Shuru
Apke Nagar Ki App…
विधानसभा विजयराघवगढ़ जिला कटनी मध्य प्रदेश तहसील विजयराघवगढ़ विजयराघवगढ़ से तलैया मार्ग पूरा जर्जर हो चुका है शासन प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
Sunil rai
विधानसभा विजयराघवगढ़ जिला कटनी मध्य प्रदेश तहसील विजयराघवगढ़ विजयराघवगढ़ से तलैया मार्ग पूरा जर्जर हो चुका है शासन प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- विधानसभा विजयराघवगढ़ जिला कटनी मध्य प्रदेश तहसील विजयराघवगढ़ विजयराघवगढ़ से तलैया मार्ग पूरा जर्जर हो चुका है शासन प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान1
- तिघरा मोड़ पर सतना नदी1
- तहसीलदार स्वयं तो नहीं आए अपने शिष्य को भेज दिया चाचा ने कहा हमें शक्ति नहीं है हम आपको जवाब नहीं दे पाते कटनी के भ्रष्ट शासन प्रशासन पर फिर एक बार प्रश्न उठ रहा है इतने ओवरलोडिंग ट्रक निकलते हैं नीलकंठ धाम सलैया रजरवारा से फिर शासन प्रशासन क्यों ध्यान नहीं देता मीडिया के सामने आने से क्यों बस्ती अधिकारी1
- नगर निगम के सब इंजीनियर पर 4% कमीशन मांगने का आरोप! जनसुनवाई में शिकायत, डीएसपी ने जांच का दिया भरोसा 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 //8103728933// कटनी नगर निगम में निर्माण कार्यों के भुगतान को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। एक ठेकेदार ने सब इंजीनियर पवन श्रीवास्तव पर कथित रूप से 4 प्रतिशत कमीशन मांगने और भुगतान रोकने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मामला मंगलवार को पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में पहुंचा। शिकायतकर्ता के मुताबिक वह करीब 10 वर्षों से नगर निगम और पीएचई विभाग में ठेकेदारी का कार्य कर रहा है। आरोप है कि उसके द्वारा कराए गए सरकारी कार्यों के भुगतान के एवज में 4 प्रतिशत कमीशन की मांग की गई और रकम नहीं देने पर भुगतान रोकने का दबाव बनाया गया। शिकायत में करीब 6 लाख 90 हजार रुपये की रकम से जुड़े आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि उसने पहले भी अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन अपेक्षित कार्यवाही नहीं हुई। अब मंगलवार को जनसुनवाई में शिकायत पहुंचने के बाद डीएसपी शिवा पाठक ने मामले की जांच कर विधि संगत कार्यवाही करने की बात कही है। अब जांच के बाद ही सामने आएगा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।3
- नगर निगम के सब इंजीनियर पर 4% कमीशन मांगने का आरोप! जनसुनवाई में शिकायत, डीएसपी ने जांच का दिया भरोसा कटनी नगर निगम में निर्माण कार्यों के भुगतान को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। एक ठेकेदार ने सब इंजीनियर पवन श्रीवास्तव पर कथित रूप से 4 प्रतिशत कमीशन मांगने और भुगतान रोकने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मामला मंगलवार को पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में पहुंचा। शिकायतकर्ता के मुताबिक वह करीब 10 वर्षों से नगर निगम और पीएचई विभाग में ठेकेदारी का कार्य कर रहा है। आरोप है कि उसके द्वारा कराए गए सरकारी कार्यों के भुगतान के एवज में 4 प्रतिशत कमीशन की मांग की गई और रकम नहीं देने पर भुगतान रोकने का दबाव बनाया गया। शिकायत में करीब 6 लाख 90 हजार रुपये की रकम से जुड़े आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि उसने पहले भी अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन अपेक्षित कार्यवाही नहीं हुई। अब मंगलवार को जनसुनवाई में शिकायत पहुंचने के बाद डीएसपी शिवा पाठक ने मामले की जांच कर विधि संगत कार्यवाही करने की बात कही है। अब जांच के बाद ही सामने आएगा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।2
