हरदा जिले में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत एक जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को परिवार नियोजन, स्वास्थ्य सेवाओं और सीमित परिवार के लाभों के प्रति जागरूक करना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच पी सिंह ने जानकारी दी कि यह विश्व जनसंख्या दिवस अभियान 11 जुलाई से शुरू होकर 18 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. सिंह ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वे घर-घर जाकर योग्य दंपत्तियों से संपर्क करें, उन्हें परिवार नियोजन के साधनों के प्रति जागरूक करें और सीमित परिवार के लाभों की जानकारी दें। उन्होंने विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों की झुग्गी-झोपड़ियों और सघन बस्तियों पर ध्यान देने के निर्देश दिए हैं ताकि कोई भी पात्र हितग्राही सुविधाओं से वंचित न रहे। इस रैली में परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. शैलजा महाजन, डॉ. जे.के. चौरे, सहायक कार्यक्रम प्रबंधक श्री मदनमोहन मालवीय सहित शहरी क्षेत्र की स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
हरदा जिले में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत एक जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को परिवार नियोजन, स्वास्थ्य सेवाओं और सीमित परिवार के लाभों के प्रति जागरूक करना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच पी सिंह ने जानकारी दी कि यह विश्व जनसंख्या दिवस अभियान 11 जुलाई से शुरू होकर 18 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. सिंह ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वे घर-घर जाकर योग्य दंपत्तियों से संपर्क करें, उन्हें परिवार नियोजन के साधनों के प्रति जागरूक करें और सीमित परिवार के लाभों की जानकारी दें। उन्होंने विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों की झुग्गी-झोपड़ियों और सघन बस्तियों पर ध्यान देने के निर्देश दिए हैं ताकि कोई भी पात्र हितग्राही सुविधाओं से वंचित न रहे। इस रैली में परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. शैलजा महाजन, डॉ. जे.के. चौरे, सहायक कार्यक्रम प्रबंधक श्री मदनमोहन मालवीय सहित शहरी क्षेत्र की स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
- बैतूल जिले के भीमपुर विकासखंड के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला खिड़कियांढाना में शिक्षा विभाग के बीएसी नंदराम पांसे द्वारा विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता का आकस्मिक मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों से पढ़ाई से संबंधित प्रश्न पूछकर उनकी सीखने की क्षमता का जायजा लिया। इस दौरान कक्षा चौथी के छात्र ऋतिक की शैक्षणिक योग्यता विशेष रूप से देखने को मिली। अधिकारियों द्वारा जब उससे 2 से 20 तक के पहाड़े सुनाने के लिए कहा गया, तो उसने बिना किसी हिचकिचाहट के सभी पहाड़े लगातार और फर्राटेदार अंदाज में सुना दिए। इसके बाद छात्र ने हिंदी का पाठ भी तेज गति और शुद्ध उच्चारण के साथ पढ़कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। छात्र के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उसकी जमकर सराहना की और इसे विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का सकारात्मक परिणाम बताया। अधिकारियों ने शिक्षकों की मेहनत की प्रशंसा करते हुए उन्हें निर्देश दिए कि वे प्रत्येक विद्यार्थी की नियमित शैक्षणिक प्रगति का आकलन करते रहें। उन्होंने कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देकर उन्हें भी बेहतर स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करने और इसी तरह विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का स्तर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।3
