logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कटनी में हैरान करने वाला हादसा: 21 वर्षीय युवक के सिर में धंसी कैंची रैक से कैंची निकालते ही युवक के सिर में घुसी कैंची, मचा हड़कंप****कटनी।। घर में सिलाई का काम कर रहे 21 वर्षीय युवक के साथ एक पल में ऐसा हैरान कर देने वाला हादसा हो गया कि उसके सिर में कैंची घुस गई। रैक से कैंची निकालने के लिए हाथ उठाते ही अचानक कैंची युवक के सिर में जा धंसी। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई और परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।एनकेजे थाना क्षेत्र के सिंघनपुरी निवासी राकेश विश्वकर्मा (21) पिता सीताराम विश्वकर्मा घर पर सिलाई का काम कर रहा था। जिस स्थान पर वह काम कर रहा था, उसके ऊपर बने रैक में कैंची रखी हुई थी। उसे निकालने के प्रयास में अचानक यह दर्दनाक हादसा हो गया। घायल राकेश को उसका भाई रोहित विश्वकर्मा तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। समाचार लिखे जाने तक कैंची युवक के सिर में फंसी हुई थी और डॉक्टरों की टीम उसकी लगातार निगरानी करते हुए उपचार कर रही थी। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। पोस्टर बनाओ

1 hr ago
user_Shivcharan Yadav
Shivcharan Yadav
Local News Reporter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

कटनी में हैरान करने वाला हादसा: 21 वर्षीय युवक के सिर में धंसी कैंची रैक से कैंची निकालते ही युवक के सिर में घुसी कैंची, मचा हड़कंप****कटनी।। घर में सिलाई का काम कर रहे 21 वर्षीय युवक के साथ एक पल में ऐसा हैरान कर देने वाला हादसा हो गया कि उसके सिर में कैंची घुस गई। रैक से कैंची निकालने के लिए हाथ उठाते ही अचानक कैंची युवक के सिर में जा धंसी। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई और परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।एनकेजे थाना क्षेत्र के सिंघनपुरी निवासी राकेश विश्वकर्मा (21) पिता सीताराम विश्वकर्मा घर पर सिलाई का काम कर रहा था। जिस स्थान पर वह काम कर रहा था, उसके ऊपर बने रैक में कैंची रखी हुई थी। उसे निकालने के प्रयास में अचानक यह दर्दनाक हादसा हो गया। घायल राकेश को उसका भाई रोहित विश्वकर्मा तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। समाचार लिखे जाने तक कैंची युवक के सिर में फंसी हुई थी और डॉक्टरों की टीम उसकी लगातार निगरानी करते हुए उपचार कर रही थी। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। पोस्टर बनाओ

