logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फर्म संचालक समेत 5 लोगों पर FIR दर्जः किराए के मकान में कुत्तों के कटे अंग रखने के मामले में हुई कार्रवाई, कोतवाली थाने में हुआ मामला दर्ज मंगलवार को शाम 5:30 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडला शहर के एक रिहाइशी इलाके में कुत्तों के कटे हुए अंग मिलने के मामले में नगर पालिका की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने जबलपुर की एक फर्म मां अम्बे नर्मदा इंटरप्राइजेज के संचालक और चार कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन लोगों पर आरोप है कि उन्होंने कुत्तों की नसबंदी के बाद उनके अंगों को बिना किसी सुरक्षा या प्रिजर्वेशन के एक किराए के मकान में रखा था, जिससे इलाके में गंभीर बीमारी और संक्रमण फैलने का खतरा पैदा हो गया।

3 hrs ago
user_Vinay Namdeo Nainpur
Vinay Namdeo Nainpur
मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

फर्म संचालक समेत 5 लोगों पर FIR दर्जः किराए के मकान में कुत्तों के कटे अंग रखने के मामले में हुई कार्रवाई, कोतवाली थाने में हुआ मामला दर्ज मंगलवार को शाम 5:30 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडला शहर के एक रिहाइशी इलाके में कुत्तों के कटे हुए अंग मिलने के मामले में नगर पालिका की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने जबलपुर की एक फर्म मां अम्बे नर्मदा इंटरप्राइजेज के संचालक और चार कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन लोगों पर आरोप है कि उन्होंने कुत्तों की नसबंदी के बाद उनके अंगों को बिना किसी सुरक्षा या प्रिजर्वेशन के एक किराए के मकान में रखा था, जिससे इलाके में गंभीर बीमारी और संक्रमण फैलने का खतरा पैदा हो गया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • विधायक और सांसद ने रिपटा में 25 लाख के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण नारायणगंज को मिली सामुदायिक भवन की सौगात मंडला। विकासखंड नारायणगंज के ग्राम रिपटा जेवरा में विकास कार्यों की कड़ी में आज एक नया अध्याय जुड़ा। विधायक चैन सिंह वरकड़े के अथक प्रयासों और अनुशंसा से 'मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना' के अंतर्गत ग्राम रिपटा (ग्राम पंचायत जेवरा) में निर्मित सामुदायिक भवन का भव्य लोकार्पण संपन्न हुआ। 25 लाख रुपए की लागत से तैयार इस भवन के उद्घाटन समारोह में मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष आशाराम भारतीया, स्थानीय सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन सम्मिलित हुए। विधायक श्री वरकड़े ने इस अवसर पर कहा कि यह भवन क्षेत्र के सामाजिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। 000000000000000000000000000000
    1
    विधायक और सांसद ने रिपटा में 25 लाख के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
नारायणगंज को मिली सामुदायिक भवन की सौगात
मंडला। विकासखंड नारायणगंज के ग्राम रिपटा जेवरा में विकास कार्यों की कड़ी में आज एक नया अध्याय जुड़ा।  विधायक चैन सिंह वरकड़े के अथक प्रयासों और अनुशंसा से 'मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना' के अंतर्गत ग्राम रिपटा (ग्राम पंचायत जेवरा) में निर्मित सामुदायिक भवन का भव्य लोकार्पण संपन्न हुआ।
25 लाख रुपए की लागत से तैयार इस भवन के उद्घाटन समारोह में मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष आशाराम भारतीया, स्थानीय सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन सम्मिलित हुए। विधायक श्री वरकड़े ने इस अवसर पर कहा कि यह भवन क्षेत्र के सामाजिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।
000000000000000000000000000000
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Neelesh THAKUR
    1
    Post by Neelesh THAKUR
    user_Neelesh THAKUR
    Neelesh THAKUR
    Mandla, Madhya Pradesh•
    11 hrs ago
