logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*अमेठी में सती महारानी जनकल्याण समिति के विशाल नेत्र शिविर में 235 मरीजों की जाँच कर निःशुल्क चश्मे और उपचार प्रदान किया गया।* ​अमेठी, भेटुआ ब्लॉक के न्यायपंचायत भेटुआ के कड़ेरगांव पंचायत भवन में सती महारानी जनकल्याण समिति और अमेठी आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल नेत्र शिविर का भव्य आयोजन किया गया, जिसने क्षेत्र में जनसेवा का एक नया अध्याय लिख दिया है। इस शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 235 जरूरतमंद मरीजों की ओपीडी कर आँखों की जांच की गई और जिसकी आँखों का जो भी नंबर आया, उसके अनुसार उन्हें निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए 16 मरीजों को सफल ऑपरेशन के लिए अमेठी आई हॉस्पिटल भेजा गया ताकि वे अपनी दुनिया को फिर से रोशन कर सकें। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए समिति की अध्यक्ष एवं अमेठी की पूर्व विधायक महारानी गरिमा सिंह के पुत्र अनंत विक्रम सिंह और उनकी पत्नी शांभवी सिंह ने अपनी उपस्थिति से मरीजों और ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया और पूरी तन्मयता के साथ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सुनिश्चित कराया। पत्रकारों से आत्मीय संवाद करते हुए अनंत विक्रम सिंह ने कहा कि अमेठी उनके लिए केवल एक राजनीतिक क्षेत्र नहीं बल्कि उनकी जड़ों, संस्कारों और आत्मीय रिश्तों की पावन धरती है, और यहाँ के लोगों का अगाध स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी पूँजी है, जिसके बलबूते समिति स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याणकारी कार्यों को गाँव-गाँव तक पहुँचाने के लिए निरंतर संकल्पित है। वहीं, शांभवी सिंह ने भावुक शब्दों में साझा किया कि अमेठी के हर एक वासी से उनका रिश्ता अपनापन और आत्मीयता का है, जहाँ किसी भी जरूरतमंद को समय पर सही उपचार मिलना और किसी पीड़ित के चेहरे पर राहत की मुस्कान देखना ही जनसेवा की सच्ची सार्थकता है, और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने का यह अभियान पूरी निष्ठा के साथ आगे भी जारी रहेगा। इस प्रेरणादायी आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि नेत्र शिविर के साथ-साथ एक वृहद जनसमस्या समाधान गोष्ठी का भी सफल आयोजन किया गया, जिसमें आवास, पेंशन, बिजली, श्रम विभाग, राशन कार्ड, और आयुष्मान कार्ड से जुड़ी बुनियादी और जटिल समस्याओं पर ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनके त्वरित समाधान के सार्थक प्रयास किए गए। इसके साथ ही, स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम द्वारा ग्रामीणों के शुगर और ब्लड प्रेशर की महत्वपूर्ण जाँच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं, और क्रीड़ा विभाग के प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने युवाओं में भी एक नई ऊर्जा का संचार किया। समिति की ओर से यह विश्वास दिलाया गया है कि अमेठी के सर्वांगीण विकास और जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए ऐसे जनकल्याणकारी शिविरों का कारवां क्षेत्र की अन्य न्याय पंचायतों में भी लगातार जारी रहेगा, जिसे देखकर कार्यक्रम में उपस्थित प्रधान पवन सिंह, प्रधान दिलीप कनौजिया, पूर्व प्रधान श्याम विहारी सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अमेयमाफी कल्लू सिंह, राजू तिवारी, राज नारायण सिंह उर्फ कालू, रबलु सिंह, जमुना प्रसाद यादव, विनोद मौर्य, राममूर्ति मिश्र, चंद्रभान वनबासी सहित तमाम गणमान्य और क्षेत्रवासियों ने हृदय से सराहना की और इस महान पहल को जन-जन के कल्याण का सच्चा मार्ग बताया।

1 hr ago
user_M news
M news
अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

*अमेठी में सती महारानी जनकल्याण समिति के विशाल नेत्र शिविर में 235 मरीजों की जाँच कर निःशुल्क चश्मे और उपचार प्रदान किया गया।* ​अमेठी, भेटुआ ब्लॉक के न्यायपंचायत भेटुआ के कड़ेरगांव पंचायत भवन में सती महारानी जनकल्याण समिति और अमेठी आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल नेत्र शिविर का भव्य आयोजन किया गया, जिसने क्षेत्र में जनसेवा का एक नया अध्याय लिख दिया है। इस शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 235 जरूरतमंद मरीजों की ओपीडी कर आँखों की जांच की गई और जिसकी आँखों का जो भी नंबर आया, उसके अनुसार उन्हें निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए 16 मरीजों को सफल ऑपरेशन के लिए अमेठी आई हॉस्पिटल भेजा गया ताकि वे अपनी दुनिया को फिर से रोशन कर सकें। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए समिति की अध्यक्ष एवं अमेठी की पूर्व विधायक महारानी गरिमा सिंह के पुत्र अनंत विक्रम सिंह और उनकी पत्नी शांभवी सिंह ने अपनी उपस्थिति से मरीजों और ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया और पूरी तन्मयता के साथ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सुनिश्चित कराया। पत्रकारों से आत्मीय संवाद करते हुए अनंत विक्रम सिंह ने कहा कि अमेठी उनके लिए केवल एक राजनीतिक क्षेत्र नहीं बल्कि उनकी जड़ों, संस्कारों और आत्मीय रिश्तों की पावन धरती है, और यहाँ के लोगों का अगाध स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी पूँजी है, जिसके बलबूते समिति स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याणकारी कार्यों को गाँव-गाँव तक पहुँचाने के लिए निरंतर संकल्पित है। वहीं, शांभवी सिंह ने भावुक शब्दों में साझा किया कि अमेठी

के हर एक वासी से उनका रिश्ता अपनापन और आत्मीयता का है, जहाँ किसी भी जरूरतमंद को समय पर सही उपचार मिलना और किसी पीड़ित के चेहरे पर राहत की मुस्कान देखना ही जनसेवा की सच्ची सार्थकता है, और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने का यह अभियान पूरी निष्ठा के साथ आगे भी जारी रहेगा। इस प्रेरणादायी आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि नेत्र शिविर के साथ-साथ एक वृहद जनसमस्या समाधान गोष्ठी का भी सफल आयोजन किया गया, जिसमें आवास, पेंशन, बिजली, श्रम विभाग, राशन कार्ड, और आयुष्मान कार्ड से जुड़ी बुनियादी और जटिल समस्याओं पर ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनके त्वरित समाधान के सार्थक प्रयास किए गए। इसके साथ ही, स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम द्वारा ग्रामीणों के शुगर और ब्लड प्रेशर की महत्वपूर्ण जाँच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं, और क्रीड़ा विभाग के प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने युवाओं में भी एक नई ऊर्जा का संचार किया। समिति की ओर से यह विश्वास दिलाया गया है कि अमेठी के सर्वांगीण विकास और जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए ऐसे जनकल्याणकारी शिविरों का कारवां क्षेत्र की अन्य न्याय पंचायतों में भी लगातार जारी रहेगा, जिसे देखकर कार्यक्रम में उपस्थित प्रधान पवन सिंह, प्रधान दिलीप कनौजिया, पूर्व प्रधान श्याम विहारी सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अमेयमाफी कल्लू सिंह, राजू तिवारी, राज नारायण सिंह उर्फ कालू, रबलु सिंह, जमुना प्रसाद यादव, विनोद मौर्य, राममूर्ति मिश्र, चंद्रभान वनबासी सहित तमाम गणमान्य और क्षेत्रवासियों ने हृदय से सराहना की और इस महान पहल को जन-जन के कल्याण का सच्चा मार्ग बताया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, घाटों से लेकर रास्तों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश अमेठी। आगामी मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी शशांक चौधरी और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा, यातायात और विसर्जन घाटों पर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में डीएम ने कहा कि विसर्जन मार्गों और घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी तथा पार्किंग की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। रास्तों में बिजली के ढीले तारों को ठीक कराने के साथ घाटों पर नाव और नाविकों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने उपजिलाधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण कर कमियों को तत्काल दूर कराने को कहा। संवेदनशील स्थानों पर रहेगी विशेष निगरानी जिलाधिकारी ने विसर्जन घाटों और मार्गों के आसपास मीट-मांस, अंडे और मदिरा की दुकानों को बंद रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, डीजे का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप कराने और अधिकारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहने को कहा गया। कानून-व्यवस्था को लेकर डीएम और एसपी ने स्पष्ट किया कि अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन और पुलिस को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए शांति और सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए गए। विसर्जन मार्गों से हटाए जाएंगे निराश्रित गोवंश विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए मार्गों पर घूम रहे निराश्रित गोवंशों को भी हटाने के निर्देश दिए गए। संबंधित अधिकारियों से ऐसे गोवंशों को चिह्नित कर गौशालाओं में संरक्षित कराने को कहा गया, ताकि आवागमन में बाधा और दुर्घटनाओं की आशंका न रहे। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह समेत सभी उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी विभागों को निर्धारित समयसीमा में व्यवस्थाएं पूरी कर विसर्जन कार्यक्रमों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
