दिव्या मित्तल का नया नारा- ‘चलिए हिसाब मांगते हैं’,संवेदनशील विचार लखनऊ...IAS से इस्तीफे के बाद दिव्या मित्तल का बड़ा ऐलान मुखर होकर प्रमुखता से रखा अपना विचार जो कि बड़ा संवेदनशील है। दिव्या मित्तल ने राजनीति में आने का किया ऐलान दिव्या मित्तल बोलीं- मुझे आवाज बनना है, आवाज से वंचित लोगों की आवाज कहा- राजनीति बदलनी होगी, इरादे की राजनीति करनी होगी.. दिव्या मित्तल का ऐलान- किसी दल के साथ नहीं, केवल लोगों के साथ राजनीति करूंगी जिन झंडों के नीचे 80 साल में हिसाब नहीं बदला, उनके नीचे खड़े होकर हिसाब नहीं मांगा जा सकता’ दिव्या मित्तल बोलीं- मुझे स्कूल, सड़क, पुल और सरकारी जमीनों का हिसाब चाहिए ‘जब फिक्र नहीं होती तो मौत हादसा नहीं, फैसला होती है’ दिव्या मित्तल का राजनीतिक सिस्टम पर हमला- सत्ता है, शोर है, पर सोच नहीं है.. ‘मुझे उस ना सोचने का हिसाब चाहिए’ राजनीति में पैसा और बाहुबल को लेकर भी दिव्या मित्तल का बड़ा बयान ‘चुनाव में बहाया जाने वाला पैसा हमारी सड़क, पुल और स्कूल से आता है’ जाति-धर्म के समीकरण पर बोलीं- मैंने कभी किसी का नाम पूछकर न्याय नहीं किया ‘80 साल तक इन्होंने समीकरण बिठाए और देश भी बैठा रह गया’ दिव्या मित्तल ने उत्तर प्रदेश से राजनीतिक शुरुआत का किया ऐलान ‘उत्तर प्रदेश की मिट्टी ही मेरी कर्मभूमि, शुरुआत यहीं से होगी’ दिव्या मित्तल की अपील- मुझ पर भरोसा मत करिए, अपने आप पर करिए शिक्षक, डॉक्टर, किसान, मजदूर, वकील और छात्रों से जुड़ने की अपील दिव्या मित्तल बोलीं- नई राजनीति एक आदमी नहीं बना सकता, इसमें सबका साथ लगेगा.. ‘अस्सी साल से हम नेता या मसीहा का इंतजार कर रहे हैं, जिसका इंतजार था वो हम खुद हैं’ दिव्या मित्तल का नया नारा- ‘चलिए हिसाब मांगते हैं’,
दिव्या मित्तल का नया नारा- ‘चलिए हिसाब मांगते हैं’,संवेदनशील विचार लखनऊ...IAS से इस्तीफे के बाद दिव्या मित्तल का बड़ा ऐलान मुखर होकर प्रमुखता से रखा अपना विचार जो कि बड़ा संवेदनशील है। दिव्या मित्तल ने राजनीति में आने का किया ऐलान दिव्या मित्तल बोलीं- मुझे आवाज बनना है, आवाज से वंचित लोगों की आवाज कहा- राजनीति बदलनी होगी, इरादे की राजनीति करनी होगी.. दिव्या मित्तल का ऐलान- किसी दल के साथ नहीं, केवल लोगों के साथ राजनीति करूंगी जिन झंडों के नीचे 80 साल में हिसाब नहीं बदला, उनके नीचे खड़े होकर हिसाब नहीं मांगा जा सकता’ दिव्या मित्तल बोलीं- मुझे स्कूल, सड़क, पुल और सरकारी जमीनों का हिसाब चाहिए ‘जब फिक्र नहीं होती तो मौत हादसा नहीं, फैसला होती है’ दिव्या मित्तल का राजनीतिक सिस्टम पर हमला- सत्ता है, शोर है, पर सोच नहीं है.. ‘मुझे उस ना सोचने का हिसाब चाहिए’ राजनीति में पैसा और बाहुबल को लेकर भी दिव्या मित्तल का बड़ा बयान ‘चुनाव में बहाया जाने वाला पैसा हमारी सड़क, पुल और स्कूल से आता है’ जाति-धर्म के समीकरण पर बोलीं- मैंने कभी किसी का नाम पूछकर न्याय नहीं किया ‘80 साल तक इन्होंने समीकरण बिठाए और देश भी बैठा रह गया’ दिव्या मित्तल ने उत्तर प्रदेश से राजनीतिक शुरुआत का किया ऐलान ‘उत्तर प्रदेश की मिट्टी ही मेरी कर्मभूमि, शुरुआत यहीं से होगी’ दिव्या मित्तल की अपील- मुझ पर भरोसा मत करिए, अपने आप पर करिए शिक्षक, डॉक्टर, किसान, मजदूर, वकील और छात्रों से जुड़ने की अपील दिव्या मित्तल बोलीं- नई राजनीति एक आदमी नहीं बना सकता, इसमें सबका साथ लगेगा.. ‘अस्सी साल से हम नेता या मसीहा का इंतजार कर रहे हैं, जिसका इंतजार था वो हम खुद हैं’ दिव्या मित्तल का नया नारा- ‘चलिए हिसाब मांगते हैं’,
