डीएम ने किया आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण, छात्राओं के साथ बैठकर किया भोजन डीएम ने किया आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण, छात्राओं के साथ बैठकर किया भोजन अमेठी। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज असैदापुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मेस, छात्रावास, कक्षाओं और प्लेग्राउंड का जायजा लिया। उन्होंने मेस में भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए खुद छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया और मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन देने के निर्देश दिए। परिसर में साफ-सफाई दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया। छात्रावास में तख्तों की कमी मिलने पर डीएम ने प्रधानाचार्या गीता वर्मा को विद्यालय फंड से तत्काल व्यवस्था कराने को कहा। कक्षाओं में पहुंचकर छात्राओं से पढ़ाई की जानकारी ली और शिक्षकों को समय से उपस्थित होकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के निर्देश दिए। चल रहे मरम्मत कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा कराने और परिसर की घास कटवाकर साफ-सफाई कराने के भी निर्देश दिए।
डीएम ने किया आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण, छात्राओं के साथ बैठकर किया भोजन डीएम ने किया आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण, छात्राओं के साथ बैठकर किया भोजन अमेठी। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज असैदापुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने
मेस, छात्रावास, कक्षाओं और प्लेग्राउंड का जायजा लिया। उन्होंने मेस में भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए खुद छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया और मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन देने के निर्देश दिए। परिसर में साफ-सफाई दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया। छात्रावास में तख्तों की कमी मिलने पर डीएम ने प्रधानाचार्या गीता वर्मा
को विद्यालय फंड से तत्काल व्यवस्था कराने को कहा। कक्षाओं में पहुंचकर छात्राओं से पढ़ाई की जानकारी ली और शिक्षकों को समय से उपस्थित होकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के निर्देश दिए। चल रहे मरम्मत कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा कराने और परिसर की घास कटवाकर साफ-सफाई कराने के भी निर्देश दिए।
- गश्त में निकले उपनिरीक्षक ने निभाया इंसानियत का फर्ज, घायल वृद्धा को पहुंचाया अस्पताल संग्रामपुर। क्षेत्र में एक बार फिर पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया। सड़क हादसे में घायल करीब 75 वर्षीय वृद्ध महिला को समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने पर गश्त पर निकले संग्रामपुर थाने के उपनिरीक्षक राजेश सिंह ने अपने सरकारी वाहन से तत्काल अस्पताल पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश की। घटना संग्रामपुर क्षेत्र के हनुमान मंदिर ठेंगहा बाजार की है। बताया जाता है कि ठेंगहा निवासी गया देई पत्नी रामफेर, उम्र करीब 75 वर्ष, घर से पानी लेने के लिए निकली थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक पिकअप वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल वृद्धा को सड़क से उठाकर समीप ही प्राथमिक उपचार दिलाया। इसके बाद एंबुलेंस के लिए फोन किया गया, लेकिन सेवा मिलने में देरी हो रही थी। इसी दौरान गश्त पर निकले संग्रामपुर थाने के उपनिरीक्षक राजेश सिंह की नजर घायल महिला पर पड़ी। स्थिति को देखते हुए उपनिरीक्षक ने एंबुलेंस का इंतजार किए बिना पुलिस वाहन से घायल वृद्धा को तत्काल संग्रामपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। पुलिसकर्मी की इस तत्परता और मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।1
- थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा लूट का प्रयास करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, 01 तमंचा व 01 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद अमेठी।घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 27.09.2026 को आगन्तुक सत्य प्रकाश साहू पुत्र पृथ्वीराज निवासी कस्बा व थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी द्वारा आरोपी संजय यादव पुत्र रामदेव यादव निवासी पूरे शुक्लन मजरे पेड़रिया थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी को ग्रामीणों की मदद से पकड़ कर थाना शिवरतनगंज पर एक प्रार्थना-पत्र व आरोपी के पास से बरामद 01 तमंचा व 01 जिंदा कारतूस .315 बोर के साथ सुपुर्द किया गया। दिनांक 27.09.2026 को समय करीब 07:30 बजे रात्रि में जब प्रार्थी अपने घर पर बैठा था तभी चेहरे पर कपड़ा लपेटकर आरोपी संजय यादव उपरोक्त अपने साथी सूरज यादव पुत्र लाल बहादुर यादव निवासी पूरे शुक्लन मजरे पेड़रिया थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी के साथ शटर उठाकर उनके घर में घुस आये तथा उनको तमंचा सटाकर नगदी लूटने का प्रयास किया तथा चिल्लाने पर बट से मारा पीटा। लोगों की भीड़ इकट्ठा होते देखकर भागने लगे। मारपीट करते समय उनके चेहरे पर बंधे कपड़े खुल गये थे जिन्हें पहचान लिया। दोनों आरोपी पास की झांड़ियों की ओर भाग गये थे जिनमें से एक आरोपी को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया गया।आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना शिवरतनगंज पर मु0अ0सं0 108/26 धारा 309(6), 331(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर एवं अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- *सुल्तानपुर एमपी एमएलए कोर्ट में राहुल गाँधी मामले में 1 अक्टूबर को होंगी सुनवाई* सुल्तानपुर,राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में सुल्तानपुर दीवानी में चल रहे केस में अब 1 अक्टूबर को सुनवाई होगी। दरअसल आज बार के वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन के चलते आज कोर्ट में कंडोलेंस होने के चलते मामले में नही हो सकी सुनवाई।लिहाजा कोर्ट ने 1 अक्टूबर को बहस की तिथि निर्धारित की है। बताते चलें कि ये मामला है करीब 8 वर्ष पहले का। जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने एक प्रेस वार्ता में तत्कालीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह पर एक अपत्तिजनक बयान दिया था। इसी बयान से आहत होकर सुल्तानपुर के बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने दीवानी के एमपी एमएलए कोर्ट में एक परिवाद दाखिल किया था। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी। इस मामले में सुनवाई के दौरान राहुल गांधी बीते वर्ष 20 फरवरी 2025 से जमानत पर हैं वहीं 26 जुलाई 2025 को उन्होंने कोर्ट पहुंचकर अपना बयान भी दर्ज करवा चुके हैं। कोर्ट के आदेश पर पुनः बीते 20 फरवरी 2026 को भी राहुल गांधी कोर्ट में पहुंच अपना बयान दर्ज करवाया था, जिसमें उन्होंने इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए अपने ऊपर लगाए गए आरोप को निराधार बताया था। वहीं पिछले दिनों सुनवाई के दौरान बीजेपी नेता के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने साक्ष्य के रूप में अपने द्वारा पूर्व में प्रस्तुत की गई प्रेस वार्ता की सीडी के ऑडियो वीडियो की वॉयस और राहुल गांधी की वास्तविक वॉयस से मिलान करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, सुनवाई के दौरान लोअर कोर्ट और रिवीजनल कोर्ट में वॉयस मिलान की निगरानी डाली गई थी, जिसे कोर्ट द्वारा खारिज किया जा चुका है। लिहाजा वादी विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष पांडेय हाईकोर्ट में एक सितंबर को वॉयस मिलान की रिट दायर की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने वॉयस मिलान की याचिका खारिज कर दी है, और आज इसी मामले में बहस होनी थी। लेकिन आज बार के वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन के चलते मामले में नही हो सकी सुनवाई।4
