logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 27 मौतें; 400 से अधिक लापता* *नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 27 मौतें; 400 से अधिक लापता* नेपाल में बाढ़ का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। अब तक 27 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 105 भारतीयों समेत 400 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ से करीब 13 पावर प्रोजेक्ट प्रभावित हुए हैं, जिनमें ज्यादातर रसुवा और नुवाकोट जिलों में नदी पर बने हैं। लांगटांग हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे करीब 60 लोग भी लापता बताए जा रहे हैं। हालात को देखते हुए बिहार में हाई अलर्ट जारी है और गंडक नदी से जुड़े जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

2 hrs ago
user_Amarjeet Panday
Amarjeet Panday
Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 27 मौतें; 400 से अधिक लापता* *नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 27 मौतें; 400 से अधिक लापता* नेपाल में बाढ़ का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। अब तक 27 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 105 भारतीयों समेत 400 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ से करीब 13 पावर प्रोजेक्ट प्रभावित हुए हैं, जिनमें ज्यादातर रसुवा और नुवाकोट जिलों में नदी पर बने हैं। लांगटांग हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे करीब 60 लोग भी लापता बताए जा रहे हैं। हालात को देखते हुए बिहार में हाई अलर्ट जारी है और गंडक नदी से जुड़े जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *सेब लदी ट्रक खाईं में पलटी, बाल-बाल बचा चालक* *हिमाचल से कोलकाता जा रही थी सेब लदी ट्रक, पटखौली बाईपास पर हुआ हादसा* लम्भुआ *सेब लदी ट्रक खाईं में पलटी, बाल-बाल बचा चालक* *हिमाचल से कोलकाता जा रही थी सेब लदी ट्रक, पटखौली बाईपास पर हुआ हादसा* *लम्भुआ, सुलतानपुर।* बीती रात हिमाचल से कोलकाता के लिए सेब लादकर जा रही ट्रक लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी पटखौली बाईपास पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में ट्रक चालक अजय सिंह निवासी हिमाचल प्रदेश बाल-बाल बच गया, कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। सेब लदे ट्रक की सुरक्षा में पुलिस लगी हुई है और ट्रक को निकालने के लिए मदद में जुटी है। वहीं ट्रक चालक वाहन संघ के लोग भी मौके पर पहुंचे हैं।
    1
    *सेब लदी ट्रक खाईं में पलटी, बाल-बाल बचा चालक*

*हिमाचल से कोलकाता जा रही थी सेब लदी ट्रक, पटखौली बाईपास पर हुआ हादसा*
लम्भुआ
*सेब लदी ट्रक खाईं में पलटी, बाल-बाल बचा चालक*
*हिमाचल से कोलकाता जा रही थी सेब लदी ट्रक, पटखौली बाईपास पर हुआ हादसा*
*लम्भुआ, सुलतानपुर।* बीती रात हिमाचल से कोलकाता के लिए सेब लादकर जा रही ट्रक लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी पटखौली बाईपास पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में ट्रक चालक अजय सिंह निवासी हिमाचल प्रदेश बाल-बाल बच गया, कोई जनहानि नहीं हुई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। सेब लदे ट्रक की सुरक्षा में पुलिस लगी हुई है और ट्रक को निकालने के लिए मदद में जुटी है। वहीं ट्रक चालक वाहन संघ के लोग भी मौके पर पहुंचे हैं।
    user_न्यू पुष्पांजलि टाइम्स
    न्यू पुष्पांजलि टाइम्स
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • प्रदेश के सभी युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि हम आगामी 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान करने जा रहे हैं। यह नियुक्ति पत्र अलग-अलग चरणों में हर मैं प्रदेश के सभी युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि हम आगामी 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान करने जा रहे हैं। यह नियुक्ति पत्र अलग-अलग चरणों में हर सप्ताह प्रदान किए जाएंगे। —मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ।
    1
    प्रदेश के सभी युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि हम आगामी 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान करने जा रहे हैं। यह नियुक्ति पत्र अलग-अलग चरणों में हर