  • “फाइलों में शेर जिंदा हैं… जंगल में क्यों नहीं?” Kanha National Park—जिसे देश-विदेश में टाइगर लैंड के नाम से जाना जाता है—आज वही अपनी पहचान बचाने के लिए जूझ रहा है। सिर्फ 15 दिनों में 6 बाघों की मौत, और ताज्जुब ये कि सिस्टम अब भी “जांच जारी है” के भरोसे चल रहा है। 📄 कुछ दिन पहले ही पत्रकारों ने कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा, उम्मीद थी कि जिम्मेदार जागेंगे… लेकिन लगता है फाइलों की नींद, बाघों की जिंदगी से ज्यादा गहरी है। 🐅 हर नई मौत के साथ एक सवाल और बड़ा होता जा रहा है— क्या कान्हा में बाघ सुरक्षित हैं या सिर्फ आंकड़ों में जिंदा रखे गए हैं? ⚠️ प्रशासन की खामोशी अब सवालों के घेरे में है— क्या ये सिर्फ लापरवाही है, या फिर जिम्मेदारी से बचने का आसान तरीका? ✊ अब जिले के वरिष्ठ पत्रकार चुप नहीं बैठेंगे— कल से अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा। ये धरना सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि उस सिस्टम को जगाने की कोशिश है जो हर घटना के बाद “जांच” के पीछे छिप जाता है। 🛑 जब तक वन विभाग और प्रशासन ठोस और सख्त कार्रवाई नहीं करता, ये आंदोलन जारी रहेगा। 🐾 कान्हा सिर्फ एक नेशनल पार्क नहीं, मंडला की पहचान है यहां के बाघ सिर्फ वन्यजीव नहीं, बल्कि इस क्षेत्र की शान, पर्यटन और अस्तित्व हैं। 👉 अगर अब भी कार्रवाई नहीं हुई, तो इतिहास में ये दर्ज होगा कि— “बाघ मरते रहे… और सिस्टम नोटिंग करता रहा।” अब वक्त है— जवाबदेही का, कार्रवाई का, और सच्ची संरक्षण नीति का।
    1
    “फाइलों में शेर जिंदा हैं… जंगल में क्यों नहीं?”
Kanha National Park—जिसे देश-विदेश में टाइगर लैंड के नाम से जाना जाता है—आज वही अपनी पहचान बचाने के लिए जूझ रहा है।
सिर्फ 15 दिनों में 6 बाघों की मौत, और ताज्जुब ये कि सिस्टम अब भी “जांच जारी है” के भरोसे चल रहा है।
📄 कुछ दिन पहले ही पत्रकारों ने कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा,
उम्मीद थी कि जिम्मेदार जागेंगे…
लेकिन लगता है फाइलों की नींद, बाघों की जिंदगी से ज्यादा गहरी है।
🐅 हर नई मौत के साथ एक सवाल और बड़ा होता जा रहा है—
क्या कान्हा में बाघ सुरक्षित हैं या सिर्फ आंकड़ों में जिंदा रखे गए हैं?
⚠️ प्रशासन की खामोशी अब सवालों के घेरे में है—
क्या ये सिर्फ लापरवाही है,
या फिर जिम्मेदारी से बचने का आसान तरीका?
✊ अब जिले के वरिष्ठ पत्रकार चुप नहीं बैठेंगे—
कल से अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा।
ये धरना सिर्फ विरोध नहीं,
बल्कि उस सिस्टम को जगाने की कोशिश है
जो हर घटना के बाद “जांच” के पीछे छिप जाता है।
🛑 जब तक वन विभाग और प्रशासन ठोस और सख्त कार्रवाई नहीं करता,
ये आंदोलन जारी रहेगा।
🐾 कान्हा सिर्फ एक नेशनल पार्क नहीं, मंडला की पहचान है
यहां के बाघ सिर्फ वन्यजीव नहीं,
बल्कि इस क्षेत्र की शान, पर्यटन और अस्तित्व हैं।
👉 अगर अब भी कार्रवाई नहीं हुई,
तो इतिहास में ये दर्ज होगा कि—
“बाघ मरते रहे… और सिस्टम नोटिंग करता रहा।”
अब वक्त है—
जवाबदेही का, कार्रवाई का, और सच्ची संरक्षण नीति का।
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    1
    Post by वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • डिंडोरी। जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने विकासखंड बजाग के ग्राम तांतर, सिलपिड़ी, खम्हेरा, चांड़ा एवं दादर टोला का दौरा कर मनरेगा योजना के तहत निर्मित एवं निर्माणाधीन जल संरचनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेत तालाब, कुएं, हैंडपंप, नल-जल योजना, रिचार्ज सेंटर एवं सोकपिट जैसे कार्यों का जायजा लिया, जो जनभागीदारी से तैयार किए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत चांड़ा में पंचायत भवन प्रांगण एवं कूप पर बनाए गए सोकपिट का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल संकट को देखते हुए वर्षा जल संचयन एवं जल संरचनाओं का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। “खेत का पानी खेत में, गांव का पानी गांव में” की अवधारणा को अपनाते हुए वर्षा के पानी को जमीन में रोककर जलस्तर बढ़ाया जा सकता है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने प्रत्येक घर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, हैंडपंप के पास सोकपिट एवं नालियों के माध्यम से जल संरक्षण के उपाय अपनाने की अपील की। निरीक्षण के दौरान ग्राम तांतर एवं सिलपिड़ी में मनरेगा के अंतर्गत वर्ष 2025 में लगभग 16 लाख रुपये की लागत से निर्मित लालखाती नाला स्थित नवीन तालाब का भी अवलोकन किया गया। इस तालाब से चांड़ा, तांतर, सिलपिड़ी