logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिलाधिकारी ने आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज असैदापुर का किया निरीक्षण छात्राओं संग बैठकर किया भोजन, गुणवत्ता व साफ-सफाई पर दिया विशेष जोर छात्रावास, कक्षाओं व प्लेग्राउंड का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश अमेठी। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज असैदापुर का स्थलीय निरीक्षण कर पठन-पाठन, छात्रावास, भोजन व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं प्रधानाचार्या को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सबसे पहले मेस का निरीक्षण किया तथा छात्राओं को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने स्वयं छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया और मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही मेस एवं परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने छात्रावास का निरीक्षण कर वहां की साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रधानाचार्या गीता वर्मा ने छात्रावास में कुछ तख्तों की कमी की जानकारी दी, जिस पर जिलाधिकारी ने विद्यालय अथवा अन्य उपलब्ध फंड से आवश्यक तख्तों की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कक्षाओं में पहुंचकर छात्राओं से उनकी पढ़ाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया और सभी शिक्षकों को प्रतिदिन समय से विद्यालय पहुंचकर शिक्षण कार्य करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में चल रहे मरम्मत कार्यों का भी अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त विद्यालय परिसर में उगी बड़ी घास को कटवाकर परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

1 hr ago
user_पवन कुमार द्विवेदी
पवन कुमार द्विवेदी
Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

जिलाधिकारी ने आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज असैदापुर का किया निरीक्षण छात्राओं संग बैठकर किया भोजन, गुणवत्ता व साफ-सफाई पर दिया विशेष जोर छात्रावास, कक्षाओं व प्लेग्राउंड का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश अमेठी। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज असैदापुर का स्थलीय निरीक्षण कर पठन-पाठन, छात्रावास, भोजन व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं प्रधानाचार्या को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सबसे पहले मेस का निरीक्षण किया तथा छात्राओं को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने स्वयं छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया और मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही मेस एवं परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने छात्रावास का निरीक्षण कर वहां की साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रधानाचार्या गीता वर्मा ने छात्रावास में कुछ तख्तों की कमी की जानकारी दी, जिस पर जिलाधिकारी ने विद्यालय अथवा अन्य उपलब्ध फंड से आवश्यक तख्तों की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कक्षाओं में पहुंचकर छात्राओं से उनकी पढ़ाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया और सभी शिक्षकों को प्रतिदिन समय से विद्यालय पहुंचकर शिक्षण कार्य करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में चल रहे मरम्मत कार्यों का भी अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त विद्यालय परिसर में उगी बड़ी घास को कटवाकर परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गश्त में निकले उपनिरीक्षक ने निभाया इंसानियत का फर्ज, घायल वृद्धा को पहुंचाया अस्पताल संग्रामपुर। क्षेत्र में एक बार फिर पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया। सड़क हादसे में घायल करीब 75 वर्षीय वृद्ध महिला को समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने पर गश्त पर निकले संग्रामपुर थाने के उपनिरीक्षक राजेश सिंह ने अपने सरकारी वाहन से तत्काल अस्पताल पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश की। घटना संग्रामपुर क्षेत्र के हनुमान मंदिर ठेंगहा बाजार की है। बताया जाता है कि ठेंगहा निवासी गया देई पत्नी रामफेर, उम्र करीब 75 वर्ष, घर से पानी लेने के लिए निकली थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक पिकअप वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल वृद्धा को सड़क से उठाकर समीप ही प्राथमिक उपचार दिलाया। इसके बाद एंबुलेंस के लिए फोन किया गया, लेकिन सेवा मिलने में देरी हो रही थी। इसी दौरान गश्त पर निकले संग्रामपुर थाने के उपनिरीक्षक राजेश सिंह की नजर घायल महिला पर पड़ी। स्थिति को देखते हुए उपनिरीक्षक ने एंबुलेंस का इंतजार किए बिना पुलिस वाहन से घायल वृद्धा को तत्काल संग्रामपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। पुलिसकर्मी की इस तत्परता और मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