मैं प्रदेश के सभी युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि हम आगामी 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान करने जा रहे हैं। यह नियुक्ति पत्र अलग-अलग चरणों में हर सप्ताह प्रदान किए जाएंगे।
—मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe jai shree radhe jai shree radhe jai shree radhe
    1
    radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe jai shree radhe jai shree radhe jai shree radhe
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Link /APK फाइल भेजकर पीडितों के खातों से पैसा ट्रान्सफर एवं लोन दिलाने के नाम से खाता लेने वाले अभियुक्तों को साइबर क्राइम थाना जनपद सुलतानपुर टीम के द्वारा किया गया गिरफ्तार *जनपद -सुलतानपुर* *दिनाँक-26.08.2026* *Link /APK फाइल भेजकर पीडितों के खातों से पैसा ट्रान्सफर एवं लोन दिलाने के नाम से खाता लेने वाले अभियुक्तों को साइबर क्राइम थाना जनपद सुलतानपुर टीम के द्वारा किया गया गिरफ्तार।* श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल* के निर्देशन में, अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर एवं क्षेत्राधिकारी महोदय साइबर थाना के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम के नेतृत्व में, आज दिनांक 26.08.2026 को *थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया* गया है। *संक्षिप्त घटना का विवरण-* आवेदक श्री इन्द्रजीत वर्मा पुत्र रामराज वर्मा ग्राम मदनपुर कला थाना दोस्तपुर जनपद सुलतानपुर के बेटे रवि कुमार द्वारा फेसबुक पर प्राप्त एक लिंक पर जाकर मोबाइल बुक किया गया, उस मोबाइल की डिलीवरी करने हेतु दिनांक 16/03/2025 को कहा कि कुछ पैसे भेजने पड़ेगे तभी मोबाइल डिलीवर हो पायेगा उक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीडित रवि कुमार के मो0 नम्बर पर एक लिंक भेजा गया तो उस लिंक पर क्लिक करते ही फोन हैक कर लेने तथा पीडित के बैंक खाते से कई बार में कुल रू0 54,597/- कट जाने के सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम, जनपद सुलतानपुर पर मु0अ0स0 45/2026 धारा 318(4) बी0एन0एस0 व 66(D) I.T.ACT पंजीकृत होकर विवेचना की जा रही थी। पैसा ट्रान्सफर होने वाले खातों का अवलोकन एवं अभियुक्त के बयान से पाया गया कि उक्त खाता उससे अभियुक्तगणों द्वारा लोन दिलाने के नाम से लिया था। परन्तु उक्त अभियुक्तगणों द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उक्त बैंक खाते में बाहर की कम्पनी की मदद से कटिंग / ट्रैडिंग / कार्पोरेट / गैमिंग / बैटिंग (सट्टा एप्प) की धनराशि ट्रान्सफर कराते थे। उक्त खाते के खिलाफ NCRP पोर्टल पर कुल 75 शिकायतें दर्ज हैं। साइबर क्राइम टीम द्वारा कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 26.08.2026 को मय चैकबुक, ए.टी.एम. के साथ- 03 अभियुक्तगणों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय के समक्ष अग्रिम कार्यवाही हेतु पेश किया जा रहा है । *गिरफ्तार अभियक्त का विवरण-* 1. धीरज कुमार पाण्डेय पुत्र जितेन्द्र पाण्डेय निवासी बहरौली, कुतुबपुर, थाना धम्मौर, जिला सुलतानपुर उम्र करीब 33 वर्ष 2. आनन्द राज वर्मा निवासी राजेन्द्र प्रसाद वर्मा निवासी सहसमलपुर, दुल्लापुर थाना दोस्तपुर , जिला सुलतानपुर उम्र 32 वर्ष 3. शैलेश कुमार वर्मा पुत्र राम सेवक वर्मा निवासी डोमनपुर, बगियागांव चौराहा, थाना जयसिंहपुर जिला सुलतानपुर उम्र 39 वर्ष *बरामदगी का विवरण-* 1. एक अदद मोबाइल VIVO T3X 5G 2. एक अदद मोबाइल रेडमी 3. एक अदद मोबाइल VIVO 1904 4. 01 अदद ए.टी.एम. 02 अदद चैक बुक 5. कुल 7,000/- रूपया (प्रत्येक से 4362/-, 1525/-, 1113/-) *गिरफ्तारी / सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-* 1. प्र0नि0 श्रीमती कचंन सिंह 2. उ0नि शिवजनम यादव, 3. हे0का0 अकिंत कुमार, 4. का0 विक्रम सिंह, 5. का0 राजकुमार पाल
    1
    Link /APK फाइल भेजकर पीडितों के खातों से पैसा ट्रान्सफर एवं लोन दिलाने के नाम से खाता लेने वाले अभियुक्तों को साइबर क्राइम थाना जनपद सुलतानपुर टीम के द्वारा किया गया गिरफ्तार
*जनपद -सुलतानपुर*
*दिनाँक-26.08.2026*
*Link /APK फाइल भेजकर पीडितों के खातों से पैसा ट्रान्सफर एवं लोन दिलाने के नाम से खाता लेने वाले अभियुक्तों को साइबर क्राइम थाना जनपद सुलतानपुर टीम के द्वारा किया गया गिरफ्तार।*