- मैहर जिले के भटूरा में त्रिदेव की जोड़ी का पत्थर माइनिंग का तांडव ।। ।।ताबड़तोड़ नियम विरुद्ध खेल।। *भटूरा में त्रिदेव बढग़ईया,के.के.गौतम,पप्पू बाजपेई का तांडव,देखो खनिज के हरिश्चंदों तुम्हारे करिश्में* मैहर जिले के भटूरा क्षेत्र में ये त्रिवेव की जोड़ी माइनिंग के नियमों को ठेंगा दिखा कर गोलमाल कर रही है और माइनिंग विभाग में बैठे जिम्मेवार अधिकारी जो अपने आप को पाक साफ बताने का दावा करते है गोलमाल पर आंख बंद करके चुस्कियां ले रहे है। सरेआम डंके की चोट में छाती ठोक के लीज नौगामा में ईटीपी नौगामा की और लोडिंग भटूरा से पप्पू बाजपेई की खदान से क्यों भाई ये कौन सा खेल है। खनिज अधिकारी कह देंगे उन्हें नहीं पता ऐसा हो सकता है क्या? कोई भी व्यक्ति चोरी एक दिन कर सकता है लगातार 365 दिन यह खेल चले और पता न हो यह हो नहीं सकता। माइनिंग के जिम्मेवारो को मौके में जाकर जांच करनी चाहिए कि जिस जगह लीज है क्या उस खदान में बरसात में खोदने योग्य है क्या अगर नहीं तो पत्थर कहा से आ रहा है जो सीमेंट उद्योगों को बेचा जा रहा है। निश्चित ही यह बड़ी राजस्व चोरी है जिसकी जांच और कार्यवाही होनी चाहिए। प्रमाण है किस तरह ये गाड़िया पप्पू बाजपेई की खदान में ओवर लोड 45 टन लोड लिए खड़ी है जब माननीय सुप्रीम कोर्ट हाईकोर्ट कह चुके है कि ओवर लोड देने वाला और लेने वाले दोनों अपराध की श्रेणी में आते है तो इनपर खनिज विभाग के जिम्मेवारो का हंटर क्यों चुप है? खनिज विभाग के जिम्मेवारो ऐसे हरिश्चंदी नहीं चलेगी हरिश्चंद बनना पड़ेगा जो आपके लिए बहुत कठिन सफर है।2
- कल्दा पठार के नया गांव में मानवता की मिसाल: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पीड़ित परिवार के आंसू पोंछने पहुंचे आदिवासी नेता एडवोकेट कमल सिंह मरकाम, ₹20,000 की तत्काल नगद सहायता की। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अंतर्गत आने वाली पवई विधानसभा के ग्राम कल्दा पठार (नया गांव) से इंसानियत को संबल देने वाली एक भावुक तस्वीर सामने आई है। बीते 1 सितंबर 2026 को क्षेत्र के लोकप्रिय आदिवासी नेता एडवोकेट कमल सिंह मरकाम ने एक अत्यंत पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर उनका दर्द साझा किया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। मिली जानकारी के अनुसार, नया गांव के एक आदिवासी परिवार के मुखिया की सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु हो गई। इस दुखद हादसे ने हंसते-खेलते परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है। मृतक अपने पीछे बिलखता हुआ परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें उनकी पत्नी, गोद में एक महज 3 महीने की मासूम बेटी और एक बुजुर्ग दृष्टिहीन (ब्लाइंड) मां शामिल हैं। परिवार में अब कोई भी ऐसा सक्षम सदस्य नहीं बचा है जो कमाने बाहर जा सके या इस बेसहारा परिवार का भरण-पोषण कर सके। खबर मिलते ही पहुंचे एडवोकेट कमल सिंह मरकाम जैसे ही इस हृदयविदारक घटना और परिवार की दयनीय स्थिति की सूचना आदिवासी नेता एडवोकेट कमल सिंह मरकाम को मिली, वे तुरंत पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में उन्हें संबल दिया।₹20,000 की नगद सहायता और भविष्य का आश्वासन परिवार के सामने उत्पन्न हुए आजीविका के संकट को देखते हुए एडवोकेट मरकाम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल ₹20,000 बीस हजार रुपये की नगद आर्थिक सहायता राशि मृतक की पत्नी को सौंपी, ताकि वे अपनी नवजात बच्ची और बुजुर्ग मां की प्राथमिक जरूरतें पूरी कर सकें। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि वे भविष्य में भी उनके साथ खड़े रहेंगे और शासन-प्रशासन के स्तर पर जो भी हरसंभव मदद या सरकारी योजना का लाभ होगा, उसे दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे।कमल सिंह मरकाम के इस त्वरित और संवेदनशील कदम की पूरे कल्दा पठार क्षेत्र में सराहना हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि संकट के समय में एक जनप्रतिनिधि और नेता का ऐसा रूप ही समाज में उम्मीद की किरण जगाता है।4
- यह दृष्य विचलित कर सकता है *नेशनल हाईवे 39 रीवा सीधी मार्ग बघवार स्टैंड के समीप भीषण सड़क हादसा । बस और बलकर की टक्कर में कई लोगों की मरने की खबर।*1