logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*लखनऊ ब्रेकिंग* यूपी की सियासत में दिव्या मित्तल की एंट्री। पूर्व IAS का ऐलान चलिए,हिसाब मांगते हैं,प्रशासनिक सेवा के बाद अब राजनीति में उतरेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल। हाल ही में VRS लेने वालीं मित्तल ने जनता की आवाज बनने का ऐलान किया है।मिर्जापुर और देवरिया समेत कई जिलों में डीएम रहीं दिव्या मित्तल ने कहा हिसाब चाहिए,न्याय चाहिए,डरना नहीं है।अपने राजनीतिक सफर का संकेत देते हुए मित्तल ने कहा कि वह राजनीति किसी दल के साथ नहीं,जनता के साथ करेंगी। अफसर के तौर पर जिलों की कमान संभालने के बाद अब जनता के मुद्दों पर सवाल उठाने की तैयारी है। उनका आह्वान है “चलिए, हिसाब मांगते हैं।

1 hr ago
user_Kkk
Kkk
लालगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

*लखनऊ ब्रेकिंग* यूपी की सियासत में दिव्या मित्तल की एंट्री। पूर्व IAS का ऐलान चलिए,हिसाब मांगते हैं,प्रशासनिक सेवा के बाद अब राजनीति में उतरेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल। हाल ही में VRS लेने वालीं मित्तल ने जनता की आवाज बनने का ऐलान किया है।मिर्जापुर और देवरिया समेत कई जिलों में डीएम रहीं दिव्या मित्तल ने कहा हिसाब चाहिए,न्याय चाहिए,डरना नहीं है।अपने राजनीतिक सफर का संकेत देते हुए मित्तल ने कहा कि वह राजनीति किसी दल के साथ नहीं,जनता के साथ करेंगी। अफसर के तौर पर जिलों की कमान संभालने के बाद अब जनता के मुद्दों पर सवाल उठाने की तैयारी है। उनका आह्वान है “चलिए, हिसाब मांगते हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *लखनऊ ब्रेकिंग* यूपी की सियासत में दिव्या मित्तल की एंट्री। पूर्व IAS का ऐलान चलिए,हिसाब मांगते हैं,प्रशासनिक सेवा के बाद अब राजनीति में उतरेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल। हाल ही में VRS लेने वालीं मित्तल ने जनता की आवाज बनने का ऐलान किया है।मिर्जापुर और देवरिया समेत कई जिलों में डीएम रहीं दिव्या मित्तल ने कहा हिसाब चाहिए,न्याय चाहिए,डरना नहीं है।अपने राजनीतिक सफर का संकेत देते हुए मित्तल ने कहा कि वह राजनीति किसी दल के साथ नहीं,जनता के साथ करेंगी। अफसर के तौर पर जिलों की कमान संभालने के बाद अब जनता के मुद्दों पर सवाल उठाने की तैयारी है। उनका आह्वान है “चलिए, हिसाब मांगते हैं।
    1
    *लखनऊ ब्रेकिंग*




यूपी की सियासत में दिव्या मित्तल की एंट्री। पूर्व IAS का ऐलान चलिए,हिसाब मांगते हैं,प्रशासनिक सेवा के बाद अब राजनीति में उतरेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल। हाल ही में VRS लेने वालीं मित्तल ने जनता की आवाज बनने का ऐलान किया है।मिर्जापुर और देवरिया समेत कई जिलों में डीएम रहीं दिव्या मित्तल ने कहा हिसाब चाहिए,न्याय चाहिए,डरना नहीं है।अपने राजनीतिक सफर का संकेत देते हुए मित्तल ने कहा कि वह राजनीति किसी दल के साथ नहीं,जनता के साथ करेंगी। अफसर के तौर पर जिलों की कमान संभालने के बाद अब जनता के मुद्दों पर सवाल उठाने की तैयारी है। उनका आह्वान है “चलिए, हिसाब मांगते हैं।
    user_Kkk
    Kkk
    लालगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रायबरेली के बरगद चौराहे पर स्थित ओला सर्विस सेंटर पर ग्राहकों का भारी गुस्सा फूटा है. कई महीनों से अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी खड़ी होने के कारण दर्जनों नाराज ग्राहकों ने सर्विस सेंटर पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और वहां के कर्मचारियों की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए
    1
    रायबरेली के बरगद चौराहे पर स्थित ओला सर्विस सेंटर पर ग्राहकों का भारी गुस्सा फूटा है. कई महीनों से अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी खड़ी होने के कारण दर्जनों नाराज ग्राहकों ने सर्विस सेंटर पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और वहां के कर्मचारियों की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए
    user_Pankaj पत्रकार
    Pankaj पत्रकार
    Photography studio लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हर रविवार जन सेवा चौपाल, हजारों की समस्याओं की सुनवाई s news up digital मदद की मुहिम पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह की जन सेवा चौपाल में हर रविवार बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर अपनी समस्याएं रखते हैं। जनसमस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे प्रयास क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