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल* के निर्देशन में, अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर एवं क्षेत्राधिकारी महोदय साइबर थाना के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम के नेतृत्व में, आज दिनांक 26.08.2026 को *थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया* गया है।
*संक्षिप्त घटना का विवरण-*
आवेदक श्री इन्द्रजीत वर्मा पुत्र रामराज वर्मा ग्राम मदनपुर कला थाना दोस्तपुर जनपद सुलतानपुर के बेटे रवि कुमार द्वारा फेसबुक पर प्राप्त एक लिंक पर जाकर मोबाइल बुक किया गया, उस मोबाइल की डिलीवरी करने हेतु दिनांक 16/03/2025 को कहा कि कुछ पैसे भेजने पड़ेगे तभी मोबाइल डिलीवर हो पायेगा उक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीडित रवि कुमार के मो0 नम्बर पर एक लिंक भेजा गया तो उस लिंक पर क्लिक करते ही फोन हैक कर लेने  तथा  पीडित के बैंक खाते से कई बार में कुल रू0 54,597/- कट जाने के सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम, जनपद सुलतानपुर पर मु0अ0स0 45/2026 धारा 318(4) बी0एन0एस0 व 66(D) I.T.ACT पंजीकृत होकर विवेचना की जा रही थी। पैसा ट्रान्सफर होने वाले खातों का अवलोकन एवं अभियुक्त के बयान से पाया गया कि उक्त खाता उससे अभियुक्तगणों द्वारा लोन दिलाने के नाम से लिया था। परन्तु उक्त अभियुक्तगणों द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उक्त बैंक खाते में बाहर की कम्पनी की मदद से कटिंग / ट्रैडिंग / कार्पोरेट / गैमिंग / बैटिंग (सट्टा एप्प) की धनराशि ट्रान्सफर कराते थे। उक्त खाते के खिलाफ NCRP पोर्टल पर कुल 75 शिकायतें दर्ज हैं। साइबर क्राइम टीम द्वारा कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 26.08.2026 को मय चैकबुक, ए.टी.एम. के साथ- 03 अभियुक्तगणों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय के समक्ष अग्रिम कार्यवाही हेतु पेश किया जा रहा है ।
*गिरफ्तार अभियक्त का विवरण-*
1.	धीरज कुमार पाण्डेय पुत्र जितेन्द्र पाण्डेय निवासी बहरौली, कुतुबपुर, थाना धम्मौर, जिला सुलतानपुर उम्र करीब 33 वर्ष
2.	आनन्द राज वर्मा निवासी राजेन्द्र प्रसाद वर्मा निवासी सहसमलपुर, दुल्लापुर थाना दोस्तपुर , जिला सुलतानपुर उम्र 32 वर्ष
3.	शैलेश कुमार वर्मा पुत्र राम सेवक वर्मा निवासी डोमनपुर, बगियागांव चौराहा, थाना जयसिंहपुर जिला सुलतानपुर उम्र 39 वर्ष
*बरामदगी का विवरण-*
1.	एक अदद मोबाइल VIVO T3X 5G 
2.	एक अदद मोबाइल रेडमी 
3.	एक अदद मोबाइल VIVO 1904 
4.	01 अदद ए.टी.एम. 02 अदद चैक बुक
5.	कुल 7,000/- रूपया (प्रत्येक से 4362/-, 1525/-, 1113/-)
*गिरफ्तारी / सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1.	प्र0नि0 श्रीमती कचंन सिंह 
2.	उ0नि शिवजनम यादव, 
3.	हे0का0 अकिंत कुमार, 
4.	का0 विक्रम सिंह, 
5.	का0 राजकुमार पाल
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • चांदा बाजार में निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद चांदा बाजार में निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद चांदा, सुलतानपुर। बुधवार को चांदा बाजार में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शामिल होकर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अपनी अकीदत का इजहार किया। जुलूस के दौरान पूरे कस्बे का माहौल धार्मिक रंग में रंगा नजर आया। जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। अकीदतमंद नातिया कलाम पढ़ते हुए आगे बढ़ रहे थे। धार्मिक नारों और नातिया कलाम की गूंज से चांदा बाजार का वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के चलते बाजार में चहल-पहल भी बढ़ी रही। जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से सतर्क रहा। अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह तथा क्षेत्राधिकार लंभुआ ऋतिक कपूर भी मौके पर पहुंचकर जायजा लेते नजर आए।सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिसकर्मी जुलूस के साथ चलते रहे और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस एवं प्रशासन की सतर्कता और आयोजकों के सहयोग से जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश भी दिया।
    4
    चांदा बाजार में निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद
चांदा बाजार में निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस
अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद
चांदा, सुलतानपुर। बुधवार को चांदा बाजार में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शामिल होकर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अपनी अकीदत का इजहार किया। जुलूस के दौरान पूरे कस्बे का माहौल धार्मिक रंग में रंगा नजर आया।
जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। अकीदतमंद नातिया कलाम पढ़ते हुए आगे बढ़ रहे थे। धार्मिक नारों और नातिया कलाम की गूंज से चांदा बाजार का वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के चलते बाजार में चहल-पहल भी बढ़ी रही।
जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से सतर्क रहा। अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह तथा क्षेत्राधिकार लंभुआ ऋतिक कपूर भी मौके पर पहुंचकर जायजा लेते नजर आए।सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिसकर्मी जुलूस के साथ चलते रहे और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
पुलिस एवं प्रशासन की सतर्कता और आयोजकों के सहयोग से जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश भी दिया।
    user_SantoshPandit
    SantoshPandit
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सुल्तानपुर में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद का प्रदर्शन: आर्थिक आधार पर आरक्षण और UGC समाप्त करने सहित 5 मांगें उठाईं, राष्ट्रपति को भेजा मांग पत्र सुल्तानपुर में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद ने सामान्य समाज के हितों और समानता की मांगों को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन किया। संगठन ने DM के माध्यम से भारत की राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन प्रेषित किया, जिसमें 5 प्रमुख मांगें उठाई गईं। प्रदर्शनकारी पहले तिकोनिया पार्क में एकत्र हुए और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। इसके बाद वे कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां अपना मांग पत्र सौंपा। संगठन ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक अपनी मांगों को पहुंचाकर उन पर तत्काल कार्रवाई की अपील की है। उनकी पहली मांग दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन की अनुमति से संबंधित है। संगठन ने अपील की है कि नागरिकों और सामाजिक संगठनों को संविधान व कानून के दायरे में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की उचित अनुमति और व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। दूसरी प्रमुख मांग विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) व्यवस्था को समाप्त करने की है। परिषद ने UGC के प्रावधानों की व्यापक समीक्षा कर इसे पूर्ण रूप से समाप्त करने अथवा कानून व संविधान के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। तीसरी मांग आरक्षण व्यवस्था में सुधार से जुड़ी है। संगठन ने जाति के बजाय आर्थिक स्थिति और वास्तविक आर्थिक कमजोरी को प्राथमिकता देने की बात कही है, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को समान अवसर मिल सकें। चौथी मांग एससी/एसटी से संबंधित कानूनों एवं नीतियों की निष्पक्ष और व्यापक समीक्षा की है। इसका उद्देश्य कानून के दुरुपयोग को रोकना और समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ न्याय सुनिश्चित करना बताया गया है। पांचवीं और अंतिम मांग सामान्य समाज के हितों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की है। परिषद ने सामान्य समाज के आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर नागरिकों के अधिकारों, सम्मान एवं हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कानूनी तथा नीतिगत प्रावधान करने की अपील की है। ज्ञापन के अंत में, संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की भावना के अनुरूप उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा। इस ज्ञापन पर संगठन के अयोध्या मंडल प्रभारी गौरी शंकर शर्मा, जिलाध्यक्ष (सुल्तानपुर) अमित उपाध्याय, संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवैया, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आचार्य भरत तिवारी तथा जिलाध्यक्ष (रायबरेली) सुधीर तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।
