Shuru
Apke Nagar Ki App…
आरआर पीजी कॉलेज के सामने नुक्कड़ नाटक, कलाकारों ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश आरआर पीजी कॉलेज के सामने नुक्कड़ नाटक, कलाकारों ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश अमेठी। सेवा संकल्प अभियान के तहत आरआर पीजी कॉलेज अमेठी के सामने सोमवार को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक किया। कलाकारों ने अभिनय के जरिए बताया कि किस तरह सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और राहगीर मौजूद रहे।
रामकृष्ण मिश्र
आरआर पीजी कॉलेज के सामने नुक्कड़ नाटक, कलाकारों ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश आरआर पीजी कॉलेज के सामने नुक्कड़ नाटक, कलाकारों ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश अमेठी। सेवा संकल्प अभियान के तहत आरआर पीजी कॉलेज अमेठी के सामने सोमवार को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक किया। कलाकारों ने अभिनय के जरिए बताया कि किस तरह सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और राहगीर मौजूद रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के निरीक्षण के संबंध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा दी गई बाइट। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के निरीक्षण के संबंध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा दी गई बाइट।1
- डीएम ने किया आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण, छात्राओं के साथ बैठकर किया भोजन डीएम ने किया आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण, छात्राओं के साथ बैठकर किया भोजन अमेठी। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज असैदापुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मेस, छात्रावास, कक्षाओं और प्लेग्राउंड का जायजा लिया। उन्होंने मेस में भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए खुद छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया और मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन देने के निर्देश दिए। परिसर में साफ-सफाई दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया। छात्रावास में तख्तों की कमी मिलने पर डीएम ने प्रधानाचार्या गीता वर्मा को विद्यालय फंड से तत्काल व्यवस्था कराने को कहा। कक्षाओं में पहुंचकर छात्राओं से पढ़ाई की जानकारी ली और शिक्षकों को समय से उपस्थित होकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के निर्देश दिए। चल रहे मरम्मत कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा कराने और परिसर की घास कटवाकर साफ-सफाई कराने के भी निर्देश दिए।3
- चोरी करने आये चोर को ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के कस्बे में शाम 7.30 बजे घर के बाहर लगे शटर को उठाकर अंदर घुसे चोर को ग्रामीणों की मदद से घरवालों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने थाना शिवरतनगंज पर मु0अ0सं0 108/26 धारा 309(6), 331(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर एवं अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। कस्बा निवासी सत्य प्रकाश साहू पुत्र पृथ्वीराज अपनी दुकान शाम सात बजे बंद कर घर के अंदर चले गए। साढ़े साथ बजे के लगभग दो व्यक्ति चोरी करने की नीयत से दुकान का शटर उठाकर अंदर पहुंच गए तभी मालिक सत्य प्रकाश ने हल्ला गुहार करते हुए चोरों से भिड़ गए। गुत्थम गुत्था के दौरान एक चोर के मुंह पर बंधा गमछा खुल गया जिससे वो पहचान में आ गया तभी किसी तरह छुड़ाकर वो भाग निकला। ग्रामीणों की मदद से उसे दौड़ाकर पास की झाड़ी से पकड़ लिया गया लेकिन उसका दूसरा साथी भाग निकला। पकड़े गए चोर को पहचान संजय यादव पुत्र रामदेव यादव निवासी पूरे शुक्लन मजरे पेड़रिया थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी के रूप में हुई। ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे सत्य प्रकाश साहू ने पकड़े गए चोर संजय यादव के विरुद्ध तहरीर देते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया जिस पर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की तलाशी के दौरान उसके पास एक तमंचा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। दूसरे फरार अभियुक्त की तलाश जारी है। विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस से उसे जेल भेज दिया है।2
- अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप पुलिस के समझाने पर शांत हुए परिजन, बिना पोस्टमार्टम शव अंतिम संस्कार के लिए ले गए अमेठी। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी चिकित्सालय में इलाज के दौरान एक 60 वर्षीय महिला की मौत के बाद रविवार देर रात परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अंतिम संस्कार के लिए घर लेकर चले गए। मृतका की पहचान मुंशीगंज थाना क्षेत्र के मधुआपुर गांव निवासी श्यामपता के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शनिवार रात करीब 11 बजे श्यामपता की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें संजय गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। बेटे दीपक का आरोप है कि समय पर जांच और उपचार नहीं मिलने के कारण उनकी मां की मौत हुई। परिजनों ने कहा कि उन्हें पैसा नहीं, बल्कि न्याय चाहिए। वहीं अस्पताल के डॉ. नितिन पांडेय ने बताया कि मरीज की शुगर काफी अधिक थी और उन्हें हार्ट अटैक पड़ा था, जिसके चलते उनकी मौत हुई। उन्होंने बताया कि रात करीब 11 बजे जांच लिखी गई थी, जबकि जांच रविवार दोपहर करीब 12 बजे कराई गई। मुंशीगंज थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाकर शांत कराया। परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए और शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने साथ घर ले गए। मृतका के पति का नाम जोखू है। उनके दो बेटे दीपक और संदीप तथा पांच बेटियां हैं। चार बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि सबसे छोटी बेटी रूबी की शादी अभी नहीं हुई है।1