- प्रतापगढ़ में सीबीएसई नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप 2026 का हुआ रंगारंग आगाज प्रतापगढ़। न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, प्रतापगढ़ के प्रांगण में सीबीएसई नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप 2026 का आज भव्य और रंगारंग शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में देश-विदेश से आए खिलाड़ियों का जोश देखने लायक था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास सिंह, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एडिशनल एसपी प्रतापगढ़ ने शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ चैंपियनशिप का विधिवत उद्घाटन हुआ। विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, और देशभक्ति से ओतप्रोत एक से एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।विद्यालय की प्रबंधक डॉ. शाहिदा ने आए हुए सभी अतिथियों, टीम मैनेजर्स, कोचों और खिलाड़ियों का हृदय से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि "न्यू एंजिल्स को इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन की मेजबानी का अवसर मिलना गर्व की बात है। कबड्डी हमारी सांस्कृतिक धरोहर है और ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी में खेल के प्रति जुनून पैदा होता है।"मालूम हो कि इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में संपूर्ण भारतवर्ष के सभी राज्यों की चुनिंदा टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। विशेष आकर्षण के रूप में 6 विदेशी टीमें भी इस चैंपियनशिप में अपना दमखम दिखा रही हैं, जिससे यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर का बन गया है।मुख्य अतिथि विकास सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सीबीएसई द्वारा कबड्डी जैसे स्वदेशी खेल को इतना बड़ा मंच देना सराहनीय है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी।गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर शिक्षा जगत और समाज के कई प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. दयाराम मौर्य, समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य, डॉ. संजय कपूर, डॉ. आर.एस. सिंह, डी.पी. सिंह, आनंद केसरवानी, डॉ. श्याम शुक्ला, आनंद मोहन ओझा, उदय भान सिंह, शरद केसरवानी, अश्विनी केसरवानी, अंजनी सिंह, गोविंद खंडेलवाल, शैलेंद्र मिश्रा, बृजेश त्रिपाठी डॉ मनोज सिंह, श्री अंकुर केसरवानी आदि शामिल रहे।इसके अलावा भारी संख्या में अभिभावकगण, खेल प्रेमी, विद्यालय केशिक्षक-शिक्षिकाएं तथा मीडिया प्रभारी भी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का तालियों से उत्साह बढ़ाया।चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण और वॉलेंटियर्स दिन-रात जुटे हुए हैं।1
- *11.74 ग्राम एमडी के साथ देवसरा पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, बिना नंबर की बुलेट भी सीज* प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, उसके कब्जे से 11.74 ग्राम एमडी (मेथामफेटामाइन) बरामद हुई है। मौके से बिना नंबर प्लेट की एक बुलेट मोटरसाइकिल भी मिली, जिसे पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खटखटहवा पुल के पास से बृजेश पाण्डेय, निवासी गधियावां, थाना आसपुर देवसरा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 