    2
    सुल्तानपुर में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद का प्रदर्शन: आर्थिक आधार पर आरक्षण और UGC समाप्त करने सहित 5 मांगें उठाईं, राष्ट्रपति को भेजा मांग पत्र
सुल्तानपुर में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद ने सामान्य समाज के हितों और समानता की मांगों को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन किया। संगठन ने DM के माध्यम से भारत की राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन प्रेषित किया, जिसमें 5 प्रमुख मांगें उठाई गईं।
प्रदर्शनकारी पहले तिकोनिया पार्क में एकत्र हुए और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। इसके बाद वे कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां अपना मांग पत्र सौंपा। संगठन ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक अपनी मांगों को पहुंचाकर उन पर तत्काल कार्रवाई की अपील की है।
उनकी पहली मांग दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन की अनुमति से संबंधित है। संगठन ने अपील की है कि नागरिकों और सामाजिक संगठनों को संविधान व कानून के दायरे में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की उचित अनुमति और व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
दूसरी प्रमुख मांग विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) व्यवस्था को समाप्त करने की है। परिषद ने UGC के प्रावधानों की व्यापक समीक्षा कर इसे पूर्ण रूप से समाप्त करने अथवा कानून व संविधान के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
तीसरी मांग आरक्षण व्यवस्था में सुधार से जुड़ी है। संगठन ने जाति के बजाय आर्थिक स्थिति और वास्तविक आर्थिक कमजोरी को प्राथमिकता देने की बात कही है, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को समान अवसर मिल सकें।
चौथी मांग एससी/एसटी से संबंधित कानूनों एवं नीतियों की निष्पक्ष और व्यापक समीक्षा की है। इसका उद्देश्य कानून के दुरुपयोग को रोकना और समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ न्याय सुनिश्चित करना बताया गया है।
पांचवीं और अंतिम मांग सामान्य समाज के हितों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की है। परिषद ने सामान्य समाज के आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर नागरिकों के अधिकारों, सम्मान एवं हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कानूनी तथा नीतिगत प्रावधान करने की अपील की है।
ज्ञापन के अंत में, संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की भावना के अनुरूप उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा। इस ज्ञापन पर संगठन के अयोध्या मंडल प्रभारी गौरी शंकर शर्मा, जिलाध्यक्ष (सुल्तानपुर) अमित उपाध्याय, संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवैया, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आचार्य भरत तिवारी तथा जिलाध्यक्ष (रायबरेली) सुधीर तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    50 min ago
  • सुल्तानपुर पूर्वांचल सड़क हादसे मामले में जिलाधिकारी का व्यान* सुल्तानपुर,पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आज प्रातः लगभग 05ः30 बजे थाना बल्दीराय क्षेत्रान्तर्गत किलोमीटर संख्या 96.5 पर सड़क दुर्घटना हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्राइवेट बस जो कि गुड़गांव से बिहार जा रही थी उसको पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई तथा 16 यात्री घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन एवं पुलिस की टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कराया गया। सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से 11 को 100 शैया अस्पताल, कुमारगंज में भर्ती कराया गया है, जबकि 05 घायलों को जिला चिकित्सालय, अयोध्या के लिए रेफर किया गया है। सभी घायलों का चिकित्सकीय उपचार एवं आवश्यक देखभाल सुनिश्चित की जा रही है। शेष बचे हुये यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा बस से उनके गन्तव्य स्थान हेतु रवाना कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जानकारी एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य है तथा यातायात भी सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। जिलाधिकारी सुल्तानपुर द्वारा संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार, आवश्यक सहायता एवं घटना के संबंध में नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
