Shuru
Apke Nagar Ki App…
यह दृष्य विचलित कर सकता है *नेशनल हाईवे 39 रीवा सीधी मार्ग बघवार स्टैंड के समीप भीषण सड़क हादसा । बस और बलकर की टक्कर में कई लोगों की मरने की खबर।*
Naresh Bajaj
यह दृष्य विचलित कर सकता है *नेशनल हाईवे 39 रीवा सीधी मार्ग बघवार स्टैंड के समीप भीषण सड़क हादसा । बस और बलकर की टक्कर में कई लोगों की मरने की खबर।*
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- तिघरा मोड़ पर सतना नदी1
- तहसीलदार स्वयं तो नहीं आए अपने शिष्य को भेज दिया चाचा ने कहा हमें शक्ति नहीं है हम आपको जवाब नहीं दे पाते कटनी के भ्रष्ट शासन प्रशासन पर फिर एक बार प्रश्न उठ रहा है इतने ओवरलोडिंग ट्रक निकलते हैं नीलकंठ धाम सलैया रजरवारा से फिर शासन प्रशासन क्यों ध्यान नहीं देता मीडिया के सामने आने से क्यों बस्ती अधिकारी1
- नगर निगम के सब इंजीनियर पर 4% कमीशन मांगने का आरोप! जनसुनवाई में शिकायत, डीएसपी ने जांच का दिया भरोसा 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 //8103728933// कटनी नगर निगम में निर्माण कार्यों के भुगतान को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। एक ठेकेदार ने सब इंजीनियर पवन श्रीवास्तव पर कथित रूप से 4 प्रतिशत कमीशन मांगने और भुगतान रोकने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मामला मंगलवार को पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में पहुंचा। शिकायतकर्ता के मुताबिक वह करीब 10 वर्षों से नगर निगम और पीएचई विभाग में ठेकेदारी का कार्य कर रहा है। आरोप है कि उसके द्वारा कराए गए सरकारी कार्यों के भुगतान के एवज में 4 प्रतिशत कमीशन की मांग की गई और रकम नहीं देने पर भुगतान रोकने का दबाव बनाया गया। शिकायत में करीब 6 लाख 90 हजार रुपये की रकम से जुड़े आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि उसने पहले भी अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन अपेक्षित कार्यवाही नहीं हुई। अब मंगलवार को जनसुनवाई में शिकायत पहुंचने के बाद डीएसपी शिवा पाठक ने मामले की जांच कर विधि संगत कार्यवाही करने की बात कही है। अब जांच के बाद ही सामने आएगा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।3
- नगर निगम के सब इंजीनियर पर 4% कमीशन मांगने का आरोप! जनसुनवाई में शिकायत, डीएसपी ने जांच का दिया भरोसा कटनी नगर निगम में निर्माण कार्यों के भुगतान को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। एक ठेकेदार ने सब इंजीनियर पवन श्रीवास्तव पर कथित रूप से 4 प्रतिशत कमीशन मांगने और भुगतान रोकने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मामला मंगलवार को पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में पहुंचा। शिकायतकर्ता के मुताबिक वह करीब 10 वर्षों से नगर निगम और पीएचई विभाग में ठेकेदारी का कार्य कर रहा है। आरोप है कि उसके द्वारा कराए गए सरकारी कार्यों के भुगतान के एवज में 4 प्रतिशत कमीशन की मांग की गई और रकम नहीं देने पर भुगतान रोकने का दबाव बनाया गया। शिकायत में करीब 6 लाख 90 हजार रुपये की रकम से जुड़े आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि उसने पहले भी अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन अपेक्षित कार्यवाही नहीं हुई। अब मंगलवार को जनसुनवाई में शिकायत पहुंचने के बाद डीएसपी शिवा पाठक ने मामले की जांच कर विधि संगत कार्यवाही करने की बात कही है। अब जांच के बाद ही सामने आएगा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।2
- विधानसभा विजयराघवगढ़ जिला कटनी मध्य प्रदेश तहसील विजयराघवगढ़ विजयराघवगढ़ से तलैया मार्ग पूरा जर्जर हो चुका है शासन प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान1
- कटनी।। नगर निगम कटनी में सरकारी कार्यों के बिलों के भुगतान के एवज में कथित कमीशनखोरी के आरोपों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नगर निगम में ठेकेदारी का काम करने वाले एक ठेकेदार चंद्रेश शुक्ला ने उपयंत्री पवन श्रीवास्तव के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उसके सरकारी कार्यों के बिलों के भुगतान के बदले कथित तौर पर 4 प्रतिशत कमीशन मांगा गया। ठेकेदार का दावा है कि लगातार दबाव के चलते उसने लाखों रुपये दिए, लेकिन अब उससे दोबारा बड़ी रकम की मांग की जा रही है। मामले में खास बात यह है कि शिकायतकर्ता ने 21 अगस्त 2026 को भी आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन उसके अनुसार आज तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए उसने 1 सितंबर 2026 को फिर पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। 