    1
    गश्त में निकले उपनिरीक्षक ने निभाया इंसानियत का फर्ज, घायल वृद्धा को पहुंचाया अस्पताल
संग्रामपुर। क्षेत्र में एक बार फिर पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया। सड़क हादसे में घायल करीब 75 वर्षीय वृद्ध महिला को समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने पर गश्त पर निकले संग्रामपुर थाने के उपनिरीक्षक राजेश सिंह ने अपने सरकारी वाहन से तत्काल अस्पताल पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश की।
घटना संग्रामपुर क्षेत्र के हनुमान मंदिर ठेंगहा बाजार की है। बताया जाता है कि ठेंगहा निवासी गया देई पत्नी रामफेर, उम्र करीब 75 वर्ष, घर से पानी लेने के लिए निकली थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक पिकअप वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल वृद्धा को सड़क से उठाकर समीप ही प्राथमिक उपचार दिलाया। इसके बाद एंबुलेंस के लिए फोन किया गया, लेकिन सेवा मिलने में देरी हो रही थी। इसी दौरान गश्त पर निकले संग्रामपुर थाने के उपनिरीक्षक राजेश सिंह की नजर घायल महिला पर पड़ी।
स्थिति को देखते हुए उपनिरीक्षक ने एंबुलेंस का इंतजार किए बिना पुलिस वाहन से घायल वृद्धा को तत्काल संग्रामपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। पुलिसकर्मी की इस तत्परता और मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
    user_Mr. P. K. Tiwari
    Mr. P. K. Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा लूट का प्रयास करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, 01 तमंचा व 01 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद अमेठी।घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 27.09.2026 को आगन्तुक सत्य प्रकाश साहू पुत्र पृथ्वीराज निवासी कस्बा व थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी द्वारा आरोपी संजय यादव पुत्र रामदेव यादव निवासी पूरे शुक्लन मजरे पेड़रिया थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी को ग्रामीणों की मदद से पकड़ कर थाना शिवरतनगंज पर एक प्रार्थना-पत्र व आरोपी के पास से बरामद 01 तमंचा व 01 जिंदा कारतूस .315 बोर के साथ सुपुर्द किया गया। दिनांक 27.09.2026 को समय करीब 07:30 बजे रात्रि में जब प्रार्थी अपने घर पर बैठा था तभी चेहरे पर कपड़ा लपेटकर आरोपी संजय यादव उपरोक्त अपने साथी सूरज यादव पुत्र लाल बहादुर यादव निवासी पूरे शुक्लन मजरे पेड़रिया थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी के साथ शटर उठाकर उनके घर में घुस आये तथा उनको तमंचा सटाकर नगदी लूटने का प्रयास किया तथा चिल्लाने पर बट से मारा पीटा। लोगों की भीड़ इकट्ठा होते देखकर भागने लगे। मारपीट करते समय उनके चेहरे पर बंधे कपड़े खुल गये थे जिन्हें पहचान लिया। दोनों आरोपी पास की झांड़ियों की ओर भाग गये थे जिनमें से एक आरोपी को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया गया।आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना शिवरतनगंज पर मु0अ0सं0 108/26 धारा 309(6), 331(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर एवं अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    1
    थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा लूट का प्रयास करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, 01 तमंचा व 01 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद
अमेठी।घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 27.09.2026 को आगन्तुक सत्य प्रकाश साहू पुत्र पृथ्वीराज निवासी कस्बा व थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी द्वारा आरोपी संजय यादव पुत्र रामदेव यादव निवासी पूरे शुक्लन मजरे पेड़रिया थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी को ग्रामीणों की मदद से पकड़ कर थाना शिवरतनगंज पर एक प्रार्थना-पत्र व आरोपी के पास से बरामद 01 तमंचा व 01 जिंदा कारतूस .315 बोर के साथ सुपुर्द किया गया। दिनांक 27.09.2026 को समय करीब 07:30 बजे रात्रि में जब प्रार्थी अपने घर पर बैठा था तभी चेहरे पर कपड़ा लपेटकर आरोपी संजय यादव उपरोक्त अपने साथी सूरज यादव पुत्र लाल बहादुर यादव निवासी पूरे शुक्लन मजरे पेड़रिया थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी के साथ शटर उठाकर उनके घर में घुस आये तथा उनको तमंचा सटाकर नगदी लूटने का प्रयास किया तथा चिल्लाने पर बट से मारा पीटा। लोगों की भीड़ इकट्ठा होते देखकर भागने लगे। मारपीट करते समय उनके चेहरे पर बंधे कपड़े खुल गये थे जिन्हें पहचान लिया। दोनों आरोपी पास की झांड़ियों की ओर भाग गये थे जिनमें से एक आरोपी को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया गया।आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना शिवरतनगंज पर मु0अ0सं0 108/26 धारा 309(6), 331(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर एवं अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_पवन कुमार द्विवेदी
    पवन कुमार द्विवेदी
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • प्रतापगढ़ में सीबीएसई नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप 2026 का हुआ रंगारंग आगाज प्रतापगढ़। न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, प्रतापगढ़ के प्रांगण में सीबीएसई नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप 2026 का आज भव्य और रंगारंग शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में देश-विदेश से आए खिलाड़ियों का जोश देखने लायक था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास सिंह, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एडिशनल एसपी प्रतापगढ़ ने शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ चैंपियनशिप का विधिवत उद्घाटन हुआ। विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, और देशभक्ति से ओतप्रोत एक से एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।विद्यालय की प्रबंधक डॉ. शाहिदा ने आए हुए सभी अतिथियों, टीम मैनेजर्स, कोचों और खिलाड़ियों का हृदय से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि "न्यू एंजिल्स को इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन की मेजबानी का अवसर मिलना गर्व की बात है। कबड्डी हमारी सांस्कृतिक धरोहर है और ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी में खेल के प्रति जुनून पैदा होता है।"मालूम हो कि इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में संपूर्ण भारतवर्ष के सभी राज्यों की चुनिंदा टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। विशेष आकर्षण के रूप में 6 विदेशी टीमें भी इस चैंपियनशिप में अपना दमखम दिखा रही हैं, जिससे यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर का बन गया है।मुख्य अतिथि विकास सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सीबीएसई द्वारा कबड्डी जैसे स्वदेशी खेल को इतना बड़ा मंच देना सराहनीय है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी।गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर शिक्षा जगत और समाज के कई प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. दयाराम मौर्य, समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य, डॉ. संजय कपूर, डॉ. आर.एस. सिंह, डी.पी. सिंह, आनंद केसरवानी, डॉ. श्याम शुक्ला, आनंद मोहन ओझा, उदय भान सिंह, शरद केसरवानी, अश्विनी केसरवानी, अंजनी सिंह, गोविंद खंडेलवाल, शैलेंद्र मिश्रा, बृजेश त्रिपाठी डॉ मनोज सिंह, श्री अंकुर केसरवानी आदि शामिल रहे।इसके अलावा भारी संख्या में अभिभावकगण, खेल प्रेमी, विद्यालय केशिक्षक-शिक्षिकाएं तथा मीडिया प्रभारी भी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का तालियों से उत्साह बढ़ाया।चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण और वॉलेंटियर्स दिन-रात जुटे हुए हैं।
    1
    प्रतापगढ़ में सीबीएसई नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप 2026 का हुआ रंगारंग आगाज