    4
    सुल्तानपुर पूर्वांचल सड़क हादसे मामले में जिलाधिकारी का व्यान*
सुल्तानपुर,पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आज प्रातः लगभग 05ः30 बजे थाना बल्दीराय क्षेत्रान्तर्गत किलोमीटर संख्या 96.5 पर सड़क दुर्घटना हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्राइवेट बस जो कि गुड़गांव से बिहार जा रही थी उसको पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई तथा 16 यात्री घायल हुए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन एवं पुलिस की टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कराया गया। सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से 11 को 100 शैया अस्पताल, कुमारगंज में भर्ती कराया गया है, जबकि 05 घायलों को जिला चिकित्सालय, अयोध्या के लिए रेफर किया गया है। सभी घायलों का चिकित्सकीय उपचार एवं आवश्यक देखभाल सुनिश्चित की जा रही है। शेष बचे हुये यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा बस से उनके गन्तव्य स्थान हेतु रवाना कर दिया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जानकारी एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य है तथा यातायात भी सुचारु रूप से संचालित हो रहा है।
जिलाधिकारी सुल्तानपुर द्वारा संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार, आवश्यक सहायता एवं घटना के संबंध में नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हादसे पर डीएम ने दी जानकारी, गुड़गांव से बिहार जा रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 16 घायलो में 5 अयोध्या भेजे गए सुल्तानपुर, 27 अगस्त: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह लगभग 5:30 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। यह हादसा सुल्तानपुर के थाना बल्दीराय क्षेत्रान्तर्गत किलोमीटर संख्या 96.5 पर हुआ। जानकारी के अनुसार, एक निजी बस जो गुरुग्राम से बिहार जा रही थी, उसे पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से 11 को कुमारगंज स्थित 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अयोध्या के जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। सभी घायलों का चिकित्सकीय उपचार और आवश्यक देखभाल सुनिश्चित की जा रही है। दुर्घटना के बाद बचे हुए अन्य यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा बसों से उनके गंतव्य स्थानों के लिए रवाना कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है और यातायात भी सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। सुल्तानपुर के जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार, सहायता और घटना के संबंध में नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
    1
    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हादसे पर डीएम ने दी जानकारी, गुड़गांव से बिहार जा रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 16 घायलो में 5 अयोध्या भेजे गए
सुल्तानपुर, 27 अगस्त: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह लगभग 5:30 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। यह हादसा सुल्तानपुर के थाना बल्दीराय क्षेत्रान्तर्गत किलोमीटर संख्या 96.5 पर हुआ।
जानकारी के अनुसार, एक निजी बस जो गुरुग्राम से बिहार जा रही थी, उसे पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से 11 को कुमारगंज स्थित 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अयोध्या के जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। सभी घायलों का चिकित्सकीय उपचार और आवश्यक देखभाल सुनिश्चित की जा रही है।
दुर्घटना के बाद बचे हुए अन्य यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा बसों से उनके गंतव्य स्थानों के लिए रवाना कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है और यातायात भी सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। सुल्तानपुर के जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार, सहायता और घटना के संबंध में नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.