    1
    हर रविवार जन सेवा चौपाल, हजारों की समस्याओं की सुनवाई
s news up digital मदद की मुहिम
पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह की जन सेवा चौपाल में हर रविवार बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर अपनी समस्याएं रखते हैं। जनसमस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे प्रयास क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    Media company Lalganj, Rae Bareli•
    17 hrs ago
  • डॉ० दयाराम मौर्य रत्न और कुंज बिहारी लाल काकाश्री ने बढ़ाया जिले का गौरव सृजना कुटीर पर एलायंस क्लब इंटरनेशनल,अम्मा साहेब ट्रस्ट एवं भारतीय जीवन बीमा निगम की यूनिट 31102 द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित हिंदी विमर्श कार्यशाला व संगोष्ठी मे लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ० दयाराम मौर्य रत्न और कुंज बिहारी लाल मौर्य काकाश्री को सम्मानित किया गया। ध्यातव्य है कि हिंदी पखवारे में डॉ० दयाराम मौर्य रत्न तमिलनाडु स्थित सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ क्लासिकल तमिल द्वारा आयोजित सात दिवसीय तिरुक्कुरल अनुवाद कार्यशाला मे तमिल महाकाव्य शिलाप्पधिकारम के उत्कृष्ट अवधी अनुवाद एवं अन्य साहित्यिक प्रदेयों के लिए पुरस्कृत हुए। इसी प्रकार साहित्यकार कुंज बिहारी लाल मौर्य काकाश्री राजस्थान की सुप्रसिद्ध संस्था साहित्य मंडल द्वारा श्रीनाथ द्वारा में आयोजित विशाल साहित्यिक सम्मेलन व सम्मान समारोह में पुरस्कृत हुए। मुख्य अतिथि मिठाई लाल ने कहा हिंदी अन्य भाषाओं का सेतु है।यह अत्यन्त सरस व सुबोध है। अति विशिष्ट अतिथि रोशन लाल ऊमरवैश्य ने कहा हिंदी प्रत्येक आमजनमानस की भाषा है।दोनों साहित्यकारों के सम्मान से बेल्हा का गौरव बढ़ा है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अरुण रत्नाकर,आनंद मोहन ओझा,राजीव आर्य,सुनील सिंह,प्रेम त्रिपाठी,राधेश्याम दीवाना ने एक स्वर मे हिंदी को राष्ट्रीय भाषा बनाने,इसके अधिकाधिक कार्यालयी व आम बोलचाल मे प्रयोग की पहल पर बल देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार निलय ने किया।
    1
    डॉ० दयाराम मौर्य रत्न और कुंज बिहारी लाल काकाश्री ने बढ़ाया जिले का गौरव
सृजना कुटीर पर एलायंस क्लब इंटरनेशनल,अम्मा साहेब ट्रस्ट एवं भारतीय जीवन बीमा निगम की यूनिट 31102 द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित हिंदी विमर्श कार्यशाला व संगोष्ठी मे लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ० दयाराम मौर्य रत्न और कुंज बिहारी लाल मौर्य काकाश्री को सम्मानित किया गया। ध्यातव्य है कि हिंदी पखवारे में डॉ० दयाराम मौर्य रत्न तमिलनाडु स्थित सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ क्लासिकल तमिल द्वारा आयोजित सात दिवसीय तिरुक्कुरल अनुवाद कार्यशाला मे तमिल महाकाव्य शिलाप्पधिकारम के उत्कृष्ट अवधी अनुवाद एवं अन्य साहित्यिक प्रदेयों के लिए पुरस्कृत हुए। इसी प्रकार साहित्यकार कुंज बिहारी लाल मौर्य काकाश्री राजस्थान की सुप्रसिद्ध संस्था साहित्य मंडल द्वारा श्रीनाथ द्वारा में आयोजित विशाल साहित्यिक सम्मेलन व सम्मान समारोह में पुरस्कृत हुए। 
मुख्य अतिथि मिठाई लाल ने कहा हिंदी अन्य भाषाओं का सेतु है।यह अत्यन्त सरस व सुबोध है।
अति विशिष्ट अतिथि रोशन लाल ऊमरवैश्य ने कहा हिंदी प्रत्येक आमजनमानस की भाषा है।दोनों साहित्यकारों के सम्मान से बेल्हा का गौरव बढ़ा है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अरुण रत्नाकर,आनंद मोहन ओझा,राजीव आर्य,सुनील सिंह,प्रेम त्रिपाठी,राधेश्याम दीवाना ने एक स्वर मे हिंदी को राष्ट्रीय भाषा बनाने,इसके अधिकाधिक कार्यालयी व आम बोलचाल मे प्रयोग की पहल पर बल देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार निलय ने किया।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सरे आम गुंडागर्दी का विरोध हमीरपुर इसी के साथ अरबी न्यूज़ से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद इससे पहले भी मैं इस व्यक्ति का वीडियो डाला हुआ है जैसा कि इस व्यक्ति द्वारा बताया जा रहा है कि कई लोग उसके साथ दुकान पर मारपीट कर झगड़ा करते हुए बता रहा है जैसा की काफी दिनों से यह व्यक्ति अपनी दुकान नहीं खोल पा रहा है ज्यादा से ज्यादा इस वीडियो को शेयर करें
