*सुल्तानपुर एमपी एमएलए कोर्ट में राहुल गाँधी मामले में 1 अक्टूबर को होंगी सुनवाई* सुल्तानपुर,राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में सुल्तानपुर दीवानी में चल रहे केस में अब 1 अक्टूबर को सुनवाई होगी। दरअसल आज बार के वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन के चलते आज कोर्ट में कंडोलेंस होने के चलते मामले में नही हो सकी सुनवाई।लिहाजा कोर्ट ने 1 अक्टूबर को बहस की तिथि निर्धारित की है। बताते चलें कि ये मामला है करीब 8 वर्ष पहले का। जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने एक प्रेस वार्ता में तत्कालीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह पर एक अपत्तिजनक बयान दिया था। इसी बयान से आहत होकर सुल्तानपुर के बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने दीवानी के एमपी एमएलए कोर्ट में एक परिवाद दाखिल किया था। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी। इस मामले में सुनवाई के दौरान राहुल गांधी बीते वर्ष 20 फरवरी 2025 से जमानत पर हैं वहीं 26 जुलाई 2025 को उन्होंने कोर्ट पहुंचकर अपना बयान भी दर्ज करवा चुके हैं। कोर्ट के आदेश पर पुनः बीते 20 फरवरी 2026 को भी राहुल गांधी कोर्ट में पहुंच अपना बयान दर्ज करवाया था, जिसमें उन्होंने इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए अपने ऊपर लगाए गए आरोप को निराधार बताया था। वहीं पिछले दिनों सुनवाई के दौरान बीजेपी नेता के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने साक्ष्य के रूप में अपने द्वारा पूर्व में प्रस्तुत की गई प्रेस वार्ता की सीडी के ऑडियो वीडियो की वॉयस और राहुल गांधी की वास्तविक वॉयस से मिलान करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, सुनवाई के दौरान लोअर कोर्ट और रिवीजनल कोर्ट में वॉयस मिलान की निगरानी डाली गई थी, जिसे कोर्ट द्वारा खारिज किया जा चुका है। लिहाजा वादी विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष पांडेय हाईकोर्ट में एक सितंबर को वॉयस मिलान की रिट दायर की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने वॉयस मिलान की याचिका खारिज कर दी है, और आज इसी मामले में बहस होनी थी। लेकिन आज बार के वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन के चलते मामले में नही हो सकी सुनवाई।
*सुल्तानपुर एमपी एमएलए कोर्ट में राहुल गाँधी मामले में 1 अक्टूबर को होंगी सुनवाई* सुल्तानपुर,राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में सुल्तानपुर दीवानी में चल रहे केस में अब 1 अक्टूबर को सुनवाई होगी। दरअसल आज बार के वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन के चलते आज कोर्ट में कंडोलेंस होने के चलते मामले में नही हो सकी सुनवाई।लिहाजा कोर्ट ने 1 अक्टूबर को बहस की तिथि निर्धारित की है। बताते चलें कि ये मामला है करीब 8 वर्ष पहले का। जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल
गांधी ने एक प्रेस वार्ता में तत्कालीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह पर एक अपत्तिजनक बयान दिया था। इसी बयान से आहत होकर सुल्तानपुर के बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने दीवानी के एमपी एमएलए कोर्ट में एक परिवाद दाखिल किया था। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी। इस मामले में सुनवाई के दौरान राहुल गांधी बीते वर्ष 20 फरवरी 2025 से जमानत पर हैं वहीं 26 जुलाई 2025 को उन्होंने कोर्ट पहुंचकर अपना
बयान भी दर्ज करवा चुके हैं। कोर्ट के आदेश पर पुनः बीते 20 फरवरी 2026 को भी राहुल गांधी कोर्ट में पहुंच अपना बयान दर्ज करवाया था, जिसमें उन्होंने इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए अपने ऊपर लगाए गए आरोप को निराधार बताया था। वहीं पिछले दिनों सुनवाई के दौरान बीजेपी नेता के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने साक्ष्य के रूप में अपने द्वारा पूर्व में प्रस्तुत की गई प्रेस वार्ता की सीडी के ऑडियो वीडियो की वॉयस और राहुल गांधी की वास्तविक वॉयस से मिलान
करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, सुनवाई के दौरान लोअर कोर्ट और रिवीजनल कोर्ट में वॉयस मिलान की निगरानी डाली गई थी, जिसे कोर्ट द्वारा खारिज किया जा चुका है। लिहाजा वादी विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष पांडेय हाईकोर्ट में एक सितंबर को वॉयस मिलान की रिट दायर की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने वॉयस मिलान की याचिका खारिज कर दी है, और आज इसी मामले में बहस होनी थी। लेकिन आज बार के वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन के चलते मामले में नही हो सकी सुनवाई।
- *सुल्तानपुर कादीपुर थाना क्षेत्र के कुम्हीडडिया गांव में पति-पत्नी की हत्या* सुल्तानपुर करीब आज सुबह भोर में ही पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थाना कादीपुर क्षेत्र में एक गांव है कुम्हीडांडिया वहां पर एक हस्बैंड वाइफ की डेड बॉडी मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी जिस पर तत्काल थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी एवं उच्च अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। मौके पर फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया है। यहीं पर एक प्राइवेट स्कूल का संचालन जो मृतिका है विनीता सिंह जी उनके द्वारा किया जाता था और जो उनके हस्बैंड है मुकेश सिंह वो एक स्कूल में अध्यापक बताए गए हैं। संभवतः किसी धारदार हथियार से हमला करके ये घटना कारित करने का अंदेशा है और पास में ही कुल्हाड़ी भी पाई गई है। मौके पर हमारी फील्ड की टीम भी मौके पर मौजूद है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है तत्काल और हमारी कई टीमें इसमें गठन की गई है और लगातार इस पर काम चल रहा है। घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और परिजन जो इनके हैं उनसे भी संपर्क करके जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है और शीघ्र ही पुलिस द्वारा इसका खुलासा किया जाएगा।1
- पंजाब – बीजेपी राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों का बवाल जारी। छात्रों ने कई पुलिस गाड़ियों में आग लगाई दरअसल, पुलिस–छात्रों में बातचीत हो रही थी। तभी किसी ने पुलिस पर बोतलें फेंक दी। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जवाब में छात्रों ने पथराव करते हुए पुलिस की गाड़ियों में आगजनी कर दी। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। यह मामला कल रात से चल रहा है, जब एक छात्रा से रेप होने और उसके सुसाइड करने का मैसेज वायरल हुआ। शुरुआत में पुलिस ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई, बाद में मामला बढ़ता देख FIR दर्ज करनी पड़ी।1
- सुल्तानपुर में व्यापारियों ने चेयरमैन पर 500 करोड़ की जमीन हड़पने का आरोप लगाया: गल्लामंडी बचाने के लिए प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन, मुर्दाबाद के नारे लगे सुल्तानपुर में गल्लामंडी के व्यापारियों ने नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने चेयरमैन पर 500 करोड़ रुपये की जमीन हड़पने का आरोप लगाया। व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में 'चेयरमैन मुर्दाबाद' के नारे लगाए और डीएम को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों का कहना है कि अमेठी बाड़ा गल्ला मंडी की यह जमीन नजूल/नगर पालिका की संपत्ति है, जो 1930 से नगरपालिका को पट्टे पर मिलती रही है। मनीष साहू ने आरोप लगाया कि प्रवीण अग्रवाल ने अपने पिता और बाबा के साथ मिलकर धोखाधड़ी से इस जमीन को अपने नाम करा लिया है। सुनने में आ रहा है कि इस जमीन पर आठ मंजिला इमारत बनाने की योजना है। जिलाधिकारी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि किसी के साथ गलत नहीं होगा। प्रदर्शन में गुरुमीत सिंह, ऋषि अग्रहरि, हरप्रीत सिंह, नीतू देवी अग्रहरि, जय किशन जायसवाल, सचिन जायसवाल, संतोष अग्रवाल, राम दुलारे, शम्भू और दिलीप कुमार अग्रहरि सहित कई व्यापारी शामिल थे।1