प्रतापगढ़। न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, प्रतापगढ़ के प्रांगण में सीबीएसई नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप 2026 का आज भव्य और रंगारंग शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में देश-विदेश से आए खिलाड़ियों का जोश देखने लायक था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास सिंह, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एडिशनल एसपी प्रतापगढ़ ने शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ चैंपियनशिप का विधिवत उद्घाटन हुआ। विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, और देशभक्ति से ओतप्रोत एक से एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।विद्यालय की प्रबंधक डॉ. शाहिदा ने आए हुए सभी अतिथियों, टीम मैनेजर्स, कोचों और खिलाड़ियों का हृदय से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि "न्यू एंजिल्स को इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन की मेजबानी का अवसर मिलना गर्व की बात है। कबड्डी हमारी सांस्कृतिक धरोहर है और ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी में खेल के प्रति जुनून पैदा होता है।"मालूम हो कि इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में संपूर्ण भारतवर्ष के सभी राज्यों की चुनिंदा टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। विशेष आकर्षण के रूप में 6 विदेशी टीमें भी इस चैंपियनशिप में अपना दमखम दिखा रही हैं, जिससे यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर का बन गया है।मुख्य अतिथि विकास सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सीबीएसई द्वारा कबड्डी जैसे स्वदेशी खेल को इतना बड़ा मंच देना सराहनीय है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी।गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर शिक्षा जगत और समाज के कई प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. दयाराम मौर्य, समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य, डॉ. संजय कपूर, डॉ. आर.एस. सिंह, डी.पी. सिंह, आनंद केसरवानी, डॉ. श्याम शुक्ला, आनंद मोहन ओझा, उदय भान सिंह, शरद केसरवानी, अश्विनी केसरवानी, अंजनी सिंह, गोविंद खंडेलवाल, शैलेंद्र मिश्रा, बृजेश त्रिपाठी डॉ मनोज सिंह, श्री अंकुर केसरवानी आदि शामिल रहे।इसके अलावा भारी संख्या में अभिभावकगण, खेल प्रेमी, विद्यालय केशिक्षक-शिक्षिकाएं तथा मीडिया प्रभारी भी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का तालियों से उत्साह बढ़ाया।चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण और वॉलेंटियर्स दिन-रात जुटे हुए हैं।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
  • *11.74 ग्राम एमडी के साथ देवसरा पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, बिना नंबर की बुलेट भी सीज* प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, उसके कब्जे से 11.74 ग्राम एमडी (मेथामफेटामाइन) बरामद हुई है। मौके से बिना नंबर प्लेट की एक बुलेट मोटरसाइकिल भी मिली, जिसे पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खटखटहवा पुल के पास से बृजेश पाण्डेय, निवासी गधियावां, थाना आसपुर देवसरा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 11.74 ग्राम एमडी बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। मामले में आसपुर देवसरा थाने में मुकदमा संख्या 250/2026, धारा 22सी एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। बरामद बुलेट मोटरसाइकिल को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवक ने आनंद पाण्डेय उर्फ सुधांशु पाण्डेय, निवासी रेडीगारापुर, थाना पट्टी तथा पन्नेलाल निषाद, निवासी बगोझर, थाना महराजगंज, जौनपुर से एमडी खरीदने की बात बताई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के मोबाइल फोन में कुछ लोगों के साथ व्हाट्सऐप कॉल, चैट और यूपीआई लेनदेन से संबंधित विवरण भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बृजेश पाण्डेय के खिलाफ आसपुर देवसरा और पट्टी थानों में पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पुराने आपराधिक मामलों का भी विवरण जारी किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जावेद अहमद खां, उपनिरीक्षक संजय कुमार, कांस्टेबल कैलाश यादव और कांस्टेबल वीरेन्द्र यादव शामिल रहे।
    2
    *11.74 ग्राम एमडी के साथ देवसरा पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, बिना नंबर की बुलेट भी सीज*
प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार  किया है। पुलिस के मुताबिक, उसके कब्जे से 11.74 ग्राम एमडी (मेथामफेटामाइन) बरामद हुई है। मौके से बिना नंबर प्लेट की एक बुलेट मोटरसाइकिल भी मिली, जिसे पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया।
पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खटखटहवा पुल के पास से बृजेश पाण्डेय, निवासी गधियावां, थाना आसपुर देवसरा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 11.74 ग्राम एमडी बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।
मामले में आसपुर देवसरा थाने में मुकदमा संख्या 250/2026, धारा 22सी एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। बरामद बुलेट मोटरसाइकिल को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवक ने आनंद पाण्डेय उर्फ सुधांशु पाण्डेय, निवासी रेडीगारापुर, थाना पट्टी तथा पन्नेलाल निषाद, निवासी बगोझर, थाना महराजगंज, जौनपुर से एमडी खरीदने की बात बताई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के मोबाइल फोन में कुछ लोगों के साथ व्हाट्सऐप कॉल, चैट और यूपीआई लेनदेन से संबंधित विवरण भी मिले हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बृजेश पाण्डेय के खिलाफ आसपुर देवसरा और पट्टी थानों में पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पुराने आपराधिक मामलों का भी विवरण जारी किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जावेद अहमद खां, उपनिरीक्षक संजय कुमार, कांस्टेबल कैलाश यादव और कांस्टेबल वीरेन्द्र यादव शामिल रहे।
    user_पवन कुमार (पत्रकार)
    पवन कुमार (पत्रकार)
    प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • *सुल्तानपुर एमपी एमएलए कोर्ट में राहुल गाँधी मामले में 1 अक्टूबर को होंगी सुनवाई* सुल्तानपुर,राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में सुल्तानपुर दीवानी में चल रहे केस में अब 1 अक्टूबर को सुनवाई होगी। दरअसल आज बार के वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन के चलते आज कोर्ट में कंडोलेंस होने के चलते मामले में नही हो सकी सुनवाई।लिहाजा कोर्ट ने 1 अक्टूबर को बहस की तिथि निर्धारित की है। बताते चलें कि ये मामला है करीब 8 वर्ष पहले का। जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने एक प्रेस वार्ता में तत्कालीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह पर एक अपत्तिजनक बयान दिया था। इसी बयान से आहत होकर सुल्तानपुर के बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने दीवानी के एमपी एमएलए कोर्ट में एक परिवाद दाखिल किया था। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी। इस मामले में सुनवाई के दौरान राहुल गांधी बीते वर्ष 20 फरवरी 2025 से जमानत पर हैं वहीं 26 जुलाई 2025 को उन्होंने कोर्ट पहुंचकर अपना बयान भी दर्ज करवा चुके हैं। कोर्ट के आदेश पर पुनः बीते 20 फरवरी 2026 को भी राहुल गांधी कोर्ट में पहुंच अपना बयान दर्ज करवाया था, जिसमें उन्होंने इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए अपने ऊपर लगाए गए आरोप को निराधार बताया था। वहीं पिछले दिनों सुनवाई के दौरान बीजेपी नेता के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने साक्ष्य के रूप में अपने द्वारा पूर्व में प्रस्तुत की गई प्रेस वार्ता की सीडी के ऑडियो वीडियो की वॉयस और राहुल गांधी की वास्तविक वॉयस से मिलान करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, सुनवाई के दौरान लोअर कोर्ट और रिवीजनल कोर्ट में वॉयस मिलान की निगरानी डाली गई थी, जिसे कोर्ट द्वारा खारिज किया जा चुका है। लिहाजा वादी विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष पांडेय हाईकोर्ट में एक सितंबर को वॉयस मिलान की रिट दायर की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने वॉयस मिलान की याचिका खारिज कर दी है, और आज इसी मामले में बहस होनी थी। लेकिन आज बार के वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन के चलते मामले में नही हो सकी सुनवाई।
    4
    *सुल्तानपुर एमपी एमएलए कोर्ट में राहुल गाँधी मामले में 1 अक्टूबर को होंगी सुनवाई*
सुल्तानपुर,राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में सुल्तानपुर दीवानी में चल रहे केस में अब 1 अक्टूबर को सुनवाई होगी। दरअसल आज बार के वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन के चलते आज कोर्ट में कंडोलेंस होने के चलते मामले में नही हो सकी सुनवाई।लिहाजा कोर्ट ने  1 अक्टूबर को बहस की तिथि निर्धारित की है। 