- दिव्या मित्तल का नया नारा- ‘चलिए हिसाब मांगते हैं’,संवेदनशील विचार लखनऊ...IAS से इस्तीफे के बाद दिव्या मित्तल का बड़ा ऐलान मुखर होकर प्रमुखता से रखा अपना विचार जो कि बड़ा संवेदनशील है। दिव्या मित्तल ने राजनीति में आने का किया ऐलान दिव्या मित्तल बोलीं- मुझे आवाज बनना है, आवाज से वंचित लोगों की आवाज कहा- राजनीति बदलनी होगी, इरादे की राजनीति करनी होगी.. दिव्या मित्तल का ऐलान- किसी दल के साथ नहीं, केवल लोगों के साथ राजनीति करूंगी जिन झंडों के नीचे 80 साल में हिसाब नहीं बदला, उनके नीचे खड़े होकर हिसाब नहीं मांगा जा सकता’ दिव्या मित्तल बोलीं- मुझे स्कूल, सड़क, पुल और सरकारी जमीनों का हिसाब चाहिए ‘जब फिक्र नहीं होती तो मौत हादसा नहीं, फैसला होती है’ दिव्या मित्तल का राजनीतिक सिस्टम पर हमला- सत्ता है, शोर है, पर सोच नहीं है.. ‘मुझे उस ना सोचने का हिसाब चाहिए’ राजनीति में पैसा और बाहुबल को लेकर भी दिव्या मित्तल का बड़ा बयान ‘चुनाव में बहाया जाने वाला पैसा हमारी सड़क, पुल और स्कूल से आता है’ जाति-धर्म के समीकरण पर बोलीं- मैंने कभी किसी का नाम पूछकर न्याय नहीं किया ‘80 साल तक इन्होंने समीकरण बिठाए और देश भी बैठा रह गया’ दिव्या मित्तल ने उत्तर प्रदेश से राजनीतिक शुरुआत का किया ऐलान ‘उत्तर प्रदेश की मिट्टी ही मेरी कर्मभूमि, शुरुआत यहीं से होगी’ दिव्या मित्तल की अपील- मुझ पर भरोसा मत करिए, अपने आप पर करिए शिक्षक, डॉक्टर, किसान, मजदूर, वकील और छात्रों से जुड़ने की अपील दिव्या मित्तल बोलीं- नई राजनीति एक आदमी नहीं बना सकता, इसमें सबका साथ लगेगा.. ‘अस्सी साल से हम नेता या मसीहा का इंतजार कर रहे हैं, जिसका इंतजार था वो हम खुद हैं’ दिव्या मित्तल का नया नारा- ‘चलिए हिसाब मांगते हैं’,1
- *राष्ट्रीय परशुराम सेना ने पट्टी कोतवाली की घटना में पीड़ित लड़की के परिजनों पर दर्ज मुकदमे में डीएम एसपी का घेराव* डीएम एसपी को ज्ञापन देकर निष्पक्ष कार्यवाही कर निर्दोष ब्राह्मणों पर दर्ज मुकदमा खत्म करने की मांग_ आज सोमवार को राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी एडवोकेट के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला एडवोकेट की उपस्थिति में संगठन के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने पट्टी की घटना में फर्जी मुकदमे में ब्राह्मण परिवार को नामजद करने की घटना को लेकर डीएम एसपी का घेराव कर ज्ञापन सौंपा । संगठन की मांग में पीड़ित नाबालिग लड़की के परिजन पर फर्जी मुकदमे को समाप्त करने पोस्को एक्ट में मृतक व्यक्ति के परिजनों की संलिप्तता की जांच का उनका नाम शामिल करने पीड़ित लड़की को आर्थिक सहायता प्रदान करने ब्राह्मण परिवार को सुरक्षा प्रदान करने संबंधी माँगे रखी गई। डीएम महोदय ने संगठन को आश्वासन दिया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा उक्त घटना की मजिस्ट्रीयल जांच कराकर उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी । जय परशुराम के उद्घोष से कचेहरी में लोगो का आक्रोश दिखाई दिया । इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला एडवोकेट प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी एडवोकेट अभिषेक मिश्रा जिला अध्यक्ष अनिल पाण्डेय एडवोकेट प्रवीण मिश्रा आशीष शुक्ला हरीश शुक्ला एडवोकेट धर्मराज सिंह लल्लू बाली एडवोकेट सहित भारी संख्या में संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।1
- NEWS UP Digital मदद की मुहिम: ग्राम सभा भीतरगांव की अन्नपूर्णा दीक्षित को आवास योजना का इंतजार सरकार की महत्वाकांक्षी आवास योजना से अब तक दूर अन्नपूर्णा दीक्षित, भीतरगांव की गरीब महिला को घर का इंतजार1
- चुनाव आयोग पर आरोप विपक्ष की हताशा का परिणाम-सुधांशु शुक्ला जनादेश स्वीकार करे कांग्रेस, संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना बंद करे विपक्ष अमेठी। भारतीय जनता पार्टी के जिला मुख्यालय गौरीगंज में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कांग्रेस एवं विपक्ष द्वारा निर्वाचन आयोग को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लगातार राजनीतिक पराजय से हताश विपक्ष अपनी नाकामियों का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ने की कोशिश कर रहा है।सुधांशु शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस को चुनाव आयोग पर आरोप लगाने से पहले अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक कमजोरी पर आत्मचिंतन करना चाहिए। जनता के बीच समर्थन न मिलने की निराशा को संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाकर नहीं छिपाया जा सकता। लोकतंत्र में हार-जीत जनादेश का हिस्सा है और विपक्ष को जनादेश का सम्मान करना सीखना चाहिए।उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस और उसके सहयोगी दल चुनावी मैदान में अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं कर पाते हैं, तो ईवीएम, मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया से लेकर चुनाव आयोग तक पर सवाल खड़े करने लगते हैं। बिना ठोस तथ्य के आरोप लगाकर जनता के मन में भ्रम पैदा करना लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था दोनों के लिए उचित नहीं है।भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर लगातार राजनीतिक हमले करना विपक्ष की हताशा को दर्शाता है। राजनीतिक असहमति लोकतंत्र का अधिकार है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं को राजनीतिक हथियार बनाकर कठघरे में खड़ा करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है।उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व के पूर्व के बयानों का उल्लेख करते हुए कहा कि राफेल सौदे, बालाकोट एयर स्ट्राइक, तवांग सहित विभिन्न राष्ट्रीय एवं संवैधानिक विषयों पर कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों और बयानों पर भी देश में व्यापक बहस हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अब आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति से बाहर निकलकर तथ्यों और जिम्मेदार लोकतांत्रिक विमर्श की ओर लौटना चाहिए।सुधांशु शुक्ला ने कहा कि जनता सब देख रही है और हर चुनाव में अपना निर्णय सुना रही है। राजनीतिक दलों को चाहिए कि वे जनादेश को स्वीकार करें, जनता के बीच अपनी नीतियों और कार्यक्रमों के साथ जाएं तथा संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखें।उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों को संवैधानिक संस्थाओं पर लगाए जा रहे आरोपों के संबंध में देश की जनता के सामने तथ्य रखने चाहिए। झूठे एवं भ्रामक प्रचार से न चुनाव जीते जाते हैं और न जनता का विश्वास हासिल किया जा सकता है।भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुसाफिरखाना नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश अग्रहरि ‘गुड्डू’, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पासी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- बनारस में महिला डांसरों का वीडियो बनाते पुलिसकर्मी! वाराणसी के लाटभैरव मंदिर परिसर में बारात के दौरान आयोजित डांस कार्यक्रम में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिसकर्मी ही मोबाइल लेकर महिला डांसरों के वीडियो और तस्वीरें बनाते नजर आए। वायरल वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी डांस देखते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ कथित तौर पर ग्रुप वीडियो कॉल से अपने परिचितों को भी कार्यक्रम दिखाते नजर आ रहे हैं। महिला कलाकारों के साथ अभद्रता रोकने और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस की तैनाती की गई थी। ऐसे में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के इस तरह वीडियो बनाने का मामला सामने आने के बाद वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की जमकर आलोचना हो रही है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं।सूत्रों के अनुसार आधिकारिक पुष्टि होना बाकी1
- गश्त में निकले एस आई ने निभाया इंसानियत का फर्ज, घायल वृद्धा को अस्पताल पहुंचाया गश्त में निकले एस आई ने निभाया इंसानियत का फर्ज, घायल वृद्धा को अस्पताल पहुंचाया संग्रामपुर-अमेठी। संग्रामपुर में एक बार फिर खाकी का मानवीय चेहरा देखने को मिला। सड़क हादसे में घायल 75 वर्षीय वृद्धा को एंबुलेंस नहीं मिलने पर गश्त पर निकले उपनिरीक्षक राजेश सिंह ने सरकारी वाहन से अस्पताल पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश की। घटना संग्रामपुर क्षेत्र के हनुमान मंदिर ठेंगहा बाजार की है। ठेंगहा निवासी गया देई (75) पत्नी रामफेर घर से पानी लेने निकली थीं। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल को सड़क से उठाकर प्राथमिक उपचार दिलाया और एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस मिलने में देरी हो रही थी। इसी दौरान गश्त पर निकले संग्रामपुर थाने के उपनिरीक्षक राजेश सिंह मौके पर पहुंचे और बिना देर किए वृद्धा को अपने सरकारी वाहन से संग्रामपुर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की इस तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।2