4 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप शिकायतकर्ता के मुताबिक वह पिछले करीब दस वर्षों से नगर निगम एवं पीडब्ल्यूडी विभाग में ठेकेदारी का कार्य करता आ रहा है। उसका आरोप है कि वर्ष 2023-24 से किए गए उसके कई सरकारी कार्यों के बिलों के भुगतान के लिए संबंधित उपयंत्री द्वारा कथित रूप से 4 प्रतिशत कमीशन की मांग की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कमीशन नहीं देने पर बिलों के भुगतान को लेकर दबाव बनाया गया। ठेकेदार का दावा है कि इस कथित मांग का सिलसिला बाद में नियमित आर्थिक भुगतान तक पहुंच गया। 35 हजार रुपये प्रतिमाह देने का दावा ठेकेदार ने शिकायत में दावा किया है कि अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2026 तक उससे 35 हजार रुपये प्रतिमाह की राशि ली गई। शिकायतकर्ता के अनुसार इस अवधि में करीब 6 लाख 65 हजार रुपये की रकम दी गई। आरोप है कि बाद में इसी रकम को ब्याज बताते हुए लगभग 5.50 लाख रुपये मूलधन के रूप में मांगने का दबाव बनाया गया। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि उससे 8 से 10 प्रतिशत ब्याज की मांग की जा रही थी। धमकी और बिल रोकने के आरोप भी शिकायत में ठेकेदार ने आरोप लगाया है कि उसके बिलों को जानबूझकर रोका गया और भुगतान प्रक्रिया में बाधा डाली गई। इसके अलावा सार्वजनिक रूप से अपमानित करने तथा रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की कथित धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि लगातार आर्थिक एवं मानसिक दबाव के कारण वह परेशान है और इसी वजह से उसने पुलिस प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। 11 दिन में कार्रवाई क्यों नहीं इस पूरे मामले में अब सबसे बड़ा सवाल 21 अगस्त की शिकायत से 1 सितंबर तक की कार्रवाई को लेकर है। क्या पहली शिकायत पर जांच शुरू हुई, क्या संबंधित बिलों और भुगतान फाइलों को खंगाला गया,क्या कथित लेन-देन की जांच की गई, क्या शिकायतकर्ता और संबंधित अधिकारी के बयान लिए गए,अगर जांच हुई तो उसका परिणाम क्या रहा संबंधित उपयंत्री पवन श्रीवास्तव से उनके दूरभाष क्रमांक 7000270463 पर जब इस संबंध मे बात की गई तो उनका कहना हैं की अभी इस विषय को लेकर उनके पास कोई भी जांच संबंधित कागज नही प्राप्त हुआ हैं इसलिए इस संबंध मे अभी कुछ नही कह सकूंगा। हालांकि इस विषय पर नगर निगम प्रशासन का पक्ष नही आया हैं। यदि जांच में शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो मामला केवल एक ठेकेदार और अधिकारी के बीच विवाद का नहीं रहेगा, बल्कि सरकारी बिलों के भुगतान में पारदर्शिता और नगर निगम की भ्रष्टाचार-रोधी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करेगा।1
- मैहर जिले के भटूरा में त्रिदेव की जोड़ी का पत्थर माइनिंग का तांडव ।। ।।ताबड़तोड़ नियम विरुद्ध खेल।। *भटूरा में त्रिदेव बढग़ईया,के.के.गौतम,पप्पू बाजपेई का तांडव,देखो खनिज के हरिश्चंदों तुम्हारे करिश्में* मैहर जिले के भटूरा क्षेत्र में ये त्रिवेव की जोड़ी माइनिंग के नियमों को ठेंगा दिखा कर गोलमाल कर रही है और माइनिंग विभाग में बैठे जिम्मेवार अधिकारी जो अपने आप को पाक साफ बताने का दावा करते है गोलमाल पर आंख बंद करके चुस्कियां ले रहे है। सरेआम डंके की चोट में छाती ठोक के लीज नौगामा में ईटीपी नौगामा की और लोडिंग भटूरा से पप्पू बाजपेई की खदान से क्यों भाई ये कौन सा खेल है। खनिज अधिकारी कह देंगे उन्हें नहीं पता ऐसा हो सकता है क्या? कोई भी व्यक्ति चोरी एक दिन कर सकता है लगातार 365 दिन यह खेल चले और पता न हो यह हो नहीं सकता। माइनिंग के जिम्मेवारो को मौके में जाकर जांच करनी चाहिए कि जिस जगह लीज है क्या उस खदान में बरसात में खोदने योग्य है क्या अगर नहीं तो पत्थर कहा से आ रहा है जो सीमेंट उद्योगों को बेचा जा रहा है। निश्चित ही यह बड़ी राजस्व चोरी है जिसकी जांच और कार्यवाही होनी चाहिए। प्रमाण है किस तरह ये गाड़िया पप्पू बाजपेई की खदान में ओवर लोड 45 टन लोड लिए खड़ी है जब माननीय सुप्रीम कोर्ट हाईकोर्ट कह चुके है कि ओवर लोड देने वाला और लेने वाले दोनों अपराध की श्रेणी में आते है तो इनपर खनिज विभाग के जिम्मेवारो का हंटर क्यों चुप है? खनिज विभाग के जिम्मेवारो ऐसे हरिश्चंदी नहीं चलेगी हरिश्चंद बनना पड़ेगा जो आपके लिए बहुत कठिन सफर है।2
- यह दृष्य विचलित कर सकता है *नेशनल हाईवे 39 रीवा सीधी मार्ग बघवार स्टैंड के समीप भीषण सड़क हादसा । बस और बलकर की टक्कर में कई लोगों की मरने की खबर।*1