    4
    मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, घाटों से लेकर रास्तों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश
अमेठी। आगामी मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी शशांक चौधरी और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा, यातायात और विसर्जन घाटों पर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में डीएम ने कहा कि विसर्जन मार्गों और घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी तथा पार्किंग की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। रास्तों में बिजली के ढीले तारों को ठीक कराने के साथ घाटों पर नाव और नाविकों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने उपजिलाधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण कर कमियों को तत्काल दूर कराने को कहा।
संवेदनशील स्थानों पर रहेगी विशेष निगरानी
जिलाधिकारी ने विसर्जन घाटों और मार्गों के आसपास मीट-मांस, अंडे और मदिरा की दुकानों को बंद रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, डीजे का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप कराने और अधिकारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहने को कहा गया।
कानून-व्यवस्था को लेकर डीएम और एसपी ने स्पष्ट किया कि अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन और पुलिस को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए शांति और सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
विसर्जन मार्गों से हटाए जाएंगे निराश्रित गोवंश
विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए मार्गों पर घूम रहे निराश्रित गोवंशों को भी हटाने के निर्देश दिए गए। संबंधित अधिकारियों से ऐसे गोवंशों को चिह्नित कर गौशालाओं में संरक्षित कराने को कहा गया, ताकि आवागमन में बाधा और दुर्घटनाओं की आशंका न रहे।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह समेत सभी उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी विभागों को निर्धारित समयसीमा में व्यवस्थाएं पूरी कर विसर्जन कार्यक्रमों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
  • अमेठी में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 150 किलो फफूंदी लगी मिठाई नष्ट कराई। दीपावली के मद्देनजर मिठाई निर्माण इकाई का निरीक्षण, करीब 40 हजार रुपये मूल्य की मिठाइयां मौके पर नष्ट। कारखाने में गंदगी मिलने पर संचालक को सुधार सूचना जारी, सुधार न होने पर होगी विधिक कार्रवाई। अमेठी। आगामी दीपावली एवं अन्य त्योहारों के दृष्टिगत आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपद में निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग के सचल दल ने ग्राम पूरे जहां, राजा फतेहपुर स्थित मिठाई निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इकाई में फफूंदी लगी मिठाइयां एवं मिल्क छेना सहित अन्य खाद्य पदार्थ पाए गए। खाद्य सुरक्षा टीम ने जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मौके पर ही लगभग 150 किलोग्राम मिठाइयों को नष्ट करा दिया। नष्ट कराई गई मिठाइयों में मिल्क केक, पेड़ा, छेना बर्फी आदि शामिल थीं, जिनका अनुमानित मूल्य करीब 40 हजार रुपये बताया गया है। निरीक्षण के दौरान मिठाई निर्माण इकाई में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर खाद्य विक्रेता रंजीत, पुत्र ज्वाला प्रसाद को कारखाने में साफ-सफाई एवं स्वच्छता संबंधी कमियों को दूर करने के लिए सुधार सूचना जारी की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में कमियों का सुधार नहीं किए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा त्योहारों के दौरान मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य मिलावटी, दूषित एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाना और आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा करना है। विभाग ने खाद्य कारोबारियों को निर्माण इकाइयों एवं प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कार्रवाई के दौरान सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार शुक्ला मौके पर मौजूद रहे।