    1
    सरे आम गुंडागर्दी का विरोध हमीरपुर इसी के साथ अरबी न्यूज़ से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद
इससे पहले भी मैं इस व्यक्ति का वीडियो डाला हुआ है जैसा कि इस व्यक्ति द्वारा बताया जा रहा है कि कई लोग उसके साथ दुकान पर मारपीट कर झगड़ा करते हुए बता रहा है जैसा की काफी दिनों से यह व्यक्ति अपनी दुकान नहीं खोल पा रहा है ज्यादा से ज्यादा इस वीडियो को शेयर करें
    user_Rishi Trivedi
    Rishi Trivedi
    Farmer लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • चोरी करने आये चोर को ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा  अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के कस्बे में शाम 7.30 बजे घर के बाहर लगे शटर को उठाकर अंदर घुसे चोर को ग्रामीणों की मदद से घरवालों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप  दिया. प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने थाना शिवरतनगंज पर मु0अ0सं0 108/26 धारा 309(6), 331(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर एवं अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।  कस्बा निवासी सत्य प्रकाश साहू पुत्र पृथ्वीराज अपनी दुकान शाम सात बजे बंद कर घर के अंदर चले गए। साढ़े साथ बजे के लगभग दो व्यक्ति चोरी करने की नीयत से दुकान का शटर उठाकर अंदर पहुंच गए तभी मालिक सत्य प्रकाश ने हल्ला गुहार करते हुए चोरों से भिड़ गए। गुत्थम गुत्था के दौरान एक चोर के मुंह पर बंधा गमछा खुल गया जिससे वो पहचान में आ गया तभी किसी तरह छुड़ाकर वो भाग निकला। ग्रामीणों की मदद से उसे दौड़ाकर पास की झाड़ी से पकड़ लिया गया लेकिन उसका दूसरा साथी भाग निकला। पकड़े गए चोर को पहचान संजय यादव पुत्र रामदेव यादव निवासी पूरे शुक्लन मजरे पेड़रिया थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी के रूप में हुई। ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे सत्य प्रकाश साहू ने पकड़े गए चोर संजय यादव के विरुद्ध तहरीर देते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया जिस पर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की तलाशी के दौरान उसके पास एक तमंचा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। दूसरे फरार अभियुक्त की तलाश जारी है। विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस से उसे जेल भेज दिया है।
    2
    चोरी करने आये चोर को ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा 


अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के कस्बे में शाम 7.30 बजे घर के बाहर लगे शटर को उठाकर अंदर घुसे चोर को ग्रामीणों की मदद से घरवालों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप  दिया. प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने थाना शिवरतनगंज पर मु0अ0सं0 108/26 धारा 309(6), 331(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर एवं अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। 
कस्बा निवासी सत्य प्रकाश साहू पुत्र पृथ्वीराज अपनी दुकान शाम सात बजे बंद कर घर के अंदर चले गए। साढ़े साथ बजे के लगभग दो व्यक्ति चोरी करने की नीयत से दुकान का शटर उठाकर अंदर पहुंच गए तभी मालिक सत्य प्रकाश ने हल्ला गुहार करते हुए चोरों से भिड़ गए। गुत्थम गुत्था के दौरान एक चोर के मुंह पर बंधा गमछा खुल गया जिससे वो पहचान में आ गया तभी किसी तरह छुड़ाकर वो भाग निकला। ग्रामीणों की मदद से उसे दौड़ाकर पास की झाड़ी से पकड़ लिया गया लेकिन उसका दूसरा साथी भाग निकला। पकड़े गए चोर को पहचान संजय यादव पुत्र रामदेव यादव निवासी पूरे शुक्लन मजरे पेड़रिया थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी के रूप में हुई। ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे सत्य प्रकाश साहू ने पकड़े गए चोर संजय यादव के विरुद्ध तहरीर देते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया जिस पर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की तलाशी के दौरान उसके पास एक तमंचा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। दूसरे फरार अभियुक्त की तलाश जारी है।
विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस से उसे जेल भेज दिया है।
    user_Coresspondent NATION ONE NEWS
