बनारस में महिला डांसरों का वीडियो बनाते पुलिसकर्मी! वाराणसी के लाटभैरव मंदिर परिसर में बारात के दौरान आयोजित डांस कार्यक्रम में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिसकर्मी ही मोबाइल लेकर महिला डांसरों के वीडियो और तस्वीरें बनाते नजर आए। वायरल वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी डांस देखते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ कथित तौर पर ग्रुप वीडियो कॉल से अपने परिचितों को भी कार्यक्रम दिखाते नजर आ रहे हैं। महिला कलाकारों के साथ अभद्रता रोकने और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस की तैनाती की गई थी। ऐसे में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के इस तरह वीडियो बनाने का मामला सामने आने के बाद वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की जमकर आलोचना हो रही है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं।सूत्रों के अनुसार आधिकारिक पुष्टि होना बाकी
बनारस में महिला डांसरों का वीडियो बनाते पुलिसकर्मी! वाराणसी के लाटभैरव मंदिर परिसर में बारात के दौरान आयोजित डांस कार्यक्रम में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिसकर्मी ही मोबाइल लेकर महिला डांसरों के वीडियो और तस्वीरें बनाते नजर आए। वायरल वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी डांस देखते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ कथित तौर पर ग्रुप वीडियो कॉल से अपने परिचितों को भी कार्यक्रम दिखाते नजर आ रहे हैं। महिला कलाकारों के साथ अभद्रता रोकने और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस की तैनाती की गई थी। ऐसे में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के इस तरह वीडियो बनाने का मामला सामने आने के बाद वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की जमकर आलोचना हो रही है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं।सूत्रों के अनुसार आधिकारिक पुष्टि होना बाकी
- हर रविवार जन सेवा चौपाल, हजारों की समस्याओं की सुनवाई s news up digital मदद की मुहिम पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह की जन सेवा चौपाल में हर रविवार बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर अपनी समस्याएं रखते हैं। जनसमस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे प्रयास क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं।1
- रायबरेली में एक महिला द्वारा घर के बाहर जमकर हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के किला बाजार का बताया जा रहा है। रायबरेली में एक महिला द्वारा घर के बाहर जमकर हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के किला बाजार का बताया जा रहा है। पीड़िता फराहबानो ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि नेहा उर्फ चांदनी ने रात करीब 2 बजे घर पहुंचकर ईंटों से हमला किया और घर में खड़ी गाड़ी के शीशे व हेडलाइट तोड़ दी। आरोप है कि गाड़ी में पेट्रोल डालकर आग लगाने का भी प्रयास किया गया। पीड़िता का कहना है कि मौके पर पुलिस मौजूद होने के बावजूद अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। वहीं मामले में जबरन समझौता कराने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की1
- डॉ० दयाराम मौर्य रत्न और कुंज बिहारी लाल काकाश्री ने बढ़ाया जिले का गौरव सृजना कुटीर पर एलायंस क्लब इंटरनेशनल,अम्मा साहेब ट्रस्ट एवं भारतीय जीवन बीमा निगम की यूनिट 31102 द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित हिंदी विमर्श कार्यशाला व संगोष्ठी मे लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ० दयाराम मौर्य रत्न और कुंज बिहारी लाल मौर्य काकाश्री को सम्मानित किया गया। ध्यातव्य है कि हिंदी पखवारे में डॉ० दयाराम मौर्य रत्न तमिलनाडु स्थित सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ क्लासिकल तमिल द्वारा आयोजित सात दिवसीय तिरुक्कुरल अनुवाद कार्यशाला मे तमिल महाकाव्य शिलाप्पधिकारम के उत्कृष्ट अवधी अनुवाद एवं अन्य साहित्यिक प्रदेयों के लिए पुरस्कृत हुए। इसी प्रकार साहित्यकार कुंज बिहारी लाल मौर्य काकाश्री राजस्थान की सुप्रसिद्ध संस्था साहित्य मंडल द्वारा श्रीनाथ द्वारा में आयोजित विशाल साहित्यिक सम्मेलन व सम्मान समारोह में पुरस्कृत हुए। मुख्य अतिथि मिठाई लाल ने कहा हिंदी अन्य भाषाओं का सेतु है।यह अत्यन्त सरस व सुबोध है। अति विशिष्ट अतिथि रोशन लाल ऊमरवैश्य ने कहा हिंदी प्रत्येक आमजनमानस की भाषा है।दोनों साहित्यकारों के सम्मान से बेल्हा का गौरव बढ़ा है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अरुण रत्नाकर,आनंद मोहन ओझा,राजीव आर्य,सुनील सिंह,प्रेम त्रिपाठी,राधेश्याम दीवाना ने एक स्वर मे हिंदी को राष्ट्रीय भाषा बनाने,इसके अधिकाधिक कार्यालयी व आम बोलचाल मे प्रयोग की पहल पर बल देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार निलय ने किया।1