    1
    अमेठी में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 150 किलो फफूंदी लगी मिठाई नष्ट कराई।
दीपावली के मद्देनजर मिठाई निर्माण इकाई का निरीक्षण, करीब 40 हजार रुपये मूल्य की मिठाइयां मौके पर नष्ट।
कारखाने में गंदगी मिलने पर संचालक को सुधार सूचना जारी, सुधार न होने पर होगी विधिक कार्रवाई।
अमेठी। आगामी दीपावली एवं अन्य त्योहारों के दृष्टिगत आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपद में निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग के सचल दल ने ग्राम पूरे जहां, राजा फतेहपुर स्थित मिठाई निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इकाई में फफूंदी लगी मिठाइयां एवं मिल्क छेना सहित अन्य खाद्य पदार्थ पाए गए। खाद्य सुरक्षा टीम ने जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मौके पर ही लगभग 150 किलोग्राम मिठाइयों को नष्ट करा दिया। नष्ट कराई गई मिठाइयों में मिल्क केक, पेड़ा, छेना बर्फी आदि शामिल थीं, जिनका अनुमानित मूल्य करीब 40 हजार रुपये बताया गया है। निरीक्षण के दौरान मिठाई निर्माण इकाई में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर खाद्य विक्रेता रंजीत, पुत्र ज्वाला प्रसाद को कारखाने में साफ-सफाई एवं स्वच्छता संबंधी कमियों को दूर करने के लिए सुधार सूचना जारी की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में कमियों का सुधार नहीं किए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा त्योहारों के दौरान मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य मिलावटी, दूषित एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाना और आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा करना है। विभाग ने खाद्य कारोबारियों को निर्माण इकाइयों एवं प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कार्रवाई के दौरान सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार शुक्ला मौके पर मौजूद रहे।
    user_सहारा जीवन
    सहारा जीवन
    Media company अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    55 min ago
  • *अमेठी में सती महारानी जनकल्याण समिति के विशाल नेत्र शिविर में 235 मरीजों की जाँच कर निःशुल्क चश्मे और उपचार प्रदान किया गया।* ​अमेठी, भेटुआ ब्लॉक के न्यायपंचायत भेटुआ के कड़ेरगांव पंचायत भवन में सती महारानी जनकल्याण समिति और अमेठी आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल नेत्र शिविर का भव्य आयोजन किया गया, जिसने क्षेत्र में जनसेवा का एक नया अध्याय लिख दिया है। इस शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 235 जरूरतमंद मरीजों की ओपीडी कर आँखों की जांच की गई और जिसकी आँखों का जो भी नंबर आया, उसके अनुसार उन्हें निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए 16 मरीजों को सफल ऑपरेशन के लिए अमेठी आई हॉस्पिटल भेजा गया ताकि वे अपनी दुनिया को फिर से रोशन कर सकें। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए समिति की अध्यक्ष एवं अमेठी की पूर्व विधायक महारानी गरिमा सिंह के पुत्र अनंत विक्रम सिंह और उनकी पत्नी शांभवी सिंह ने अपनी उपस्थिति से मरीजों और ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया और पूरी तन्मयता के साथ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सुनिश्चित कराया। पत्रकारों से आत्मीय संवाद करते हुए अनंत विक्रम सिंह ने कहा कि अमेठी उनके लिए केवल एक राजनीतिक क्षेत्र नहीं बल्कि उनकी जड़ों, संस्कारों और आत्मीय रिश्तों की पावन धरती है, और यहाँ के लोगों का अगाध स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी पूँजी है, जिसके बलबूते समिति स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याणकारी कार्यों को गाँव-गाँव तक पहुँचाने के लिए निरंतर संकल्पित है। वहीं, शांभवी सिंह ने भावुक शब्दों में साझा किया कि अमेठी के हर एक वासी से उनका रिश्ता अपनापन और आत्मीयता का है, जहाँ किसी भी जरूरतमंद को समय पर सही उपचार मिलना और किसी पीड़ित के चेहरे पर राहत की मुस्कान देखना ही जनसेवा की सच्ची सार्थकता