Shuru
Apke Nagar Ki App…
खागा जनपद फतेहपुर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के खागा कस्बे में वारिश के बाद सड़क पर हुआ जल भराव का दावा किया जा रहा है वीडियो में सड़क पर पानी भर दिखाई दे रहा है जिसके बाद स्थानीय लोगों के बीच सड़क पर भरा पानी दिखाई दे रहा है
Vinod shriwastva
खागा जनपद फतेहपुर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के खागा कस्बे में वारिश के बाद सड़क पर हुआ जल भराव का दावा किया जा रहा है वीडियो में सड़क पर पानी भर दिखाई दे रहा है जिसके बाद स्थानीय लोगों के बीच सड़क पर भरा पानी दिखाई दे रहा है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रक्षाबंधन पर आकर्षण का केंद्र बना ॐ शारंगधर कला गन्धर्व वेद विद्यापीठ का शुभकामना संदेश रक्षाबंधन पर आकर्षण का केंद्र बना ॐ शारंगधर कला गन्धर्व वेद विद्यापीठ का शुभकामना संदेश फतेहपुर। रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर में जगह-जगह शुभकामना संदेश और बधाई पोस्टर लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में 235, सुंदर नगर कॉलोनी स्थित ॐ शारंगधर कला गन्धर्व वेद विद्यापीठ का रक्षाबंधन शुभकामना संदेश भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। विद्यापीठ के संचालक महेंद्र कुमार अवस्थी की ओर से जारी किए गए शुभकामना पोस्टर में रक्षाबंधन के पारंपरिक स्वरूप के साथ भारतीय कला, संस्कृति और संस्कार की झलक देखने को मिलती है। पोस्टर में भाई-बहन के स्नेह के प्रतीकों के साथ संगीत और वैदिक परंपरा से जुड़े तत्वों को भी स्थान दिया गया है। महेंद्र कुमार अवस्थी ने रक्षाबंधन के अवसर पर फतेहपुरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और आत्मीयता के रिश्ते को और मजबूत करने का संदेश देता है। ॐ शारंगधर कला गन्धर्व वेद विद्यापीठ लंबे समय से कला, संगीत, वेद एवं संस्कारों से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से अपनी पहचान बनाने का प्रयास कर रहा है। रक्षाबंधन के अवसर पर जारी किया गया यह शुभकामना संदेश भी इसी सांस्कृतिक सोच को सामने रखता है। विद्यापीठ का संदेश: “रक्षाबंधन का पावन पर्व आपके जीवन में प्रेम, विश्वास और खुशियों की नई रोशनी लेकर आए। सभी फतेहपुरवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।” संपर्क: 9140187651, 9026411657 संचालक — महेंद्र कुमार अवस्थी ॐ शारंगधर कला गन्धर्व वेद विद्यापीठ, 235 सुंदर नगर कॉलोनी, फतेहपुर1
- खागा जनपद फतेहपुर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के खागा कस्बे में वारिश के बाद सड़क पर हुआ जल भराव का दावा किया जा रहा है वीडियो में सड़क पर पानी भर दिखाई दे रहा है जिसके बाद स्थानीय लोगों के बीच सड़क पर भरा पानी दिखाई दे रहा है1
- फतेहपुर में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मंच सुश्री दीपमाला कुशवाहा जी एवं पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह जैकी जी की उपस्थिति रही जिसमें अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल जी ने किया संचालन एवं जिला मीडिया प्रभारी पप्पू वर्मा जी ने किया वहीं पर विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव लाखन पटेल जी रहे बैठक में मुख्य अतिथि दीपमाला कुशवाहा जी द्वारा समीक्षा की गई बहन अनुप्रिया पटेल जी के आदेश से महिला संगठन की समीक्षा करने व सामाजिक न्याय महिला सम्मान व सुरक्षा के लिए अपना दल एस व अनुप्रिया बहन निरंतर संघर्ष कर रही हैं हमें ये विश्वास है बहन अनुप्रिया पटेल जी देश की एक मात्र नेता है जो सामाजिक न्याय के अग्रदूत के रूप में संघर्ष कर रही हैं हमें उनका साथ देना होगा जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल जी व जय कुमार सिंह जैकी जी सभी का आभार व्यक्त किया जिसमे मुख्य रूप से पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे कांति कुशवाहा जिला अध्यक्ष महिला मंच, बृजेश पाल जिला उपाध्यक्ष, योगेंद्र सिंह राणा जिला उपाध्यक्ष, राजू पटेल जिला अध्यक्ष सहकारिता मंच, गुलाब सिंह जिला उपाध्यक्ष सांस्कृतिक मंच, दीपांशु पटेल सदर विधान सभा उपाध्यक्ष, दीपू पटेल जी श्रमिक मंच, राहुल कुमार उर्फ जलिम sc st मंच, अतीश पटेल जिला उपाध्यक्ष पंचायत मंच,डॉ NR शर्मा जी गोवर्धन पटेल जी प्रदेश सचिव अशोक पटेल जी कोषाध्यक्ष, अरुण पटेल जी जिला महासचिव, आलोक पांडेय जिला अध्यक्ष सांस्कृतिक मंच, सुरेश पटेल जी जिला सचिव, आदि सैकड़ों महिला मंच कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी रहे2