- जिलाधिकारी ने आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज असैदापुर का किया निरीक्षण छात्राओं संग बैठकर किया भोजन, गुणवत्ता व साफ-सफाई पर दिया विशेष जोर छात्रावास, कक्षाओं व प्लेग्राउंड का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश अमेठी। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज असैदापुर का स्थलीय निरीक्षण कर पठन-पाठन, छात्रावास, भोजन व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं प्रधानाचार्या को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सबसे पहले मेस का निरीक्षण किया तथा छात्राओं को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने स्वयं छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया और मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही मेस एवं परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने छात्रावास का निरीक्षण कर वहां की साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रधानाचार्या गीता वर्मा ने छात्रावास में कुछ तख्तों की कमी की जानकारी दी, जिस पर जिलाधिकारी ने विद्यालय अथवा अन्य उपलब्ध फंड से आवश्यक तख्तों की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कक्षाओं में पहुंचकर छात्राओं से उनकी पढ़ाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया और सभी शिक्षकों को प्रतिदिन समय से विद्यालय पहुंचकर शिक्षण कार्य करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में चल रहे मरम्मत कार्यों का भी अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त विद्यालय परिसर में उगी बड़ी घास को कटवाकर परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के भी निर्देश दिए।1
- राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के निरीक्षण के संबंध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा दी गई बाइट। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के निरीक्षण के संबंध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा दी गई बाइट।1
- डीएम ने किया आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण, छात्राओं के साथ बैठकर किया भोजन डीएम ने किया आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण, छात्राओं के साथ बैठकर किया भोजन अमेठी। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज असैदापुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मेस, छात्रावास, कक्षाओं और प्लेग्राउंड का जायजा लिया। उन्होंने मेस में भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए खुद छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया और मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन देने के निर्देश दिए। परिसर में साफ-सफाई दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया। छात्रावास में तख्तों की कमी मिलने पर डीएम ने प्रधानाचार्या गीता वर्मा को विद्यालय फंड से तत्काल व्यवस्था कराने को कहा। कक्षाओं में पहुंचकर छात्राओं से पढ़ाई की जानकारी ली और शिक्षकों को समय से उपस्थित होकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के निर्देश दिए। चल रहे मरम्मत कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा कराने और परिसर की घास कटवाकर साफ-सफाई कराने के भी निर्देश दिए।3
- *लखनऊ: सड़क नही बनने से नाराज़ लोगो का प्रदर्शन...* BKT विधायक योगेश शुक्ला से नाराज़ स्थानीय लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया... नगर निगम ज़ोन 3 के वार्ड 4 ककोली मंदिर रोड पर जामकर प्रदर्शन। डुडौली-ककोली रोड़ पर काफी बड़े बडे गड्ढे। अफ़सरो से शिकायत के बाद भी नही बनी सड़क... पर मुस्कुराइये आप स्मार्ट सिटी लखनऊ में हैं, कागज़ों के मुताबिक....1
- मानवता के नाम पर एक कदम आगे बढ़ाइए 🙏 S NEWS UP Digital की “मदद की मुहिम” का हिस्सा बनिए। विधवा महिला सोनी लोधी के पति का निधन हो गया है। आगामी 5 सितंबर को तेरहवीं संस्कार होना है, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के पास इसके लिए पर्याप्त धन नहीं है। ऐसे कठिन समय में लोधी समाज के सक्षम समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और समाज के बड़े लोगों से विनम्र अपील है कि आगे बढ़कर सोनी लोधी की मदद करें। आपकी छोटी-सी मदद किसी परिवार के लिए बड़ा सहारा बन सकती है। 🙏 मदद के लिए आगे आइए, मानवता का हाथ बढ़ाइए। S NEWS UP Digital – मदद की मुहिम1
- आरआर पीजी कॉलेज के सामने नुक्कड़ नाटक, कलाकारों ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश आरआर पीजी कॉलेज के सामने नुक्कड़ नाटक, कलाकारों ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश अमेठी। सेवा संकल्प अभियान के तहत आरआर पीजी कॉलेज अमेठी के सामने सोमवार को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक किया। कलाकारों ने अभिनय के जरिए बताया कि किस तरह सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और राहगीर मौजूद रहे।4