है, और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने का यह अभियान पूरी निष्ठा के साथ आगे भी जारी रहेगा। इस प्रेरणादायी आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि नेत्र शिविर के साथ-साथ एक वृहद जनसमस्या समाधान गोष्ठी का भी सफल आयोजन किया गया, जिसमें आवास, पेंशन, बिजली, श्रम विभाग, राशन कार्ड, और आयुष्मान कार्ड से जुड़ी बुनियादी और जटिल समस्याओं पर ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनके त्वरित समाधान के सार्थक प्रयास किए गए। इसके साथ ही, स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम द्वारा ग्रामीणों के शुगर और ब्लड प्रेशर की महत्वपूर्ण जाँच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं, और क्रीड़ा विभाग के प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने युवाओं में भी एक नई ऊर्जा का संचार किया। समिति की ओर से यह विश्वास दिलाया गया है कि अमेठी के सर्वांगीण विकास और जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए ऐसे जनकल्याणकारी शिविरों का कारवां क्षेत्र की अन्य न्याय पंचायतों में भी लगातार जारी रहेगा, जिसे देखकर कार्यक्रम में उपस्थित प्रधान पवन सिंह, प्रधान दिलीप कनौजिया, पूर्व प्रधान श्याम विहारी सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अमेयमाफी कल्लू सिंह, राजू तिवारी, राज नारायण सिंह उर्फ कालू, रबलु सिंह, जमुना प्रसाद यादव, विनोद मौर्य, राममूर्ति मिश्र, चंद्रभान वनबासी सहित तमाम गणमान्य और क्षेत्रवासियों ने हृदय से सराहना की और इस महान पहल को जन-जन के कल्याण का सच्चा मार्ग बताया।
    2
    *अमेठी में सती महारानी जनकल्याण समिति के विशाल नेत्र शिविर में 235 मरीजों की जाँच कर निःशुल्क चश्मे और उपचार प्रदान किया गया।*
​अमेठी, 
भेटुआ ब्लॉक के न्यायपंचायत भेटुआ के कड़ेरगांव पंचायत भवन में सती महारानी जनकल्याण समिति और अमेठी आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल नेत्र शिविर का भव्य आयोजन किया गया, जिसने क्षेत्र में जनसेवा का एक नया अध्याय लिख दिया है। इस शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 235 जरूरतमंद मरीजों की ओपीडी कर आँखों की जांच की गई और जिसकी आँखों का जो भी नंबर आया, उसके अनुसार उन्हें निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए 16 मरीजों को सफल ऑपरेशन के लिए अमेठी आई हॉस्पिटल भेजा गया ताकि वे अपनी दुनिया को फिर से रोशन कर सकें। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए समिति की अध्यक्ष एवं अमेठी की पूर्व विधायक महारानी गरिमा सिंह के पुत्र अनंत विक्रम सिंह और उनकी पत्नी शांभवी सिंह ने अपनी उपस्थिति से मरीजों और ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया और पूरी तन्मयता के साथ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सुनिश्चित कराया। पत्रकारों से आत्मीय संवाद करते हुए अनंत विक्रम सिंह ने कहा कि अमेठी उनके लिए केवल एक राजनीतिक क्षेत्र नहीं बल्कि उनकी जड़ों, संस्कारों और आत्मीय रिश्तों की पावन धरती है, और यहाँ के लोगों का अगाध स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी पूँजी है, जिसके बलबूते समिति स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याणकारी कार्यों को गाँव-गाँव तक पहुँचाने के लिए निरंतर संकल्पित है। वहीं, शांभवी सिंह ने भावुक शब्दों में साझा किया कि अमेठी के हर एक वासी से उनका रिश्ता अपनापन और आत्मीयता का है, जहाँ किसी भी जरूरतमंद को समय पर सही उपचार मिलना और किसी पीड़ित के चेहरे पर राहत की मुस्कान देखना ही जनसेवा की सच्ची सार्थकता है, और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने का यह अभियान पूरी निष्ठा के साथ आगे भी जारी रहेगा। इस प्रेरणादायी आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि नेत्र शिविर के साथ-साथ एक वृहद जनसमस्या समाधान गोष्ठी का भी सफल आयोजन किया गया, जिसमें आवास, पेंशन, बिजली, श्रम विभाग, राशन कार्ड, और आयुष्मान कार्ड से जुड़ी बुनियादी और जटिल समस्याओं पर ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनके त्वरित समाधान के सार्थक प्रयास किए गए। इसके साथ ही, स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम द्वारा ग्रामीणों के शुगर और ब्लड प्रेशर की महत्वपूर्ण जाँच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं, और क्रीड़ा विभाग के प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने युवाओं में भी एक नई ऊर्जा का संचार किया। समिति की ओर से यह विश्वास दिलाया गया है कि अमेठी के सर्वांगीण विकास और जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए ऐसे जनकल्याणकारी शिविरों का कारवां क्षेत्र की अन्य न्याय पंचायतों में भी लगातार जारी रहेगा, जिसे देखकर कार्यक्रम में उपस्थित प्रधान पवन सिंह, प्रधान दिलीप कनौजिया, पूर्व प्रधान श्याम विहारी सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अमेयमाफी कल्लू सिंह, राजू तिवारी, राज नारायण सिंह उर्फ कालू, रबलु सिंह, जमुना प्रसाद यादव, विनोद मौर्य, राममूर्ति मिश्र, चंद्रभान वनबासी सहित तमाम गणमान्य और क्षेत्रवासियों ने हृदय से सराहना की और इस महान पहल को जन-जन के कल्याण का सच्चा मार्ग बताया।
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अमेठी में 500 बोरी डीएपी खाद पहुंचते ही उमड़ी किसानों की भीड़, केंद्र प्रभारी की सक्रियता से मिली राहत अमेठी में 500 बोरी डीएपी खाद पहुंचते ही उमड़ी किसानों की भीड़, केंद्र प्रभारी की सक्रियता से मिली राहत अमेठी। जिले के आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र पंडित का पुरवा में शनिवार सुबह 500 बोरी डीएपी खाद पहुंचते ही किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लंबे समय से खाद की उपलब्धता को लेकर परेशान किसानों को डीएपी मिलने से बड़ी राहत मिली। जहां एक ओर किसान खेतों में बुवाई के लिए डीएपी खाद की व्यवस्था करने को लेकर परेशान थे, वहीं दूसरी ओर केंद्र प्रभारी सुहासिनी श्रीवास्तव की सक्रियता और प्रयासों से कृषक सेवा केंद्र पर 500 बोरी डीएपी खाद पहुंचने से किसानों के चेहरे खिल उठे। केंद्र प्रभारी सुहासिनी श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार सुबह खाद पहुंचते ही विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराई गईं और तत्काल किसानों को खाद का वितरण शुरू कर दिया गया। वहीं, किसानों ने बताया कि केंद्र पर डीएपी खाद निर्धारित सरकारी दर 1350 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से उपलब्ध कराई जा रही है। यहां किसी भी किसान से निर्धारित मूल्य से अधिक पैसा नहीं लिया जाता है। किसानों का कहना है कि बुवाई के समय खाद मिलने से खेती का काम समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी। किसानों ने खाद उपलब्ध होने पर खुशी जताई।
    3
    अमेठी में 500 बोरी डीएपी खाद पहुंचते ही उमड़ी किसानों की भीड़, केंद्र प्रभारी की सक्रियता से मिली राहत
अमेठी में 500 बोरी डीएपी खाद पहुंचते ही उमड़ी किसानों की भीड़, केंद्र प्रभारी की सक्रियता से मिली राहत
अमेठी। जिले के आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र पंडित का पुरवा में शनिवार सुबह 500 बोरी डीएपी खाद पहुंचते ही किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लंबे समय से खाद की उपलब्धता को लेकर परेशान किसानों को डीएपी मिलने से बड़ी राहत मिली।
जहां एक ओर किसान खेतों में बुवाई के लिए डीएपी खाद की व्यवस्था करने को लेकर परेशान थे, वहीं दूसरी ओर केंद्र प्रभारी सुहासिनी श्रीवास्तव की सक्रियता और प्रयासों से कृषक सेवा केंद्र पर 500 बोरी डीएपी खाद पहुंचने से किसानों के चेहरे खिल उठे।
केंद्र प्रभारी सुहासिनी श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार सुबह खाद पहुंचते ही विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराई गईं और तत्काल किसानों को खाद का वितरण शुरू कर दिया गया।
वहीं, किसानों ने बताया कि केंद्र पर डीएपी खाद निर्धारित सरकारी दर 1350 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से उपलब्ध कराई जा रही है। यहां किसी भी किसान से निर्धारित मूल्य से अधिक पैसा नहीं लिया जाता है।
किसानों का कहना है कि बुवाई के समय खाद मिलने से खेती का काम समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी। किसानों ने खाद उपलब्ध होने पर खुशी जताई।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • संगीत सोम ने अपनी हत्या किये जाने का अखिलेश यादव पर लगाया गंभीर आरोप बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान..... संगीत सोम ने अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा- मुजफ्फरनगर दंगे के बाद जेल में मेरी हत्या कराना चाहते थे अखिलेश यादव
    1
    संगीत सोम ने अपनी हत्या किये जाने का अखिलेश यादव पर लगाया गंभीर आरोप 
बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान.....