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दमोह हिंडोरिया पुलिस द्वारा ओवरलोडिंग ट्रैकों की चेकिंग चलाई जा रही है
    1
    दमोह हिंडोरिया पुलिस द्वारा ओवरलोडिंग ट्रैकों की चेकिंग चलाई जा रही है
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • पटेरा में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन पटेरा में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन दमोह । बढ़ती महंगाई के विरोध में बुधवार को नगर कांग्रेस कमेटी पटेरा द्वारा प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस, खाद्य सामग्री सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर महंगाई पर नियंत्रण की मांग की। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष नितिन ताम्रकार, जिला महासचिव धर्मेंद्र चौधरी, नेता प्रतिपक्ष नवाब सिंह, चंदाबाई, युवा कांग्रेस अध्यक्ष हनी ताम्रकार सहित वैभव ताम्रकार, रामस्वरूप असाटी, मुकेश विश्वकर्मा, धर्मेंद्र राजपूत, दीपक चौधरी, निखिल जैन, यशु सोनी, मनोज सोनी, राजा कुमार, कृष्ण ताम्रकार, मुन्ना बंसल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    पटेरा में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
पटेरा में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
दमोह । बढ़ती महंगाई के विरोध में बुधवार को नगर कांग्रेस कमेटी पटेरा द्वारा प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस, खाद्य सामग्री सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध जताया।
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर महंगाई पर नियंत्रण की मांग की।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष नितिन ताम्रकार, जिला महासचिव धर्मेंद्र चौधरी, नेता प्रतिपक्ष नवाब सिंह, चंदाबाई, युवा कांग्रेस अध्यक्ष हनी ताम्रकार सहित वैभव ताम्रकार, रामस्वरूप असाटी, मुकेश विश्वकर्मा, धर्मेंद्र राजपूत, दीपक चौधरी, निखिल जैन, यशु सोनी, मनोज सोनी, राजा कुमार, कृष्ण ताम्रकार, मुन्ना बंसल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कीचड़ में कंधों पर आखिरी सफर रमपुरा में श्मशान तक सड़क नहीं मुक्तिधाम में चबूतरा तक नहीं शव लेकर दलदल से गुजरते रहे ग्रामीण, खेत में करना पड़ा अंतिम संस्कार शिकायतों के बाद भी जिम्मेदारों की नींद नहीं टूटी पटेरा//जनपद पंचायत पटेरा के अंतर्गत पटेरा मुख्यालय से केवल 3 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत सिंगपुर के ग्राम रमपुरा में विकास के दावों की पोल उस वक्त खुल गई, जब एक ग्रामीण की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए कीचड़ और दलदल से भरे रास्ते से कंधों पर लेकर जाने को मजबूर हुए। बारिश ने गांव से श्मशान तक पहुंचने वाले रास्ते की हालत ऐसी कर दी कि अंतिम यात्रा भी संघर्ष बन गई। रमपुरा निवासी गुलाब भाई के निधन के बाद जब ग्रामीण पार्थिव शरीर लेकर अंतिम संस्कार के लिए निकले तो रास्ते में कदम-कदम पर कीचड़ और पानी ने मुश्किलें खड़ी कर दीं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए आज तक पक्के रास्ते की व्यवस्था नहीं हो सकी है। हालात इतने बदतर हैं कि बारिश के दिनों में शव को श्मशान तक ले जाना भी किसी परीक्षा से कम नहीं। श्मशान घाट में चबूतरा तक नहीं, खेत में हो रहे अंतिम संस्कार सबसे गंभीर बात यह है कि अंतिम संस्कार के लिए बनाए गए मुक्तिधाम में भी चबूतरा तक उपलब्ध नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार बारिश के दौरान स्थिति और विकट हो जाती है और कई बार अंतिम संस्कार के लिए खेत का सहारा लेना पड़ता है। एक तरफ सरकार गांव-गांव सड़क, विकास और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के दावे करती है, वहीं रमपुरा में हालात यह सवाल खड़ा कर रहे हैं कि आखिर विकास की योजनाएं कागजों से जमीन तक कब पहुंचेंगी? कलेक्टर को आवेदन फिर भी कार्रवाई का इंतजार ग्रामीणों का कहना है कि समस्या नई नहीं है। श्मशान घाट तक सड़क और अंतिम संस्कार स्थल पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर वे पूर्व में कलेक्टर को आवेदन भी दे चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि जब एक व्यक्ति की अंतिम यात्रा तक के लिए गांव में सम्मानजनक व्यवस्था नहीं है, तो जिम्मेदार अधिकारी आखिर किस विकास की तस्वीर दिखा रहे हैं? ग्रामीणों ने प्रशासन से सवाल किया है कि गांवों के विकास के नाम पर योजनाओं और निर्माण कार्यों पर करोड़ों रुपए खर्च होने के दावे किए जाते हैं, लेकिन रमपुरा में श्मशान तक सड़क और अंतिम संस्कार के लिए चबूतरा जैसी मूलभूत सुविधा क्यों नहीं है? ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनपद पंचायत पटेरा से तत्काल श्मशान घाट तक पक्की सड़क, चबूतरा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। अब सवाल सिर्फ सड़क का नहीं, जिम्मेदारों की संवेदनशीलता का है क्या प्रशासन किसी अगली अंतिम यात्रा के कीचड़ में फंसने का इंतजार कर रहा है
    2
    कीचड़ में कंधों पर आखिरी सफर रमपुरा में श्मशान तक सड़क नहीं मुक्तिधाम में चबूतरा तक नहीं
शव लेकर दलदल से गुजरते रहे ग्रामीण, खेत में करना पड़ा अंतिम संस्कार शिकायतों के बाद भी जिम्मेदारों की नींद नहीं टूटी




पटेरा//जनपद पंचायत पटेरा के अंतर्गत पटेरा मुख्यालय से केवल 3 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत सिंगपुर के ग्राम रमपुरा में विकास के दावों की पोल उस वक्त खुल गई, जब एक ग्रामीण की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए कीचड़ और दलदल से भरे रास्ते से कंधों पर लेकर जाने को मजबूर हुए। बारिश ने गांव से श्मशान तक पहुंचने वाले रास्ते की हालत ऐसी कर दी कि अंतिम यात्रा भी संघर्ष बन गई।

