चुनाव आयोग पर आरोप विपक्ष की हताशा का परिणाम-सुधांशु शुक्ला जनादेश स्वीकार करे कांग्रेस, संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना बंद करे विपक्ष अमेठी। भारतीय जनता पार्टी के जिला मुख्यालय गौरीगंज में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कांग्रेस एवं विपक्ष द्वारा निर्वाचन आयोग को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लगातार राजनीतिक पराजय से हताश विपक्ष अपनी नाकामियों का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ने की कोशिश कर रहा है।सुधांशु शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस को चुनाव आयोग पर आरोप लगाने से पहले अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक कमजोरी पर आत्मचिंतन करना चाहिए। जनता के बीच समर्थन न मिलने की निराशा को संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाकर नहीं छिपाया जा सकता। लोकतंत्र में हार-जीत जनादेश का हिस्सा है और विपक्ष को जनादेश का सम्मान करना सीखना चाहिए।उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस और उसके सहयोगी दल चुनावी मैदान में अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं कर पाते हैं, तो ईवीएम, मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया से लेकर चुनाव आयोग तक पर सवाल खड़े करने लगते हैं। बिना ठोस तथ्य के आरोप लगाकर जनता के मन में भ्रम पैदा करना लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था दोनों के लिए उचित नहीं है।भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर लगातार राजनीतिक हमले करना विपक्ष की हताशा को दर्शाता है। राजनीतिक असहमति लोकतंत्र का अधिकार है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं को राजनीतिक हथियार बनाकर कठघरे में खड़ा करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है।उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व के पूर्व के बयानों का उल्लेख करते हुए कहा कि राफेल सौदे, बालाकोट एयर स्ट्राइक, तवांग सहित विभिन्न राष्ट्रीय एवं संवैधानिक विषयों पर कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों और बयानों पर भी देश में व्यापक बहस हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अब आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति से बाहर निकलकर तथ्यों और जिम्मेदार लोकतांत्रिक विमर्श की ओर लौटना चाहिए।सुधांशु शुक्ला ने कहा कि जनता सब देख रही है और हर चुनाव में अपना निर्णय सुना रही है। राजनीतिक दलों को चाहिए कि वे जनादेश को स्वीकार करें, जनता के बीच अपनी नीतियों और कार्यक्रमों के साथ जाएं तथा संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखें।उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों को संवैधानिक संस्थाओं पर लगाए जा रहे आरोपों के संबंध में देश की जनता के सामने तथ्य रखने चाहिए। झूठे एवं भ्रामक प्रचार से न चुनाव जीते जाते हैं और न जनता का विश्वास हासिल किया जा सकता है।भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुसाफिरखाना नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश अग्रहरि ‘गुड्डू’, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पासी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप पुलिस के समझाने पर शांत हुए परिजन, बिना पोस्टमार्टम शव अंतिम संस्कार के लिए ले गए अमेठी। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी चिकित्सालय में इलाज के दौरान एक 60 वर्षीय महिला की मौत के बाद रविवार देर रात परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अंतिम संस्कार के लिए घर लेकर चले गए। मृतका की पहचान मुंशीगंज थाना क्षेत्र के मधुआपुर गांव निवासी श्यामपता के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शनिवार रात करीब 11 बजे श्यामपता की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें संजय गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। बेटे दीपक का आरोप है कि समय पर जांच और उपचार नहीं मिलने के कारण उनकी मां की मौत हुई। परिजनों ने कहा कि उन्हें पैसा नहीं, बल्कि न्याय चाहिए। वहीं अस्पताल के डॉ. नितिन पांडेय ने बताया कि मरीज की शुगर काफी अधिक थी और उन्हें हार्ट अटैक पड़ा था, जिसके चलते उनकी मौत हुई। उन्होंने बताया कि रात करीब 11 बजे जांच लिखी गई थी, जबकि जांच रविवार दोपहर करीब 12 बजे कराई गई। मुंशीगंज थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाकर शांत कराया। परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए और शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने साथ घर ले गए। मृतका के पति का नाम जोखू है। उनके दो बेटे दीपक और संदीप तथा पांच बेटियां हैं। चार बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि सबसे छोटी बेटी रूबी की शादी अभी नहीं हुई है।1