- ओमेक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत,गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप ओमेक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत,गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप शाहजहांपुर के ओमेक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों के मुताबिक,मृतक को सोमवार सुबह करीब 11 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।उनका कहना है कि अस्पताल लाने से पहले वह खुद बाइक चलाकर आए थे और उन्हें केवल बुखार व जुकाम की शिकायत थी।परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन लगा दिया,जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई।मौत की सूचना पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची।परिजनों का आरोप है कि पुलिस के पहुंचते ही संबंधित डॉक्टर मौके से गायब हो गए।परिजनों ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।वहीं, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।1
- रायबरेली के डलमऊ तहसील क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्राम सभा जहानामऊ उर्फ भगवतीपुर के रसूलपुर गहरवारी गांव में मूसलाधार बारिश के चलते एक बुजुर्ग महिला का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला काफी समय से इसी जर्जर कच्चे मकान में रह रही थीं। बारिश के दौरान अचानक मकान गिरने से उनकी जान पर बन आई, हालांकि किसी तरह उनकी जान बच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बुजुर्ग महिला को अब तक पक्का आवास नहीं मिल पाया है। मकान गिरने के बाद उनके सामने रहने और सुरक्षित जीवन गुजारने का संकट खड़ा हो गया है। अब सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस बेबस बुजुर्ग महिला पर कब पड़ेगी? क्या प्रशासन की ओर से उन्हें सुरक्षित आवास और जरूरी मदद मुहैया कराई जाएगी? घर में यह बुजुर्ग मां है और एक बेटा जो उनकी सेवा में लगा है पिता है जो खेती किसानी करते है कमाने वाला कोई नहीं रहने के लिए सर पे छत भी नहीं नाम शांति पत्नी सत्यनारायण डलमऊ तहसील स्थित रसूलपुर गहरवारी कोई देवदूत आए और गरीबों की मदद करें 🙏 संपर्क सूत्र 63885151161
- हथगांव सहित ब्लॉक क्षेत्र में निकले ईद-मिलादुन्नबी के जुलूस, जगह-जगह उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम हथगांव। ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को हथगांव नगर सहित ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अकीदत और उत्साह के साथ जुलूस निकाले गए। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने शामिल होकर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया। हथगांव नगर में जुलूस मो. कैफी, मुन्ना कुरैशी व मेंहदी हसन की देखरेख में निकाला गया। दोपहर एक बजे जयचंदी मस्जिद से जुलूस शुरू हुआ। मुख्य मार्ग से होते हुए जुलूस सब्जी मंडी, अयोध्या बाजार और सद्दाम नगर पहुंचा। इसके बाद श्री गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक के पास स्थित चौराहे से होकर ब्लॉक कार्यालय और सीएचसी होते हुए पावर हाउस के सामने पहुंचा, जहां करीब तीन बजे जुलूस का समापन हुआ। यहां समाजसेवियों की ओर से लंगर की भी व्यवस्था की गई थी। ब्लॉक क्षेत्र के छिवलहा में गोपू हाफिज, पनहा में मौलाना कमरुद्दीन, शाहपुर में समी प्रधान, रायपुर मुआरी में अशफाक अहमद, अकबरपुर चौराई में जागा तारीक, मंगरेमऊ में हरान प्रधान, बंदीपुर (राजापुर कस्बा) में मो. समी, पैगम्बरपुर में शकील अहमद तथा खालिसपुर में शाहिद अली की देखरेख में जुलूस निकाला गया। इसके अलावा चक इटैली और पट्टीशाह में भी जुलूस निकाला गया। ईद-मिलादुन्नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस की याद में मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग मिलाद, नात और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर उनके जीवन एवं शिक्षाओं को याद करते हैं। जुलूस के माध्यम से अमन, इंसानियत, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया जाता है। सुरक्षा व्यवस्था रही मुस्तैद जुलूसों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की गई। प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे और जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था पर भी नजर रखी गई। आयोजकों और जिम्मेदार लोगों ने भी जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग किया। सभी स्थानों पर जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।4
- रायबरेली के भोजपुरी थाना क्षेत्र सरेनी के झूलन स्वीट हाउस पर खाद्य विभाग ने मारा छापा नकली मिठाई कराई नष्ट देखें पूरी खबर1
- थाना खागा क्षेत्र अंतर्गत कल देर रात्रि थाना खागा और थाना हथगाम पुलिस टीम की संयुक्त करवाई में दो आपराधिक इतिहास था1