रमपुरा निवासी गुलाब भाई के निधन के बाद जब ग्रामीण पार्थिव शरीर लेकर अंतिम संस्कार के लिए निकले तो रास्ते में कदम-कदम पर कीचड़ और पानी ने मुश्किलें खड़ी कर दीं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए आज तक पक्के रास्ते की व्यवस्था नहीं हो सकी है। हालात इतने बदतर हैं कि बारिश के दिनों में शव को श्मशान तक ले जाना भी किसी परीक्षा से कम नहीं।

श्मशान घाट में चबूतरा तक नहीं, खेत में हो रहे अंतिम संस्कार
सबसे गंभीर बात यह है कि अंतिम संस्कार के लिए बनाए गए मुक्तिधाम में भी चबूतरा तक उपलब्ध नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार बारिश के दौरान स्थिति और विकट हो जाती है और कई बार अंतिम संस्कार के लिए खेत का सहारा लेना पड़ता है।

एक तरफ सरकार गांव-गांव सड़क, विकास और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के दावे करती है, वहीं रमपुरा में हालात यह सवाल खड़ा कर रहे हैं कि आखिर विकास की योजनाएं कागजों से जमीन तक कब पहुंचेंगी?

कलेक्टर को आवेदन फिर भी कार्रवाई का इंतजार
ग्रामीणों का कहना है कि समस्या नई नहीं है। श्मशान घाट तक सड़क और अंतिम संस्कार स्थल पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर वे पूर्व में कलेक्टर को आवेदन भी दे चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि जब एक व्यक्ति की अंतिम यात्रा तक के लिए गांव में सम्मानजनक व्यवस्था नहीं है, तो जिम्मेदार अधिकारी आखिर किस विकास की तस्वीर दिखा रहे हैं?
ग्रामीणों ने प्रशासन से सवाल किया है कि गांवों के विकास के नाम पर योजनाओं और निर्माण कार्यों पर करोड़ों रुपए खर्च होने के दावे किए जाते हैं, लेकिन रमपुरा में श्मशान तक सड़क और अंतिम संस्कार के लिए चबूतरा जैसी मूलभूत सुविधा क्यों नहीं है?

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनपद पंचायत पटेरा से तत्काल श्मशान घाट तक पक्की सड़क, चबूतरा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

अब सवाल सिर्फ सड़क का नहीं, जिम्मेदारों की संवेदनशीलता का है क्या प्रशासन किसी अगली अंतिम यात्रा के कीचड़ में फंसने का इंतजार कर रहा है
    user_Hakikat MP संवाद न्यूज
    Hakikat MP संवाद न्यूज
    Photographer पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • दमोह ,,तारादेही पुलिस की बड़ी कामयाबी: शासकीय स्कूल में 5 लाख की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 2 चोर गिरफ्तार - 10 कंप्यूटर बरामद* *दमोह / तारादेही,, दमोह ब्रेकिंग: स्कूल की कंप्यूटर लैब से 10 मॉनिटर-CPU और प्रिंटर चुराने वाले 2 आरोपी दबोचे, SP आनंद कलादगि के निर्देशन में कार्रवाई* *तारादेही: हायर सेकेंडरी स्कूल में चोरी करने वाले अनारी और सुरेश गौड़ गिरफ्तार, 5.04 लाख का मसरूका 100% बरामद* दमोह के थाना तारादेही में *अपराध क्रमांक: 90/2026 धारा: 305(E) BNS* *तारादेही पुलिस की त्वरित कार्रवाई: शासकीय स्कूल के कंप्यूटर लैब से चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक का मसरूका बरामद* *घटना का संक्षिप्त विवरण:* दिनांक 01.09.2026 को प्रार्थी *स्वदेश कुमार नेमा (प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारादेही)* ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 29.08.2026 से 31.08.2026 के बीच अज्ञात चोरों द्वारा स्कूल के कंप्यूटर लैब से *10 मॉनिटर एवं सीपीयू, 02 प्रिंटर, कीबोर्ड और माउस (कुल कीमत करीब 5,04,000/- रुपये)* चोरी कर लिए गए हैं। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन तथा SDOP तेंदूखेड़ा के मार्गदर्शन में* त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 02 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने चोरी स्वीकार की। आरोपियों की निशादेही पर शत-प्रतिशत मसरूका बरामद कर गिरफ्तार किया गया। *गिरफ्तार आरोपी -* 1. अनारी गौड़ पिता रामप्रसाद गौड़ उम्र 28 वर्ष 2. सुरेश गौड़ पिता तुलसीराम गौड़ उम्र 19 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम तारादेही, जिला दमोह *जब्त सामग्री -* 10 मॉनिटर एवं सीपीयू, 02 प्रिंटर, की-बोर्ड एवं माउस (कुल कीमत ₹5,04,000/-) *सराहनीय भूमिका:* थाना प्रभारी उपनिरीक्षक आलोक तिरपुडे, उपनिरीक्षक रमेश मुडरया, प्र.आर. 64 भगत सिंह, प्र.आर. 413 राजेश सिंह, प्र.आर. 282 तुलसीराम, आरक्षक 102 पंकज प्यासी, आर. 375 बलराम सिंह, आर. 780 राजेन्द्र लोधी, आर. 835 आकाश पटेल, आर. 721 हार्दिक शुक्ला, महिला आरक्षक 603 दिव्या, म.आर. 617 लक्ष्मी, आर. 113 विवेक गोस्वामी (रक्षित केंद्र) एवं आर. 37 मयंक (साइबर सेल) की रही।
    1
    दमोह ,,तारादेही पुलिस की बड़ी कामयाबी: शासकीय स्कूल में 5 लाख की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 2 चोर गिरफ्तार - 10 कंप्यूटर बरामद*