- वोट चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, फूंका ज्ञानेश कुमार का पुतला राहुल गांधी के आरोपों को मीडिया रिपोर्ट ने किया प्रमाणित: अभिषेक सिंह राणा* *देश के मतदाताओं के अधिकार से खिलवाड़ बर्दाश्त नही किया जायेगा: शक़ील अंसारी* सुल्तानपुर। कथित ‘वोट चोरी’ और चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के मामले को लेकर सोमवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त करने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। यह प्रदर्शन कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन के तहत आयोजित किया गया, जिसकी जानकारी दो दिन पूर्व में ही कांग्रेस ने 28 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन का आह्वान किया था। कार्यक्रम की शुरुआत जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से हुई। इसके बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में सड़कों पर निकले। जुलूस लाल डिग्गी चौराहा, सुपर मार्केट, डाकखाना चौराहा, गंदानाला, मेडिकल कॉलेज के सामने से होते हुए रोडवेज बस स्टेशन, विकास भवन और तिकोनिया पार्क होकर हुए कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पहुंचा। यहां कांग्रेसियों ने धरना देकर जमकर नारेबाजी की और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। तिकोनिया पार्क के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंक दिया। पुतला दहन रोकने के प्रयास में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति भी बनी रही। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है। यदि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठ रहे हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लंबे समय से वोट चोरी के मामले को लेकर कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किये हैं, वर्तमान समय में एक मीडिया रिपोर्ट ने जो खुलासा किया उसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोपों को सत्य साबित कर दिया है। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि देश की जनता अपने मताधिकार के जरिए सरकार चुनती है। यदि किसी भी स्तर पर मतदाता के अधिकार से खिलवाड़ होता है तो कांग्रेस उसका विरोध करेगी। उन्होंने चुनाव आयोग से उठ रहे सवालों का जवाब देने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओपी चौधरी और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी फिरोज अहमद ने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद जनता का वोट है। वोट को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष वर्मा व जिला उपाध्यक्ष मानस तिवारी ने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों को लेकर है। उन्होंने कहा कि कथित वोट चोरी के आरोपों पर स्थिति स्पष्ट होने तक कांग्रेस अपना आंदोलन जारी रखेगी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और चुनाव आयोग से संबंधित अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष गण नंदलाल मोर्य,विनोद पांडेय, राम भवन पांडेय, चंद्रभान सिंह, हाजी इरफान, सर्वेंद्र बहादुर सिंह, देवेंद्र पांडेय,जनेश्वर उपाध्याय, हर्ष नारायण शुक्ल, राहुल मिश्र,वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी, अनिल सिंह, वरुण मिश्र, राजेश तिवारी, जफर खान, उमाकांत मिश्र, अवधेश मिश्र, सियाराम तिवारी, रणजीत सिंह सलूजा, कुमारी निकलेश सरोज, शर्मिला गौतम, कमलनयन वर्मा, सुरेश चंद्र मिश्र, इंद्रकेश शर्मा, सुब्रत सिंह सनी, ममनून आलम, आवेश अहमद, अतीक अहमद, मोहित तिवारी, विवेक सिंह रफ्तार,अरुण तिवारी, अतहर नवाब, श्रीराम यादव, हामिद राईनी, समरजीत यादव, रामकिशोर, सहवाज खान,अरबाज खान, विजयपाल, मोहसिन सलीम, सलाहुद्दीन हाशमी, विनोद कुमार गौतम, विवेक श्रीवास्तव, जाकिर हसन, सियाराम वर्मा, अवधेश गौतम, मोहम्मद इरफान, जफीर अहमद,जयप्रकाश पाठक, ओमप्रकाश दुबे, नफीस पठान, आमिर पठान, रब्बन हाशमी, अतिउल्लाह अंसारी, सुरेंद्र प्रताप सिंह, हृदय नारायण शुक्ल, अशोक