेल तिराहे पर यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर हूटर, प्रेशर हॉर्न और ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल करने वाले चार पहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान कई वाहन चालकों को रोककर उनके वाहनों की जांच की गई। यातायात प्रभारी रामयतन यादव के नेतृत्व में चले अभियान में पुलिस ने ऐसे वाहनों को विशेष रूप से चिह्नित किया, जिनमें नियमों के विपरीत हूटर और प्रेशर हॉर्न लगे थे या शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी थी। पुलिस ने मौके पर ही वाहनों से हूटर खुलवाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए। अचानक पटेल तिराहे पर हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। यातायात पुलिस की सख्ती के चलते कई वाहन चालक अपने वाहनों में लगे हूटर और अन्य प्रतिबंधित उपकरण हटवाते नजर आए। यातायात पुलिस का कहना है कि सड़क पर किसी भी वाहन को उसकी पहचान या रुतबे के आधार पर नियमों से अलग चलने की छूट नहीं दी जा सकती। हूटर और प्रेशर हॉर्न का अनधिकृत इस्तेमाल न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित करता है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। वहीं, वाहनों के शीशों पर नियमों के विपरीत ब्लैक फिल्म लगाने से वाहन के अंदर की गतिविधियां दिखाई नहीं देतीं, जिससे सुरक्षा और यातायात निगरानी से जुड़ी दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। पटेल तिराहे पर यातायात पुलिस की कार्रवाई ने साफ संदेश दिया कि बाराबंकी की सड़कों पर अब वीआईपी रौब नहीं, यातायात नियमों का पालन चलेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में नियमों के विपरीत हूटर, प्रेशर हॉर्न या ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल न करें और सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। यातायात पुलिस की इस कार्रवाई को शहर में सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
- हूटर और ब्लैक फिल्म से रौब गांठने वालों पर चला ट्रैफिक पुलिस का हंटर रिपोर्ट - श्रवण कुमार यादव बाराबंकी। सड़क पर वीआईपी जैसा रौब दिखाकर यातायात नियमों की अनदेखी करना वाहन चालकों को भारी पड़ गया। गुरुवार को शहर के पटेल तिराहे पर यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर हूटर, प्रेशर हॉर्न और ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल करने वाले चार पहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान कई वाहन चालकों को रोककर उनके वाहनों की जांच की गई। यातायात प्रभारी रामयतन यादव के नेतृत्व में चले अभियान में पुलिस ने ऐसे वाहनों को विशेष रूप से चिह्नित किया, जिनमें नियमों के विपरीत हूटर और प्रेशर हॉर्न लगे थे या शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी थी। पुलिस ने मौके पर ही वाहनों से हूटर खुलवाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए। अचानक पटेल तिराहे पर हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। यातायात पुलिस की सख्ती के चलते कई वाहन चालक अपने वाहनों में लगे हूटर और अन्य प्रतिबंधित उपकरण हटवाते नजर आए। यातायात पुलिस का कहना है कि सड़क पर किसी भी वाहन को उसकी पहचान या रुतबे के आधार पर नियमों से अलग चलने की छूट नहीं दी जा सकती। हूटर और प्रेशर हॉर्न का अनधिकृत इस्तेमाल न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित करता है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। वहीं, वाहनों के शीशों पर नियमों के विपरीत ब्लैक फिल्म लगाने से वाहन के अंदर की गतिविधियां दिखाई नहीं देतीं, जिससे सुरक्षा और यातायात निगरानी से जुड़ी दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। पटेल तिराहे पर यातायात पुलिस की कार्रवाई ने साफ संदेश दिया कि बाराबंकी की सड़कों पर अब वीआईपी रौब नहीं, यातायात नियमों का पालन चलेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में नियमों के विपरीत हूटर, प्रेशर हॉर्न या ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल न करें और सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। यातायात पुलिस की इस कार्रवाई को शहर में सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।1
- सभी सम्मानित जनपदवासियों से अपील की है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं और राष्ट्रभक्ति के इस अभियान में सक्रिय सहभागिता करें।1
- मंत्री सुरेश राही तिरंगा यात्रा में शामिल: जीआईसी ऑडिटोरियम में उमड़ा देशभक्ति का जोश बाराबंकी के जीआईसी ऑडिटोरियम में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश सरकार के कारागार एवं जनपद प्रभारी राज्यमंत्री सुरेश राही मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस कार्यक्रम में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जिले के भाजपा विधायक, एमएलसी और संगठन के विभिन्न पदाधिकारी भी उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर तिरंगा यात्रा में भाग लिया। इस दौरान जीआईसी ऑडिटोरियम "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के नारों से गुंजायमान रहा। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सुरेश राही ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश की एकता एवं अखंडता के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रहित और राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना और देश की एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं के हाथों में लहराते तिरंगे प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहे। भाजपा के स्थानीय नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप दिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने तिरंगा यात्रा के प्रति उनकी सक्रियता को दर्शाया। आयोजकों ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज केवल देश की पहचान नहीं, बल्कि देशवासियों की एकता, गौरव और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से युवाओं और आम लोगों को राष्ट्र के प्रति उनके दायित्वों और राष्ट्रीय एकता के महत्व के बारे में जागरूक किया जा सकता है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के नारों और तिरंगे के सम्मान के संदेश के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।1