*दमोह / तारादेही,,
दमोह ब्रेकिंग: स्कूल की कंप्यूटर लैब से 10 मॉनिटर-CPU और प्रिंटर चुराने वाले 2 आरोपी दबोचे, SP आनंद कलादगि के निर्देशन में कार्रवाई*
*तारादेही: हायर सेकेंडरी स्कूल में चोरी करने वाले अनारी और सुरेश गौड़ गिरफ्तार, 5.04 लाख का मसरूका 100% बरामद*
दमोह के थाना तारादेही में 
*अपराध क्रमांक: 90/2026 धारा: 305(E) BNS*
*तारादेही पुलिस की त्वरित कार्रवाई: शासकीय स्कूल के कंप्यूटर लैब से चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक का मसरूका बरामद*
*घटना का संक्षिप्त विवरण:*
दिनांक 01.09.2026 को प्रार्थी *स्वदेश कुमार नेमा (प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारादेही)* ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 29.08.2026 से 31.08.2026 के बीच अज्ञात चोरों द्वारा स्कूल के कंप्यूटर लैब से *10 मॉनिटर एवं सीपीयू, 02 प्रिंटर, कीबोर्ड और माउस (कुल कीमत करीब 5,04,000/- रुपये)* चोरी कर लिए गए हैं। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन तथा SDOP तेंदूखेड़ा के मार्गदर्शन में* त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 02 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने चोरी स्वीकार की। आरोपियों की निशादेही पर शत-प्रतिशत मसरूका बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी -*
1. अनारी गौड़ पिता रामप्रसाद गौड़ उम्र 28 वर्ष
2. सुरेश गौड़ पिता तुलसीराम गौड़ उम्र 19 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम तारादेही, जिला दमोह
*जब्त सामग्री -* 10 मॉनिटर एवं सीपीयू, 02 प्रिंटर, की-बोर्ड एवं माउस (कुल कीमत ₹5,04,000/-)
*सराहनीय भूमिका:* थाना प्रभारी उपनिरीक्षक आलोक तिरपुडे, उपनिरीक्षक रमेश मुडरया, प्र.आर. 64 भगत सिंह, प्र.आर. 413 राजेश सिंह, प्र.आर. 282 तुलसीराम, आरक्षक 102 पंकज प्यासी, आर. 375 बलराम सिंह, आर. 780 राजेन्द्र लोधी, आर. 835 आकाश पटेल, आर. 721 हार्दिक शुक्ला, महिला आरक्षक 603 दिव्या, म.आर. 617 लक्ष्मी, आर. 113 विवेक गोस्वामी (रक्षित केंद्र) एवं आर. 37 मयंक (साइबर सेल) की रही।
    user_पत्रकार,यशबेन्द्र  हजारी
    पत्रकार,यशबेन्द्र हजारी
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रास्ते की मांग को लेकर बोरीखुर्द-बोरीकलां के ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन.. एंकर/- हटा तहसील मुख्यालय से लगे बोरीखुर्द एवं बोरीकलां गांव के ग्रामीणों ने आवागमन के लिए आम रास्ते के निर्माण की मांग को लेकर हटा तहसीलदार को आवेदन सौंपा है।ग्रामीणों ने मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 131 के तहत आवेदन प्रस्तुत कर समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बोरीकलां एवं बोरीखुर्द में आवागमन के लिए उचित रास्ता नहीं होने के कारण उन्हें लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार रास्ते की समस्या के चलते स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी होती है,
    1
    रास्ते की मांग को लेकर बोरीखुर्द-बोरीकलां के ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन..
एंकर/- हटा तहसील मुख्यालय से लगे बोरीखुर्द एवं बोरीकलां गांव के ग्रामीणों ने आवागमन के लिए आम रास्ते के निर्माण की मांग को लेकर हटा तहसीलदार को आवेदन सौंपा है।ग्रामीणों ने मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 131 के तहत आवेदन प्रस्तुत कर समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बोरीकलां एवं बोरीखुर्द में आवागमन के लिए उचित रास्ता नहीं होने के कारण उन्हें लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार रास्ते की समस्या के चलते स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी होती है,
    user_Akib khan press
    Akib khan press
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सतना में भरहुत नगर के हालात एरियल व्यू से देखिए। चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी।
    1
    सतना में भरहुत नगर के हालात एरियल व्यू से देखिए। चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी।
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • तारादेही पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दमोह शासकीय स्कूल के कंप्यूटर लैब से चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक का मसरूका बरामद