बताते चलें कि ये मामला है करीब 8 वर्ष पहले का। जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने एक प्रेस वार्ता में तत्कालीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह पर एक अपत्तिजनक बयान दिया था। इसी बयान से आहत होकर सुल्तानपुर के बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने दीवानी के एमपी एमएलए कोर्ट में एक परिवाद दाखिल किया था। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी। 
इस मामले में सुनवाई के दौरान राहुल गांधी बीते वर्ष 20 फरवरी 2025 से जमानत पर हैं वहीं 26 जुलाई 2025 को उन्होंने कोर्ट पहुंचकर अपना बयान भी दर्ज करवा चुके हैं। कोर्ट के आदेश पर पुनः बीते 20 फरवरी 2026 को भी राहुल गांधी कोर्ट में पहुंच अपना बयान दर्ज करवाया था, जिसमें उन्होंने इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए अपने ऊपर लगाए गए आरोप को निराधार बताया था। वहीं पिछले दिनों सुनवाई के दौरान बीजेपी नेता के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने साक्ष्य के रूप में अपने द्वारा पूर्व में प्रस्तुत की गई प्रेस वार्ता की सीडी के ऑडियो वीडियो की वॉयस और राहुल गांधी की वास्तविक वॉयस से मिलान करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, सुनवाई के दौरान लोअर कोर्ट और रिवीजनल कोर्ट में वॉयस मिलान की निगरानी डाली गई थी, जिसे कोर्ट द्वारा खारिज किया जा चुका है। लिहाजा वादी विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष पांडेय हाईकोर्ट में एक सितंबर को वॉयस मिलान की रिट दायर  की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने वॉयस मिलान की याचिका खारिज कर दी है, और आज इसी मामले में बहस होनी थी। लेकिन आज बार के वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन के चलते मामले में नही हो सकी सुनवाई।
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • दिव्या मित्तल का नया नारा- ‘चलिए हिसाब मांगते हैं’,संवेदनशील विचार लखनऊ...IAS से इस्तीफे के बाद दिव्या मित्तल का बड़ा ऐलान मुखर होकर प्रमुखता से रखा अपना विचार जो कि बड़ा संवेदनशील है। दिव्या मित्तल ने राजनीति में आने का किया ऐलान दिव्या मित्तल बोलीं- मुझे आवाज बनना है, आवाज से वंचित लोगों की आवाज कहा- राजनीति बदलनी होगी, इरादे की राजनीति करनी होगी.. दिव्या मित्तल का ऐलान- किसी दल के साथ नहीं, केवल लोगों के साथ राजनीति करूंगी जिन झंडों के नीचे 80 साल में हिसाब नहीं बदला, उनके नीचे खड़े होकर हिसाब नहीं मांगा जा सकता’ दिव्या मित्तल बोलीं- मुझे स्कूल, सड़क, पुल और सरकारी जमीनों का हिसाब चाहिए ‘जब फिक्र नहीं होती तो मौत हादसा नहीं, फैसला होती है’ दिव्या मित्तल का राजनीतिक सिस्टम पर हमला- सत्ता है, शोर है, पर सोच नहीं है.. ‘मुझे उस ना सोचने का हिसाब चाहिए’ राजनीति में पैसा और बाहुबल को लेकर भी दिव्या मित्तल का बड़ा बयान ‘चुनाव में बहाया जाने वाला पैसा हमारी सड़क, पुल और स्कूल से आता है’ जाति-धर्म के समीकरण पर बोलीं- मैंने कभी किसी का नाम पूछकर न्याय नहीं किया ‘80 साल तक इन्होंने समीकरण बिठाए और देश भी बैठा रह गया’ दिव्या मित्तल ने उत्तर प्रदेश से राजनीतिक शुरुआत का किया ऐलान ‘उत्तर प्रदेश की मिट्टी ही मेरी कर्मभूमि, शुरुआत यहीं से होगी’ दिव्या मित्तल की अपील- मुझ पर भरोसा मत करिए, अपने आप पर करिए शिक्षक, डॉक्टर, किसान, मजदूर, वकील और छात्रों से जुड़ने की अपील दिव्या मित्तल बोलीं- नई राजनीति एक आदमी नहीं बना सकता, इसमें सबका साथ लगेगा.. ‘अस्सी साल से हम नेता या मसीहा का इंतजार कर रहे हैं, जिसका इंतजार था वो हम खुद हैं’ दिव्या मित्तल का नया नारा- ‘चलिए हिसाब मांगते हैं’,
    1
    दिव्या मित्तल का नया नारा- ‘चलिए हिसाब मांगते हैं’,संवेदनशील विचार
लखनऊ...IAS से इस्तीफे के बाद दिव्या मित्तल का बड़ा ऐलान मुखर होकर प्रमुखता से रखा अपना विचार जो कि बड़ा  संवेदनशील है।
दिव्या मित्तल ने राजनीति में आने का किया ऐलान
दिव्या मित्तल बोलीं- मुझे आवाज बनना है, आवाज से वंचित लोगों की आवाज
कहा- राजनीति बदलनी होगी, इरादे की राजनीति करनी होगी..
दिव्या मित्तल का ऐलान- किसी दल के साथ नहीं, केवल लोगों के साथ राजनीति करूंगी
जिन झंडों के नीचे 80 साल में हिसाब नहीं बदला, उनके नीचे खड़े होकर हिसाब नहीं मांगा जा सकता’
दिव्या मित्तल बोलीं- मुझे स्कूल, सड़क, पुल और सरकारी जमीनों का हिसाब चाहिए
‘जब फिक्र नहीं होती तो मौत हादसा नहीं, फैसला होती है’
दिव्या मित्तल का राजनीतिक सिस्टम पर हमला- सत्ता है, शोर है, पर सोच नहीं है..