एवं दादर टोला के ग्रामीणों को सिंचाई, पशुओं के लिए पेयजल तथा मछली पालन के माध्यम से रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। कलेक्टर ने मंगलवार 05 मई 2026 को ग्राम तांतर में स्थित लालखाती नाला के तालाब में ग्रामीणों के साथ श्रमदान कर तालाब की सफाई भी की। साफ-सुथरे जल एवं आकर्षक स्वरूप के कारण यह स्थल एक सुंदर प्राकृतिक दृश्य प्रस्तुत करता है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पारंपरिक लोकगीत एवं शैला नृत्य प्रस्तुत कर खुशी जाहिर की। कलेक्टर भदौरिया ने भी ग्रामीण महिलाओं के साथ लोकनृत्य में सहभागिता कर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में एसडीएम भारती मेरावी, कृषि उप संचालक अभिलाषा चैरसिया, नेहा धूरिया, एनआरएलएम प्रबंधक अर्पणा पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बजाग एसडीएम भारती मेरावी, तहसीलदार भरत सिंह बट्टे, कार्यपालन यंत्री आरईएस ललित कुमार, उप संचालक कृषि संजय जोशी,अभिलाषा चौरसिया, नेहा धूरिया, कार्यपालन यंत्री पीएचई अफजल इमाम उल्ला, बीएमओ डा. चन्द्रशेखर उईके, बीआरसी डा. ब्रजभान गौतम, मनोज उपाध्याय, एनआरएलएम प्रबंधक अर्पणा पाण्डेय, सचिन अग्रवाल, बीईओ बलवीर सिंह, एसडीओ वीर सिंह तिलगाम सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    डिंडोरी। जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने विकासखंड बजाग के ग्राम तांतर, सिलपिड़ी, खम्हेरा, चांड़ा एवं दादर टोला का दौरा कर मनरेगा योजना के तहत निर्मित एवं निर्माणाधीन जल संरचनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेत तालाब, कुएं, हैंडपंप, नल-जल योजना, रिचार्ज सेंटर एवं सोकपिट जैसे कार्यों का जायजा लिया, जो जनभागीदारी से तैयार किए जा रहे हैं।
ग्राम पंचायत चांड़ा में पंचायत भवन प्रांगण एवं कूप पर बनाए गए सोकपिट का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल संकट को देखते हुए वर्षा जल संचयन एवं जल संरचनाओं का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। “खेत का पानी खेत में, गांव का पानी गांव में” की अवधारणा को अपनाते हुए वर्षा के पानी को जमीन में रोककर जलस्तर बढ़ाया जा सकता है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने प्रत्येक घर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, हैंडपंप के पास सोकपिट एवं नालियों के माध्यम से जल संरक्षण के उपाय अपनाने की अपील की।
निरीक्षण के दौरान ग्राम तांतर एवं सिलपिड़ी में मनरेगा के अंतर्गत वर्ष 2025 में लगभग 16 लाख रुपये की लागत से निर्मित लालखाती नाला स्थित नवीन तालाब का भी अवलोकन किया गया। इस तालाब से चांड़ा, तांतर, सिलपिड़ी एवं दादर टोला के ग्रामीणों को सिंचाई, पशुओं के लिए पेयजल तथा मछली पालन के माध्यम से रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
कलेक्टर ने मंगलवार 05 मई 2026 को ग्राम तांतर में स्थित लालखाती नाला के तालाब में ग्रामीणों के साथ श्रमदान कर तालाब की सफाई भी की। साफ-सुथरे जल एवं आकर्षक स्वरूप के कारण यह स्थल एक सुंदर प्राकृतिक दृश्य प्रस्तुत करता है।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने पारंपरिक लोकगीत एवं शैला नृत्य प्रस्तुत कर खुशी जाहिर की। कलेक्टर भदौरिया ने भी ग्रामीण महिलाओं के साथ लोकनृत्य में सहभागिता कर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में एसडीएम भारती मेरावी, कृषि उप संचालक अभिलाषा चैरसिया, नेहा धूरिया, एनआरएलएम प्रबंधक अर्पणा पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बजाग एसडीएम भारती मेरावी, तहसीलदार भरत सिंह बट्टे, कार्यपालन यंत्री आरईएस ललित कुमार, उप संचालक कृषि  संजय जोशी,अभिलाषा चौरसिया, नेहा धूरिया, कार्यपालन यंत्री पीएचई अफजल इमाम उल्ला, बीएमओ डा. चन्द्रशेखर उईके, बीआरसी डा. ब्रजभान गौतम, मनोज उपाध्याय, एनआरएलएम प्रबंधक अर्पणा पाण्डेय, सचिन अग्रवाल, बीईओ बलवीर सिंह, एसडीओ वीर सिंह तिलगाम सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Pradeep singh Rajput
    Pradeep singh Rajput
