Shuru
Apke Nagar Ki App…
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में तीन की मौत दर्जनों घायल। सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भोर में बड़ा हादसा। गुड़गांव से बिहार के लिए जा रही बस सिक्स लेन पर ट्रक से टकराई। 11 मुसाफिर हल्के और गंभीर रूप से हुए घायल। सड़क हादसे में तीन बस यात्रियों की हुई मौत। घटना की सूचना पर पहुंची बल्दीराय पुलिस, तीन मृतक मुसाफिर की डेड बॉडी भेजी गई पोस्टमार्टम के लिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज कर घायलों का कराया जा रहा उपचार। बल्दीराय थाना क्षेत्र में हुए हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर मचा कोहराम। मौके पर जमा हुई स्थानीय लोगों की भी भीड़। लोगों ने राहत और बचाव कार्य में कराई मदद।क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने की तीन बस यात्रियों के मौत होने और 11 यात्रियों के घायल होने की पुष्टि।
Pawan Dubey
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में तीन की मौत दर्जनों घायल। सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भोर में बड़ा हादसा। गुड़गांव से बिहार के लिए जा रही बस सिक्स लेन पर ट्रक से टकराई। 11 मुसाफिर हल्के और गंभीर रूप से हुए घायल। सड़क हादसे में तीन बस यात्रियों की हुई मौत। घटना की सूचना पर पहुंची बल्दीराय पुलिस, तीन मृतक मुसाफिर की डेड बॉडी भेजी गई पोस्टमार्टम के लिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज कर घायलों का कराया जा रहा उपचार। बल्दीराय थाना क्षेत्र में हुए हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर मचा कोहराम। मौके पर जमा हुई स्थानीय लोगों की भी भीड़। लोगों ने राहत और बचाव कार्य में कराई मदद।क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने की तीन बस यात्रियों के मौत होने और 11 यात्रियों के घायल होने की पुष्टि।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- छप्पर गिरने से दो मौतों के बाद पीड़ित परिवार से मिले अधिकारी, मां को दी ₹5 हजार की तत्काल मदद छप्पर गिरने से दो मौतों के बाद पीड़ित परिवार से मिले अधिकारी, मां को दी ₹5 हजार की तत्काल मदद हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। ग्राम पंचायत भुलाईपुर निधियांवा में बारिश के दौरान छप्पर गिरने से वंदना और आठ वर्षीय बालक की मौत के बाद बुधवार को प्रशासनिक अधिकारी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। खंड विकास अधिकारी आरएन भारती, ग्राम सचिव भूपेंद्र तिवारी और ग्राम प्रधान सत्रोहन मिश्र ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। खंड विकास अधिकारी ने वंदना की मां को तत्काल ₹5 हजार की आर्थिक सहायता दी। उन्होंने कहा कि हादसे में जान गंवाने वालों को वापस तो नहीं लाया जा सकता, लेकिन परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ित परिवार के घर पर नल की सुविधा नहीं है। दो दिन के भीतर नल लगवाने का आश्वासन दिया गया। मौके पर बीकापुर कोतवाली के थाना प्रभारी देवेंद्र पांडे भी पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवार को ₹4 लाख की अतिरिक्त आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। अधिकारियों ने परिवार की स्थिति की जानकारी लेते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। अधिकारियों के पहुंचने की जानकारी पर आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।1
- सुल्तानपुर में पूर्ति निरीक्षक पर भ्रष्टाचार, पक्षपात के गंभीर आरोप; बहुजन अधिकार सेना ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर और दोस्तपुर क्षेत्र में तैनात पूर्ति निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह पर भ्रष्टाचार, पक्षपात और पदीय दायित्वों के निर्वहन में अनियमितता के गंभीर आरोप लगे हैं। बहुजन अधिकार सेना के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अशोक कुमार तिलकाधारी गौतम ने गुरुवार को डीएम को संबोधित मांगपत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि पूर्ति निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह कादीपुर तहसील क्षेत्र में लगभग 3 वर्ष और दोस्तपुर तहसील क्षेत्र में करीब 2 वर्ष से लगातार एक ही स्थान पर पदस्थ हैं। संगठन का आरोप है कि इतने लंबे समय तक एक ही संवेदनशील विभाग में बने रहने से पारदर्शिता प्रभावित हो रही है, जो शासन की स्थानांतरण नीति का उल्लंघन है। संगठन ने दुकानों के आवंटन में धांधली का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि मनपसंद और चहेते व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नियमों को ताक पर रखकर दुकानें आवंटित की जा रही हैं। बहुजन अधिकार सेना ने राशन कार्ड की जांच की भी मांग की है। इसमें फर्जी नाम हटाने/जोड़ने, निरस्तीकरण, स्टॉक सत्यापन और ई-पॉस मशीन के रिकॉर्ड की निष्पक्ष जांच शामिल है, ताकि वास्तविक गरीबों को उनका हक मिल सके। इसके अतिरिक्त, पूर्ति निरीक्षक द्वारा अपने या परिजनों के नाम पर अर्जित की गई आय से अधिक संपत्ति और विभागीय नियमों के विरुद्ध किए गए कार्यों की पारदर्शी जांच की मांग भी की गई है। बहुजन अधिकार सेना ने चेतावनी दी है कि जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारी को वर्तमान तैनाती स्थल से तत्काल हटाया जाए। साथ ही, शिकायत की जांच के दौरान सरकारी अभिलेखों और डिजिटल रिकॉर्ड से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न हो, इसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।1