‘मुझे उस ना सोचने का हिसाब चाहिए’
राजनीति में पैसा और बाहुबल को लेकर भी दिव्या मित्तल का बड़ा बयान
‘चुनाव में बहाया जाने वाला पैसा हमारी सड़क, पुल और स्कूल से आता है’
जाति-धर्म के समीकरण पर बोलीं- मैंने कभी किसी का नाम पूछकर न्याय नहीं किया
‘80 साल तक इन्होंने समीकरण बिठाए और देश भी बैठा रह गया’
दिव्या मित्तल ने उत्तर प्रदेश से राजनीतिक शुरुआत का किया ऐलान
‘उत्तर प्रदेश की मिट्टी ही मेरी कर्मभूमि, शुरुआत यहीं से होगी’
दिव्या मित्तल की अपील- मुझ पर भरोसा मत करिए, अपने आप पर करिए
शिक्षक, डॉक्टर, किसान, मजदूर, वकील और छात्रों से जुड़ने की अपील
दिव्या मित्तल बोलीं- नई राजनीति एक आदमी नहीं बना सकता, इसमें सबका साथ लगेगा..
‘अस्सी साल से हम नेता या मसीहा का इंतजार कर रहे हैं, जिसका इंतजार था वो हम खुद हैं’
दिव्या मित्तल का नया नारा- ‘चलिए हिसाब मांगते हैं’,
    user_कुमार अजय गुरु जी
    कुमार अजय गुरु जी
    प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *राष्ट्रीय परशुराम सेना ने पट्टी कोतवाली की घटना में पीड़ित लड़की के परिजनों पर दर्ज मुकदमे में डीएम एसपी का घेराव* डीएम एसपी को ज्ञापन देकर निष्पक्ष कार्यवाही कर निर्दोष ब्राह्मणों पर दर्ज मुकदमा खत्म करने की मांग_ आज सोमवार को राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी एडवोकेट के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला एडवोकेट की उपस्थिति में संगठन के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने पट्टी की घटना में फर्जी मुकदमे में ब्राह्मण परिवार को नामजद करने की घटना को लेकर डीएम एसपी का घेराव कर ज्ञापन सौंपा । संगठन की मांग में पीड़ित नाबालिग लड़की के परिजन पर फर्जी मुकदमे को समाप्त करने पोस्को एक्ट में मृतक व्यक्ति के परिजनों की संलिप्तता की जांच का उनका नाम शामिल करने पीड़ित लड़की को आर्थिक सहायता प्रदान करने ब्राह्मण परिवार को सुरक्षा प्रदान करने संबंधी माँगे रखी गई। डीएम महोदय ने संगठन को आश्वासन दिया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा उक्त घटना की मजिस्ट्रीयल जांच कराकर उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी । जय परशुराम के उद्घोष से कचेहरी में लोगो का आक्रोश दिखाई दिया । इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला एडवोकेट प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी एडवोकेट अभिषेक मिश्रा जिला अध्यक्ष अनिल पाण्डेय एडवोकेट प्रवीण मिश्रा आशीष शुक्ला हरीश शुक्ला एडवोकेट धर्मराज सिंह लल्लू बाली एडवोकेट सहित भारी संख्या में संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
    1
    *राष्ट्रीय परशुराम सेना ने पट्टी कोतवाली की घटना में पीड़ित लड़की के परिजनों पर दर्ज मुकदमे में डीएम एसपी का घेराव*
डीएम एसपी को ज्ञापन देकर निष्पक्ष कार्यवाही कर निर्दोष ब्राह्मणों पर दर्ज मुकदमा खत्म करने की मांग_
आज सोमवार को राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी एडवोकेट के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला एडवोकेट की उपस्थिति में संगठन के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने पट्टी की घटना में फर्जी मुकदमे में ब्राह्मण परिवार को नामजद करने की घटना को लेकर डीएम एसपी का घेराव कर ज्ञापन सौंपा । संगठन की मांग में पीड़ित नाबालिग लड़की के परिजन पर फर्जी मुकदमे को समाप्त करने पोस्को एक्ट में मृतक व्यक्ति के परिजनों की संलिप्तता की जांच का उनका नाम शामिल करने पीड़ित लड़की को आर्थिक सहायता प्रदान करने ब्राह्मण परिवार को सुरक्षा प्रदान करने संबंधी माँगे रखी गई। डीएम महोदय ने संगठन को आश्वासन