logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीओ सदर रामवीर सिंह के नेतृत्व में बबीना हाई बे टोल प्लाजा पर वाहन चैकिंग एवं ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों की सघन जांच की गई तथा यातायात नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए गए इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार साहू, यातायात प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

2 hrs ago
user_Abhishek Jain
Abhishek Jain
झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

सीओ सदर रामवीर सिंह के नेतृत्व में बबीना हाई बे टोल प्लाजा पर वाहन चैकिंग एवं ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों की सघन जांच की गई तथा यातायात नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए गए इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार साहू, यातायात प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • झांसी के शारदा देवी डिग्री कॉलेज में अग्नि सुरक्षा जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को आग लगने के कारण, प्रकार और विशेषकर गैस सिलेंडर में आग बुझाने के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए। विद्यार्थियों को फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग का भी प्रशिक्षण दिया गया, जिससे थोड़ी सावधानी से बड़े हादसे टल सकें।
    1
    झांसी के शारदा देवी डिग्री कॉलेज में अग्नि सुरक्षा जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को आग लगने के कारण, प्रकार और विशेषकर गैस सिलेंडर में आग बुझाने के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए। विद्यार्थियों को फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग का भी प्रशिक्षण दिया गया, जिससे थोड़ी सावधानी से बड़े हादसे टल सकें।
    user_Praveen Kumar
    Praveen Kumar
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक विशालकाय मगरमच्छ अचानक सड़क पर आ गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस अप्रत्याशित घटना से लोग दहशत में आ गए और यातायात भी बाधित हुआ।
    1
    उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक विशालकाय मगरमच्छ अचानक सड़क पर आ गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस अप्रत्याशित घटना से लोग दहशत में आ गए और यातायात भी बाधित हुआ।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • उधारी के पैसे मांगने पर दुकानदार पर ग्राहक ने किया हमला सिविल लाइन थाना में हुए मामला दर्ज। दतिया। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिरोल में उधारी के पैसे मांगने पर किराना दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल दुकानदार ने आरोपी के खिलाफ सिविल लाईन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उक्त घटना में चालू घायलो को उपचार के लिए आज शनिवार 1:00 के आसपास जिला चिकित्सालय लाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिरोल निवासी चमनलाल अहिरवार अपनी किराना दुकान पर बैठे थे। तभी गांव का सुन्दर जाटव सामान लेने दुकान पर पहुंचा। दुकानदार ने उससे पुरानी उधारी के पैसे मांगे, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर सुन्दर जाटव गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने पास में पड़ा डंडा उठाकर रामलाल अहिरवार पर हमला कर दिया था और उनके परिवार पर पत्थरों से हमला किया गया घटना के दौरान मौके पर मौजूद रामलाल के भाई अतर सिंह अहिरवार और भतीजे अर्जुन सिंह अहिरवार ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जाते-जाते आरोपी ने दोबारा उधारी मांगने पर जान से खत्म करने की धमकी भी दी। घायल दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
    1
    उधारी के पैसे मांगने पर दुकानदार पर ग्राहक ने किया  हमला सिविल लाइन थाना में हुए मामला दर्ज।
दतिया। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिरोल में उधारी के पैसे मांगने पर किराना दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल दुकानदार ने आरोपी के खिलाफ सिविल लाईन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उक्त घटना में चालू घायलो को उपचार के लिए आज शनिवार 1:00 के आसपास जिला चिकित्सालय लाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिरोल निवासी चमनलाल अहिरवार अपनी किराना दुकान पर बैठे थे। तभी गांव का सुन्दर जाटव सामान लेने दुकान पर पहुंचा। दुकानदार ने उससे पुरानी उधारी के पैसे मांगे, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर सुन्दर जाटव गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने पास में पड़ा डंडा उठाकर रामलाल अहिरवार   पर हमला कर दिया था और उनके परिवार पर पत्थरों से हमला किया गया
घटना के दौरान मौके पर मौजूद रामलाल के भाई अतर सिंह अहिरवार और भतीजे अर्जुन सिंह अहिरवार ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जाते-जाते आरोपी ने दोबारा उधारी मांगने पर जान से खत्म करने की धमकी भी दी।
घायल दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
    user_Jitendra
    Jitendra
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शिवपुरी-कोतवाली क्षेत्र में युवती महक व उसकी तीन माह की बच्ची आरोही का अपरहण करने बाले आरोपी पुष्पेंद्र चौहान को पुलिस ने किया गिरफ्तार,युवती व उसकी 03 माह की बच्ची को सकुशल दस्तयाब किया गया। युवती महक का कहना है की दबाब में बनाया था वीडियो.... पुलिस ने बहुत मदद की..... शिवपुरी-कोतवाली क्षेत्र में युवती महक व उसकी तीन माह की बच्ची आरोही का अपरहण करने बाले आरोपी पुष्पेंद्र चौहान को पुलिस ने किया गिरफ्तार,युवती व उसकी 03 माह की बच्ची को सकुशल दस्तयाब किया गया। युवती महक का कहना है की दबाब में बनाया था वीडियो.... पुलिस ने बहुत मदद की.....
    1
    शिवपुरी-कोतवाली क्षेत्र में युवती महक व उसकी तीन माह की बच्ची आरोही का अपरहण करने बाले आरोपी पुष्पेंद्र चौहान को पुलिस ने किया गिरफ्तार,युवती व उसकी 03 माह की बच्ची को सकुशल दस्तयाब किया गया।
युवती महक का कहना है की दबाब में बनाया था वीडियो....