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • - जबलपुर जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। कटनी से जबलपुर आ रही एक तेज रफ्तार यात्री बस एनएच-30 पर गोसलपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। > बताया जा रहा है कि बस ने आगे चल रहे गेहूं से भरे ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और बस भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। > हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। > इस हादसे में 50 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। > घायलों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है— ▪ 18 घायलों का इलाज गोसलपुर में ▪ 21 घायलों को सिहोरा अस्पताल में भर्ती किया गया ▪ 6 गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया > पुलिस के अनुसार बस चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ। ओवरटेक करने के प्रयास में बस ट्रैक्टर से टकरा गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। --- 📍 Location > गोसलपुर, जबलपुर (मध्यप्रदेश) > रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा > सच तक पत्रिका न्यूज़
    1
    -
जबलपुर जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। कटनी से जबलपुर आ रही एक तेज रफ्तार यात्री बस एनएच-30 पर गोसलपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
>
बताया जा रहा है कि बस ने आगे चल रहे गेहूं से भरे ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और बस भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
>
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
>
इस हादसे में 50 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
>
घायलों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है—
▪ 18 घायलों का इलाज गोसलपुर में
▪ 21 घायलों को सिहोरा अस्पताल में भर्ती किया गया
▪ 6 गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया
>
पुलिस के अनुसार बस चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ। ओवरटेक करने के प्रयास में बस ट्रैक्टर से टकरा गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
---
📍 Location
> गोसलपुर, जबलपुर (मध्यप्रदेश)
> रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा
> सच तक पत्रिका न्यूज़
    user_Deepak Vishwakarma
    Deepak Vishwakarma
    Photographer जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • चिरईडोंगरी घाट में बिना लाइफ जैकेट और ओवरलोडिंग के साथ हो रहा नावों का सफर प्रशासन की अनदेखी पड़ सकती है भारी मंडला। ग्रामीणों ने बताया कि नर्मदा नदी के बबैहा, ग्वारा और चिरईडोंगरी घाट में नावों का संचालन पर्यटन और रोजगार का मुख्य आधार है, लेकिन वर्तमान में यह जोखिम भरा साबित हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने नावों में क्षमता से अधिक यात्रियों और सुरक्षा उपकरणों के अभाव की पोल खोल दी है। मानसून के दस्तक देते ही नदी का जलस्तर बढ़ेगा, जिससे पुरानी नावों के पलटने का खतरा और बढ़ गया है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि नावों की 'फिटनेस जाँच' अनिवार्य की जाए और नाविकों को उचित प्रशिक्षण दिया जाए। बिना लाइफ जैकेट और सुरक्षा मानकों के अभाव में यात्रियों के बीच डर का माहौल है, जो किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। 000000000000000000000000
    1
    चिरईडोंगरी घाट में बिना लाइफ जैकेट और ओवरलोडिंग के साथ हो रहा नावों का सफर
प्रशासन की अनदेखी पड़ सकती है भारी
मंडला। ग्रामीणों ने बताया कि नर्मदा नदी के बबैहा, ग्वारा और चिरईडोंगरी घाट में नावों का संचालन पर्यटन और रोजगार का मुख्य आधार है, लेकिन वर्तमान में यह जोखिम भरा साबित हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने नावों में क्षमता से अधिक यात्रियों और सुरक्षा उपकरणों के अभाव की पोल खोल दी है। मानसून के दस्तक देते ही नदी का जलस्तर बढ़ेगा, जिससे पुरानी नावों के पलटने का खतरा और बढ़ गया है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि नावों की 'फिटनेस जाँच' अनिवार्य की जाए और नाविकों को उचित प्रशिक्षण दिया जाए। बिना लाइफ जैकेट और सुरक्षा मानकों के अभाव में यात्रियों के बीच डर का माहौल है, जो किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।
000000000000000000000000