- दरगाह के पंजीकृत मुतवल्ली पर लाठी-डंडों से हमले का आरोप पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज, जांच शुरू मसौली बाराबंकी। थाना क्षेत्र के ग्राम सुरसण्डा स्थित वक्फ बोर्ड संख्या 127 के अंतर्गत आने वाली हजरत मखदूम शाह दरगाह के पंजीकृत मुतवल्ली पर सोमवार सुबह कथित रूप से लाठी डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद दरगाह परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित की तहरीर पर मसौली पुलिस ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार सोमवार सुबह करीब आठ बजे दरगाह परिसर में समिति के सदस्यों की मौजूदगी में दानपात्र (गल्ला) खोला गया। उसमें प्राप्त धनराशि निकालने के बाद जैसे ही मुतवल्ली दरगाह के मुख्य द्वार की ओर पहुंचे वहां पहले से मौजूद अल्ताफ, आफताब, इम्तियाज, रईस, असीर, मन्नू, अतीक, शाबान और समीर समेत अन्य लोगों ने कथित रूप से गाली गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद आफताब समेत अन्य लोगों ने लाठी डंडों से मुतवल्ली पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। घटना से दरगाह परिसर में भगदड़ और दहशत का माहौल बन गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच बचाव किया जिसके बाद आरोपी कथित रूप से जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने तहरीर में आरोप लगाया है कि नामजद आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और दरगाह पर कब्जा करने की नीयत से लगातार विवाद उत्पन्न कर रहे हैं। पीड़ित ने अपने और परिवार के सदस्यों की सुरक्षा को लेकर भी आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। पुलिस के अनुसार तहरीर प्राप्त होने के बाद उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।1
- किसान कार्यकर्ताओं ने मुकेश सिंह की जयंती पर मरीजों को बांटे फल, पौधारोपण कर दिया सेवा का संदेश किसान कार्यकर्ताओं ने मुकेश सिंह की जयंती पर मरीजों को बांटे फल, पौधारोपण कर दिया सेवा का संदेश बताते चलें कि बाराबंकी जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैदनपुर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने मुकेश सिंह की जयंती पर अस्पताल में मौजूद मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुकेश सिंह की स्मृति में पौधारोपण भी किया और सेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जयंती को सामाजिक सेवा के रूप में मनाने का उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद करना और समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना है। फल वितरण और पौधारोपण कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने लोगों को मानव सेवा तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष राम सजीवन वर्मा सहित भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कई किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- *भगवान का दूसरा रूप कहे जाने वाले डॉक्टर को नहीं बख्शा गुंडों ने* *भगवान का दूसरा रूप कहे जाने वाले डॉक्टर को नहीं बख्शा गुंडों ने* यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए लोगों ने मारपीट की। उनकी स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ कर पलटने का प्रयास किया। वहीं, मेडिकल रिपोर्ट सामने आते ही पूरा मामला पलट गया। पुलिस की मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई। अब पुलिस ने जानलेवा हमला, मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल बीते मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे अलापुर थाना क्षेत्र के बीचपुरी गांव के पास डॉ. राहुल सिद्धार्थ की स्कॉर्पियो की एक घूमंतू गाय से टक्कर हो गई। हादसे में गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची। घायल गाय का उपचार शुरू कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में गाय का अंतिम संस्कार कराया गया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। डॉक्टर पर शराब के नशे में वाहन चलाने का आरोप लगाया गया। देखते ही देखते कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया, उनके साथ मारपीट की और स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया।1
- बाराबंकी जिले की कोठी थाना पुलिस पर ग्रामीणों को बर्बरता से पीटने का आरोप मामला कोठी क्षेत्र के ठाकुरपुर मजरे इब्राहिमाबाद गांव का है। जहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस और विद्युत विभाग की टीम निजी ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर से एक अन्य किसान के ट्यूबवेल का कनेक्शन जुड़वाने पहुंची थी। आरोप है कि ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो पुलिस ने बर्बरता से कई लोगों की पिटाई कर डाली। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। #viral #policebrutality1
- बिजली कनेक्शन जोड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट,कवरेज करने पहुंचे पत्रकार से भी मारपीट व अभद्रता का आरोप बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरपुर मजरे इब्राहिमाबाद गांव में नलकूप के विद्युत कनेक्शन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। बताया जा रहा है कि नलकूप के विद्युत कनेक्शन को लेकर पहले से ही दो कनेक्शन ट्रांसफार्मर से जुड़े हुए थे। इसी दौरान ट्रांसफार्मर पर तीसरा कनेक्शन जोड़ने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया।घटना की सूचना मिलने पर पत्रकार लवकुश यादव मौके पर कवरेज करने पहुंचे। आरोप है कि कवरेज के दौरान उनके साथ भी मारपीट और अभद्रता की गई। वहीं, पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस पर भी मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं।पत्रकार लवकुश यादव ने पूरे मामले को लेकर कोठी थाने में प्रार्थना पत्र देकर जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।विवाद की सूचना मिलते ही सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मारपीट और पुलिस पर लगाए गए आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।अब देखना यह होगा कि विद्युत कनेक्शन को लेकर शुरू हुए इस विवाद में पुलिस जांच के बाद क्या कार्रवाई सामने आती है।4