- नर्मदापुरम के पवारखेड़ा स्थित सांदीपनि विद्यालय में "युवा सृजन संवाद" कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 11वीं और 12वीं के लगभग 100 विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया गया। पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार और नर्मदापुरम के पुलिस अधीक्षक श्री साईंकृष्णा एस. थोटा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके संवैधानिक अधिकारों, नागरिक कर्तव्यों और कानून की मूलभूत अवधारणाओं के प्रति जागरूक करना था। इस संवाद कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर व उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री संतोष मिश्रा, निरीक्षक श्रीमती राखी मौर्य, विद्यालय के प्राचार्य श्री संदीपन नीखर, व्यायाम निर्देशक श्री राजेंद्र प्रसाद नामदेव और व्याख्याता डॉ. संगीता सूर्यवंशी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संविधान द्वारा प्रदत्त शिक्षा, समानता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही दूसरों के अधिकारों का सम्मान करने और कानून का पालन करने के कर्तव्यों पर बल दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि दूसरों के अधिकारों का उल्लंघन करना दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। संवाद के दौरान वर्तमान डिजिटल युग में मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने तकनीकी संसाधनों के अत्यधिक उपयोग से होने वाली शारीरिक, मानसिक व व्यवहारगत समस्याओं जैसे चिड़चिड़ापन, सामाजिक गतिविधियों से दूरी, आक्रामक व्यवहार और एकाग्रता की कमी के बारे में आगाह किया। सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीकों की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 भी साझा किया गया। कार्यक्रम के आगामी चरण में विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली से प्रत्यक्ष रूप से अवगत कराने के लिए पुलिस थाना और पुलिस कंट्रोल रूम का भ्रमण कराया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थी शिकायत प्राप्ति से लेकर वैधानिक कार्रवाई की पूरी प्रक्रिया, आपातकालीन सेवा डायल-112 की त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली और "सेफ सिटी" योजना के तहत सीसीटीवी कैमरों से होने वाली आधुनिक निगरानी प्रणाली को करीब से समझ सकेंगे। नर्मदापुरम पुलिस ने सभी शिक्षकों और अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को सुरक्षित व जिम्मेदार डिजिटल वातावरण प्रदान करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।1
- पुनासा के मुंदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित एक बंद पड़े खंडहर क्वार्टर में शुक्रवार दोपहर को एक नवजात शिशु मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी और मौके पर पहुंचकर देखा तो नवजात वहां पड़ा हुआ था। इसके बाद तुरंत अस्पताल प्रबंधन और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना पाकर बीएमओ डॉ. आनंद ओनकर अस्पताल स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और कुछ ही देर में पुलिस भी वहां आ गई। नवजात को तत्काल अस्पताल के लेबर रूम में ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, नवजात बालक पूरी तरह से स्वस्थ है और उसका जन्म करीब 2 से 3 घंटे पहले ही हुआ था। नवजात के गले में हरे रंग के कपड़े की चिंदी बंधी हुई थी। करीब दो घंटे तक मुंदी अस्पताल में रखने के बाद नवजात को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल खंडवा भिजवाया गया, जहां उसे भर्ती करा दिया गया है। जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान मुंदी अस्पताल में कोई प्रसव नहीं हुआ है, जिसके चलते पुलिस अब इस बात की गहन जांच में जुट गई है कि बच्चे को वहां कौन छोड़कर गया है।1
- नर्मदापुरम के बसंत टॉकीज क्षेत्र में क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा नागरिकों की समस्याओं को सुनने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित निराकरण के कड़े निर्देश दिए। वहीं दूसरी ओर, इटारसी के तवानगर में टाइगर की मूवमेंट देखी गई है, जिसके बाद वन विभाग की टीम हरकत में आ गई है। वन विभाग के कर्मचारी रात के अंधेरे में भी टाइगर की खोजबीन में जुटे हुए हैं।1