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • डिंडौरी । मंगलवार को सिटी कोतवाली में (एसकेडीव्ही )सतगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन और समस्त कबीर पंथियों ने इष्ट सद्गुरु कबीर साहेब के बारे मे सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी से नाराज होकर कार्यवाही की मांग को लेकर एस आई भीपेंद्र पाठक को शिकायत पत्र सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।सदगुरू पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं कार्यवाही करने की पुलिस से मांग की है। मध्यप्रदेश एसकेडीवी मिशन राज्य उपप्रतिनिधि सुश्री वंदना मानिकपुरी ने बताया कि 4मई को प्रभु नारायण परमार पिता बाबू राम परमार ग्राम बामौरा तहसील एवं जिला उज्जैन के थाना चितावन जवासिया निवासी ने सोशल मीडिया में हमारे इष्ट सदगुरु कबीर साहब के बारे में अभद्र भाषा में टिप्पणी करते हुए लिखा है।जो कि ,जगत कल्याणकारी सतगुरु कबीर साहब को अपमानित एवं अभद्र तथा धार्मिक भावनाओं को भड़काने जैसा है,कबीर पंथ को मानने वालों की भावनाएं आहत हुई है।ऐसे टिप्पणी करने वाले पर कानूनी कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया जाए।शिकायत सौंपने के दौरान वंदना मानिकपुरी,प्रशांत चंदेल, जागेश्वर टाडिया, एडवोकेट गम्भीर दास महंत,यशवंश सोनवानी रेखा मानिकपुरी , संगीता सोनवानी, शांति पड़वार,मुनेश कुमार बेलिया,केश लाल ब्यौहार, मनीराम सहित एसकेडीवी जिला प्रतिनिधि और समस्त कबीर पंथी मौजूद रहे।
    1
    डिंडौरी । मंगलवार को सिटी कोतवाली में (एसकेडीव्ही )सतगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन और समस्त कबीर पंथियों ने इष्ट सद्गुरु कबीर साहेब के बारे मे सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी से नाराज होकर कार्यवाही की मांग को लेकर एस आई भीपेंद्र पाठक को शिकायत पत्र सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।सदगुरू पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं कार्यवाही करने की पुलिस से मांग की है। मध्यप्रदेश एसकेडीवी मिशन राज्य उपप्रतिनिधि  सुश्री वंदना मानिकपुरी  ने बताया कि 4मई को प्रभु नारायण परमार पिता बाबू राम परमार ग्राम बामौरा तहसील एवं जिला उज्जैन के थाना चितावन जवासिया निवासी ने सोशल मीडिया में हमारे इष्ट सदगुरु कबीर साहब के बारे में अभद्र भाषा में टिप्पणी करते हुए लिखा है।जो कि ,जगत कल्याणकारी सतगुरु कबीर साहब को अपमानित एवं अभद्र तथा धार्मिक भावनाओं को भड़काने जैसा है,कबीर पंथ को मानने वालों की भावनाएं आहत हुई है।ऐसे टिप्पणी करने वाले पर कानूनी कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया जाए।शिकायत सौंपने के दौरान वंदना मानिकपुरी,प्रशांत चंदेल, जागेश्वर टाडिया, एडवोकेट गम्भीर दास महंत,यशवंश सोनवानी रेखा मानिकपुरी , संगीता सोनवानी, शांति पड़वार,मुनेश कुमार बेलिया,केश लाल ब्यौहार, मनीराम सहित एसकेडीवी जिला प्रतिनिधि और समस्त कबीर पंथी मौजूद रहे।
    user_Pradeep singh Rajput
    Pradeep singh Rajput
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *ब्रेकिंग* रफ्तार का कहर! कार-पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, 2 की मौत, 2 जिंदगी से जूझ रहे डिंडोरी जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर–अमरकंटक नेशनल हाईवे पर आज रफ्तार ने एक बार फिर कहर बरपाया। रत्ना गांव के पास तेज रफ्तार कार और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे और टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही गाड़ासरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का इलाज जारी, पुलिस कर रही मामले की जांच
    3
    *ब्रेकिंग*
रफ्तार का कहर! कार-पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, 2 की मौत, 2 जिंदगी से जूझ रहे
डिंडोरी 
जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर–अमरकंटक नेशनल हाईवे पर आज रफ्तार ने एक बार फिर कहर बरपाया। रत्ना गांव के पास तेज रफ्तार कार और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे और टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही गाड़ासरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घायलों का इलाज जारी, पुलिस कर रही मामले की जांच
    user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.