11.74 ग्राम एमडी बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। मामले में आसपुर देवसरा थाने में मुकदमा संख्या 250/2026, धारा 22सी एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। बरामद बुलेट मोटरसाइकिल को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवक ने आनंद पाण्डेय उर्फ सुधांशु पाण्डेय, निवासी रेडीगारापुर, थाना पट्टी तथा पन्नेलाल निषाद, निवासी बगोझर, थाना महराजगंज, जौनपुर से एमडी खरीदने की बात बताई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के मोबाइल फोन में कुछ लोगों के साथ व्हाट्सऐप कॉल, चैट और यूपीआई लेनदेन से संबंधित विवरण भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बृजेश पाण्डेय के खिलाफ आसपुर देवसरा और पट्टी थानों में पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पुराने आपराधिक मामलों का भी विवरण जारी किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जावेद अहमद खां, उपनिरीक्षक संजय कुमार, कांस्टेबल कैलाश यादव और कांस्टेबल वीरेन्द्र यादव शामिल रहे।2
- दिव्या मित्तल का नया नारा- ‘चलिए हिसाब मांगते हैं’,संवेदनशील विचार लखनऊ...IAS से इस्तीफे के बाद दिव्या मित्तल का बड़ा ऐलान मुखर होकर प्रमुखता से रखा अपना विचार जो कि बड़ा संवेदनशील है। दिव्या मित्तल ने राजनीति में आने का किया ऐलान दिव्या मित्तल बोलीं- मुझे आवाज बनना है, आवाज से वंचित लोगों की आवाज कहा- राजनीति बदलनी होगी, इरादे की राजनीति करनी होगी.. दिव्या मित्तल का ऐलान- किसी दल के साथ नहीं, केवल लोगों के साथ राजनीति करूंगी जिन झंडों के नीचे 80 साल में हिसाब नहीं बदला, उनके नीचे खड़े होकर हिसाब नहीं मांगा जा सकता’ दिव्या मित्तल बोलीं- मुझे स्कूल, सड़क, पुल और सरकारी जमीनों का हिसाब चाहिए ‘जब फिक्र नहीं होती तो मौत हादसा नहीं, फैसला होती है’ दिव्या मित्तल का राजनीतिक सिस्टम पर हमला- सत्ता है, शोर है, पर सोच नहीं है.. ‘मुझे उस ना सोचने का हिसाब चाहिए’ राजनीति में पैसा और बाहुबल को लेकर भी दिव्या मित्तल का बड़ा बयान ‘चुनाव में बहाया जाने वाला पैसा हमारी सड़क, पुल और स्कूल से आता है’ जाति-धर्म के समीकरण पर बोलीं- मैंने कभी किसी का नाम पूछकर न्याय नहीं किया ‘80 साल तक इन्होंने समीकरण बिठाए और देश भी बैठा रह गया’ दिव्या मित्तल ने उत्तर प्रदेश से राजनीतिक शुरुआत का किया ऐलान ‘उत्तर प्रदेश की मिट्टी ही मेरी कर्मभूमि, शुरुआत यहीं से होगी’ दिव्या मित्तल की अपील- मुझ पर भरोसा मत करिए, अपने आप पर करिए शिक्षक, डॉक्टर, किसान, मजदूर, वकील और छात्रों से जुड़ने की अपील दिव्या मित्तल बोलीं- नई राजनीति एक आदमी नहीं बना सकता, इसमें सबका साथ लगेगा.. ‘अस्सी साल से हम नेता या मसीहा का इंतजार कर रहे हैं, जिसका इंतजार था वो हम खुद हैं’ दिव्या मित्तल का नया नारा- ‘चलिए हिसाब मांगते हैं’,1
- *राष्ट्रीय परशुराम सेना ने पट्टी कोतवाली की घटना में पीड़ित लड़की के परिजनों पर दर्ज मुकदमे में डीएम एसपी का घेराव* डीएम एसपी को ज्ञापन देकर निष्पक्ष कार्यवाही कर निर्दोष ब्राह्मणों पर दर्ज मुकदमा खत्म करने की मांग_ आज सोमवार को राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी एडवोकेट के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला एडवोकेट की उपस्थिति में संगठन के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने पट्टी की घटना में फर्जी मुकदमे में ब्राह्मण परिवार को नामजद करने