- देवास जिले के हाटपीपल्या में निलंबित उपयंत्री सतीश समेले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मीडिया के सामने विकास कार्यों में जनपद से लेकर भोपाल तक चलने वाले कमीशन के खेल का बड़ा पर्दाफाश किया है। उन्होंने सीधे तौर पर सवाल उठाया कि "कौन माई का लाल है जो जनपद से लेकर भोपाल तक पैसे नहीं ले रहा हो।" उनके आरोपों के अनुसार, किसी भी कार्य की शुरुआत होते ही सरपंच को 10%, सचिव को 5%, जीआरएस को 3%, सब इंजीनियर को 5%, सहायक यंत्री को 2%, और जनपद सीईओ को 2-3% का कमीशन सीधे तौर पर जाता है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि निरीक्षण के लिए आने वाले अधिकारी भी "सूटकेस" लेते हैं, चाहे वे कमिश्नरी से आएं, भोपाल से आएं या फिर जिले से। निलंबित उपयंत्री ने सब इंजीनियरों को महज "वसूली एजेंट" बताया है और दावा किया है कि जिला पंचायत के कामों में डंके की चोट पर 10 से 15% का कमीशन फिक्स रहता है। उन्होंने खुद को भी इस भ्रष्ट तंत्र का हिस्सा बताते हुए स्वीकार किया कि उनसे भी यह काम करवाया गया। इन गंभीर आरोपों के समर्थन में उन्होंने कोर्ट के लिए वॉइस रिकॉर्डिंग और वीडियो जैसे पुख्ता सबूत होने का दावा किया है।1
- बैतूल की कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए इस आरोपी की पहचान रितिक उर्फ लखन चंद्रहास के रूप में हुई है, जो बैतूल के गांधी वार्ड अंतर्गत आने वाले बेहतर मोहल्ला का निवासी है।1
- इटारसी में युवा नेता शिवम मेहरा और भाजपा अंत्योदय प्रकोष्ठ के जिला सदस्य जीतू भदौरिया ने पार्टी के नव नियुक्त पदाधिकारियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर चंद्रकांत मेहरा को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में 'जिला सह मीडिया प्रभारी' और शुभम मोरे को 'जिला सह आईटी सेल प्रभारी' के दायित्व मिलने पर पुष्पमाला पहनाकर बधाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान युवा नेतृत्व को प्रोत्साहित करते हुए सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- बैतूल जिले के विकासखंड प्रभात पट्टन के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दातोरा के ग्राम डोंगरपुर स्थित शासकीय मीडिल स्कूल में ₹5 लाख की लागत से बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े ने ग्रामीणों, विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर इस निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। ग्रामीणों की इस लंबे समय से लंबित मांग के पूरे होने से स्कूल परिसर सुरक्षित हो सकेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े ने बताया कि स्कूल मुख्य सड़क के किनारे स्थित होने के कारण बच्चों के साथ अनहोनी या दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती थी। इस बाउंड्रीवाल के बन जाने से स्कूल का भवन सुरक्षित रहेगा और बच्चों को पढ़ाई के लिए एक भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कहते हुए ग्रामीणों से स्वयं काम की निगरानी करने की अपील की ताकि निर्माण कार्य मजबूत और बेहतर हो। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत सरपंच उर्मिला सरियाम, प्रधान पाठक डॉ. अरुणा झरबड़े, रमेश गव्हाड़े, साहेबराव साकरे, हेमराज सूर्यवंशी, राकेश पडोले, रीना पडोले, चेतन बरोदे, पूर्व सरपंच संजय साहू, रामप्रसाद बराहे, रामभाऊ सरियाम सहित ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, बच्चे तथा शिक्षक उपस्थित रहे।4
- पूर्वी निमाड़ के खंडवा के लोगों के लिए 'ANT आल इंडिया न्यूज़ नेटवर्क' और 'आल न्यूज़ टाइम्स' अखबार से जुड़कर काम करने का सुनहरा अवसर है। इस न्यूज़ नेटवर्क को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सौगात मिली है, जिससे अब आपकी खबरें पूरी दुनिया में गूंजेंगी। इन दोनों ही मीडिया माध्यमों के लिए रिपोर्टर बनने का खुला आमंत्रण दिया गया है। इच्छुक व्यक्ति सीधे एडिटर इन चीफ Masood javed Qadri से उनके मोबाइल नंबर 9424550560 पर संपर्क कर जुड़ सकते हैं।1