- सुल्तानपुर लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं पुलिस कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं पुलिस कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री वृजनारायण सिंह की बाइट1
- चांदा बाजार में निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद चांदा बाजार में निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद चांदा, सुलतानपुर। बुधवार को चांदा बाजार में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शामिल होकर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अपनी अकीदत का इजहार किया। जुलूस के दौरान पूरे कस्बे का माहौल धार्मिक रंग में रंगा नजर आया। जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। अकीदतमंद नातिया कलाम पढ़ते हुए आगे बढ़ रहे थे। धार्मिक नारों और नातिया कलाम की गूंज से चांदा बाजार का वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के चलते बाजार में चहल-पहल भी बढ़ी रही। जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से सतर्क रहा। अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह तथा क्षेत्राधिकार लंभुआ ऋतिक कपूर भी मौके पर पहुंचकर जायजा लेते नजर आए।सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिसकर्मी जुलूस के साथ चलते रहे और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस एवं प्रशासन की सतर्कता और आयोजकों के सहयोग से जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश भी दिया।4
- बीकापुर में जश्न-ए- ईद मिलादुन्नबी की रही धूम सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस जगह-जगह मुस्तैद रही बीकापुर। तहसील क्षेत्र में बुधवार को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की धूम रही। कस्बा बीकापुर, दराबगंज, काजी सराय, खजुरहट, चौरे बाजार, गंडई, कोछा बाजार सहित कई जगहों पर सुबह धूमधाम से गाजे बाजे के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकला गया। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को 12 रबी-उल-अव्वल के दिन जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर जायरीनो द्वारा जगह-जगह स्टाल लगाकर जुलूस में शामिल लोगों को ठंडा पानी मीठा शरबत और नाश्ता खिलाया गया। मोहम्मद साहब के शान में कसीदे पढ़े गए। देश में अमन चैन की दुआ की गई। जश्ने ए ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में उमस और गर्मी के बीच भी लोग जोश से लवरेज दिखाई दिए। बीकापुर में बारावफात के अवसर पर ईदुलनवी के जुलूस में यहां की सड़कों पर भारी तादात में जायरीनों ने शिरकत करते हुए मुल्क में अमन की दुआ मांगी। इस अवसर पर दरगाह के गद्दीनशीन बाबा नसरुद्दीन शाह कादरी की दरगाह से जुलूस ए मोहम्मदिया निकल गया जो कस्बा बीकापुर में प्रयागराज हाईवे कर दो किलोमीटर तक चल कर वापस दरगाह के पास आकर समाप्त हुआ। इस दौरान सरकार की शान के कसीदे पढ़े गए। दरगाह के गद्दीनशीन नसरुद्दीन शाह कादरी ने लोगों से अमन चैन के साथ त्योहार मनाने पर शुक्रिया अदा किया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन की मुस्तैदी के लिए भी आभार जताया। दराबगंज से बीकापुर जमा मस्जिद तक निकलने वाले जुलूस में प्रधान अहमद रजा, अजमत सहित नामी गिरामी हस्तियों ने शिरकत करते हुए मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर नेक बने तथा सच्चाई के रास्ते पर अमल करने का पैगाम दिया। जुलूस में मुख्य रूप से प्रशांत श्रीवास्तव, शरीफ खान, नसीब खान, अजमत खान, आबाद अहमद एडवोकेट, अहमद रजा, मोहम्मद कलीम कादरी, मोहम्मद नसीम कादरी, नसरुद्दीन शाह कादरी, महमूद अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम जामा मस्जिद बीकापुर की कमेटी के ओहदे एतरान और पेश इमाम बीकापुर की कयादत में पुरखुलूस मोहब्बत व अमन चैन के साथ मनाया गया। जिसमे बीकापुर के अलावा पास पड़ोस के भी काफी तादाद में लोगों ने शिरकत किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस जगह-जगह मुस्तैद रही। कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के सभी स्थानों पर वरावफात शांतिपूर्ण माहौल एवं भाईचारे के साथ संपन्न हुआ।2
- *ट्रक की बाड़ी पर लटका मिला एक व्यक्ति शव, हड़कंप। पुलिस जांच में जुटी। *ट्रक की बाड़ी पर लटका मिला एक व्यक्ति शव, हड़कंप।* सुलतानपुर।* थाना क्षेत्र गोसाईगंज के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 126 पर बना एयर स्ट्रिप (हवाई पट्टी) के समीप खड़ी बैंड ट्रक की बाड़ी पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटकी मिली अज्ञात व्यक्ति लाश, मचा हड़कंप। सूचना पर पहुंची गोसाईगंज थाने की पुलिस। मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस। जनपद गाजीपुर से लखनऊ की तरफ से आ रही बैंड ट्रक।1
