सीता ग्रुप की अभिभावक-शिक्षक बैठक में मेधावी छात्र सम्मानित, आरके वाजपेयी बोले- अभिभावक व शिक्षक के समन्वय से ही बच्चों को मिलेगी सफलता । अभिभावक-शिक्षक समन्वय से ही बच्चों को मिलेगी सफलता : आरके वाजपेयी महमूदाबाद, सीतापुर। सीता ग्रुप ऑफ एजूकेशन के शास्त्री सभागार में आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक में संस्था के चेयरमैन आरके वाजपेयी ने कहा कि परीक्षा से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है तथा कमजोर विषयों पर समय रहते कार्य किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सुपर-41 सेक्शन का उद्देश्य विद्यार्थियों को शुरू से ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर नियमित नजर रखने की अपील करते हुए कहा कि मोबाइल का सीमित उपयोग कराया जाए, जिससे घर पर पढ़ाई का बेहतर माहौल बन सके। प्रतिदिन बच्चों को स्वाध्याय के लिए समय अवश्य दिया जाए। बैठक में अभिभावकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सुपर-40 सेक्शन की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों की पढ़ाई में गुणात्मक सुधार आया है। इस दौरान कक्षा 6 से 12 तक के सुपर-40 व सुपर सेक्शंस में आयोजित प्रथम मासिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में उदयराज चौधरी, राम कृष्ण वर्मा, हिमांशु गुप्त, आयुष जैन, आकांक्षा वर्मा, रुचि यादव व आँचल वर्मा शामिल रहे। वहीं द्वितीय स्थान पाने वालों में आराधना वर्मा, निर्विकार तिवारी, हृदयांशी यादव, दुर्गेश कुमार, काव्या वर्मा, ओम्या पटेल, आयुषी वर्मा व दिव्या यादव शामिल रहीं। तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों में शिखा वर्मा, जानवी वर्मा, निधि यादव, दीपांशी यादव, अंशिका गुप्ता, शुभ वर्मा, दिव्यांशी, आयुष कुमार, श्रेया पटेल व सरन्या वर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
सीता ग्रुप की अभिभावक-शिक्षक बैठक में मेधावी छात्र सम्मानित, आरके वाजपेयी बोले- अभिभावक व शिक्षक के समन्वय से ही बच्चों को मिलेगी सफलता । अभिभावक-शिक्षक समन्वय से ही बच्चों को मिलेगी सफलता : आरके वाजपेयी महमूदाबाद, सीतापुर। सीता ग्रुप ऑफ एजूकेशन के शास्त्री सभागार में आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक में संस्था के चेयरमैन आरके वाजपेयी ने कहा कि परीक्षा से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है तथा कमजोर विषयों पर समय रहते कार्य किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सुपर-41 सेक्शन का उद्देश्य विद्यार्थियों को शुरू से ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर नियमित नजर रखने की अपील करते हुए कहा कि मोबाइल का सीमित उपयोग कराया जाए, जिससे घर पर पढ़ाई का बेहतर माहौल बन सके। प्रतिदिन बच्चों को स्वाध्याय के लिए समय अवश्य दिया जाए। बैठक में अभिभावकों ने भी अपने विचार व्यक्त
किए और सुपर-40 सेक्शन की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों की पढ़ाई में गुणात्मक सुधार आया है। इस दौरान कक्षा 6 से 12 तक के सुपर-40 व सुपर सेक्शंस में आयोजित प्रथम मासिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में उदयराज चौधरी, राम कृष्ण वर्मा, हिमांशु गुप्त, आयुष जैन, आकांक्षा वर्मा, रुचि यादव व आँचल वर्मा शामिल रहे। वहीं द्वितीय स्थान पाने वालों में आराधना वर्मा, निर्विकार तिवारी, हृदयांशी यादव, दुर्गेश कुमार, काव्या वर्मा, ओम्या पटेल, आयुषी वर्मा व दिव्या यादव शामिल रहीं। तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों में शिखा वर्मा, जानवी वर्मा, निधि यादव, दीपांशी यादव, अंशिका गुप्ता, शुभ वर्मा, दिव्यांशी, आयुष कुमार, श्रेया पटेल व सरन्या वर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
- अंबेडकर नगर के महरुआ थाना क्षेत्र के माधवपुर गाँव में एक साथ 19 गोवंशों की अचानक मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना से स्थानीय ग्रामीणों में गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त है।1
- सीतापुर के थानगांव क्षेत्र में एक निर्माणाधीन पुलिया पर बाइक सवार व्यापारी का खून से लथपथ शव मिला है। घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त बाइक भी मिली, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।1
- सुवेंदु PA हत्याकांड-बलिया से अरेस्ट शूटर चुनाव लड़ना चाहता थाः मंत्री दयाशंकर के साथ तस्वीर; मां बोलीं- फंसाया गया1
- बाराबंकी के शालीमार पैराडाइज में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने सफल अनावरण किया है। संयुक्त टीम ने 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹14.85 लाख नकद, जेवर, एक पिस्टल और घटना में प्रयुक्त ऑडी कार बरामद की।1
- अयोध्या मंडल के डीआईजी सोमेन वर्मा ने फतेहपुर कोतवाली का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था परखी। उन्होंने अभिलेखों, लंबित विवेचनाओं और जन शिकायतों के निपटारे की गहन समीक्षा की। डीआईजी ने त्वरित न्याय और जनता से बेहतर संवाद के निर्देश दिए।1
- सीतापुर: बेलगाम ऑटो ने ली बुजुर्ग महिला की जान, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम सीतापुर: बेलगाम ऑटो ने ली बुजुर्ग महिला की जान, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम संवाददाता,, नरेश गुप्ता सीतापुर। जनपद में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों का ताजा मामला सीतापुर से सामने आया है, जहाँ एक तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुई बुजुर्ग महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पूरी घटना पर एक नजर हादसे का कारण: चश्मदीदों के मुताबिक, ऑटो चालक बेहद तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था, जिसके चलते उसने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत: टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया। इलाज के दौरान मौत: डॉक्टरों ने महिला को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन चोटें इतनी गहरी थीं कि इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार में मातम: बुजुर्ग महिला की मौत की खबर जैसे ही घर पहुँची, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खुशियों वाले घर में अब सन्नाटा और मातम पसरा हुआ है। अन्य मुख्य शीर्षक (Alternative Headlines): सीतापुर में रफ्तार का तांडव: ऑटो की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, पसरा सन्नाटा। काल बनकर दौड़ा तेज रफ्तार ऑटो, मासूम परिवार की बुजुर्ग महिला को निगला। सड़क हादसे ने छीनी घर की रौनक: सीतापुर में ऑटो की टक्कर से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत। नोट: स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी है। आरोपी ऑटो चालक की तलाश जारी है। सड़क पर चलते समय सावधानी ही बचाव है।2
- बाराबंकी-रामनगर रेंज में पेड़ो का धड़ल्ले से अवैध कटान जारी,वन विभाग की मिलीभगत संदिग्ध..1
- उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में राजकीय पॉलिटेक्निक के एक छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। आगामी परीक्षाओं के तनाव को इसकी वजह बताया जा रहा है, जिसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद होगी। फिलहाल, पुलिस घटना के मूल कारणों का पता लगाने के लिए गहन छानबीन कर रही है।1