    Coresspondent NATION ONE NEWS
    Paint Shop अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप पुलिस के समझाने पर शांत हुए परिजन, बिना पोस्टमार्टम शव अंतिम संस्कार के लिए ले गए अमेठी। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी चिकित्सालय में इलाज के दौरान एक 60 वर्षीय महिला की मौत के बाद रविवार देर रात परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अंतिम संस्कार के लिए घर लेकर चले गए। मृतका की पहचान मुंशीगंज थाना क्षेत्र के मधुआपुर गांव निवासी श्यामपता के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शनिवार रात करीब 11 बजे श्यामपता की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें संजय गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। बेटे दीपक का आरोप है कि समय पर जांच और उपचार नहीं मिलने के कारण उनकी मां की मौत हुई। परिजनों ने कहा कि उन्हें पैसा नहीं, बल्कि न्याय चाहिए। वहीं अस्पताल के डॉ. नितिन पांडेय ने बताया कि मरीज की शुगर काफी अधिक थी और उन्हें हार्ट अटैक पड़ा था, जिसके चलते उनकी मौत हुई। उन्होंने बताया कि रात करीब 11 बजे जांच लिखी गई थी, जबकि जांच रविवार दोपहर करीब 12 बजे कराई गई। मुंशीगंज थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाकर शांत कराया। परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए और शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने साथ घर ले गए। मृतका के पति का नाम जोखू है। उनके दो बेटे दीपक और संदीप तथा पांच बेटियां हैं। चार बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि सबसे छोटी बेटी रूबी की शादी अभी नहीं हुई है।
    1
    अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
पुलिस के समझाने पर शांत हुए परिजन, बिना पोस्टमार्टम शव अंतिम संस्कार के लिए ले गए
अमेठी। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी चिकित्सालय में इलाज के दौरान एक 60 वर्षीय महिला की मौत के बाद रविवार देर रात परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अंतिम संस्कार के लिए घर लेकर चले गए।
मृतका की पहचान मुंशीगंज थाना क्षेत्र के मधुआपुर गांव निवासी श्यामपता के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शनिवार रात करीब 11 बजे श्यामपता की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें संजय गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। बेटे दीपक का आरोप है कि समय पर जांच और उपचार नहीं मिलने के कारण उनकी मां की मौत हुई। परिजनों ने कहा कि उन्हें पैसा नहीं, बल्कि न्याय चाहिए।
वहीं अस्पताल के डॉ. नितिन पांडेय ने बताया कि मरीज की शुगर काफी अधिक थी और उन्हें हार्ट अटैक पड़ा था, जिसके चलते उनकी मौत हुई। उन्होंने बताया कि रात करीब 11 बजे जांच लिखी गई थी, जबकि जांच रविवार दोपहर करीब 12 बजे कराई गई।
मुंशीगंज थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाकर शांत कराया। परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए और शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने साथ घर ले गए।
मृतका के पति का नाम जोखू है। उनके दो बेटे दीपक और संदीप तथा पांच बेटियां हैं। चार बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि सबसे छोटी बेटी रूबी की शादी अभी नहीं हुई है।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *लखनऊ: सड़क नही बनने से नाराज़ लोगो का प्रदर्शन...* BKT विधायक योगेश शुक्ला से नाराज़ स्थानीय लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया... नगर निगम ज़ोन 3 के वार्ड 4 ककोली मंदिर रोड पर जामकर प्रदर्शन। डुडौली-ककोली रोड़ पर काफी बड़े बडे गड्ढे। अफ़सरो से शिकायत के बाद भी नही बनी सड़क... पर मुस्कुराइये आप स्मार्ट सिटी लखनऊ में हैं, कागज़ों के मुताबिक....
    1
    *लखनऊ: सड़क नही बनने से नाराज़ लोगो का प्रदर्शन...*
  BKT विधायक योगेश शुक्ला से नाराज़ स्थानीय लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया...
  नगर निगम ज़ोन 3 के वार्ड 4 ककोली मंदिर रोड पर जामकर प्रदर्शन। डुडौली-ककोली रोड़ पर काफी बड़े बडे गड्ढे। अफ़सरो से शिकायत के बाद भी नही बनी सड़क...
  पर मुस्कुराइये आप स्मार्ट सिटी लखनऊ में हैं, कागज़ों के मुताबिक....
    user_Kkk
    Kkk
    लालगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.