संगीत सोम ने अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा- मुजफ्फरनगर दंगे के बाद जेल में मेरी हत्या कराना चाहते थे अखिलेश यादव
    user_रमेश श्रीवास्तव
    रमेश श्रीवास्तव
    Software Developer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, दो कारों में आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में 2 लोगों की हुई मौत, 6 लोग हुए *➡️ सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, दो कारों में आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में 2 लोगों की हुई मौत, 6 लोग हुए घायल, घायलों का प्राथमिक उपचार चल रहा है, मृतक दोनों चंपारण बिहार के रहने वाले, दोस्तपुर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे माइलस्टोन नंबर 162.7 का मामला, वैधानिक कार्यवाही प्रचलित, क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय गौतम की बाइट।*
    1
    सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, दो कारों में आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में 2 लोगों की हुई मौत, 6 लोग हुए
*➡️ सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, दो कारों में आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में 2 लोगों की हुई मौत, 6 लोग हुए घायल, घायलों का प्राथमिक उपचार चल रहा है, मृतक दोनों चंपारण बिहार के रहने वाले, दोस्तपुर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे माइलस्टोन नंबर 162.7 का मामला, वैधानिक कार्यवाही प्रचलित, क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय गौतम की बाइट।*
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • सुलतानपुर जनपद के विकास भवन की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है सुलतानपुर जनपद के विकास भवन की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है
    1
    सुलतानपुर जनपद के विकास भवन की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है
सुलतानपुर जनपद के विकास भवन की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है
    user_सहारा जीवन
    सहारा जीवन
    Media company अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • अमेठी में दबंगों का कहर, युवक को घेरकर बेल्टों से पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस में हड़कंप अमेठी में दबंगों का कहर, युवक को घेरकर बेल्टों से पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस में हड़कंप जगदीशपुर कोतवाली से चंद कदम दूर हुई वारदात, आधा दर्जन युवकों ने की हैवानियत, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी अमेठी। जिले के जगदीशपुर क्षेत्र में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आधा दर्जन युवकों द्वारा एक युवक को घेरकर बेल्ट से बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना जगदीशपुर कोतवाली से महज चंद कदम की दूरी पर हुई है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि करीब 5-6 युवक मिलकर एक युवक को सरेराह घेर लेते हैं और बेल्ट से ताबड़तोड़ वार करते हैं। पीड़ित युवक खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन दबंगों की संख्या ज्यादा होने से वह बेबस नजर आता है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही जगदीशपुर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल युवकों की पहचान की जा रही है। अभी तक मारपीट के कारणों का पता नहीं चल सका है और न ही पीड़ित युवक की ओर से कोई लिखित शिकायत सामने आई है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच कराई जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    अमेठी में दबंगों का कहर, युवक को घेरकर बेल्टों से पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस में हड़कंप

अमेठी में दबंगों का कहर, युवक को घेरकर बेल्टों से पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस में हड़कंप
जगदीशपुर कोतवाली से चंद कदम दूर हुई वारदात, आधा दर्जन युवकों ने की हैवानियत, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
अमेठी। जिले के जगदीशपुर क्षेत्र में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आधा दर्जन युवकों द्वारा एक युवक को घेरकर बेल्ट से बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना जगदीशपुर कोतवाली से महज चंद कदम की दूरी पर हुई है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि करीब 5-6 युवक मिलकर एक युवक को सरेराह घेर लेते हैं और बेल्ट से ताबड़तोड़ वार करते हैं। पीड़ित युवक खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन दबंगों की संख्या ज्यादा होने से वह बेबस नजर आता है।
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही जगदीशपुर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल युवकों की पहचान की जा रही है। अभी तक मारपीट के कारणों का पता नहीं चल सका है और न ही पीड़ित युवक की ओर से कोई लिखित शिकायत सामने आई है।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच कराई जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.