- शाहगंज चौकी पर विहिप एकल अभियान ने मनाया रक्षाबंधन, पुलिसकर्मियों को बांधी राखी शाहगंज चौकी पर विहिप एकल अभियान ने मनाया रक्षाबंधन, पुलिसकर्मियों को बांधी राखी हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। विश्व हिंदू परिषद के एकल अभियान के तहत बुधवार को शाहगंज चौकी पर रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एकल अभियान से जुड़ी बहनों ने चौकी प्रभारी विपिन कुमार सहित चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। इस दौरान बहनों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधते हुए उनके प्रति सम्मान और विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात समाज की सुरक्षा में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं और त्योहारों के दौरान भी ड्यूटी पर तैनात रहकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। ऐसे में पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन मनाना आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। चौकी प्रभारी विपिन कुमार एवं स्टाफ ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं तथा उनकी सुरक्षा और सम्मान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों और एकल अभियान के कार्यकर्ताओं के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा। विहिप एकल अभियान के कार्यकर्ताओं ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह का पर्व होने के साथ ही समाज में सुरक्षा, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।1
- सुल्तानपुर में रात भर चला जुलूस-ए मोहम्मदी: सांसद संजय सिंह बोले- देश दुनिया में नफरत का बोलबाला, मोहब्बत से करें खत्म सुल्तानपुर में पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार रात शहर में जुलूस-ए ईद मिलादुन नबी निकाला गया। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल लतीफ ने इंशा की नमाज के बाद जुलूस को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह भी मौजूद रहे। सांसद संजय सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हजरत मोहम्मद साहब का संदेश पूरी दुनिया के लिए है। उनका नाम 'रहमतुल आलमीन' है, जिसका अर्थ है पूरी दुनिया पर रहमत करने वाला। उन्होंने जोर दिया कि यदि आज पूरी दुनिया इस संदेश को समझ ले, तो कहीं भी लड़ाई-झगड़े और नफरत की गुंजाइश नहीं रहेगी। सिंह ने आगे कहा कि रामचरितमानस में भी 'सब नर करहिं परस्पर प्रीति' का संदेश दिया गया है। नफरत को केवल मोहब्बत से हराया जा सकता है और इस दिन सभी को यही संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म की अच्छी बातों को जीवन में उतारना ही सबसे बड़ी बात है। देश और दुनिया में व्याप्त नफरत को केवल मोहब्बत के रास्ते पर चलकर ही खत्म किया जा सकता है। शहर की जामा मस्जिद चौक के इमाम मौलाना अब्दुल लतीफ ने मीडिया से बातचीत में 'हुब्बुल वतनी' यानी देश से प्यार करने को ईमान का मुख्य हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी मुसलमान का ईमान तब तक पूरा नहीं हो सकता जब तक वह अपने देश के प्रति वफादार न हो और अपने मुल्क से मोहब्बत न करे। जुलूस के लिए शहर में चार-पांच दिनों से विभिन्न अंजुमनों द्वारा भव्य तैयारियां की गई थीं। नमाज अदा करने के बाद आसमान में अंधेरा होते ही रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों से आधा शहर जगमगा उठा। रात भर जिले में 'मरहबा या मुस्तफा' और 'सरकार की आमद मरहबा' के नारे गूंजते रहे। यह जुलूस सुबह समाप्त हुआ। इस दौरान शहर और ग्रामीण इलाकों की चार दर्जन से अधिक अंजुमनों ने अलग-अलग मंचों पर पहुंचकर नात पढ़ीं, जिसके लिए उन्हें इनाम भी दिए गए। चौक घंटाघर, डाकखाना चौराहा, राहुल चौराहा, जमाल गेट, शाहगंज और बाधमंडी चौराहे पर बने प्रमुख मंचों पर जिले के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।1
- नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 27 मौतें; 400 से अधिक लापता* *नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 27 मौतें; 400 से अधिक लापता* नेपाल में बाढ़ का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। अब तक 27 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 105 भारतीयों समेत 400 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ से करीब 13 पावर प्रोजेक्ट प्रभावित हुए हैं, जिनमें ज्यादातर रसुवा और नुवाकोट जिलों में नदी पर बने हैं। लांगटांग हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे करीब 60 लोग भी लापता बताए जा रहे हैं। हालात को देखते हुए बिहार में हाई अलर्ट जारी है और गंडक नदी से जुड़े जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।1