दिया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा उक्त घटना की मजिस्ट्रीयल जांच कराकर उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी । जय परशुराम के उद्घोष से कचेहरी में लोगो का आक्रोश दिखाई दिया । इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला एडवोकेट प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी एडवोकेट अभिषेक मिश्रा  जिला अध्यक्ष अनिल पाण्डेय एडवोकेट प्रवीण मिश्रा आशीष शुक्ला हरीश शुक्ला एडवोकेट धर्मराज सिंह लल्लू बाली एडवोकेट सहित भारी संख्या में संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
    user_ALOK YADAV
    ALOK YADAV
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • NEWS UP Digital मदद की मुहिम: ग्राम सभा भीतरगांव की अन्नपूर्णा दीक्षित को आवास योजना का इंतजार सरकार की महत्वाकांक्षी आवास योजना से अब तक दूर अन्नपूर्णा दीक्षित, भीतरगांव की गरीब महिला को घर का इंतजार
    1
    NEWS UP Digital मदद की मुहिम: ग्राम सभा भीतरगांव की अन्नपूर्णा दीक्षित को आवास योजना का इंतजार
सरकार की महत्वाकांक्षी आवास योजना से अब तक दूर अन्नपूर्णा दीक्षित, भीतरगांव की गरीब महिला को घर का इंतजार
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    Media company Lalganj, Rae Bareli•
    2 hrs ago
  • गश्त में निकले एस आई ने निभाया इंसानियत का फर्ज, घायल वृद्धा को अस्पताल पहुंचाया गश्त में निकले एस आई ने निभाया इंसानियत का फर्ज, घायल वृद्धा को अस्पताल पहुंचाया संग्रामपुर-अमेठी। संग्रामपुर में एक बार फिर खाकी का मानवीय चेहरा देखने को मिला। सड़क हादसे में घायल 75 वर्षीय वृद्धा को एंबुलेंस नहीं मिलने पर गश्त पर निकले उपनिरीक्षक राजेश सिंह ने सरकारी वाहन से अस्पताल पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश की। घटना संग्रामपुर क्षेत्र के हनुमान मंदिर ठेंगहा बाजार की है। ठेंगहा निवासी गया देई (75) पत्नी रामफेर घर से पानी लेने निकली थीं। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल को सड़क से उठाकर प्राथमिक उपचार दिलाया और एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस मिलने में देरी हो रही थी। इसी दौरान गश्त पर निकले संग्रामपुर थाने के उपनिरीक्षक राजेश सिंह मौके पर पहुंचे और बिना देर किए वृद्धा को अपने सरकारी वाहन से संग्रामपुर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की इस तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
    2
    गश्त में निकले एस आई ने निभाया इंसानियत का फर्ज, घायल वृद्धा को अस्पताल पहुंचाया
गश्त में निकले एस आई ने निभाया इंसानियत का फर्ज, घायल वृद्धा को अस्पताल पहुंचाया
संग्रामपुर-अमेठी। संग्रामपुर में एक बार फिर खाकी का मानवीय चेहरा देखने को मिला। सड़क हादसे में घायल 75 वर्षीय वृद्धा को एंबुलेंस नहीं मिलने पर गश्त पर निकले उपनिरीक्षक राजेश सिंह ने सरकारी वाहन से अस्पताल पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश की।
घटना संग्रामपुर क्षेत्र के हनुमान मंदिर ठेंगहा बाजार की है। ठेंगहा निवासी गया देई (75) पत्नी रामफेर घर से पानी लेने निकली थीं। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
ग्रामीणों ने घायल को सड़क से उठाकर प्राथमिक उपचार दिलाया और एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस मिलने में देरी हो रही थी। इसी दौरान गश्त पर निकले संग्रामपुर थाने के उपनिरीक्षक राजेश सिंह मौके पर पहुंचे और बिना देर किए वृद्धा को अपने सरकारी वाहन से संग्रामपुर अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस की इस तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.