पांडेय गुड्डू, विश्वनाथ मिश्र, मो. कमर खान,राजकुमार गौतम, हौशिला प्रसाद कनौजिया,गुड्डू जायसवाल, राजेंद्र तिवारी, इमरान अहमद, जावेद अख्तर, निजामुद्दीन गुड्डू, सुनील गौतम, जयराज गौतम, रियाज अहमद, हाजी फिरोज अहमद, रामशरण गौतम, सलाहुद्दीन हाशमी, रविकांत मणि त्रिपाठी, इकराम खान, विनय त्रिपाठी, रणवीर सिंह, धर्मराज मिश्र, ओम प्रकाश त्रिपाठी चौटाला,पंकज कुमार मिश्र, शिवांशु जायसवाल, चंद्रभान तिवारी, शीतला साहू, रामकरण यादव, मुकेश तिवारी, पारसनाथ यादव, पवन मिश्र, कृष्ण तिवारी, तेज बहादुर तिवारी सहित सैकड़ो कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। भवदीय अभिषेक सिंह राणा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सुल्तानपुर1
- सेवा संकल्प अभियान के तहत सेमरी मंडल में नुक्कड़ नाटक जन जागरूकता का दिया संदेश सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत सेमरी मंडल में नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष रोहित पांडेय एवं मंडल मीडिया प्रभारी अनिल जायसवाल की अगुवाई में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राज प्रसाद उपाध्याय तथा भाजपा जिला मंत्री राजेश सिंह मौजूद रहे। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विभिन्न सामाजिक विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री बृजेश श्रीवास्तव, मुकेश सिंह, जगदंबा सिंह, सभाजीत पांडेय, गुरु प्रसाद पांडेय, जयकिशन गौतम, सुरेंद्र यादव नंदलाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- जिलाधिकारी ने आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज असैदापुर का किया निरीक्षण छात्राओं संग बैठकर किया भोजन, गुणवत्ता व साफ-सफाई पर दिया विशेष जोर छात्रावास, कक्षाओं व प्लेग्राउंड का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश अमेठी। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज असैदापुर का स्थलीय निरीक्षण कर पठन-पाठन, छात्रावास, भोजन व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं प्रधानाचार्या को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सबसे पहले मेस का निरीक्षण किया तथा छात्राओं को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने स्वयं छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया और मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही मेस एवं परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने छात्रावास का निरीक्षण कर वहां की साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रधानाचार्या गीता वर्मा ने छात्रावास में कुछ तख्तों की कमी की जानकारी दी, जिस पर जिलाधिकारी ने विद्यालय अथवा अन्य उपलब्ध फंड से आवश्यक तख्तों की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कक्षाओं में पहुंचकर छात्राओं से उनकी पढ़ाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया और सभी शिक्षकों को प्रतिदिन समय से विद्यालय पहुंचकर शिक्षण कार्य करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में चल रहे मरम्मत कार्यों का भी अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त विद्यालय परिसर में उगी बड़ी घास को कटवाकर परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के भी निर्देश दिए।1
- सांप ने बच्चे के कान में दो बार काटा, डिब्बे में सांप लेकर सीएचसी पहुंचे परिजन प्रतापगढ़। कोहराव गांव में सोमवार को घर में मौजूद 12 वर्षीय निहाल गुप्ता पुत्र श्रीराम को दीवार से चिपके सांप ने कान में दो बार काट लिया। सर्पदंश की जानकारी बच्चे ने तत्काल परिजनों को दी। परिजन उसे उपचार के लिए पट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने साहस दिखाते हुए सांप को पकड़ लिया और एक डिब्बे में बंद कर उसे भी सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों को सांप दिखाने के बाद उसे छोड़ दिया गया। चिकित्सकों ने बच्चे का उपचार शुरू किया। उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई गई। सोमवार शाम करीब सात बजे उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिन पहले भी कोहराव गांव में सर्पदंश की घटना सामने आई थी। उस समय भी परिजन सांप को पकड़कर उसकी पहचान कराने के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे थे। *रोहित जायसवाल पत्रकार*1