पुलिस ने बहुत मदद की.....
शिवपुरी-कोतवाली क्षेत्र में युवती महक व उसकी तीन माह की बच्ची आरोही का अपरहण करने बाले आरोपी पुष्पेंद्र चौहान को पुलिस ने किया गिरफ्तार,युवती व उसकी 03 माह की बच्ची को सकुशल दस्तयाब किया गया।
युवती महक का कहना है की दबाब में बनाया था वीडियो....
पुलिस ने बहुत मदद की.....
    user_Safik kazi Midia
    Safik kazi Midia
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शनिवार को भांडेर सिविल न्यायालय परिसर में आयोजित नेशनल लोक अदालत में कुल 124 लंबित मामलों का निपटारा किया गया। विभिन्न न्यायिक अधिकारियों ने मकान टैक्स, महिला संबंधी प्रकरण और चेक बाउंस जैसे मामलों में पक्षकारों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराया। यह आयोजन न्यायालयीन मामलों के शीघ्र समाधान की दिशा में एक सकारात्मक कदम रहा।
    1
    शनिवार को भांडेर सिविल न्यायालय परिसर में आयोजित नेशनल लोक अदालत में कुल 124 लंबित मामलों का निपटारा किया गया। विभिन्न न्यायिक अधिकारियों ने मकान टैक्स, महिला संबंधी प्रकरण और चेक बाउंस जैसे मामलों में पक्षकारों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराया। यह आयोजन न्यायालयीन मामलों के शीघ्र समाधान की दिशा में एक सकारात्मक कदम रहा।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर के रौतेला में बन रही पेयजल टंकी के निर्माण में अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए नगर परिषद के सीएमओ और अध्यक्ष ने जांच कराने की बात कही है।
    1
    निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर के रौतेला में बन रही पेयजल टंकी के निर्माण में अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए नगर परिषद के सीएमओ और अध्यक्ष ने जांच कराने की बात कही है।
    user_Hemant verma
    Hemant verma
    South Indian restaurant Niwari, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
  • झांसी के शारदा देवी डिग्री कॉलेज में अग्निशमन जागरूकता विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को आग से बचाव और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी व प्रशिक्षण दिया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को सुरक्षित रहने और दूसरों की मदद करने में सक्षम बनाना है।
    1
    झांसी के शारदा देवी डिग्री कॉलेज में अग्निशमन जागरूकता विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को आग से बचाव और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी व प्रशिक्षण दिया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को सुरक्षित रहने और दूसरों की मदद करने में सक्षम बनाना है।
    user_S News
    S News
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • झांसी पंद्रह दिन से पत्नी लापता, पुलिस से पति ने लगाई गुहार। झांसी पंद्रह दिन से पत्नी लापता, पुलिस से पत्नी को सकुशल बरामद करने की गुहार
    1
    झांसी पंद्रह दिन से पत्नी लापता,
पुलिस से पति ने लगाई गुहार।
झांसी पंद्रह दिन से पत्नी लापता,
पुलिस से पत्नी को सकुशल बरामद करने की गुहार
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • नवागत एसपी मयूर खंडेलवाल का एक्शन मोड, कार्यालय पहुंचते ही शुरू की जनसुनवाई दतिया। जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने पदभार संभालते ही आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। शनिवार को 12 बजे के आसपास एसपी कार्यालय में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। खास बात यह रही कि एसपी खंडेलवाल जैसे ही कार्यालय पहुंचे, बाहर पहले से ही लोग अपनी समस्याएं लेकर खड़े मिले। यह देखकर उन्होंने बिना देर किए ऑफिस के बाहर ही फरियादियों से आवेदन लेना शुरू कर दिया और एक-एक व्यक्ति की समस्या ध्यानपूर्वक सुनी। जनसुनवाई के दौरान कई ऐसे मामले सामने आए, जिनमें संबंधित थाना प्रभारियों द्वारा समय पर कार्रवाई नहीं किए जाने से लोग परेशान थे। इस पर एसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और फरियादियों को शीघ्र न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। एसपी ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और अनावश्यक रूप से किसी भी फरियादी को परेशान न किया जाए। इस दौरान आकांक्षा जैन, विनायक शुक्ला, अजय चानना, दिलीप समाधिया, विनीत तिवारी सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    नवागत एसपी मयूर खंडेलवाल का एक्शन मोड, कार्यालय पहुंचते ही शुरू की जनसुनवाई
दतिया। जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने पदभार संभालते ही आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। शनिवार को 12 बजे के आसपास एसपी कार्यालय में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।
खास बात यह रही कि एसपी खंडेलवाल जैसे ही कार्यालय पहुंचे, बाहर पहले से ही लोग अपनी समस्याएं लेकर खड़े मिले। यह देखकर उन्होंने बिना देर किए ऑफिस के बाहर ही फरियादियों से आवेदन लेना शुरू कर दिया और एक-एक व्यक्ति की समस्या ध्यानपूर्वक सुनी।
जनसुनवाई के दौरान कई ऐसे मामले सामने आए, जिनमें संबंधित थाना प्रभारियों द्वारा समय पर कार्रवाई नहीं किए जाने से लोग परेशान थे। इस पर एसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और फरियादियों को शीघ्र न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
एसपी ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और अनावश्यक रूप से किसी भी फरियादी को परेशान न किया जाए।
इस दौरान आकांक्षा जैन, विनायक शुक्ला, अजय चानना, दिलीप समाधिया, विनीत तिवारी सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Jitendra
    Jitendra
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.