- *गश्त में निकले उपनिरीक्षक ने निभाया इंसानियत का फर्ज, घायल वृद्धा को पहुंचाया अस्पताल* संग्रामपुर। क्षेत्र में एक बार फिर पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया। सड़क हादसे में घायल करीब 75 वर्षीय वृद्ध महिला को समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने पर गश्त पर निकले संग्रामपुर थाने के उपनिरीक्षक राजेश सिंह ने अपने सरकारी वाहन से तत्काल अस्पताल पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश की। घटना संग्रामपुर क्षेत्र के हनुमान मंदिर ठेंगहा बाजार की है। बताया जाता है कि ठेंगहा निवासी गया देई पत्नी रामफेर, उम्र करीब 75 वर्ष, घर से पानी लेने के लिए निकली थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक पिकअप वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल वृद्धा को सड़क से उठाकर समीप ही प्राथमिक उपचार दिलाया। इसके बाद एंबुलेंस के लिए फोन किया गया, लेकिन सेवा मिलने में देरी हो रही थी। इसी दौरान गश्त पर निकले संग्रामपुर थाने के उपनिरीक्षक राजेश सिंह की नजर घायल महिला पर पड़ी। स्थिति को देखते हुए उपनिरीक्षक ने एंबुलेंस का इंतजार किए बिना पुलिस वाहन से घायल वृद्धा को तत्काल संग्रामपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। पुलिसकर्मी की इस तत्परता और मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।3
- गश्त के दौरान घायल वृद्धा पर पड़ी दरोगा की नजर, सरकारी वाहन से पहुंचाया अस्पताल गश्त के दौरान घायल वृद्धा पर पड़ी दरोगा की नजर, सरकारी वाहन से पहुंचाया अस्पताल अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ठेंगहा बाजार में सोमवार को सड़क पार करते समय पिकअप की चपेट में आने से 75 वर्षीय वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घायल वृद्धा को सड़क से हटाकर प्राथमिक उपचार कराया और एंबुलेंस के लिए सूचना दी। बताया गया कि एंबुलेंस के आने में देरी हो रही थी। इसी दौरान क्षेत्र में गश्त कर रहे उपनिरीक्षक राजेश सिंह की नजर घायल वृद्धा पर पड़ी। वृद्धा की हालत देखकर उन्होंने तत्काल मदद के लिए कदम उठाया और एंबुलेंस का इंतजार करने के बजाय अपने सरकारी वाहन को रोक लिया। उपनिरीक्षक ने घायल वृद्धा को सरकारी वाहन से तत्काल संग्रामपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। पुलिसकर्मी की इस तत्परता से घायल वृद्धा को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उपनिरीक्षक राजेश सिंह की संवेदनशीलता और मानवीय पहल की सराहना की।1
- थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा लूट का प्रयास करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, 01 तमंचा व 01 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद अमेठी।घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 27.09.2026 को आगन्तुक सत्य प्रकाश साहू पुत्र पृथ्वीराज निवासी कस्बा व थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी द्वारा आरोपी संजय यादव पुत्र रामदेव यादव निवासी पूरे शुक्लन मजरे पेड़रिया थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी को ग्रामीणों की मदद से पकड़ कर थाना शिवरतनगंज पर एक प्रार्थना-पत्र व आरोपी के पास से बरामद 01 तमंचा व 01 जिंदा कारतूस .315 बोर के साथ सुपुर्द किया गया। दिनांक 27.09.2026 को समय करीब 07:30 बजे रात्रि में जब प्रार्थी अपने घर पर बैठा था तभी चेहरे पर कपड़ा लपेटकर आरोपी संजय यादव उपरोक्त अपने साथी सूरज यादव पुत्र लाल बहादुर यादव निवासी पूरे शुक्लन मजरे पेड़रिया थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी के साथ शटर उठाकर उनके घर में घुस आये तथा उनको तमंचा सटाकर नगदी लूटने का प्रयास किया तथा चिल्लाने पर बट से मारा पीटा। लोगों की भीड़ इकट्ठा होते देखकर भागने लगे। मारपीट करते समय उनके चेहरे पर बंधे कपड़े खुल गये थे जिन्हें पहचान लिया। दोनों आरोपी पास की झांड़ियों की ओर भाग गये थे जिनमें से एक आरोपी को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया गया।आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना शिवरतनगंज पर मु0अ0सं0 108/26 धारा 309(6), 331(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर एवं अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- आरआर पीजी कॉलेज के सामने नुक्कड़ नाटक, कलाकारों ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश आरआर पीजी कॉलेज के सामने नुक्कड़ नाटक, कलाकारों ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश अमेठी। सेवा संकल्प अभियान के तहत आरआर पीजी कॉलेज अमेठी के सामने सोमवार को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक किया। कलाकारों ने अभिनय के जरिए बताया कि किस तरह सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और राहगीर मौजूद रहे।4