- *ये खूब रही, और नुमाइश करो घर में रखे जेवर और रुपयों का. . !* तमिलनाडु के कन्याकुमारी में एक यूट्यूबर के घर बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। यूट्यूबर विनोद कुमार के घर से चोर सोने के जेवर और नकदी चुरा ले गए। कपल सोशल मीडिया पर अक्सर सोने के गहने और नकदी से जुड़े वीडियो पोस्ट करते थे। अब पुलिस मामले की इस एंगल से जांच कर रही है कि क्या सोशल मीडिया पर दिखाई गई संपत्ति की वजह से चोरों को घर में रखे कीमती सामान की जानकारी मिली। *ये खूब रही, और नुमाइश करो घर में रखे जेवर और रुपयों का. . !* तमिलनाडु के कन्याकुमारी में एक यूट्यूबर के घर बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। यूट्यूबर विनोद कुमार के घर से चोर सोने के जेवर और नकदी चुरा ले गए। कपल सोशल मीडिया पर अक्सर सोने के गहने और नकदी से जुड़े वीडियो पोस्ट करते थे। अब पुलिस मामले की इस एंगल से जांच कर रही है कि क्या सोशल मीडिया पर दिखाई गई संपत्ति की वजह से चोरों को घर में रखे कीमती सामान की जानकारी मिली।1
- *राष्ट्रहित की विचारधारा और कार्यकर्ताओं की ताकत से आगे बढ़ी भाजपा : रमेश सिंह* *2027 में पांचों सीटों पर कमल खिलाने को बूथ मजबूत करें कार्यकर्ता : रमेश सिंह* *बूथ का कार्यकर्ता संगठन की असली ताकत,अभी से मिशन-2027 में जुटने का आह्वान* सुल्तानपुर।भाजपा के काशी क्षेत्र प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ का कार्यकर्ता है।कार्यकर्ता पार्टी का चेहरा होता है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ को मजबूत करने और कमल की जीत के लिए पूरी ताकत से जुटे। उन्होंने कहा कि 2027 में सुल्तानपुर की पांचों विधानसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। पयागीपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित परिचयात्मक एवं संगठनात्मक बैठक में रमेश सिंह ने कहा कि ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ के मंत्र को धरातल पर उतारना मिशन-2027 की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।उन्होंने मंडल,शक्ति केंद्र और बूथ समितियों को सक्रिय करते हुए मतदाताओं व लाभार्थियों से निरंतर संपर्क बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पं.दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महापुरुषों के संघर्ष, सिद्धांत और त्याग से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। भाजपा विचारधारा आधारित संगठन है और राष्ट्रहित और राष्ट्रवाद को सर्वोपरि रखकर कार्य करती है।जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने प्रदेश उपाध्यक्ष का परिचय व संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। जिला प्रभारी बृजभूषण सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संदेश दिया।संचालन जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने किया। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष मंगलवार को सुबह 10 बजे लोहरामऊ मंडल के उतरी गांव स्थित बूथ संख्या 383 की समिति के साथ सीधा संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। बैठक में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह,एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक राजप्रसाद उपाध्याय, राजेश गौतम व सीताराम वर्मा, पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा,करुणा शंकर द्विवेदी, डॉ सीताशरण त्रिपाठी, क्षेत्रीय मंत्री देवेन्द्र मौर्य,ओम प्रकाश पाण्डे बजरंगी, प्रवीन कुमार अग्रवाल, घनश्याम चौहान, शशिकांत पांडे, अयोध्या प्रसाद वर्मा, विजय सिंह रघुवंशी, संदीप सिंह सहित जिला पदाधिकारी मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1