की घटना को लेकर डीएम एसपी का घेराव कर ज्ञापन सौंपा । संगठन की मांग में पीड़ित नाबालिग लड़की के परिजन पर फर्जी मुकदमे को समाप्त करने पोस्को एक्ट में मृतक व्यक्ति के परिजनों की संलिप्तता की जांच का उनका नाम शामिल करने पीड़ित लड़की को आर्थिक सहायता प्रदान करने ब्राह्मण परिवार को सुरक्षा प्रदान करने संबंधी माँगे रखी गई। डीएम महोदय ने संगठन को आश्वासन दिया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा उक्त घटना की मजिस्ट्रीयल जांच कराकर उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी । जय परशुराम के उद्घोष से कचेहरी में लोगो का आक्रोश दिखाई दिया । इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला एडवोकेट प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी एडवोकेट अभिषेक मिश्रा जिला अध्यक्ष अनिल पाण्डेय एडवोकेट प्रवीण मिश्रा आशीष शुक्ला हरीश शुक्ला एडवोकेट धर्मराज सिंह लल्लू बाली एडवोकेट सहित भारी संख्या में संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।1
- NEWS UP Digital मदद की मुहिम: ग्राम सभा भीतरगांव की अन्नपूर्णा दीक्षित को आवास योजना का इंतजार सरकार की महत्वाकांक्षी आवास योजना से अब तक दूर अन्नपूर्णा दीक्षित, भीतरगांव की गरीब महिला को घर का इंतजार1
- बनारस में महिला डांसरों का वीडियो बनाते पुलिसकर्मी! वाराणसी के लाटभैरव मंदिर परिसर में बारात के दौरान आयोजित डांस कार्यक्रम में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिसकर्मी ही मोबाइल लेकर महिला डांसरों के वीडियो और तस्वीरें बनाते नजर आए। वायरल वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी डांस देखते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ कथित तौर पर ग्रुप वीडियो कॉल से अपने परिचितों को भी कार्यक्रम दिखाते नजर आ रहे हैं। महिला कलाकारों के साथ अभद्रता रोकने और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस की तैनाती की गई थी। ऐसे में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के इस तरह वीडियो बनाने का मामला सामने आने के बाद वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की जमकर आलोचना हो रही है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं।सूत्रों के अनुसार आधिकारिक पुष्टि होना बाकी1
- रायबरेली के बरगद चौराहे पर स्थित ओला सर्विस सेंटर पर ग्राहकों का भारी गुस्सा फूटा है. कई महीनों से अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी खड़ी होने के कारण दर्जनों नाराज ग्राहकों ने सर्विस सेंटर पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और वहां के कर्मचारियों की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए1
- *लखनऊ ब्रेकिंग* यूपी की सियासत में दिव्या मित्तल की एंट्री। पूर्व IAS का ऐलान चलिए,हिसाब मांगते हैं,प्रशासनिक सेवा के बाद अब राजनीति में उतरेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल। हाल ही में VRS लेने वालीं मित्तल ने जनता की आवाज बनने का ऐलान किया है।मिर्जापुर और देवरिया समेत कई जिलों में डीएम रहीं दिव्या मित्तल ने कहा हिसाब चाहिए,न्याय चाहिए,डरना नहीं है।अपने राजनीतिक सफर का संकेत देते हुए मित्तल ने कहा कि वह राजनीति किसी दल के साथ नहीं,जनता के साथ करेंगी। अफसर के तौर पर जिलों की कमान संभालने के बाद अब जनता के मुद्दों पर सवाल उठाने की तैयारी है। उनका आह्वान है “चलिए, हिसाब मांगते हैं।1