- *गश्त में निकले उपनिरीक्षक ने निभाया इंसानियत का फर्ज, घायल वृद्धा को पहुंचाया अस्पताल* संग्रामपुर। क्षेत्र में एक बार फिर पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया। सड़क हादसे में घायल करीब 75 वर्षीय वृद्ध महिला को समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने पर गश्त पर निकले संग्रामपुर थाने के उपनिरीक्षक राजेश सिंह ने अपने सरकारी वाहन से तत्काल अस्पताल पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश की। घटना संग्रामपुर क्षेत्र के हनुमान मंदिर ठेंगहा बाजार की है। बताया जाता है कि ठेंगहा निवासी गया देई पत्नी रामफेर, उम्र करीब 75 वर्ष, घर से पानी लेने के लिए निकली थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक पिकअप वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल वृद्धा को सड़क से उठाकर समीप ही प्राथमिक उपचार दिलाया। इसके बाद एंबुलेंस के लिए फोन किया गया, लेकिन सेवा मिलने में देरी हो रही थी। इसी दौरान गश्त पर निकले संग्रामपुर थाने के उपनिरीक्षक राजेश सिंह की नजर घायल महिला पर पड़ी। स्थिति को देखते हुए उपनिरीक्षक ने एंबुलेंस का इंतजार किए बिना पुलिस वाहन से घायल वृद्धा को तत्काल संग्रामपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। पुलिसकर्मी की इस तत्परता और मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।3
- गश्त के दौरान घायल वृद्धा पर पड़ी दरोगा की नजर, सरकारी वाहन से पहुंचाया अस्पताल गश्त के दौरान घायल वृद्धा पर पड़ी दरोगा की नजर, सरकारी वाहन से पहुंचाया अस्पताल अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ठेंगहा बाजार में सोमवार को सड़क पार करते समय पिकअप की चपेट में आने से 75 वर्षीय वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घायल वृद्धा को सड़क से हटाकर प्राथमिक उपचार कराया और एंबुलेंस के लिए सूचना दी। बताया गया कि एंबुलेंस के आने में देरी हो रही थी। इसी दौरान क्षेत्र में गश्त कर रहे उपनिरीक्षक राजेश सिंह की नजर घायल वृद्धा पर पड़ी। वृद्धा की हालत देखकर उन्होंने तत्काल मदद के लिए कदम उठाया और एंबुलेंस का इंतजार करने के बजाय अपने सरकारी वाहन को रोक लिया। उपनिरीक्षक ने घायल वृद्धा को सरकारी वाहन से तत्काल संग्रामपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। पुलिसकर्मी की इस तत्परता से घायल वृद्धा को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उपनिरीक्षक राजेश सिंह की संवेदनशीलता और मानवीय पहल की सराहना की।1
- गश्त में निकले उपनिरीक्षक ने निभाया इंसानियत का फर्ज, घायल वृद्धा को पहुंचाया अस्पताल संग्रामपुर। क्षेत्र में एक बार फिर पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया। सड़क हादसे में घायल करीब 75 वर्षीय वृद्ध महिला को समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने पर गश्त पर निकले संग्रामपुर थाने के उपनिरीक्षक राजेश सिंह ने अपने सरकारी वाहन से तत्काल अस्पताल पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश की। घटना संग्रामपुर क्षेत्र के हनुमान मंदिर ठेंगहा बाजार की है। बताया जाता है कि ठेंगहा निवासी गया देई पत्नी रामफेर, उम्र करीब 75 वर्ष, घर से पानी लेने के लिए निकली थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक पिकअप वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल वृद्धा को सड़क से उठाकर समीप ही प्राथमिक उपचार दिलाया। इसके बाद एंबुलेंस के लिए फोन किया गया, लेकिन सेवा मिलने में देरी हो रही थी। इसी दौरान गश्त पर निकले संग्रामपुर थाने के उपनिरीक्षक राजेश सिंह की नजर घायल महिला पर पड़ी। स्थिति को देखते हुए उपनिरीक्षक ने एंबुलेंस का इंतजार किए बिना पुलिस वाहन से घायल वृद्धा को तत्काल संग्रामपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। पुलिसकर्मी की इस तत्परता और मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।1
- थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा लूट का प्रयास करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, 01 तमंचा व 01 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद अमेठी।घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 27.09.2026 को आगन्तुक सत्य प्रकाश साहू पुत्र पृथ्वीराज निवासी कस्बा व थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी द्वारा आरोपी संजय यादव पुत्र रामदेव यादव निवासी पूरे शुक्लन मजरे पेड़रिया थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी को ग्रामीणों की मदद से पकड़ कर थाना शिवरतनगंज पर एक प्रार्थना-पत्र व आरोपी के पास से बरामद 01 तमंचा व 01 जिंदा कारतूस .315 बोर के साथ सुपुर्द किया गया। दिनांक 27.09.2026 को समय करीब 07:30 बजे रात्रि में जब प्रार्थी अपने घर पर बैठा था तभी चेहरे पर कपड़ा लपेटकर आरोपी संजय यादव उपरोक्त अपने साथी सूरज यादव पुत्र लाल बहादुर यादव निवासी पूरे शुक्लन मजरे पेड़रिया थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी के साथ शटर उठाकर उनके घर में घुस आये तथा उनको तमंचा सटाकर नगदी लूटने का प्रयास किया तथा चिल्लाने पर बट से मारा पीटा। लोगों की भीड़ इकट्ठा होते देखकर भागने लगे। मारपीट करते समय उनके चेहरे पर बंधे कपड़े खुल गये थे जिन्हें पहचान लिया। दोनों आरोपी पास की झांड़ियों की ओर भाग गये थे जिनमें से एक आरोपी को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया गया।आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना शिवरतनगंज पर मु0अ0सं0 108/26 धारा 309(6), 331(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर एवं अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- अमेठी में बीसी संचालक से बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट का किया प्रयास, एक बदमाश को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा 👉अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा के बीसी संचालक से तमंचे के बल पर लूट के प्रयास का मामला सामने आया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने दौड़ाकर एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए आरोपी को थाने पहुंचाया और फरार बदमाश की तलाश शुरू कर दी।1