    1
    तारादेही पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दमोह शासकीय स्कूल के कंप्यूटर लैब से चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक का मसरूका बरामद
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • कीचड़ भरे रास्ते से अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, न सड़क न मुक्तिधाम में चबूतरा। कीचड़ भरे रास्ते से अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, न सड़क न मुक्तिधाम में चबूतरा। दमोह पटेरा। जनपद पंचायत पटेरा अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगपुर के ग्राम रामपुरा में मूलभूत सुविधाओं के अभाव का मामला सामने आया है। गांव में सड़क और अंतिम संस्कार के लिए समुचित व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम रामपुरा निवासी गुलाब भाई के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए कीचड़ भरे रास्ते से ले जाना पड़ा। बारिश के कारण रास्ता पूरी तरह कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गया था, जिससे अंतिम यात्रा में शामिल ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आज तक श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए पक्के रास्ते की व्यवस्था नहीं है। इतना ही नहीं, अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम में चबूतरा भी नहीं बना है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों में अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाना अत्यंत कठिन हो जाता है और उन्हें मजबूरी में कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार, इस समस्या को लेकर पूर्व में कलेक्टर महोदय को आवेदन देकर सड़क और अंतिम संस्कार स्थल पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनपद पंचायत से शीघ्र गांव में श्मशान घाट तक पहुंच मार्ग बनवाने तथा अंतिम संस्कार के लिए चबूतरा एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को अपने परिजन के अंतिम संस्कार के दौरान इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
    1
    कीचड़ भरे रास्ते से अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, न सड़क न मुक्तिधाम में चबूतरा।
कीचड़ भरे रास्ते से अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, न सड़क न मुक्तिधाम में चबूतरा।
दमोह पटेरा। जनपद पंचायत पटेरा अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगपुर के ग्राम रामपुरा में मूलभूत सुविधाओं के अभाव का मामला सामने आया है। गांव में सड़क और अंतिम संस्कार के लिए समुचित व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम रामपुरा निवासी गुलाब भाई के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए कीचड़ भरे रास्ते से ले जाना पड़ा। बारिश के कारण रास्ता पूरी तरह कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गया था, जिससे अंतिम यात्रा में शामिल ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आज तक श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए पक्के रास्ते की व्यवस्था नहीं है। इतना ही नहीं, अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम में चबूतरा भी नहीं बना है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों में अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाना अत्यंत कठिन हो जाता है और उन्हें मजबूरी में कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है।
ग्रामीणों के अनुसार, इस समस्या को लेकर पूर्व में कलेक्टर महोदय को आवेदन देकर सड़क और अंतिम संस्कार स्थल पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनपद पंचायत से शीघ्र गांव में श्मशान घाट तक पहुंच मार्ग बनवाने तथा अंतिम संस्कार के लिए चबूतरा एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को अपने परिजन के अंतिम संस्कार के दौरान इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • यह दृष्य विचलित कर सकता है *नेशनल हाईवे 39 रीवा सीधी मार्ग बघवार स्टैंड के समीप भीषण सड़क हादसा । बस और बलकर की टक्कर में कई लोगों की मरने की खबर।*
    1
    यह दृष्य विचलित कर सकता है 
*नेशनल हाईवे 39 रीवा सीधी मार्ग बघवार स्टैंड के समीप भीषण सड़क हादसा । बस और बलकर की टक्कर में कई लोगों की मरने की खबर।*
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.