- चुनाव आयोग पर आरोप विपक्ष की हताशा का परिणाम-सुधांशु शुक्ला जनादेश स्वीकार करे कांग्रेस, संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना बंद करे विपक्ष अमेठी। भारतीय जनता पार्टी के जिला मुख्यालय गौरीगंज में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कांग्रेस एवं विपक्ष द्वारा निर्वाचन आयोग को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लगातार राजनीतिक पराजय से हताश विपक्ष अपनी नाकामियों का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ने की कोशिश कर रहा है।सुधांशु शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस को चुनाव आयोग पर आरोप लगाने से पहले अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक कमजोरी पर आत्मचिंतन करना चाहिए। जनता के बीच समर्थन न मिलने की निराशा को संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाकर नहीं छिपाया जा सकता। लोकतंत्र में हार-जीत जनादेश का हिस्सा है और विपक्ष को जनादेश का सम्मान करना सीखना चाहिए।उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस और उसके सहयोगी दल चुनावी मैदान में अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं कर पाते हैं, तो ईवीएम, मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया से लेकर चुनाव आयोग तक पर सवाल खड़े करने लगते हैं। बिना ठोस तथ्य के आरोप लगाकर जनता के मन में भ्रम पैदा करना लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था दोनों के लिए उचित नहीं है।भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर लगातार राजनीतिक हमले करना विपक्ष की हताशा को दर्शाता है। राजनीतिक असहमति लोकतंत्र का अधिकार है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं को राजनीतिक हथियार बनाकर कठघरे में खड़ा करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है।उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व के पूर्व के बयानों का उल्लेख करते हुए कहा कि राफेल सौदे, बालाकोट एयर स्ट्राइक, तवांग सहित विभिन्न राष्ट्रीय एवं संवैधानिक विषयों पर कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों और बयानों पर भी देश में व्यापक बहस हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अब आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति से बाहर निकलकर तथ्यों और जिम्मेदार लोकतांत्रिक विमर्श की ओर लौटना चाहिए।सुधांशु शुक्ला ने कहा कि जनता सब देख रही है और हर चुनाव में अपना निर्णय सुना रही है। राजनीतिक दलों को चाहिए कि वे जनादेश को स्वीकार करें, जनता के बीच अपनी नीतियों और कार्यक्रमों के साथ जाएं तथा संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखें।उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों को संवैधानिक संस्थाओं पर लगाए जा रहे आरोपों के संबंध में देश की जनता के सामने तथ्य रखने चाहिए। झूठे एवं भ्रामक प्रचार से न चुनाव जीते जाते हैं और न जनता का विश्वास हासिल किया जा सकता है।भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुसाफिरखाना नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश अग्रहरि ‘गुड्डू’, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पासी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- गश्त में निकले एस आई ने निभाया इंसानियत का फर्ज, घायल वृद्धा को अस्पताल पहुंचाया गश्त में निकले एस आई ने निभाया इंसानियत का फर्ज, घायल वृद्धा को अस्पताल पहुंचाया संग्रामपुर-अमेठी। संग्रामपुर में एक बार फिर खाकी का मानवीय चेहरा देखने को मिला। सड़क हादसे में घायल 75 वर्षीय वृद्धा को एंबुलेंस नहीं मिलने पर गश्त पर निकले उपनिरीक्षक राजेश सिंह ने सरकारी वाहन से अस्पताल पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश की। घटना संग्रामपुर क्षेत्र के हनुमान मंदिर ठेंगहा बाजार की है। ठेंगहा निवासी गया देई (75) पत्नी रामफेर घर से पानी लेने निकली थीं। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल को सड़क से उठाकर प्राथमिक उपचार दिलाया और एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस मिलने में देरी हो रही थी। इसी दौरान गश्त पर निकले संग्रामपुर थाने के उपनिरीक्षक राजेश सिंह मौके पर पहुंचे और बिना देर किए वृद्धा को अपने सरकारी वाहन से संग्रामपुर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की इस तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।2